Galatians 6

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Brothers, if someone is caught in a trespass, you who are spiritual should restore him with a spirit of gentleness. But watch yourself, or you also may be tempted.

HINIRV

1 हे भाइयों, यदि कोई मनुष्य किसी अपराध में पकड़ा जाए, तो तुम जो आत्मिक हो, नम्रता के साथ ऐसे को सम्भालो, और अपनी भी देख-रेख करो, कि तुम भी परीक्षा में न पड़ो।

BSB

2 Carry one another’s burdens, and in this way you will fulfill the law of Christ.

HINIRV

2 तुम एक दूसरे के भार उठाओ, और इस प्रकार मसीह की व्यवस्था को पूरी करो।

BSB

3 If anyone thinks he is something when he is nothing, he deceives himself.

HINIRV

3 क्योंकि यदि कोई कुछ न होने पर भी अपने आपको कुछ समझता है, तो अपने आपको धोखा देता है।

BSB

4 Each one should test his own work. Then he will have reason to boast in himself alone, and not in someone else.

HINIRV

4 पर हर एक अपने ही काम को जाँच ले, और तब दूसरे के विषय में नहीं परन्तु अपने ही विषय में उसको घमण्ड करने का अवसर होगा।

BSB

5 For each one should carry his own load.

HINIRV

5 क्योंकि हर एक व्यक्ति अपना ही बोझ उठाएगा।

BSB

6 Nevertheless, the one who receives instruction in the word must share in all good things with his instructor.

HINIRV

6 जो वचन की शिक्षा पाता है, वह सब अच्छी वस्तुओं में सिखानेवाले को भागी करे।

BSB

7 Do not be deceived: God is not to be mocked. Whatever a man sows, he will reap in return.

HINIRV

7 धोखा न खाओ, परमेश्वर उपहास में नहीं उड़ाया जाता, क्योंकि मनुष्य जो कुछ बोता है, वही काटेगा।

BSB

8 The one who sows to please his flesh, from the flesh will reap destruction; but the one who sows to please the Spirit, from the Spirit will reap eternal life.

HINIRV

8 क्योंकि जो अपने शरीर के लिये बोता है, वह शरीर के द्वारा विनाश की कटनी काटेगा; और जो आत्मा के लिये बोता है, वह आत्मा के द्वारा अनन्त जीवन की कटनी काटेगा।

BSB

9 Let us not grow weary in well-doing, for in due time we will reap a harvest if we do not give up.

HINIRV

9 हम भले काम करने में साहस न छोड़ें, क्योंकि यदि हम ढीले न हों, तो ठीक समय पर कटनी काटेंगे।

BSB

10 Therefore, as we have opportunity, let us do good to everyone, and especially to the family of faith.

HINIRV

10 इसलिए जहाँ तक अवसर मिले हम सब के साथ भलाई करें; विशेष करके विश्वासी भाइयों के साथ।

BSB

11 See what large letters I am using to write to you with my own hand!

HINIRV

11 देखो, मैंने कैसे बड़े-बड़े अक्षरों में तुम को अपने हाथ से लिखा है।

BSB

12 Those who want to make a good impression outwardly are trying to compel you to be circumcised. They only do this to avoid persecution for the cross of Christ.

HINIRV

12 जितने लोग शारीरिक दिखावा चाहते हैं वे तुम्हारे खतना करवाने के लिये दबाव देते हैं, केवल इसलिए कि वे मसीह के क्रूस के कारण सताए न जाएँ।

BSB

13 For the circumcised do not even keep the law themselves, yet they want you to be circumcised that they may boast in your flesh.

HINIRV

13 क्योंकि खतना करानेवाले आप तो, व्यवस्था पर नहीं चलते, पर तुम्हारा खतना कराना इसलिए चाहते हैं, कि तुम्हारी शारीरिक दशा पर घमण्ड करें।

BSB

14 But as for me, may I never boast, except in the cross of our Lord Jesus Christ, through which the world has been crucified to me, and I to the world.

HINIRV

14 पर ऐसा न हो, कि मैं और किसी बात का घमण्ड करूँ, केवल हमारे प्रभु यीशु मसीह के क्रूस का जिसके द्वारा संसार मेरी दृष्टि में और मैं संसार की दृष्टि में क्रूस पर चढ़ाया गया हूँ।

BSB

15 For neither circumcision nor uncircumcision means anything. What counts is a new creation.

HINIRV

15 क्योंकि न खतना, और न खतनारहित कुछ है, परन्तु नई सृष्टि महत्त्वपूर्ण है।

BSB

16 Peace and mercy to all who walk by this rule, even to the Israel of God.

HINIRV

16 और जितने इस नियम पर चलेंगे उन पर, और परमेश्वर के इस्राएल पर, शान्ति और दया होती रहे।

BSB

17 From now on let no one cause me trouble, for I bear on my body the marks of Jesus.

HINIRV

17 आगे को कोई मुझे दुःख न दे, क्योंकि मैं यीशु के दागों को अपनी देह में लिये फिरता हूँ ।

BSB

18 The grace of our Lord Jesus Christ be with your spirit, brothers. Amen.

HINIRV

18 हे भाइयों, हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम्हारी आत्मा के साथ रहे। आमीन।

Questions about Galatians 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.