Job 32

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 So these three men stopped answering Job, because he was righteous in his own eyes.

HINIRV

1 तब उन तीनों पुरुषों ने यह देखकर कि अय्यूब अपनी दृष्टि में निर्दोष है उसको उत्तर देना छोड़ दिया।

BSB

2 This kindled the anger of Elihu son of Barachel the Buzite, of the family of Ram. He burned with anger against Job for justifying himself rather than God,

HINIRV

2 और बूजी बारकेल का पुत्र एलीहू जो राम के कुल का था, उसका क्रोध भड़क उठा। अय्यूब पर उसका क्रोध इसलिए भड़क उठा, कि उसने परमेश्वर को नहीं, अपने ही को निर्दोष ठहराया।

BSB

3 and he burned with anger against Job’s three friends because they had failed to refute Job, and yet had condemned him.

HINIRV

3 फिर अय्यूब के तीनों मित्रों के विरुद्ध भी उसका क्रोध इस कारण भड़का, कि वे अय्यूब को उत्तर न दे सके, तो भी उसको दोषी ठहराया।

BSB

4 Now Elihu had waited to speak to Job because the others were older than he.

HINIRV

4 एलीहू तो अपने को उनसे छोटा जानकर अय्यूब की बातों के अन्त की बाट जोहता रहा।

BSB

5 But when he saw that the three men had no further reply, his anger was kindled.

HINIRV

5 परन्तु जब एलीहू ने देखा कि ये तीनों पुरुष कुछ उत्तर नहीं देते, तब उसका क्रोध भड़क उठा।

BSB

6 So Elihu son of Barachel the Buzite declared: “I am young in years, while you are old; that is why I was timid and afraid to tell you what I know.

HINIRV

6 तब बूजी बारकेल का पुत्र एलीहू कहने लगा, “मैं तो जवान हूँ, और तुम बहुत बूढ़े हो; इस कारण मैं रुका रहा, और अपना विचार तुम को बताने से डरता था।

BSB

7 I thought that age should speak, and many years should teach wisdom.

HINIRV

7 मैं सोचता था, ‘जो आयु में बड़े हैं वे ही बात करें, और जो बहुत वर्ष के हैं, वे ही बुद्धि सिखाएँ।’

BSB

8 But there is a spirit in a man, the breath of the Almighty, that gives him understanding.

HINIRV

8 परन्तु मनुष्य में आत्मा तो है ही, और सर्वशक्तिमान परमेश्वर अपनी दी हुई साँस से उन्हें समझने की शक्ति देता है।

BSB

9 It is not only the old who are wise, or the elderly who understand justice.

HINIRV

9 जो बुद्धिमान हैं वे बड़े-बड़े लोग ही नहीं और न्याय के समझनेवाले बूढ़े ही नहीं होते।

BSB

10 Therefore I say, ‘Listen to me; I too will declare what I know.’

HINIRV

10 इसलिए मैं कहता हूँ, ‘मेरी भी सुनो; मैं भी अपना विचार बताऊँगा।’

BSB

11 Indeed, I waited while you spoke; I listened to your reasoning; as you searched for words,

HINIRV

11 “मैं तो तुम्हारी बातें सुनने को ठहरा रहा, मैं तुम्हारे प्रमाण सुनने के लिये ठहरा रहा; जबकि तुम कहने के लिये शब्द ढूँढ़ते रहे।

BSB

12 I paid you full attention. But no one proved Job wrong; not one of you rebutted his arguments.

HINIRV

12 मैं चित्त लगाकर तुम्हारी सुनता रहा। परन्तु किसी ने अय्यूब के पक्ष का खण्डन नहीं किया, और न उसकी बातों का उत्तर दिया।

BSB

13 So do not claim, ‘We have found wisdom; let God, not man, refute him.’

HINIRV

13 तुम लोग मत समझो कि हमको ऐसी बुद्धि मिली है, कि उसका खण्डन मनुष्य नहीं परमेश्वर ही कर सकता है ।

BSB

14 But Job has not directed his words against me, and I will not answer him with your arguments.

HINIRV

14 जो बातें उसने कहीं वह मेरे विरुद्ध तो नहीं कहीं, और न मैं तुम्हारी सी बातों से उसको उत्तर दूँगा।

BSB

15 Job’s friends are dismayed, with no more to say; words have escaped them.

HINIRV

15 “वे विस्मित हुए, और फिर कुछ उत्तर नहीं दिया; उन्होंने बातें करना छोड़ दिया।

BSB

16 Must I wait, now that they are silent, now that they stand and no longer reply?

HINIRV

16 इसलिए कि वे कुछ नहीं बोलते और चुपचाप खड़े हैं, क्या इस कारण मैं ठहरा रहूँ?

BSB

17 I too will answer; yes, I will declare what I know.

HINIRV

17 परन्तु अब मैं भी कुछ कहूँगा, मैं भी अपना विचार प्रगट करूँगा।

BSB

18 For I am full of words, and my spirit within me compels me.

HINIRV

18 क्योंकि मेरे मन में बातें भरी हैं, और मेरी आत्मा मुझे उभार रही है।

BSB

19 Behold, my belly is like unvented wine; it is about to burst like a new wineskin.

HINIRV

19 मेरा मन उस दाखमधु के समान है, जो खोला न गया हो; वह नई कुप्पियों के समान फटा जाता है।

BSB

20 I must speak and find relief; I must open my lips and respond.

HINIRV

20 शान्ति पाने के लिये मैं बोलूँगा; मैं मुँह खोलकर उत्तर दूँगा।

BSB

21 I will be partial to no one, nor will I flatter any man.

HINIRV

21 न मैं किसी आदमी का पक्ष करूँगा, और न मैं किसी मनुष्य को चापलूसी की पदवी दूँगा।

BSB

22 For I do not know how to flatter, or my Maker would remove me in an instant.

HINIRV

22 क्योंकि मुझे तो चापलूसी करना आता ही नहीं, नहीं तो मेरा सृजनहार क्षण भर में मुझे उठा लेता।

Questions about Job 32? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.