Job 31

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 “I have made a covenant with my eyes. How then could I gaze with desire at a virgin?

HINIRV

1 “मैंने अपनी आँखों के विषय वाचा बाँधी है, फिर मैं किसी कुँवारी पर क्यों आँखें लगाऊँ?

BSB

2 For what is the allotment of God from above, or the heritage from the Almighty on high?

HINIRV

2 क्योंकि परमेश्वर स्वर्ग से कौन सा अंश और सर्वशक्तिमान ऊपर से कौन सी सम्पत्ति बाँटता है?

BSB

3 Does not disaster come to the unjust and calamity to the workers of iniquity?

HINIRV

3 क्या वह कुटिल मनुष्यों के लिये विपत्ति और अनर्थ काम करनेवालों के लिये सत्यानाश का कारण नहीं है?

BSB

4 Does He not see my ways and count my every step?

HINIRV

4 क्या वह मेरी गति नहीं देखता और क्या वह मेरे पग-पग नहीं गिनता?

BSB

5 If I have walked in falsehood or my foot has rushed to deceit,

HINIRV

5 यदि मैं व्यर्थ चाल चलता हूँ, या कपट करने के लिये मेरे पैर दौड़े हों;

BSB

6 let God weigh me with honest scales, that He may know my integrity.

HINIRV

6 (तो मैं धर्म के तराजू में तौला जाऊँ, ताकि परमेश्वर मेरी खराई को जान ले)।

BSB

7 If my steps have turned from the path, if my heart has followed my eyes, or if impurity has stuck to my hands,

HINIRV

7 यदि मेरे पग मार्ग से बहक गए हों, और मेरा मन मेरी आँखों की देखी चाल चला हो, या मेरे हाथों में कुछ कलंक लगा हो;

BSB

8 then may another eat what I have sown, and may my crops be uprooted.

HINIRV

8 तो मैं बीज बोऊँ, परन्तु दूसरा खाए; वरन् मेरे खेत की उपज उखाड़ डाली जाए।

BSB

9 If my heart has been enticed by my neighbor’s wife, or I have lurked at his door,

HINIRV

9 “यदि मेरा हृदय किसी स्त्री पर मोहित हो गया है, और मैं अपने पड़ोसी के द्वार पर घात में बैठा हूँ;

BSB

10 then may my own wife grind grain for another, and may other men sleep with her.

HINIRV

10 तो मेरी स्त्री दूसरे के लिये पीसे, और पराए पुरुष उसको भ्रष्ट करें।

BSB

11 For that would be a heinous crime, an iniquity to be judged.

HINIRV

11 क्योंकि वह तो महापाप होता; और न्यायियों से दण्ड पाने के योग्य अधर्म का काम होता;

BSB

12 For it is a fire that burns down to Abaddon; it would root out my entire harvest.

HINIRV

12 क्योंकि वह ऐसी आग है जो जलाकर भस्म कर देती है, और वह मेरी सारी उपज को जड़ से नाश कर देती है।

BSB

13 If I have rejected the cause of my manservant or maidservant when they made a complaint against me,

HINIRV

13 “जब मेरे दास व दासी ने मुझसे झगड़ा किया, तब यदि मैंने उनका हक़ मार दिया हो;

BSB

14 what will I do when God rises to judge? How will I answer when called to account?

HINIRV

14 तो जब परमेश्वर उठ खड़ा होगा, तब मैं क्या करूँगा? और जब वह आएगा तब मैं क्या उत्तर दूँगा?

BSB

15 Did not He who made me in the womb also make them? Did not the same One form us in the womb?

HINIRV

15 क्या वह उसका बनानेवाला नहीं जिसने मुझे गर्भ में बनाया? क्या एक ही ने हम दोनों की सूरत गर्भ में न रची थी?

BSB

16 If I have denied the desires of the poor or allowed the widow’s eyes to fail,

HINIRV

16 “यदि मैंने कंगालों की इच्छा पूरी न की हो, या मेरे कारण विधवा की आँखें कभी निराश हुई हों,

BSB

17 if I have eaten my morsel alone, not sharing it with the fatherless—

HINIRV

17 या मैंने अपना टुकड़ा अकेला खाया हो, और उसमें से अनाथ न खाने पाए हों,

BSB

18 though from my youth I reared him as would a father, and from my mother’s womb I guided the widow—

HINIRV

18 (परन्तु वह मेरे लड़कपन ही से मेरे साथ इस प्रकार पला जिस प्रकार पिता के साथ, और मैं जन्म ही से विधवा को पालता आया हूँ);

BSB

19 if I have seen one perish for lack of clothing, or a needy man without a cloak,

HINIRV

19 यदि मैंने किसी को वस्त्रहीन मरते हुए देखा, या किसी दरिद्र को जिसके पास ओढ़ने को न था

BSB

20 if his heart has not blessed me for warming him with the fleece of my sheep,

HINIRV

20 और उसको अपनी भेड़ों की ऊन के कपड़े न दिए हों, और उसने गर्म होकर मुझे आशीर्वाद न दिया हो;

BSB

21 if I have lifted up my hand against the fatherless because I saw that I had support in the gate,

HINIRV

21 या यदि मैंने फाटक में अपने सहायक देखकर अनाथों के मारने को अपना हाथ उठाया हो,

BSB

22 then may my arm fall from my shoulder and be torn from its socket.

HINIRV

22 तो मेरी बाँह कंधे से उखड़कर गिर पड़े, और मेरी भुजा की हड्डी टूट जाए।

BSB

23 For calamity from God terrifies me, and His splendor I cannot overpower.

HINIRV

23 क्योंकि परमेश्वर के प्रताप के कारण मैं ऐसा नहीं कर सकता था, क्योंकि उसकी ओर की विपत्ति के कारण मैं भयभीत होकर थरथराता था।

BSB

24 If I have put my trust in gold or called pure gold my security,

HINIRV

24 “यदि मैंने सोने का भरोसा किया होता, या कुन्दन को अपना आसरा कहा होता,

BSB

25 if I have rejoiced in my great wealth because my hand had gained so much,

HINIRV

25 या अपने बहुत से धन या अपनी बड़ी कमाई के कारण आनन्द किया होता,

BSB

26 if I have beheld the sun in its radiance or the moon moving in splendor,

HINIRV

26 या सूर्य को चमकते या चन्द्रमा को महाशोभा से चलते हुए देखकर

BSB

27 so that my heart was secretly enticed and my hand threw a kiss from my mouth,

HINIRV

27 मैं मन ही मन मोहित हो गया होता, और अपने मुँह से अपना हाथ चूम लिया होता;

BSB

28 this would also be an iniquity to be judged, for I would have denied God on high.

HINIRV

28 तो यह भी न्यायियों से दण्ड पाने के योग्य अधर्म का काम होता; क्योंकि ऐसा करके मैंने सर्वश्रेष्ठ परमेश्वर का इन्कार किया होता।

BSB

29 If I have rejoiced in my enemy’s ruin, or exulted when evil befell him—

HINIRV

29 “यदि मैं अपने बैरी के नाश से आनन्दित होता, या जब उस पर विपत्ति पड़ी तब उस पर हँसा होता;

BSB

30 I have not allowed my mouth to sin by asking for his life with a curse—

HINIRV

30 (परन्तु मैंने न तो उसको श्राप देते हुए, और न उसके प्राणदण्ड की प्रार्थना करते हुए अपने मुँह से पाप किया है);

BSB

31 if the men of my house have not said, ‘Who is there who has not had his fill?’—

HINIRV

31 यदि मेरे डेरे के रहनेवालों ने यह न कहा होता, ‘ऐसा कोई कहाँ मिलेगा, जो इसके यहाँ का माँस खाकर तृप्त न हुआ हो?’

BSB

32 but no stranger had to lodge on the street, for my door has been open to the traveler—

HINIRV

32 (परदेशी को सड़क पर टिकना न पड़ता था; मैं बटोही के लिये अपना द्वार खुला रखता था);

BSB

33 if I have covered my transgressions like Adam by hiding my guilt in my heart,

HINIRV

33 यदि मैंने आदम के समान अपना अपराध छिपाकर अपने अधर्म को ढाँप लिया हो,

BSB

34 because I greatly feared the crowds and the contempt of the clans terrified me, so that I kept silent and would not go outside—

HINIRV

34 इस कारण कि मैं बड़ी भीड़ से भय खाता था, या कुलीनों से तुच्छ किए जाने से डर गया यहाँ तक कि मैं द्वार से बाहर न निकला-

BSB

35 (Oh, that I had one to hear me! Here is my signature. Let the Almighty answer me; let my accuser compose an indictment.

HINIRV

35 भला होता कि मेरा कोई सुननेवाला होता! सर्वशक्तिमान परमेश्वर अभी मेरा न्याय चुकाए! देखो, मेरा दस्तखत यही है। भला होता कि जो शिकायतनामा मेरे मुद्दई ने लिखा है वह मेरे पास होता!

BSB

36 Surely I would carry it on my shoulder and wear it like a crown.

HINIRV

36 निश्चय मैं उसको अपने कंधे पर उठाए फिरता; और सुन्दर पगड़ी जानकर अपने सिर में बाँधे रहता।

BSB

37 I would give account of all my steps; I would approach Him like a prince.)—

HINIRV

37 मैं उसको अपने पग-पग का हिसाब देता; मैं उसके निकट प्रधान के समान निडर जाता।

BSB

38 if my land cries out against me and its furrows weep together,

HINIRV

38 “यदि मेरी भूमि मेरे विरुद्ध दुहाई देती हो, और उसकी रेघारियाँ मिलकर रोती हों;

BSB

39 if I have devoured its produce without payment or broken the spirit of its tenants,

HINIRV

39 यदि मैंने अपनी भूमि की उपज बिना मजदूरी दिए खाई, या उसके मालिक का प्राण लिया हो;

BSB

40 then let briers grow instead of wheat and stinkweed instead of barley.” Thus conclude the words of Job.

HINIRV

40 तो गेहूँ के बदले झड़बेरी, और जौ के बदले जंगली घास उगें!” अय्यूब के वचन पूरे हुए हैं।

Questions about Job 31? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.