Galatians 4
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 What I am saying is that as long as the heir is a child, he is no different from a slave, although he is the owner of everything. | HINCV 1 मेरा कहने का उद्देश्य यह है कि जब तक वारिस बालक है, दास और उसमें किसी भी प्रकार का अंतर नहीं होता, यद्यपि वह हर एक वस्तु का स्वामी है. |
| BSB 2 He is subject to guardians and trustees until the date set by his father. | HINCV 2 वह पिता द्वारा निर्धारित समय तक के लिए रक्षकों व प्रबंधकों के संरक्षण में रहता है. |
| BSB 3 So also, when we were children, we were enslaved under the basic principles of the world. | HINCV 3 इसी प्रकार हम भी, जब बालक थे, संसार की आदि शिक्षा के अधीन दासत्व में थे. |
| BSB 4 But when the time had fully come, God sent His Son, born of a woman, born under the law, | HINCV 4 किंतु निर्धारित समय के पूरा होने पर परमेश्वर ने अपने पुत्र को भेजा, जो स्त्री से जन्मे, व्यवस्था के अधीन, |
| BSB 5 to redeem those under the law, that we might receive our adoption as sons. | HINCV 5 कि उन सबको छुड़ा लें, जो व्यवस्था के अधीन हैं, कि हम परमेश्वर की संतान होने का अधिकार प्राप्त कर सकें. |
| BSB 6 And because you are sons, God sent the Spirit of His Son into our hearts, crying out, “Abba, Father!” | HINCV 6 अब इसलिये कि तुम संतान हो, परमेश्वर ने अपने पुत्र के आत्मा को, जो अब्बा, पिता पुकारता है, हमारे हृदयों में भेज दिया है. |
| BSB 7 So you are no longer a slave, but a son; and since you are a son, you are also an heir through God. | HINCV 7 इसलिये अब तुम दास नहीं परंतु संतान बन गए हो और यदि तुम संतान हो तो परमेश्वर के द्वारा वारिस भी. |
| BSB 8 Formerly, when you did not know God, you were slaves to those who by nature are not gods. | HINCV 8 जब तुम परमेश्वर को नहीं जानते थे, उस समय तुम उनके दास थे, जो वास्तव में ईश्वर हैं ही नहीं. |
| BSB 9 But now that you know God, or rather are known by God, how is it that you are turning back to those weak and worthless principles? Do you wish to be enslaved by them all over again? | HINCV 9 किंतु अब, जब तुमने परमेश्वर को जान लिया है, परंतु यह कहें कि परमेश्वर द्वारा जान लिये गए हो, तो फिर तुम कमजोर तथा दयनीय आदि शिक्षाओं का दास बनने के लिए क्यों लौट रहे हो? क्या तुम्हें दोबारा उन्हीं का दास बनने की लालसा है? |
| BSB 10 You are observing special days and months and seasons and years! | HINCV 10 तुम तो विशेष दिवस, माह, ऋतु तथा वर्ष मनाते जा रहे हो. |
| BSB 11 I fear for you, that my efforts for you may have been in vain. | HINCV 11 मुझे तुम्हारे लिए आशंका है कि कहीं तुम्हारे लिए मेरा परिश्रम व्यर्थ ही तो नहीं गया. |
| BSB 12 I beg you, brothers, become like me, for I became like you. You have done me no wrong. | HINCV 12 प्रिय भाई बहनो, मैं तुमसे विनती करता हूं कि तुम मेरे समान बन जाओ क्योंकि मैं भी तुम्हारे समान बन गया हूं. तुमने मुझे कोई हानि नहीं पहुंचाई. |
| BSB 13 You know that it was because of an illness that I first preached the gospel to you. | HINCV 13 तुम्हें याद होगा कि, मैंने पहली बार अपनी बीमारी की स्थिति में तुम्हें ईश्वरीय सुसमाचार सुनाया था, |
| BSB 14 And although my illness was a trial to you, you did not despise or reject me. Instead, you welcomed me as if I were an angel of God, as if I were Christ Jesus Himself. | HINCV 14 परंतु मेरी शारीरिक स्थिति के कारण, जो तुम्हारे लिए एक परख थी, तुमने न तो मुझसे घृणा की और न ही मुझसे मुख मोड़ा, परंतु मुझे इस प्रकार स्वीकार किया, मानो मैं परमेश्वर का स्वर्गदूत हूं, मसीह येशु हूं. |
| BSB 15 What then has become of your blessing? For I can testify that, if it were possible, you would have torn out your eyes and given them to me. | HINCV 15 अब कहां गया तुम्हारा आनंद मनाना? मैं स्वयं गवाह हूं कि यदि संभव होता तो उस समय तुम अपनी आंखें तक निकालकर मुझे दे देते. |
| BSB 16 Have I now become your enemy by telling you the truth? | HINCV 16 क्या सिर्फ सच बोलने के कारण मैं तुम्हारा शत्रु हो गया? |
| BSB 17 Those people are zealous for you, but not in a good way. Instead, they want to isolate you from us, so that you may be zealous for them. | HINCV 17 वे तुम्हें अपने पक्ष में करने को उत्सुक हैं, किंतु किसी भले मतलब से नहीं; उनका मतलब तो तुम्हें मुझसे अलग करना है कि तुम उनके शिष्य बन जाओ. |
| BSB 18 Nevertheless, it is good to be zealous if it serves a noble purpose—at any time, and not only when I am with you. | HINCV 18 हमेशा ही अच्छे उद्देश्य के लिए उत्साही होना उत्तम होता है और मात्र उसी समय नहीं, जब मैं तुम्हारे मध्य उपस्थित होता हूं. |
| BSB 19 My children, for whom I am again in the pains of childbirth until Christ is formed in you, | HINCV 19 हे बालको, तुममें मसीह का स्वरूप पूरी तरह विकसित होने तक मैं दोबारा प्रसव पीड़ा में रहूंगा. |
| BSB 20 how I wish I could be with you now and change my tone, because I am perplexed about you. | HINCV 20 बड़ी अभिलाषा थी कि इस समय मैं तुम्हारे पास होता और मीठी वाणी में तुमसे बातें करता, क्योंकि तुम्हारे विषय में मैं दुविधा में पड़ा हूं. |
| BSB 21 Tell me, you who want to be under the law, do you not understand what the law says? | HINCV 21 मुझे यह बताओ: तुम, जो व्यवस्था के अधीन रहना चाहते हो, क्या तुम वास्तव में व्यवस्था का पालन नहीं करते? |
| BSB 22 For it is written that Abraham had two sons, one by the slave woman and the other by the free woman. | HINCV 22 पवित्र शास्त्र में लिखा है कि अब्राहाम के दो पुत्र थे, एक दासी से और दूसरा स्वतंत्र स्त्री से. |
| BSB 23 His son by the slave woman was born according to the flesh, but his son by the free woman was born through the promise. | HINCV 23 दासी का पुत्र शरीर से जन्मा था और स्वतंत्र स्त्री के पुत्र का जन्म प्रतिज्ञा के पूरा होने के लिए हुआ था. |
| BSB 24 These things serve as illustrations, for the women represent two covenants. One covenant is from Mount Sinai and bears children into slavery: This is Hagar. | HINCV 24 यह एक दृष्टांत है. ये स्त्रियां दो वाचाएं हैं. सीनाय पर्वत की वाचा हागार है, जिससे दासत्व की संतान पैदा होती है. |
| BSB 25 Now Hagar stands for Mount Sinai in Arabia and corresponds to the present-day Jerusalem, because she is in slavery with her children. | HINCV 25 हागार अराबिया में सीनाय पर्वत है, जो वर्तमान येरूशलेम का प्रतीक है क्योंकि वह संतानों सहित दासत्व में है. |
| BSB 26 But the Jerusalem above is free, and she is our mother. | HINCV 26 किंतु स्वर्गीय येरूशलेम स्वतंत्र है. वह हमारी माता है. |
| BSB 27 For it is written: “Rejoice, O barren woman, who bears no children; break forth and cry aloud, you who have never travailed; because more are the children of the desolate woman than of her who has a husband.” | HINCV 27 जैसा कि लिखा है: “बांझ, तुम, जो संतान पैदा करने में असमर्थ हो, आनंदित हो. तुम, जो प्रसव पीड़ा से अनजान हो, जय जयकार करो, क्योंकि त्यागी हुई की संतान, सुहागन की संतान से अधिक है.” |
| BSB 28 Now you, brothers, like Isaac, are children of promise. | HINCV 28 प्रिय भाई बहनो, तुम यित्सहाक के समान प्रतिज्ञा की संतान हो. |
| BSB 29 At that time, however, the son born by the flesh persecuted the son born by the Spirit. It is the same now. | HINCV 29 किंतु जैसे उस समय शरीर से जन्मा पुत्र आत्मा से जन्मे पुत्र को सताया करता था, वैसी ही स्थिति इस समय भी है. |
| BSB 30 But what does the Scripture say? “Expel the slave woman and her son, for the slave woman’s son will never share in the inheritance with the free woman’s son.” | HINCV 30 पवित्र शास्त्र का लेख क्या है? “दासी व उसके पुत्र को निकाल दो क्योंकि दासी का पुत्र कभी भी स्वतंत्र स्त्री के पुत्र के साथ वारिस नहीं होगा.” |
| BSB 31 Therefore, brothers, we are not children of the slave woman, but of the free woman. | HINCV 31 इसलिये, प्रिय भाई बहनो, हम दासी की नहीं, परंतु स्वतंत्र स्त्री की संतान हैं. |
Questions about Galatians 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.