Job 31

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 “I have made a covenant with my eyes. How then could I gaze with desire at a virgin?

HINCV

1 “अपने नेत्रों से मैंने एक प्रतिज्ञा की है कि मैं किसी कुमारी कन्या की ओर कामुकतापूर्ण दृष्टि से नहीं देखूंगा.

BSB

2 For what is the allotment of God from above, or the heritage from the Almighty on high?

HINCV

2 स्वर्ग से परमेश्वर द्वारा क्या-क्या प्रदान किया जाता है अथवा स्वर्ग से सर्वशक्तिमान से कौन सी मीरास प्राप्‍त होती है?

BSB

3 Does not disaster come to the unjust and calamity to the workers of iniquity?

HINCV

3 क्या अन्यायी के लिए विध्वंस तथा दुष्ट लोगों के लिए सर्वनाश नहीं?

BSB

4 Does He not see my ways and count my every step?

HINCV

4 क्या परमेश्वर के सामने मेरी जीवनशैली तथा मेरे पैरों की संख्या स्पष्ट नहीं होती?

BSB

5 If I have walked in falsehood or my foot has rushed to deceit,

HINCV

5 “यदि मैंने झूठ का आचरण किया है, यदि मेरे पैर छल की दिशा में द्रुत गति से बढ़ते,

BSB

6 let God weigh me with honest scales, that He may know my integrity.

HINCV

6 तब स्वयं परमेश्वर सच्चे तराजू पर मुझे माप लें तथा परमेश्वर ही मेरी निर्दोषिता को मालूम कर लें.

BSB

7 If my steps have turned from the path, if my heart has followed my eyes, or if impurity has stuck to my hands,

HINCV

7 यदि उनके पथ से मेरे पांव कभी भटके हों, अथवा मेरे हृदय ने मेरी स्वयं की दृष्टि का अनुगमन किया हो, अथवा कहीं भी मेरे हाथ कलंकित हुए हों.

BSB

8 then may another eat what I have sown, and may my crops be uprooted.

HINCV

8 तो मेरे द्वारा रोपित उपज अन्य का आहार हो जाए तथा मेरी उपज उखाड़ डाली जाए.

BSB

9 If my heart has been enticed by my neighbor’s wife, or I have lurked at his door,

HINCV

9 “यदि मेरा हृदय किसी पराई स्त्री द्वारा लुभाया गया हो, अथवा मैं अपने पड़ोसी के द्वार पर घात लगाए बैठा हूं,

BSB

10 then may my own wife grind grain for another, and may other men sleep with her.

HINCV

10 तो मेरी पत्नी अन्य के लिए कठोर श्रम के लिए लगा दी जाए, तथा अन्य पुरुष उसके साथ सोयें,

BSB

11 For that would be a heinous crime, an iniquity to be judged.

HINCV

11 क्योंकि कामुकता घृण्य है, और एक दंडनीय पाप.

BSB

12 For it is a fire that burns down to Abaddon; it would root out my entire harvest.

HINCV

12 यह वह आग होगी, जो विनाश के लिए प्रज्वलित होती है, तथा जो मेरी समस्त समृद्धि को नाश कर देगी.

BSB

13 If I have rejected the cause of my manservant or maidservant when they made a complaint against me,

HINCV

13 “यदि मैंने अपने दास-दासियों के आग्रह को बेकार समझा है तथा उनमें मेरे प्रति असंतोष का भाव उत्पन्‍न हुआ हो,

BSB

14 what will I do when God rises to judge? How will I answer when called to account?

HINCV

14 तब उस समय मैं क्या कर सकूंगा, जब परमेश्वर सक्रिय हो जाएंगे? जब वह मुझसे पूछताछ करेंगे, मैं उन्हें क्या उत्तर दूंगा?

BSB

15 Did not He who made me in the womb also make them? Did not the same One form us in the womb?

HINCV

15 क्या उन्हीं परमेश्वर ने, जिन्होंने गर्भ में मेरी रचना की है? उनकी भी रचना नहीं की है तथा क्या हम सब की रचना एक ही स्वरूप में नहीं की गई?

BSB

16 If I have denied the desires of the poor or allowed the widow’s eyes to fail,

HINCV

16 “यदि मैंने दीनों को उनकी अभिलाषा से कभी वंचित रखा हो, अथवा मैं किसी विधवा के निराश होने का कारण हुआ हूं,

BSB

17 if I have eaten my morsel alone, not sharing it with the fatherless—

HINCV

17 अथवा मैंने छिप-छिप कर भोजन किया हो, तथा किसी पितृहीन को भोजन से वंचित रखा हो.

BSB

18 though from my youth I reared him as would a father, and from my mother’s womb I guided the widow—

HINCV

18 मैंने तो पिता तुल्य उनका पालन पोषण किया है, बाल्यकाल से ही मैंने उसका मार्गदर्शन किया है.

BSB

19 if I have seen one perish for lack of clothing, or a needy man without a cloak,

HINCV

19 यदि मैंने अपर्याप्‍त वस्त्रों के कारण किसी का नाश होने दिया है, अथवा कोई दरिद्र वस्त्रहीन रह गया हो.

BSB

20 if his heart has not blessed me for warming him with the fleece of my sheep,

HINCV

20 ऐसों को तो मैं ऊनी वस्त्र प्रदान करता रहा हूं, जो मेरी भेडों के ऊन से बनाए गए थे.

BSB

21 if I have lifted up my hand against the fatherless because I saw that I had support in the gate,

HINCV

21 यदि मैंने किसी पितृहीन पर प्रहार किया हो, क्योंकि नगर चौक में कुछ लोग मेरे पक्ष में हो गए थे,

BSB

22 then may my arm fall from my shoulder and be torn from its socket.

HINCV

22 तब मेरी बांह कंधे से उखड़ कर गिर जाए तथा मेरी बांह कंधे से टूट जाए.

BSB

23 For calamity from God terrifies me, and His splendor I cannot overpower.

HINCV

23 क्योंकि परमेश्वर की ओर से आई विपत्ति मेरे लिए भयावह है. उनके प्रताप के कारण मेरा कुछ भी कर पाना असंभव है.

BSB

24 If I have put my trust in gold or called pure gold my security,

HINCV

24 “यदि मेरा भरोसा मेरी धनाढ्यता पर हो तथा सोने को मैंने, ‘अपनी सुरक्षा घोषित किया हो,’

BSB

25 if I have rejoiced in my great wealth because my hand had gained so much,

HINCV

25 यदि मैंने अपनी महान संपत्ति का अहंकार किया हो, तथा इसलिये कि मैंने अपने श्रम से यह उपलब्ध किया है.

BSB

26 if I have beheld the sun in its radiance or the moon moving in splendor,

HINCV

26 यदि मैंने चमकते सूरज को निहारा होता, अथवा उस चंद्रमा को, जो अपने वैभव में अपनी यात्रा पूर्ण करता है,

BSB

27 so that my heart was secretly enticed and my hand threw a kiss from my mouth,

HINCV

27 तथा यह देख मेरा हृदय मेरे अंतर में इन पर मोहित हो गया होता, तथा मेरे हाथ ने इन पर एक चुंबन कर दिया होता,

BSB

28 this would also be an iniquity to be judged, for I would have denied God on high.

HINCV

28 यह भी पाप ही हुआ होता, जिसका दंडित किया जाना अनिवार्य हो जाता, क्योंकि यह तो परमेश्वर को उनके अधिकार से वंचित करना हो जाता.

BSB

29 If I have rejoiced in my enemy’s ruin, or exulted when evil befell him—

HINCV

29 “क्या मैं कभी अपने शत्रु के दुर्भाग्य में आनंदित हुआ हूं अथवा उस स्थिति पर आनन्दमग्न हुआ हूं, जब उस पर मुसीबत टूट पड़ी?

BSB

30 I have not allowed my mouth to sin by asking for his life with a curse—

HINCV

30 नहीं! मैंने कभी भी शाप देते हुए अपने शत्रु की मृत्यु की याचना करने का पाप अपने मुख को नहीं करने दिया.

BSB

31 if the men of my house have not said, ‘Who is there who has not had his fill?’—

HINCV

31 क्या मेरे घर के व्यक्तियों की साक्ष्य यह नहीं है, ‘उसके घर के भोजन से मुझे संतोष नहीं हुआ?’

BSB

32 but no stranger had to lodge on the street, for my door has been open to the traveler—

HINCV

32 मैंने किसी भी विदेशी प्रवासी को अपने घर के अतिरिक्त अन्यत्र ठहरने नहीं दिया, क्योंकि मेरे घर के द्वार प्रवासियों के लिए सदैव खुले रहते हैं.

BSB

33 if I have covered my transgressions like Adam by hiding my guilt in my heart,

HINCV

33 क्या, मैंने अन्य लोगों के समान अपने अंदर में अपने पाप को छुपा रखा है; अपने अधर्म को ढांप रखा है?

BSB

34 because I greatly feared the crowds and the contempt of the clans terrified me, so that I kept silent and would not go outside—

HINCV

34 क्या, मुझे जनमत का भय रहा है? क्या, परिजनों की घृणा मुझे डरा रही है? क्या, मैं इसलिये चुप रहकर अपने घर से बाहर न जाता था?

BSB

35 (Oh, that I had one to hear me! Here is my signature. Let the Almighty answer me; let my accuser compose an indictment.

HINCV

35 (“उत्तम होती वह स्थिति, जिसमें कोई तो मेरा पक्ष सुनने के लिए तत्पर होता! देख लो ये हैं मेरे हस्ताक्षर सर्वशक्तिमान ही इसका उत्तर दें; मेरे शत्रु ने मुझ पर यह लिखित शिकायत की है.

BSB

36 Surely I would carry it on my shoulder and wear it like a crown.

HINCV

36 इसका धारण मुझे कांधों पर करना होगा, यह आरोप मेरे अपने सिर पर मुकुट के समान धारण करना होगा.

BSB

37 I would give account of all my steps; I would approach Him like a prince.)—

HINCV

37 मैं तो परमेश्वर के सामने अपने द्वारा उठाए गए समस्त पैर स्पष्ट कर दूंगा; मैं एक राजनेता की अभिवृत्ति उनकी उपस्थिति में प्रवेश करूंगा.)

BSB

38 if my land cries out against me and its furrows weep together,

HINCV

38 “यदि मेरा खेत मेरे विरुद्ध अपना स्वर ऊंचा करता है तथा कुंड मिलकर रोने लगते हैं,

BSB

39 if I have devoured its produce without payment or broken the spirit of its tenants,

HINCV

39 यदि मैंने बिना मूल्य चुकाए उपज का उपभोग किया हो अथवा मेरे कारण उसके स्वामियों ने अपने प्राण गंवाए हों,

BSB

40 then let briers grow instead of wheat and stinkweed instead of barley.” Thus conclude the words of Job.

HINCV

40 तो गेहूं के स्थान पर कांटे बढ़ने लगें तथा जौ के स्थान पर जंगली घास उग जाए.” यहां अय्योब का वचन समाप्‍त हो गया.

Questions about Job 31? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.