Galatians 5
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 It is for freedom that Christ has set us free. Stand firm, then, and do not be encumbered once more by a yoke of slavery. | HINCV 1 इसी स्वतंत्रता में बने रहने के लिए मसीह ने हमें स्वतंत्र किया है. इसलिये स्थिर रहो और दोबारा दासत्व के जूए में न जुतो. |
| BSB 2 Take notice: I, Paul, tell you that if you let yourselves be circumcised, Christ will be of no value to you at all. | HINCV 2 यह समझ लो! मैं, पौलॉस, तुम्हें बताना चाहता हूं कि यदि तुम ख़तना के पक्ष में निर्णय लेते हो तो तुम्हारे लिए मसीह की कोई उपयोगिता न रह जायेगी. |
| BSB 3 Again I testify to every man who gets himself circumcised that he is obligated to obey the whole law. | HINCV 3 मैं ख़तना के हर एक समर्थक से दोबारा कहना चाहता हूं कि वह सारी व्यवस्था का पालन करने के लिए मजबूर है. |
| BSB 4 You who are trying to be justified by the law have been severed from Christ; you have fallen away from grace. | HINCV 4 तुम, जो धर्मी ठहराए जाने के लिए व्यवस्था पर निर्भर रहना चाहते हो, मसीह से अलग हो गए हो और अनुग्रह से तुम गिर चुके हो. |
| BSB 5 But by faith we eagerly await through the Spirit the hope of righteousness. | HINCV 5 किंतु हम पवित्र आत्मा के द्वारा विश्वास से धार्मिकता की आशा की बाट जोहते हैं. |
| BSB 6 For in Christ Jesus neither circumcision nor uncircumcision has any value. What matters is faith expressing itself through love. | HINCV 6 ख़तनित होना या न होना मसीह येशु में किसी महत्व का नहीं है; महत्व है सिर्फ विश्वास का जिसका प्रभाव दिखता है प्रेम में. |
| BSB 7 You were running so well. Who has obstructed you from obeying the truth? | HINCV 7 दौड़ में बहुत बढ़िया था तुम्हारा विकास. कौन बन गया तुम्हारे सच्चाई पर चलने में रुकावट? |
| BSB 8 Such persuasion does not come from the One who calls you. | HINCV 8 यह उकसावा उनकी ओर से नहीं है, जिन्होंने तुम्हें बुलाया. |
| BSB 9 A little leaven works through the whole batch of dough. | HINCV 9 “थोड़ा-सा खमीर सारे आटे को खमीर कर देता है.” |
| BSB 10 I am confident in the Lord that you will take no other view. The one who is troubling you will bear the judgment, whoever he may be. | HINCV 10 प्रभु में मुझे तुम पर भरोसा है कि तुम किसी अन्य विचार को स्वीकार न करोगे. जो भी तुम्हें भरमाएगा व डांवा-डोल करेगा, वह दंड भोगेगा, चाहे वह कोई भी क्यों न हो. |
| BSB 11 Now, brothers, if I am still preaching circumcision, why am I still being persecuted? In that case the offense of the cross has been abolished. | HINCV 11 प्रिय भाई बहनो, यदि मैं अब तक ख़तना का प्रचार कर रहा हूं तो मुझ पर यह सताना क्यों? इस स्थिति में तो क्रूस के प्रति विरोध समाप्त हो गया होता. |
| BSB 12 As for those who are agitating you, I wish they would proceed to emasculate themselves! | HINCV 12 उत्तम तो यही होता कि वे, जो तुम्हें डांवा-डोल कर रहे हैं, स्वयं को नपुंसक बना लेते! |
| BSB 13 For you, brothers, were called to freedom; but do not use your freedom as an opportunity for the flesh. Rather, serve one another in love. | HINCV 13 प्रिय भाई बहनो, तुम्हारा बुलावा स्वतंत्रता के लिए किया गया है. अपनी स्वतंत्रता को अपनी शारीरिक इच्छाओं की पूर्ति का सुअवसर मत बनाओ परंतु प्रेमपूर्वक एक दूसरे की सेवा करो. |
| BSB 14 The entire law is fulfilled in a single decree: “Love your neighbor as yourself.” | HINCV 14 क्योंकि सारी व्यवस्था का सार सिर्फ एक वाक्य में छिपा हुआ है: “जैसे तुम स्वयं से प्रेम करते हो, वैसे ही अपने पड़ोसी से भी प्रेम करो.” |
| BSB 15 But if you keep on biting and devouring one another, watch out, or you will be consumed by one another. | HINCV 15 यदि तुम एक दूसरे को हिंसक पशुओं की भांति काटते-फाड़ते रहे, तो सावधान! कहीं तुम्हीं एक दूसरे का नाश न कर बैठो. |
| BSB 16 So I say, walk by the Spirit, and you will not gratify the desires of the flesh. | HINCV 16 मेरी सलाह यह है, तुम्हारा स्वभाव आत्मा से प्रेरित हो, तब तुम किसी भी प्रकार से शारीरिक लालसाओं की पूर्ति नहीं करोगे. |
| BSB 17 For the flesh craves what is contrary to the Spirit, and the Spirit what is contrary to the flesh. They are opposed to each other, so that you do not do what you want. | HINCV 17 शरीर आत्मा के विरुद्ध और आत्मा शरीर के विरुद्ध लालसा करता है. ये आपस में विरोधी हैं कि तुम वह न कर सको, जो तुम करना चाहते हो. |
| BSB 18 But if you are led by the Spirit, you are not under the law. | HINCV 18 यदि तुम पवित्र आत्मा द्वारा चलाए चलते हो तो तुम व्यवस्था के अधीन नहीं हो. |
| BSB 19 The acts of the flesh are obvious: sexual immorality, impurity, and debauchery; | HINCV 19 शरीर द्वारा उत्पन्न काम स्पष्ट हैं: वेश्यागामी, अशुद्धता, भ्रष्टाचार, |
| BSB 20 idolatry and sorcery; hatred, discord, jealousy, and rage; rivalries, divisions, factions, | HINCV 20 मूर्ति पूजा, जादू-टोना, शत्रुता, झगड़ा, जलन, क्रोध, स्वार्थ, मतभेद, विधर्म; |
| BSB 21 and envy; drunkenness, orgies, and the like. I warn you, as I did before, that those who practice such things will not inherit the kingdom of God. | HINCV 21 डाह, मतवालापन, लीला-क्रीड़ा तथा इनके समान अन्य, जिनके विषय में मैं तुम्हें चेतावनी दे रहा हूं कि जिनका स्वभाव इस प्रकार का है, वे मेरी पूर्व चेतावनी के अनुरूप परमेश्वर के राज्य के वारिस नहीं होंगे. |
| BSB 22 But the fruit of the Spirit is love, joy, peace, patience, kindness, goodness, faithfulness, | HINCV 22 परंतु आत्मा का फल है प्रेम, आनंद, शांति, धीरज, दया, उदारता, विश्वस्तता, |
| BSB 23 gentleness, and self-control. Against such things there is no law. | HINCV 23 विनम्रता तथा आत्मसंयम; कोई भी विधान इनके विरुद्ध नहीं है. |
| BSB 24 Those who belong to Christ Jesus have crucified the flesh with its passions and desires. | HINCV 24 जो मसीह येशु के हैं, उन्होंने शरीर को उसकी वासनाओं और अभिलाषाओं सहित क्रूस पर चढ़ा दिया है. |
| BSB 25 Since we live by the Spirit, let us walk in step with the Spirit. | HINCV 25 अब, जबकि हमने पवित्र आत्मा द्वारा जीवन प्राप्त किया है, हमारा स्वभाव भी आत्मा से प्रेरित हो. |
| BSB 26 Let us not become conceited, provoking and envying one another. | HINCV 26 न हम घमंडी बनें, न एक दूसरे को उकसाएं और न ही आपस में द्वेष रखें. |
Questions about Galatians 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.