Galatians 6

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Brothers, if someone is caught in a trespass, you who are spiritual should restore him with a spirit of gentleness. But watch yourself, or you also may be tempted.

HINCV

1 प्रिय भाई बहनो, यदि तुम्हें यह मालूम हो कि किसी व्यक्ति ने कोई अपराध किया है, तो तुम, जो आत्मिक हो, उसे नम्रतापूर्वक सुधारो, किंतु तुम स्वयं सावधान रहो कि कहीं तुम भी परीक्षा में न पड़ जाओ.

BSB

2 Carry one another’s burdens, and in this way you will fulfill the law of Christ.

HINCV

2 एक दूसरे का बोझ उठाया करो. इसके द्वारा तुम मसीह की व्यवस्था को पूरा करोगे.

BSB

3 If anyone thinks he is something when he is nothing, he deceives himself.

HINCV

3 यदि कोई व्यक्ति कुछ न होने पर भी स्वयं को पहुंचा हुआ समझता है तो वह स्वयं को धोखा देता है.

BSB

4 Each one should test his own work. Then he will have reason to boast in himself alone, and not in someone else.

HINCV

4 हर एक व्यक्ति अपने कामों की जांच स्वयं करे, तब उसके सामने किसी और पर नहीं, खुद अपने पर घमंड करने का कारण होगा

BSB

5 For each one should carry his own load.

HINCV

5 क्योंकि हर एक व्यक्ति अपना बोझ स्वयं ही उठाएगा.

BSB

6 Nevertheless, the one who receives instruction in the word must share in all good things with his instructor.

HINCV

6 जिसे वचन की शिक्षा दी जा रही है, वह हर एक उत्तम वस्तु में अपने शिक्षक को सम्मिलित करे.

BSB

7 Do not be deceived: God is not to be mocked. Whatever a man sows, he will reap in return.

HINCV

7 किसी भ्रम में न रहना: परमेश्वर मज़ाक के विषय नहीं हैं क्योंकि मनुष्य जो कुछ बोता है, वही काटता है.

BSB

8 The one who sows to please his flesh, from the flesh will reap destruction; but the one who sows to please the Spirit, from the Spirit will reap eternal life.

HINCV

8 वह, जो अपने शरीर के लिए बोता है, शरीर के द्वारा विनाश की उपज काटेगा; किंतु वह, जो पवित्र आत्मा के लिए बोता है, पवित्र आत्मा के द्वारा अनंत जीवन प्राप्‍त करेगा.

BSB

9 Let us not grow weary in well-doing, for in due time we will reap a harvest if we do not give up.

HINCV

9 हम भलाई के काम करने में साहस न छोड़ें क्योंकि यदि हम ढीले न हो जाएं तो हम निर्धारित समय पर उपज अवश्य काटेंगे.

BSB

10 Therefore, as we have opportunity, let us do good to everyone, and especially to the family of faith.

HINCV

10 जब तक हमारे सामने सुअवसर है, हम सभी का भला करते रहें, विशेषकर विश्वासी परिवार के सदस्यों का.

BSB

11 See what large letters I am using to write to you with my own hand!

HINCV

11 ध्यान दो कि कैसे बड़े आकार के अक्षरों में मैंने तुम्हें अपने हाथों से यह लिखा है!

BSB

12 Those who want to make a good impression outwardly are trying to compel you to be circumcised. They only do this to avoid persecution for the cross of Christ.

HINCV

12 जितने भी लोग तुम पर उत्तम प्रभाव डालने के लक्ष्य से तुम्हें ख़तना के लिए मजबूर करते हैं, वे यह सिर्फ इसलिये करते हैं कि वे मसीह येशु के क्रूस के कारण सताए न जाएं.

BSB

13 For the circumcised do not even keep the law themselves, yet they want you to be circumcised that they may boast in your flesh.

HINCV

13 वे, जो ख़तनित हैं, स्वयं तो व्यवस्था का पालन नहीं करते किंतु वे यह चाहते अवश्य हैं कि तुम्हारा ख़तना हो जिससे यह उनके लिए घमंड करने का विषय बन जाए.

BSB

14 But as for me, may I never boast, except in the cross of our Lord Jesus Christ, through which the world has been crucified to me, and I to the world.

HINCV

14 ऐसा कभी न हो कि मैं हमारे प्रभु येशु मसीह के क्रूस के अलावा और किसी भी विषय पर घमंड करूं. इन्हीं मसीह के कारण संसार मेरे लिए क्रूस पर चढ़ाया जा चुका है और मैं संसार के लिए.

BSB

15 For neither circumcision nor uncircumcision means anything. What counts is a new creation.

HINCV

15 महत्व न तो ख़तना का है और न खतनाविहीनता का महत्व है; तो सिर्फ नई सृष्टि का.

BSB

16 Peace and mercy to all who walk by this rule, even to the Israel of God.

HINCV

16 वे सभी, जो इस सिद्धांत का पालन करते हैं, उनमें तथा परमेश्वर के इस्राएल में शांति व कृपा व्याप्‍त हो.

BSB

17 From now on let no one cause me trouble, for I bear on my body the marks of Jesus.

HINCV

17 अंत में, अब कोई मुझे किसी प्रकार की पीड़ा न पहुंचाए क्योंकि मेरे शरीर पर मसीह येशु के घाव के चिह्न हैं.

BSB

18 The grace of our Lord Jesus Christ be with your spirit, brothers. Amen.

HINCV

18 प्रिय भाई बहनो, हमारे प्रभु येशु मसीह का अनुग्रह तुम पर बना रहे. आमेन.

Questions about Galatians 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.