Job 27

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Job continued his discourse:

HINCV

1 तब अपने वचन में अय्योब ने कहा:

BSB

2 “As surely as God lives, who has deprived me of justice—the Almighty, who has embittered my soul—

HINCV

2 “जीवित परमेश्वर की शपथ, जिन्होंने मुझे मेरे अधिकारों से वंचित कर दिया है, सर्वशक्तिमान ने मेरे प्राण को कड़वाहट से भर दिया है,

BSB

3 as long as my breath is still within me and the breath of God remains in my nostrils,

HINCV

3 क्योंकि जब तक मुझमें जीवन शेष है, जब तक मेरे नथुनों में परमेश्वर का जीवन-श्वास है,

BSB

4 my lips will not speak wickedness, and my tongue will not utter deceit.

HINCV

4 निश्चयतः मेरे मुख से कुछ भी असंगत मुखरित न होगा, और न ही मेरी जीभ कोई छल उच्चारण करेगी.

BSB

5 I will never say that you are right; I will maintain my integrity until I die.

HINCV

5 परमेश्वर ऐसा कभी न होने दें, कि तुम्हें सच्चा घोषित कर दूं; मृत्युपर्यंत मैं धार्मिकता का त्याग न करूंगा.

BSB

6 I will cling to my righteousness and never let go. As long as I live, my conscience will not accuse me.

HINCV

6 अपनी धार्मिकता को मैं किसी भी रीति से छूट न जाने दूंगा; जीवन भर मेरा अंतर्मन मुझे नहीं धिक्कारेगा.

BSB

7 May my enemy be like the wicked and my opponent like the unjust.

HINCV

7 “मेरा शत्रु दुष्ट-समान हो, मेरा विरोधी अन्यायी-समान हो.

BSB

8 For what is the hope of the godless when he is cut off, when God takes away his life?

HINCV

8 जब दुर्जन की आशा समाप्‍त हो जाती है, जब परमेश्वर उसके प्राण ले लेते हैं, तो फिर कौन सी आशा बाकी रह जाती है?

BSB

9 Will God hear his cry when distress comes upon him?

HINCV

9 जब उस पर संकट आ पड़ेगा, क्या परमेश्वर उसकी पुकार सुनेंगे?

BSB

10 Will he delight in the Almighty? Will he call upon God at all times?

HINCV

10 तब भी क्या सर्वशक्तिमान उसके आनंद का कारण बने रहेंगे? क्या तब भी वह हर स्थिति में परमेश्वर को ही पुकारता रहेगा?

BSB

11 I will instruct you in the power of God. I will not conceal the ways of the Almighty.

HINCV

11 “मैं तुम्हें परमेश्वर के सामर्थ्य की शिक्षा देना चाहूंगा; सर्वशक्तिमान क्या-क्या कर सकते हैं, मैं यह छिपा नहीं रखूंगा.

BSB

12 Surely all of you have seen it for yourselves. Why then do you keep up this empty talk?

HINCV

12 वस्तुतः यह सब तुमसे गुप्‍त नहीं है; तब क्या कारण है कि तुम यह व्यर्थ बातें कर रहे हो?

BSB

13 This is the wicked man’s portion from God—the heritage the ruthless receive from the Almighty.

HINCV

13 “परमेश्वर की ओर से यही है दुर्वृत्तों की नियति, सर्वशक्तिमान की ओर से वह मीरास, जो अत्याचारी प्राप्‍त करते हैं.

BSB

14 Though his sons are many, they are destined for the sword; and his offspring will never have enough food.

HINCV

14 यद्यपि उसके अनेक पुत्र हैं, किंतु उनके लिए तलवार-घात ही निर्धारित है; उसके वंश कभी पर्याप्‍त भोजन प्राप्‍त न कर सकेंगे.

BSB

15 His survivors will be buried by the plague, and their widows will not weep for them.

HINCV

15 उसके उत्तरजीवी महामारी से कब्र में जाएंगे, उसकी विधवाएं रो भी न पाएंगी.

BSB

16 Though he heaps up silver like dust and piles up a wardrobe like clay,

HINCV

16 यद्यपि वह चांदी ऐसे संचित कर रहा होता है, मानो यह धूल हो तथा वस्त्र ऐसे एकत्र करता है, मानो वह मिट्टी का ढेर हो.

BSB

17 what he lays up, the righteous will wear, and his silver will be divided by the innocent.

HINCV

17 वह यह सब करता रहेगा, किंतु धार्मिक व्यक्ति ही इन्हें धारण करेंगे तथा चांदी निर्दोषों में वितरित कर दी जाएगी.

BSB

18 The house he built is like a moth’s cocoon, like a hut set up by a watchman.

HINCV

18 उसका घर मकड़ी के जाले-समान निर्मित है, अथवा उस आश्रय समान, जो चौकीदार अपने लिए बना लेता है.

BSB

19 He lies down wealthy, but will do so no more; when he opens his eyes, all is gone.

HINCV

19 बिछौने पर जाते हुए, तो वह एक धनवान व्यक्ति था; किंतु अब इसके बाद उसे जागने पर कुछ भी नहीं रह जाता है.

BSB

20 Terrors overtake him like a flood; a tempest sweeps him away in the night.

HINCV

20 आतंक उसे बाढ़ समान भयभीत कर लेता है; रात्रि में आंधी उसे चुपचाप ले जाती है.

BSB

21 The east wind carries him away, and he is gone; it sweeps him out of his place.

HINCV

21 पूर्वी वायु उसे दूर ले उड़ती है, वह विलीन हो जाता है; क्योंकि आंधी उसे ले उड़ी है.

BSB

22 It hurls itself against him without mercy as he flees headlong from its power.

HINCV

22 क्योंकि यह उसे बिना किसी कृपा के फेंक देगा; वह इससे बचने का प्रयास अवश्य करेगा.

BSB

23 It claps its hands at him and hisses him out of his place.

HINCV

23 लोग उसकी स्थिति को देख आनंदित हो ताली बजाएंगे तथा उसे उसके स्थान से खदेड़ देंगे.”

Questions about Job 27? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.