Ephesians 3

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 For this reason I, Paul, the prisoner of Christ Jesus for the sake of you Gentiles...

HINIRV

1 इसी कारण मैं पौलुस जो तुम अन्यजातियों के लिये मसीह यीशु का बन्दी हूँ

BSB

2 Surely you have heard about the stewardship of God’s grace that was given to me for you,

HINIRV

2 यदि तुम ने परमेश्वर के उस अनुग्रह के प्रबन्ध का समाचार सुना हो, जो तुम्हारे लिये मुझे दिया गया।

BSB

3 that is, the mystery made known to me by revelation, as I have already written briefly.

HINIRV

3 अर्थात् यह कि वह भेद मुझ पर प्रकाश के द्वारा प्रगट हुआ, जैसा मैं पहले संक्षेप में लिख चुका हूँ।

BSB

4 In reading this, then, you will be able to understand my insight into the mystery of Christ,

HINIRV

4 जिससे तुम पढ़कर जान सकते हो कि मैं मसीह का वह भेद कहाँ तक समझता हूँ।

BSB

5 which was not made known to men in other generations as it has now been revealed by the Spirit to God’s holy apostles and prophets.

HINIRV

5 जो अन्य समयों में मनुष्यों की सन्तानों को ऐसा नहीं बताया गया था, जैसा कि आत्मा के द्वारा अब उसके पवित्र प्रेरितों और भविष्यद्वक्ताओं पर प्रगट किया गया है।

BSB

6 This mystery is that through the gospel the Gentiles are fellow heirs, fellow members of the body, and fellow partakers of the promise in Christ Jesus.

HINIRV

6 अर्थात् यह कि मसीह यीशु में सुसमाचार के द्वारा अन्यजातीय लोग विरासत में सहभागी, और एक ही देह के और प्रतिज्ञा के भागी हैं।

BSB

7 I became a servant of this gospel by the gift of God’s grace, given me through the working of His power.

HINIRV

7 और मैं परमेश्वर के अनुग्रह के उस दान के अनुसार, जो सामर्थ्य के प्रभाव के अनुसार मुझे दिया गया, उस सुसमाचार का सेवक बना।

BSB

8 Though I am less than the least of all the saints, this grace was given me: to preach to the Gentiles the unsearchable riches of Christ,

HINIRV

8 मुझ पर जो सब पवित्र लोगों में से छोटे से भी छोटा हूँ, यह अनुग्रह हुआ कि मैं अन्यजातियों को मसीह के अगम्य धन का सुसमाचार सुनाऊँ,

BSB

9 and to illuminate for everyone the stewardship of this mystery, which for ages past was kept hidden in God, who created all things.

HINIRV

9 और सब पर यह बात प्रकाशित करूँ कि उस भेद का प्रबन्ध क्या है, जो सब के सृजनहार परमेश्वर में आदि से गुप्त था।

BSB

10 His purpose was that now, through the church, the manifold wisdom of God should be made known to the rulers and authorities in the heavenly realms,

HINIRV

10 ताकि अब कलीसिया के द्वारा, परमेश्वर का विभिन्न प्रकार का ज्ञान, उन प्रधानों और अधिकारियों पर, जो स्वर्गीय स्थानों में हैं प्रगट किया जाए।

BSB

11 according to the eternal purpose that He accomplished in Christ Jesus our Lord.

HINIRV

11 उस सनातन मनसा के अनुसार जो उसने हमारे प्रभु मसीह यीशु में की थी।

BSB

12 In Him and through faith in Him we may enter God’s presence with boldness and confidence.

HINIRV

12 जिसमें हमको उस पर विश्वास रखने से साहस और भरोसे से निकट आने का अधिकार है।

BSB

13 So I ask you not to be discouraged because of my sufferings for you, which are your glory.

HINIRV

13 इसलिए मैं विनती करता हूँ कि जो क्लेश तुम्हारे लिये मुझे हो रहे हैं, उनके कारण साहस न छोड़ो, क्योंकि उनमें तुम्हारी महिमा है।

BSB

14 ... for this reason I bow my knees before the Father,

HINIRV

14 मैं इसी कारण उस पिता के सामने घुटने टेकता हूँ,

BSB

15 from whom every family in heaven and on earth derives its name.

HINIRV

15 जिससे स्वर्ग और पृथ्वी पर, हर एक घराने का नाम रखा जाता है,

BSB

16 I ask that out of the riches of His glory He may strengthen you with power through His Spirit in your inner being,

HINIRV

16 कि वह अपनी महिमा के धन के अनुसार तुम्हें यह दान दे कि तुम उसके आत्मा से अपने भीतरी मनुष्यत्व में सामर्थ्य पाकर बलवन्त होते जाओ,

BSB

17 so that Christ may dwell in your hearts through faith. Then you, being rooted and grounded in love,

HINIRV

17 और विश्वास के द्वारा मसीह तुम्हारे हृदय में बसे कि तुम प्रेम में जड़ पकड़कर और नींव डालकर,

BSB

18 will have power, together with all the saints, to comprehend the length and width and height and depth

HINIRV

18 सब पवित्र लोगों के साथ भली भाँति समझने की शक्ति पाओ; कि उसकी चौड़ाई, और लम्बाई, और ऊँचाई, और गहराई कितनी है।

BSB

19 of the love of Christ, and to know this love that surpasses knowledge, that you may be filled with all the fullness of God.

HINIRV

19 और मसीह के उस प्रेम को जान सको जो ज्ञान से परे है कि तुम परमेश्वर की सारी भरपूरी तक परिपूर्ण हो जाओ।

BSB

20 Now to Him who is able to do immeasurably more than all we ask or imagine, according to His power that is at work within us,

HINIRV

20 अब जो ऐसा सामर्थी है, कि हमारी विनती और समझ से कहीं अधिक काम कर सकता है, उस सामर्थ्य के अनुसार जो हम में कार्य करता है,

BSB

21 to Him be the glory in the church and in Christ Jesus throughout all generations, forever and ever. Amen.

HINIRV

21 कलीसिया में, और मसीह यीशु में, उसकी महिमा पीढ़ी से पीढ़ी तक युगानुयुग होती रहे। आमीन।

Questions about Ephesians 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.