Job 28

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 “Surely there is a mine for silver and a place where gold is refined.

HINIRV

1 “चाँदी की खानि तो होती है, और सोने के लिये भी स्थान होता है जहाँ लोग जाते हैं।

BSB

2 Iron is taken from the earth, and copper is smelted from ore.

HINIRV

2 लोहा मिट्टी में से निकाला जाता और पत्थर पिघलाकर पीतल बनाया जाता है

BSB

3 Man puts an end to the darkness; he probes the farthest recesses for ore in deepest darkness.

HINIRV

3 मनुष्य अंधियारे को दूर कर, दूर-दूर तक खोद-खोदकर, अंधियारे और घोर अंधकार में पत्थर ढूँढ़ते हैं।

BSB

4 Far from human habitation he cuts a shaft in places forgotten by the foot of man. Far from men he dangles and sways.

HINIRV

4 जहाँ लोग रहते हैं वहाँ से दूर वे खानि खोदते हैं वहाँ पृथ्वी पर चलनेवालों के भूले-बिसरे हुए वे मनुष्यों से दूर लटके हुए झूलते रहते हैं।

BSB

5 Food may come from the earth, but from below it is transformed as by fire.

HINIRV

5 यह भूमि जो है, इससे रोटी तो मिलती है, परन्तु उसके नीचे के स्थान मानो आग से उलट दिए जाते हैं।

BSB

6 Its rocks are the source of sapphires, containing flecks of gold.

HINIRV

6 उसके पत्थर नीलमणि का स्थान हैं, और उसी में सोने की धूलि भी है।

BSB

7 No bird of prey knows that path; no falcon’s eye has seen it.

HINIRV

7 “उसका मार्ग कोई माँसाहारी पक्षी नहीं जानता, और किसी गिद्ध की दृष्टि उस पर नहीं पड़ी।

BSB

8 Proud beasts have never trodden it; no lion has ever prowled over it.

HINIRV

8 उस पर हिंसक पशुओं ने पाँव नहीं धरा, और न उससे होकर कोई सिंह कभी गया है।

BSB

9 The miner strikes the flint; he overturns mountains at their base.

HINIRV

9 “वह चकमक के पत्थर पर हाथ लगाता, और पहाड़ों को जड़ ही से उलट देता है।

BSB

10 He hews out channels in the rocks, and his eyes spot every treasure.

HINIRV

10 वह चट्टान खोदकर नालियाँ बनाता, और उसकी आँखों को हर एक अनमोल वस्तु दिखाई देती है ।

BSB

11 He stops up the sources of the streams to bring what is hidden to light.

HINIRV

11 वह नदियों को ऐसा रोक देता है, कि उनसे एक बूँद भी पानी नहीं टपकता और जो कुछ छिपा है उसे वह उजियाले में निकालता है।

BSB

12 But where can wisdom be found, and where does understanding dwell?

HINIRV

12 “परन्तु बुद्धि कहाँ मिल सकती है? और समझ का स्थान कहाँ है?

BSB

13 No man can know its value, nor is it found in the land of the living.

HINIRV

13 उसका मोल मनुष्य को मालूम नहीं, जीवनलोक में वह कहीं नहीं मिलती!

BSB

14 The ocean depths say, ‘It is not in me,’ while the sea declares, ‘It is not with me.’

HINIRV

14 अथाह सागर कहता है, ‘वह मुझ में नहीं है,’ और समुद्र भी कहता है, ‘वह मेरे पास नहीं है।’

BSB

15 It cannot be bought with gold, nor can its price be weighed out in silver.

HINIRV

15 शुद्ध सोने से वह मोल लिया नहीं जाता। और न उसके दाम के लिये चाँदी तौली जाती है।

BSB

16 It cannot be valued in the gold of Ophir, in precious onyx or sapphire.

HINIRV

16 न तो उसके साथ ओपीर के कुन्दन की बराबरी हो सकती है; और न अनमोल सुलैमानी पत्थर या नीलमणि की।

BSB

17 Neither gold nor crystal can compare to it, nor jewels of fine gold be exchanged for it.

HINIRV

17 न सोना, न काँच उसके बराबर ठहर सकता है, कुन्दन के गहने के बदले भी वह नहीं मिलती। (नीति. 8:10)

BSB

18 Coral and quartz are unworthy of mention; the price of wisdom is beyond rubies.

HINIRV

18 मूँगे और स्फटिकमणि की उसके आगे क्या चर्चा! बुद्धि का मोल माणिक से भी अधिक है।

BSB

19 Topaz from Cush cannot compare to it, nor can it be valued in pure gold.

HINIRV

19 कूश देश के पद्मराग उसके तुल्य नहीं ठहर सकते; और न उससे शुद्ध कुन्दन की बराबरी हो सकती है। (नीति. 8:19)

BSB

20 From where, then, does wisdom come, and where does understanding dwell?

HINIRV

20 फिर बुद्धि कहाँ मिल सकती है? और समझ का स्थान कहाँ?

BSB

21 It is hidden from the eyes of every living thing and concealed from the birds of the air.

HINIRV

21 वह सब प्राणियों की आँखों से छिपी है, और आकाश के पक्षियों के देखने में नहीं आती।

BSB

22 Abaddon and Death say, ‘We have heard a rumor about it.’

HINIRV

22 विनाश और मृत्यु कहती हैं, ‘हमने उसकी चर्चा सुनी है।’ (प्रका. 9:11)

BSB

23 But God understands its way, and He knows its place.

HINIRV

23 “परन्तु परमेश्वर उसका मार्ग समझता है, और उसका स्थान उसको मालूम है।

BSB

24 For He looks to the ends of the earth and sees everything under the heavens.

HINIRV

24 वह तो पृथ्वी की छोर तक ताकता रहता है, और सारे आकाशमण्डल के तले देखता-भालता है। (भज. 11:4)

BSB

25 When God fixed the weight of the wind and measured out the waters,

HINIRV

25 जब उसने वायु का तौल ठहराया, और जल को नपुए में नापा,

BSB

26 when He set a limit for the rain and a path for the thunderbolt,

HINIRV

26 और मेंह के लिये विधि और गर्जन और बिजली के लिये मार्ग ठहराया,

BSB

27 then He looked at wisdom and appraised it; He established it and searched it out.

HINIRV

27 तब उसने बुद्धि को देखकर उसका बखान भी किया, और उसको सिद्ध करके उसका पूरा भेद बूझ लिया।

BSB

28 And He said to man, ‘Behold, the fear of the Lord, that is wisdom, and to turn away from evil is understanding.’”

HINIRV

28 तब उसने मनुष्य से कहा, ‘देख, प्रभु का भय मानना यही बुद्धि है और बुराई से दूर रहना यही समझ है।’” (व्यव. 4:6)

Questions about Job 28? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.