Galatians 3

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 O foolish Galatians! Who has bewitched you? Before your very eyes Jesus Christ was clearly portrayed as crucified.

HINCV

1 निर्बुद्धि गलातियो! किसने तुम्हें सम्मोहित कर दिया? तुम्हारे सामने तो मसीह येशु को साफ़-साफ़ क्रूस पर दिखाया गया था.

BSB

2 I would like to learn just one thing from you: Did you receive the Spirit by works of the law, or by hearing with faith?

HINCV

2 मैं तुमसे सिर्फ यह जानना चाहता हूं: पवित्र आत्मा तुमने व्यवस्था के नियम-पालन द्वारा प्राप्‍त किया या ईश्वरीय सुसमाचार को सुनने और उसमें विश्वास करने के द्वारा?

BSB

3 Are you so foolish? After starting in the Spirit, are you now finishing in the flesh?

HINCV

3 क्या तुम इतने निर्बुद्धि हो? जो पवित्र आत्मा द्वारा शुरू किया गया था क्या वह मनुष्य के कार्यों से सिद्ध बनाया जा रहा है?

BSB

4 Have you suffered so much for nothing, if it really was for nothing?

HINCV

4 तुमने इतने दुःख उठाए तो क्या वे वास्तव में व्यर्थ थे?

BSB

5 Does God lavish His Spirit on you and work miracles among you because you practice the law, or because you hear and believe?

HINCV

5 परमेश्वर, जो तुम्हें अपना आत्मा प्रदान करते तथा तुम्हारे बीच चमत्कार करते हैं, क्या यह वह व्यवस्था का पालन करने के द्वारा करते हैं या विश्वास के साथ सुनने के द्वारा?

BSB

6 So also, “Abraham believed God, and it was credited to him as righteousness.”

HINCV

6 जैसे अब्राहाम ने “परमेश्वर में विश्वास किया, और यह उनके लिए धार्मिकता माना गया.”

BSB

7 Understand, then, that those who have faith are sons of Abraham.

HINCV

7 इसलिये अब यह भली-भांति समझ लो कि जिन्होंने विश्वास किया है वे ही अब्राहाम की संतान हैं.

BSB

8 The Scripture foresaw that God would justify the Gentiles by faith, and foretold the gospel to Abraham: “All nations will be blessed through you.”

HINCV

8 पवित्र शास्त्र ने पहले से जानकर कि परमेश्वर गैर-यहूदियों को विश्वास के द्वारा धर्मी ठहराएंगे, पहले ही अब्राहाम को यह शुभ संदेश देते हुए कहा था: “सभी राष्ट्र तुममें आशीषित होंगे.”

BSB

9 So those who have faith are blessed along with Abraham, the man of faith.

HINCV

9 इसलिये वे सभी, जो विश्वास करते हैं, अब्राहाम—विश्वास पुरुष—के साथ, जो स्वयं विश्वासी थे, आशीषित किए जाते हैं.

BSB

10 All who rely on works of the law are under a curse. For it is written: “Cursed is everyone who does not continue to do everything written in the Book of the Law.”

HINCV

10 वे, जो व्यवस्था के कार्यों पर निर्भर हैं, शापित हैं क्योंकि पवित्र शास्त्र का वर्णन है: “शापित है वह, जो व्यवस्था के हर एक नियम का पालन नहीं करता.”

BSB

11 Now it is clear that no one is justified before God by the law, because, “The righteous will live by faith.”

HINCV

11 यह स्पष्ट है कि व्यवस्था के द्वारा परमेश्वर के सामने कोई भी धर्मी नहीं ठहरता; क्योंकि लिखा है: “वह, जो धर्मी है, विश्वास से जीवित रहेगा.”

BSB

12 The law, however, is not based on faith; on the contrary, “The man who does these things will live by them.”

HINCV

12 फिर भी, व्यवस्था विश्वास पर आधारित नहीं है, “इसके विपरीत, जो इसका अनुसरण करेगा, वह इसके कारण जीवित रहेगा.”

BSB

13 Christ redeemed us from the curse of the law by becoming a curse for us. For it is written: “Cursed is everyone who is hung on a tree.”

HINCV

13 मसीह ने स्वयं शाप बनकर हमें व्यवस्था के शाप से मुक्त कर दिया, जैसा कि लिखा है: “शापित है हर एक, जो काठ पर लटकाया जाता है.”

BSB

14 He redeemed us in order that the blessing promised to Abraham would come to the Gentiles in Christ Jesus, so that by faith we might receive the promise of the Spirit.

HINCV

14 यह सब इसलिये कि मसीह येशु में अब्राहाम की आशीषें गैर-यहूदियों तक आएं और हम विश्वास द्वारा प्रतिज्ञा की हुई पवित्र आत्मा प्राप्‍त करें.

BSB

15 Brothers, let me put this in human terms. Even a human covenant, once it is ratified, cannot be canceled or amended.

HINCV

15 प्रिय भाई बहनो, मैं सामान्य जीवन से उदाहरण दे रहा हूं. एक मानवीय वाचा की पुष्टि के बाद उसे न तो कोई अलग करता है और न ही उसमें कुछ जोड़ता है.

BSB

16 The promises were spoken to Abraham and to his seed. The Scripture does not say, “and to seeds,” meaning many, but “and to your seed,” meaning One, who is Christ.

HINCV

16 प्रतिज्ञाएं अब्राहाम और उनके वंशज से की गई थी. वहां यह नहीं कहा गया “वंशजों से,” मानो अनेकों से परंतु एक ही से अर्थात् “वंशज से,” अर्थात् मसीह से.

BSB

17 What I mean is this: The law that came 430 years later does not revoke the covenant previously established by God, so as to nullify the promise.

HINCV

17 मेरे कहने का मतलब यह है: परमेश्वर ने अब्राहाम से एक वाचा स्थापित की तथा उसे पूरा करने की प्रतिज्ञा भी की. चार सौ तीस वर्ष बाद दी गई व्यवस्था न तो परमेश्वर की वाचा को मिटा सकती है और न परमेश्वर की प्रतिज्ञा को.

BSB

18 For if the inheritance depends on the law, then it no longer depends on a promise; but God freely granted it to Abraham through a promise.

HINCV

18 यदि मीरास का आधार व्यवस्था है तो मीरास प्रतिज्ञा पर आधारित हो ही नहीं सकती, किंतु परमेश्वर ने अब्राहाम को यह मीरास प्रतिज्ञा द्वारा ही प्रदान की.

BSB

19 Why then was the law given? It was added because of transgressions, until the arrival of the seed to whom the promise referred. It was administered through angels by a mediator.

HINCV

19 तब क्या उद्देश्य है व्यवस्था का? अपराध का अहसास. उसे स्वर्गदूतों द्वारा एक मध्यस्थ के माध्यम से आधिकारिक रूप से उस वंशज के आने तक बनाये रखा गया जिसके विषय में प्रतिज्ञा की गई थी.

BSB

20 A mediator is unnecessary, however, for only one party; but God is one.

HINCV

20 सिर्फ एक पक्ष के लिए मध्यस्थ आवश्यक नहीं होता, जबकि परमेश्वर सिर्फ एक हैं.

BSB

21 Is the law, then, opposed to the promises of God? Certainly not! For if a law had been given that could impart life, then righteousness would certainly have come from the law.

HINCV

21 तो क्या व्यवस्था परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं के विपरीत है? बिलकुल नहीं! यदि कोई ऐसी व्यवस्था दी गई होती, जो जीवन प्रदान कर सकती थी, तब निश्चयतः उस व्यवस्था के पालन करने पर धार्मिकता प्राप्‍त हो जाती.

BSB

22 But the Scripture pronounces all things confined by sin, so that by faith in Jesus Christ the promise might be given to those who believe.

HINCV

22 किंतु पवित्र शास्त्र ने यह स्पष्ट किया कि पूरा विश्व पाप की अधीनता में है कि मसीह येशु में विश्वास करने के द्वारा प्रतिज्ञा उन्हें दी जा सके, जो विश्वास करते हैं.

BSB

23 Before this faith came, we were held in custody under the law, locked up until faith should be revealed.

HINCV

23 मसीह येशु में विश्वास के प्रकाशन से पहले हम व्यवस्था के संरक्षण में रखे गए, उस विश्वास से अनजान, जो प्रकट होने पर था.

BSB

24 So the law became our guardian to lead us to Christ, that we might be justified by faith.

HINCV

24 इसलिये व्यवस्था हमें मसीह तक पहुंचाने के लिए हमारा संरक्षक हुआ कि हम विश्वास द्वारा धर्मी ठहराए जाएं.

BSB

25 Now that faith has come, we are no longer under a guardian.

HINCV

25 परंतु अब, जब विश्वास आ चुका है, हम संरक्षक के अधीन नहीं रहे.

BSB

26 You are all sons of God through faith in Christ Jesus.

HINCV

26 इसलिये तुम सब मसीह येशु में विश्वास द्वारा परमेश्वर की संतान हो,

BSB

27 For all of you who were baptized into Christ have clothed yourselves with Christ.

HINCV

27 तुम सबने जो मसीह में बपतिस्मा लिया है, मसीह को धारण कर लिया है.

BSB

28 There is neither Jew nor Greek, slave nor free, male nor female, for you are all one in Christ Jesus.

HINCV

28 इसलिये अब न कोई यहूदी है, न कोई यूनानी; न कोई स्वतंत्र है, न कोई दास और न कोई पुरुष है, न कोई स्त्री क्योंकि तुम सब मसीह येशु में एक हो.

BSB

29 And if you belong to Christ, then you are Abraham’s seed and heirs according to the promise.

HINCV

29 यदि तुम मसीह के हो, तो तुम अब्राहाम के वंशज हो, परमेश्वर की प्रतिज्ञा के वारिस.

Questions about Galatians 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.