Galatians 3

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 O foolish Galatians! Who has bewitched you? Before your very eyes Jesus Christ was clearly portrayed as crucified.

HINIRV

1 हे निर्बुद्धि गलातियों, किसने तुम्हें मोह लिया? तुम्हारी तो मानो आँखों के सामने यीशु मसीह क्रूस पर दिखाया गया!

BSB

2 I would like to learn just one thing from you: Did you receive the Spirit by works of the law, or by hearing with faith?

HINIRV

2 मैं तुम से केवल यह जानना चाहता हूँ, कि तुम ने पवित्र आत्मा को, क्या व्यवस्था के कामों से, या विश्वास के समाचार से पाया? (गला. 3:5, प्रेरि. 15:8-10)

BSB

3 Are you so foolish? After starting in the Spirit, are you now finishing in the flesh?

HINIRV

3 क्या तुम ऐसे निर्बुद्धि हो, कि आत्मा की रीति पर आरम्भ करके अब शरीर की रीति पर अन्त करोगे?

BSB

4 Have you suffered so much for nothing, if it really was for nothing?

HINIRV

4 क्या तुम ने इतना दुःख व्यर्थ उठाया? परन्तु कदाचित् व्यर्थ नहीं।

BSB

5 Does God lavish His Spirit on you and work miracles among you because you practice the law, or because you hear and believe?

HINIRV

5 इसलिए जो तुम्हें आत्मा दान करता और तुम में सामर्थ्य के काम करता है, वह क्या व्यवस्था के कामों से या विश्वास के सुसमाचार से ऐसा करता है?

BSB

6 So also, “Abraham believed God, and it was credited to him as righteousness.”

HINIRV

6 “अब्राहम ने तो परमेश्वर पर विश्वास किया और यह उसके लिये धार्मिकता गिनी गई।” (उत्प. 15:6)

BSB

7 Understand, then, that those who have faith are sons of Abraham.

HINIRV

7 तो यह जान लो, कि जो विश्वास करनेवाले हैं, वे ही अब्राहम की सन्तान हैं।

BSB

8 The Scripture foresaw that God would justify the Gentiles by faith, and foretold the gospel to Abraham: “All nations will be blessed through you.”

HINIRV

8 और पवित्रशास्त्र ने पहले ही से यह जानकर, कि परमेश्वर अन्यजातियों को विश्वास से धर्मी ठहराएगा, पहले ही से अब्राहम को यह सुसमाचार सुना दिया, कि “तुझ में सब जातियाँ आशीष पाएँगी।” (उत्प. 12:3, उत्प. 18:18)

BSB

9 So those who have faith are blessed along with Abraham, the man of faith.

HINIRV

9 तो जो विश्वास करनेवाले हैं, वे विश्वासी अब्राहम के साथ आशीष पाते हैं।

BSB

10 All who rely on works of the law are under a curse. For it is written: “Cursed is everyone who does not continue to do everything written in the Book of the Law.”

HINIRV

10 अतः जितने लोग व्यवस्था के कामों पर भरोसा रखते हैं, वे सब श्राप के अधीन हैं, क्योंकि लिखा है, “जो कोई व्यवस्था की पुस्तक में लिखी हुई सब बातों के करने में स्थिर नहीं रहता, वह श्रापित है।” (याकू. 2:10,12, व्यव. 27:26)

BSB

11 Now it is clear that no one is justified before God by the law, because, “The righteous will live by faith.”

HINIRV

11 पर यह बात प्रगट है, कि व्यवस्था के द्वारा परमेश्वर के यहाँ कोई धर्मी नहीं ठहरता क्योंकि धर्मी जन विश्वास से जीवित रहेगा।

BSB

12 The law, however, is not based on faith; on the contrary, “The man who does these things will live by them.”

HINIRV

12 पर व्यवस्था का विश्वास से कुछ सम्बंध नहीं; पर “जो उनको मानेगा, वह उनके कारण जीवित रहेगा।” (लैव्य. 18:5)

BSB

13 Christ redeemed us from the curse of the law by becoming a curse for us. For it is written: “Cursed is everyone who is hung on a tree.”

HINIRV

13 मसीह ने जो हमारे लिये श्रापित बना, हमें मोल लेकर व्यवस्था के श्राप से छुड़ाया क्योंकि लिखा है, “जो कोई काठ पर लटकाया जाता है वह श्रापित है।” (व्यव. 21:23)

BSB

14 He redeemed us in order that the blessing promised to Abraham would come to the Gentiles in Christ Jesus, so that by faith we might receive the promise of the Spirit.

HINIRV

14 यह इसलिए हुआ, कि अब्राहम की आशीष मसीह यीशु में अन्यजातियों तक पहुँचे, और हम विश्वास के द्वारा उस आत्मा को प्राप्त करें, जिसकी प्रतिज्ञा हुई है।

BSB

15 Brothers, let me put this in human terms. Even a human covenant, once it is ratified, cannot be canceled or amended.

HINIRV

15 हे भाइयों, मैं मनुष्य की रीति पर कहता हूँ, कि मनुष्य की वाचा भी जो पक्की हो जाती है, तो न कोई उसे टालता है और न उसमें कुछ बढ़ाता है।

BSB

16 The promises were spoken to Abraham and to his seed. The Scripture does not say, “and to seeds,” meaning many, but “and to your seed,” meaning One, who is Christ.

HINIRV

16 अतः प्रतिज्ञाएँ अब्राहम को, और उसके वंश को दी गईं; वह यह नहीं कहता, “वंशों को,” जैसे बहुतों के विषय में कहा, पर जैसे एक के विषय में कि “तेरे वंश को” और वह मसीह है। (मत्ती 1:1)

BSB

17 What I mean is this: The law that came 430 years later does not revoke the covenant previously established by God, so as to nullify the promise.

HINIRV

17 पर मैं यह कहता हूँ कि जो वाचा परमेश्वर ने पहले से पक्की की थी, उसको व्यवस्था चार सौ तीस वर्षों के बाद आकर नहीं टाल सकती, कि प्रतिज्ञा व्यर्थ ठहरे। (निर्ग. 12:40)

BSB

18 For if the inheritance depends on the law, then it no longer depends on a promise; but God freely granted it to Abraham through a promise.

HINIRV

18 क्योंकि यदि विरासत व्यवस्था से मिली है, तो फिर प्रतिज्ञा से नहीं, परन्तु परमेश्वर ने अब्राहम को प्रतिज्ञा के द्वारा दे दी है।

BSB

19 Why then was the law given? It was added because of transgressions, until the arrival of the seed to whom the promise referred. It was administered through angels by a mediator.

HINIRV

19 तब फिर व्यवस्था क्या रही? वह तो अपराधों के कारण बाद में दी गई, कि उस वंश के आने तक रहे, जिसको प्रतिज्ञा दी गई थी, और व्यवस्था स्वर्गदूतों के द्वारा एक मध्यस्थ के हाथ ठहराई गई।

BSB

20 A mediator is unnecessary, however, for only one party; but God is one.

HINIRV

20 मध्यस्थ तो एक का नहीं होता, परन्तु परमेश्वर एक ही है।

BSB

21 Is the law, then, opposed to the promises of God? Certainly not! For if a law had been given that could impart life, then righteousness would certainly have come from the law.

HINIRV

21 तो क्या व्यवस्था परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं के विरोध में है? कदापि नहीं! क्योंकि यदि ऐसी व्यवस्था दी जाती जो जीवन दे सकती, तो सचमुच धार्मिकता व्यवस्था से होती।

BSB

22 But the Scripture pronounces all things confined by sin, so that by faith in Jesus Christ the promise might be given to those who believe.

HINIRV

22 परन्तु पवित्रशास्त्र ने सब को पाप के अधीन कर दिया, ताकि वह प्रतिज्ञा जिसका आधार यीशु मसीह पर विश्वास करना है, विश्वास करनेवालों के लिये पूरी हो जाए।

BSB

23 Before this faith came, we were held in custody under the law, locked up until faith should be revealed.

HINIRV

23 पर विश्वास के आने से पहले व्यवस्था की अधीनता में हम कैद थे, और उस विश्वास के आने तक जो प्रगट होनेवाला था, हम उसी के बन्धन में रहे।

BSB

24 So the law became our guardian to lead us to Christ, that we might be justified by faith.

HINIRV

24 इसलिए व्यवस्था मसीह तक पहुँचाने के लिए हमारी शिक्षक हुई है, कि हम विश्वास से धर्मी ठहरें।

BSB

25 Now that faith has come, we are no longer under a guardian.

HINIRV

25 परन्तु जब विश्वास आ चुका, तो हम अब शिक्षक के अधीन न रहे।

BSB

26 You are all sons of God through faith in Christ Jesus.

HINIRV

26 क्योंकि तुम सब उस विश्वास करने के द्वारा जो मसीह यीशु पर है, परमेश्वर की सन्तान हो।

BSB

27 For all of you who were baptized into Christ have clothed yourselves with Christ.

HINIRV

27 और तुम में से जितनों ने मसीह में बपतिस्मा लिया है उन्होंने मसीह को पहन लिया है।

BSB

28 There is neither Jew nor Greek, slave nor free, male nor female, for you are all one in Christ Jesus.

HINIRV

28 अब न कोई यहूदी रहा और न यूनानी; न कोई दास, न स्वतंत्र; न कोई नर, न नारी; क्योंकि तुम सब मसीह यीशु में एक हो।

BSB

29 And if you belong to Christ, then you are Abraham’s seed and heirs according to the promise.

HINIRV

29 और यदि तुम मसीह के हो, तो अब्राहम के वंश और प्रतिज्ञा के अनुसार वारिस भी हो।

Questions about Galatians 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.