Job 28

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 “Surely there is a mine for silver and a place where gold is refined.

HINCV

1 इसमें कोई संदेह नहीं, कि वहां चांदी की खान है तथा एक ऐसा स्थान, जहां वे स्वर्ण को शुद्ध करते हैं.

BSB

2 Iron is taken from the earth, and copper is smelted from ore.

HINCV

2 धूल में से लौह को अलग किया जाता है, तथा चट्टान में से तांबा धातु पिघलाया जाता है.

BSB

3 Man puts an end to the darkness; he probes the farthest recesses for ore in deepest darkness.

HINCV

3 मनुष्य इसकी खोज में अंधकार भरे स्थल में दूर-दूर तक जाता है; चाहे वह अंधकार में छिपी कोई चट्टान है अथवा कोई घोर अंधकार भरे स्थल.

BSB

4 Far from human habitation he cuts a shaft in places forgotten by the foot of man. Far from men he dangles and sways.

HINCV

4 मनुष्य के घर से दूर वह गहरी खान खोदते हैं, रेगिस्तान स्थान में से दुर्गम स्थलों में जा पहुंचते हैं; तथा गहराई में लटके रहते हैं.

BSB

5 Food may come from the earth, but from below it is transformed as by fire.

HINCV

5 पृथ्वी-पृथ्वी ही है, जो हमें भोजन प्रदान करती है, किंतु नीचे भूगर्भ अग्निमय है.

BSB

6 Its rocks are the source of sapphires, containing flecks of gold.

HINCV

6 पृथ्वी में चट्टानें नीलमणि का स्रोत हैं, पृथ्वी की धूल में ही स्वर्ण मिलता है.

BSB

7 No bird of prey knows that path; no falcon’s eye has seen it.

HINCV

7 यह मार्ग हिंसक पक्षियों को मालूम नहीं है, और न इस पर बाज की दृष्टि ही कभी पड़ी है.

BSB

8 Proud beasts have never trodden it; no lion has ever prowled over it.

HINCV

8 इस मार्ग पर निश्चिंत, हृष्ट-पुष्ट पशु कभी नहीं चले हैं, और न हिंसक सिंह इस मार्ग से कभी गया है.

BSB

9 The miner strikes the flint; he overturns mountains at their base.

HINCV

9 मनुष्य चकमक के पत्थर को स्पर्श करता है, पर्वतों को तो वह आधार से ही पलटा देता है.

BSB

10 He hews out channels in the rocks, and his eyes spot every treasure.

HINCV

10 वह चट्टानों में से मार्ग निकाल लेते हैं तथा उनकी दृष्टि वहीं पड़ती है, जहां कुछ अमूल्य होता है;

BSB

11 He stops up the sources of the streams to bring what is hidden to light.

HINCV

11 जल प्रवाह रोक कर वह बांध खड़े कर देते हैं तथा वह जो अदृश्य था, उसे प्रकाशित कर देते हैं.

BSB

12 But where can wisdom be found, and where does understanding dwell?

HINCV

12 प्रश्न यही उठता है कि कहां मिल सकती है बुद्धि? कहां है वह स्थान जहां समझ की जड़ है?

BSB

13 No man can know its value, nor is it found in the land of the living.

HINCV

13 मनुष्य इसका मूल्य नहीं जानता वस्तुतः जीवितों के लोक में यह पाई ही नहीं जाती.

BSB

14 The ocean depths say, ‘It is not in me,’ while the sea declares, ‘It is not with me.’

HINCV

14 सागर की गहराई की घोषणा है, “मुझमें नहीं है यह”; महासागर स्पष्ट करता है, “मैंने इसे नहीं छिपाया.”

BSB

15 It cannot be bought with gold, nor can its price be weighed out in silver.

HINCV

15 स्वर्ण से इसको मोल नहीं लिया जा सकता, वैसे ही चांदी माप कर इसका मूल्य निर्धारण संभव नहीं है.

BSB

16 It cannot be valued in the gold of Ophir, in precious onyx or sapphire.

HINCV

16 ओफीर का स्वर्ण भी इसे खरीद नहीं सकता, न ही गोमेद अथवा नीलमणि इसके लिए पर्याप्‍त होंगे.

BSB

17 Neither gold nor crystal can compare to it, nor jewels of fine gold be exchanged for it.

HINCV

17 स्वर्ण एवं स्फटिक इसके स्तर पर नहीं पहुंच सकते, और वैसे ही कुन्दन के आभूषण से इसका विनिमय संभव नहीं है.

BSB

18 Coral and quartz are unworthy of mention; the price of wisdom is beyond rubies.

HINCV

18 मूंगा तथा स्फटिक मणियों का यहां उल्लेख करना व्यर्थ है; ज्ञान की उपलब्धि मोतियों से कहीं अधिक ऊपर है.

BSB

19 Topaz from Cush cannot compare to it, nor can it be valued in pure gold.

HINCV

19 कूश देश का पुखराज इसके बराबर नहीं हो सकता; कुन्दन से इसका मूल्यांकन संभव नहीं है.

BSB

20 From where, then, does wisdom come, and where does understanding dwell?

HINCV

20 तब, कहां है विवेक का उद्गम? कहां है समझ का निवास?

BSB

21 It is hidden from the eyes of every living thing and concealed from the birds of the air.

HINCV

21 तब यह स्पष्ट है कि यह मनुष्यों की दृष्टि से छिपी है, हां, पक्षियों की दृष्टि से भी इसे नहीं देख पाते है.

BSB

22 Abaddon and Death say, ‘We have heard a rumor about it.’

HINCV

22 नाश एवं मृत्यु स्पष्ट कहते हैं “अपने कानों से तो हमने बस, इसका उल्लेख सुना है.”

BSB

23 But God understands its way, and He knows its place.

HINCV

23 मात्र परमेश्वर को इस तक पहुंचने का मार्ग मालूम है, उन्हें ही मालूम है इसका स्थान.

BSB

24 For He looks to the ends of the earth and sees everything under the heavens.

HINCV

24 क्योंकि वे पृथ्वी के छोर तक दृष्टि करते हैं तथा आकाश के नीचे की हर एक वस्तु उनकी दृष्टि में होती है.

BSB

25 When God fixed the weight of the wind and measured out the waters,

HINCV

25 जब उन्होंने वायु को बोझ प्रदान किया तथा जल को आयतन से मापा,

BSB

26 when He set a limit for the rain and a path for the thunderbolt,

HINCV

26 जब उन्होंने वृष्टि की सीमा तय कर दी तथा गर्जन और बिजली की दिशा निर्धारित कर दी,

BSB

27 then He looked at wisdom and appraised it; He established it and searched it out.

HINCV

27 तभी उन्होंने इसे देखा तथा इसकी घोषणा की उन्होंने इसे संस्थापित किया तथा इसे खोज भी निकाला.

BSB

28 And He said to man, ‘Behold, the fear of the Lord, that is wisdom, and to turn away from evil is understanding.’”

HINCV

28 तब उन्होंने मनुष्य पर यह प्रकाशित किया, “इसे समझ लो प्रभु के प्रति भय, यही है बुद्धि, तथा बुराइयों से दूरी बनाए रखना ही समझदारी है.”

Questions about Job 28? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.