Galatians 4
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 What I am saying is that as long as the heir is a child, he is no different from a slave, although he is the owner of everything. | HINIRV 1 मैं यह कहता हूँ, कि वारिस जब तक बालक है, यद्यपि सब वस्तुओं का स्वामी है, तो भी उसमें और दास में कुछ भेद नहीं। |
| BSB 2 He is subject to guardians and trustees until the date set by his father. | HINIRV 2 परन्तु पिता के ठहराए हुए समय तक रक्षकों और भण्डारियों के वश में रहता है। |
| BSB 3 So also, when we were children, we were enslaved under the basic principles of the world. | HINIRV 3 वैसे ही हम भी, जब बालक थे, तो संसार की आदि शिक्षा के वश में होकर दास बने हुए थे। |
| BSB 4 But when the time had fully come, God sent His Son, born of a woman, born under the law, | HINIRV 4 परन्तु जब समय पूरा हुआ, तो परमेश्वर ने अपने पुत्र को भेजा, जो स्त्री से जन्मा, और व्यवस्था के अधीन उत्पन्न हुआ। |
| BSB 5 to redeem those under the law, that we might receive our adoption as sons. | HINIRV 5 ताकि व्यवस्था के अधीनों को मोल लेकर छुड़ा ले, और हमको लेपालक होने का पद मिले। |
| BSB 6 And because you are sons, God sent the Spirit of His Son into our hearts, crying out, “Abba, Father!” | HINIRV 6 और तुम जो पुत्र हो, इसलिए परमेश्वर ने अपने पुत्र के आत्मा को, जो ‘हे अब्बा, हे पिता’ कहकर पुकारता है, हमारे हृदय में भेजा है। |
| BSB 7 So you are no longer a slave, but a son; and since you are a son, you are also an heir through God. | HINIRV 7 इसलिए तू अब दास नहीं, परन्तु पुत्र है; और जब पुत्र हुआ, तो परमेश्वर के द्वारा वारिस भी हुआ। |
| BSB 8 Formerly, when you did not know God, you were slaves to those who by nature are not gods. | HINIRV 8 फिर पहले, तो तुम परमेश्वर को न जानकर उनके दास थे जो स्वभाव में देवता नहीं। (यशा. 37:19, यिर्म. 2:11) |
| BSB 9 But now that you know God, or rather are known by God, how is it that you are turning back to those weak and worthless principles? Do you wish to be enslaved by them all over again? | HINIRV 9 पर अब जो तुम ने परमेश्वर को पहचान लिया वरन् परमेश्वर ने तुम को पहचाना, तो उन निर्बल और निकम्मी आदि शिक्षा की बातों की ओर क्यों फिरते हो, जिनके तुम दोबारा दास होना चाहते हो? |
| BSB 10 You are observing special days and months and seasons and years! | HINIRV 10 तुम दिनों और महीनों और नियत समयों और वर्षों को मानते हो। |
| BSB 11 I fear for you, that my efforts for you may have been in vain. | HINIRV 11 मैं तुम्हारे विषय में डरता हूँ, कहीं ऐसा न हो, कि जो परिश्रम मैंने तुम्हारे लिये किया है वह व्यर्थ ठहरे। |
| BSB 12 I beg you, brothers, become like me, for I became like you. You have done me no wrong. | HINIRV 12 हे भाइयों, मैं तुम से विनती करता हूँ, तुम मेरे समान हो जाओ: क्योंकि मैं भी तुम्हारे समान हुआ हूँ; तुम ने मेरा कुछ बिगाड़ा नहीं। |
| BSB 13 You know that it was because of an illness that I first preached the gospel to you. | HINIRV 13 पर तुम जानते हो, कि पहले-पहल मैंने शरीर की निर्बलता के कारण तुम्हें सुसमाचार सुनाया। |
| BSB 14 And although my illness was a trial to you, you did not despise or reject me. Instead, you welcomed me as if I were an angel of God, as if I were Christ Jesus Himself. | HINIRV 14 और तुम ने मेरी शारीरिक दशा को जो तुम्हारी परीक्षा का कारण थी, तुच्छ न जाना; न उससे घृणा की; और परमेश्वर के दूत वरन् मसीह के समान मुझे ग्रहण किया। |
| BSB 15 What then has become of your blessing? For I can testify that, if it were possible, you would have torn out your eyes and given them to me. | HINIRV 15 तो वह तुम्हारा आनन्द कहाँ गया? मैं तुम्हारा गवाह हूँ, कि यदि हो सकता, तो तुम अपनी आँखें भी निकालकर मुझे दे देते। |
| BSB 16 Have I now become your enemy by telling you the truth? | HINIRV 16 तो क्या तुम से सच बोलने के कारण मैं तुम्हारा बैरी हो गया हूँ। (आमो. 5:10) |
| BSB 17 Those people are zealous for you, but not in a good way. Instead, they want to isolate you from us, so that you may be zealous for them. | HINIRV 17 वे तुम्हें मित्र बनाना तो चाहते हैं, पर भली मनसा से नहीं; वरन् तुम्हें मुझसे अलग करना चाहते हैं, कि तुम उन्हीं के साथ हो जाओ। |
| BSB 18 Nevertheless, it is good to be zealous if it serves a noble purpose—at any time, and not only when I am with you. | HINIRV 18 पर उत्साही होना अच्छा है, कि भली बात में हर समय यत्न किया जाए, न केवल उसी समय, कि जब मैं तुम्हारे साथ रहता हूँ। |
| BSB 19 My children, for whom I am again in the pains of childbirth until Christ is formed in you, | HINIRV 19 हे मेरे बालकों, जब तक तुम में मसीह का रूप न बन जाए, तब तक मैं तुम्हारे लिये फिर जच्चा के समान पीड़ाएँ सहता हूँ। |
| BSB 20 how I wish I could be with you now and change my tone, because I am perplexed about you. | HINIRV 20 इच्छा तो यह होती है, कि अब तुम्हारे पास आकर और ही प्रकार से बोलूँ, क्योंकि तुम्हारे विषय में मैं विकल हूँ। |
| BSB 21 Tell me, you who want to be under the law, do you not understand what the law says? | HINIRV 21 तुम जो व्यवस्था के अधीन होना चाहते हो, मुझसे कहो, क्या तुम व्यवस्था की नहीं सुनते? |
| BSB 22 For it is written that Abraham had two sons, one by the slave woman and the other by the free woman. | HINIRV 22 यह लिखा है, कि अब्राहम के दो पुत्र हुए; एक दासी से, और एक स्वतंत्र स्त्री से। (उत्प. 16:5, उत्प. 21:2) |
| BSB 23 His son by the slave woman was born according to the flesh, but his son by the free woman was born through the promise. | HINIRV 23 परन्तु जो दासी से हुआ, वह शारीरिक रीति से जन्मा, और जो स्वतंत्र स्त्री से हुआ, वह प्रतिज्ञा के अनुसार जन्मा। |
| BSB 24 These things serve as illustrations, for the women represent two covenants. One covenant is from Mount Sinai and bears children into slavery: This is Hagar. | HINIRV 24 इन बातों में दृष्टान्त है, ये स्त्रियाँ मानो दो वाचाएँ हैं, एक तो सीनै पहाड़ की जिससे दास ही उत्पन्न होते हैं; और वह हागार है। |
| BSB 25 Now Hagar stands for Mount Sinai in Arabia and corresponds to the present-day Jerusalem, because she is in slavery with her children. | HINIRV 25 और हागार मानो अरब का सीनै पहाड़ है, और आधुनिक यरूशलेम उसके तुल्य है, क्योंकि वह अपने बालकों समेत दासत्व में है। |
| BSB 26 But the Jerusalem above is free, and she is our mother. | HINIRV 26 पर ऊपर की यरूशलेम स्वतंत्र है, और वह हमारी माता है। |
| BSB 27 For it is written: “Rejoice, O barren woman, who bears no children; break forth and cry aloud, you who have never travailed; because more are the children of the desolate woman than of her who has a husband.” | HINIRV 27 क्योंकि लिखा है, “हे बाँझ, तू जो नहीं जनती आनन्द कर, तू जिसको पीड़ाएँ नहीं उठती; गला खोलकर जयजयकार कर, क्योंकि त्यागी हुई की सन्तान सुहागिन की सन्तान से भी अधिक है।” (यशा. 54:1) |
| BSB 28 Now you, brothers, like Isaac, are children of promise. | HINIRV 28 हे भाइयों, हम इसहाक के समान प्रतिज्ञा की सन्तान हैं। |
| BSB 29 At that time, however, the son born by the flesh persecuted the son born by the Spirit. It is the same now. | HINIRV 29 और जैसा उस समय शरीर के अनुसार जन्मा हुआ आत्मा के अनुसार जन्मे हुए को सताता था, वैसा ही अब भी होता है। (उत्प. 21:9) |
| BSB 30 But what does the Scripture say? “Expel the slave woman and her son, for the slave woman’s son will never share in the inheritance with the free woman’s son.” | HINIRV 30 परन्तु पवित्रशास्त्र क्या कहता है? “दासी और उसके पुत्र को निकाल दे, क्योंकि दासी का पुत्र स्वतंत्र स्त्री के पुत्र के साथ उत्तराधिकारी नहीं होगा।” (उत्प. 21:10) |
| BSB 31 Therefore, brothers, we are not children of the slave woman, but of the free woman. | HINIRV 31 इसलिए हे भाइयों, हम दासी के नहीं परन्तु स्वतंत्र स्त्री की सन्तान हैं। |
Questions about Galatians 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.