Job 27

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Job continued his discourse:

HINIRV

1 अय्यूब ने और भी अपनी गूढ़ बात उठाई और कहा,

BSB

2 “As surely as God lives, who has deprived me of justice—the Almighty, who has embittered my soul—

HINIRV

2 “मैं परमेश्वर के जीवन की शपथ खाता हूँ जिसने मेरा न्याय बिगाड़ दिया, अर्थात् उस सर्वशक्तिमान के जीवन की जिसने मेरा प्राण कड़वा कर दिया।

BSB

3 as long as my breath is still within me and the breath of God remains in my nostrils,

HINIRV

3 क्योंकि अब तक मेरी साँस बराबर आती है, और परमेश्वर का आत्मा मेरे नथुनों में बना है ।

BSB

4 my lips will not speak wickedness, and my tongue will not utter deceit.

HINIRV

4 मैं यह कहता हूँ कि मेरे मुँह से कोई कुटिल बात न निकलेगी, और न मैं कपट की बातें बोलूँगा।

BSB

5 I will never say that you are right; I will maintain my integrity until I die.

HINIRV

5 परमेश्वर न करे कि मैं तुम लोगों को सच्चा ठहराऊँ, जब तक मेरा प्राण न छूटे तब तक मैं अपनी खराई से न हटूँगा।

BSB

6 I will cling to my righteousness and never let go. As long as I live, my conscience will not accuse me.

HINIRV

6 मैं अपनी धार्मिकता पकड़े हुए हूँ और उसको हाथ से जाने न दूँगा; क्योंकि मेरा मन जीवन भर मुझे दोषी नहीं ठहराएगा।

BSB

7 May my enemy be like the wicked and my opponent like the unjust.

HINIRV

7 “मेरा शत्रु दुष्टों के समान, और जो मेरे विरुद्ध उठता है वह कुटिलों के तुल्य ठहरे।

BSB

8 For what is the hope of the godless when he is cut off, when God takes away his life?

HINIRV

8 जब परमेश्वर भक्तिहीन मनुष्य का प्राण ले ले, तब यद्यपि उसने धन भी प्राप्त किया हो, तो भी उसकी क्या आशा रहेगी?

BSB

9 Will God hear his cry when distress comes upon him?

HINIRV

9 जब वह संकट में पड़े, तब क्या परमेश्वर उसकी दुहाई सुनेगा?

BSB

10 Will he delight in the Almighty? Will he call upon God at all times?

HINIRV

10 क्या वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर में सुख पा सकेगा, और हर समय परमेश्वर को पुकार सकेगा?

BSB

11 I will instruct you in the power of God. I will not conceal the ways of the Almighty.

HINIRV

11 मैं तुम्हें परमेश्वर के काम के विषय शिक्षा दूँगा, और सर्वशक्तिमान परमेश्वर की बात मैं न छिपाऊँगा

BSB

12 Surely all of you have seen it for yourselves. Why then do you keep up this empty talk?

HINIRV

12 देखो, तुम लोग सब के सब उसे स्वयं देख चुके हो, फिर तुम व्यर्थ विचार क्यों पकड़े रहते हो?”

BSB

13 This is the wicked man’s portion from God—the heritage the ruthless receive from the Almighty.

HINIRV

13 “दुष्ट मनुष्य का भाग परमेश्वर की ओर से यह है, और उपद्रवियों का अंश जो वे सर्वशक्तिमान परमेश्वर के हाथ से पाते हैं, वह यह है, कि

BSB

14 Though his sons are many, they are destined for the sword; and his offspring will never have enough food.

HINIRV

14 चाहे उसके बच्चे गिनती में बढ़ भी जाएँ, तो भी तलवार ही के लिये बढ़ेंगे, और उसकी सन्तान पेट भर रोटी न खाने पाएगी।

BSB

15 His survivors will be buried by the plague, and their widows will not weep for them.

HINIRV

15 उसके जो लोग बच जाएँ वे मरकर कब्र को पहुँचेंगे; और उसके यहाँ की विधवाएँ न रोएँगी।

BSB

16 Though he heaps up silver like dust and piles up a wardrobe like clay,

HINIRV

16 चाहे वह रुपया धूलि के समान बटोर रखे और वस्त्र मिट्टी के किनकों के तुल्य अनगिनत तैयार कराए,

BSB

17 what he lays up, the righteous will wear, and his silver will be divided by the innocent.

HINIRV

17 वह उन्हें तैयार कराए तो सही, परन्तु धर्मी उन्हें पहन लेगा, और उसका रुपया निर्दोष लोग आपस में बाँटेंगे।

BSB

18 The house he built is like a moth’s cocoon, like a hut set up by a watchman.

HINIRV

18 उसने अपना घर मकड़ी का सा बनाया, और खेत के रखवाले की झोपड़ी के समान बनाया।

BSB

19 He lies down wealthy, but will do so no more; when he opens his eyes, all is gone.

HINIRV

19 वह धनी होकर लेट जाए परन्तु वह बना न रहेगा; आँख खोलते ही वह जाता रहेगा।

BSB

20 Terrors overtake him like a flood; a tempest sweeps him away in the night.

HINIRV

20 भय की धाराएँ उसे बहा ले जाएँगी, रात को बवण्डर उसको उड़ा ले जाएगा।

BSB

21 The east wind carries him away, and he is gone; it sweeps him out of his place.

HINIRV

21 पूर्वी वायु उसे ऐसा उड़ा ले जाएगी, और वह जाता रहेगा और उसको उसके स्थान से उड़ा ले जाएगी।

BSB

22 It hurls itself against him without mercy as he flees headlong from its power.

HINIRV

22 क्योंकि परमेश्वर उस पर विपत्तियाँ बिना तरस खाए डाल देगा, उसके हाथ से वह भाग जाना चाहेगा।

BSB

23 It claps its hands at him and hisses him out of his place.

HINIRV

23 लोग उस पर ताली बजाएँगे, और उस पर ऐसी सुसकारियाँ भरेंगे कि वह अपने स्थान पर न रह सकेगा।

Questions about Job 27? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.