Job 30
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “But now they mock me, men younger than I am, whose fathers I would have refused to put with my sheep dogs. | HINCV 1 “किंतु अब तो वे ही मेरा उपहास कर रहे हैं, जो मुझसे कम उम्र के हैं, ये वे ही हैं, जिनके पिताओं को मैंने इस योग्य भी न समझा था कि वे मेरी भेडों के रक्षक कुत्तों के साथ बैठें. |
| BSB 2 What use to me was the strength of their hands, since their vigor had left them? | HINCV 2 वस्तुतः उनकी क्षमता तथा कौशल मेरे किसी काम का न था, शक्ति उनमें रह न गई थी. |
| BSB 3 Gaunt from poverty and hunger, they gnawed the dry land, and the desolate wasteland by night. | HINCV 3 अकाल एवं गरीबी ने उन्हें कुरूप बना दिया है, रात्रि में वे रेगिस्तान के कूड़े में जाकर सूखी भूमि चाटते हैं. |
| BSB 4 They plucked mallow among the shrubs, and the roots of the broom tree were their food. | HINCV 4 वे झाड़ियों के मध्य से लोनिया साग एकत्र करते हैं, झाऊ वृक्ष के मूल उनका भोजन है. |
| BSB 5 They were banished from among men, shouted at like thieves, | HINCV 5 वे समाज से बहिष्कृत कर दिए गए हैं, और लोग उन पर दुत्कार रहे थे, जैसे कि वे चोर थे. |
| BSB 6 so that they lived on the slopes of the wadis, among the rocks and in holes in the ground. | HINCV 6 परिणाम यह हुआ कि वे अब भयावह घाटियों में, भूमि के बिलों में तथा चट्टानों में निवास करने लगे हैं. |
| BSB 7 They cried out among the shrubs and huddled beneath the nettles. | HINCV 7 झाड़ियों के मध्य से वे पुकारते रहते हैं; वे तो कंटीली झाड़ियों के नीचे एकत्र हो गए हैं. |
| BSB 8 A senseless and nameless brood, they were driven off the land. | HINCV 8 वे मूर्ख एवं अपरिचित थे, जिन्हें कोड़े मार-मार कर देश से खदेड़ दिया गया था. |
| BSB 9 And now they mock me in song; I have become a byword among them. | HINCV 9 “अब मैं ऐसों के व्यंग्य का पात्र बन चुका हूं; मैं उनके सामने निंदा का पर्याय बन चुका हूं. |
| BSB 10 They abhor me and keep far from me; they do not hesitate to spit in my face. | HINCV 10 उन्हें मुझसे ऐसी घृणा हो चुकी है, कि वे मुझसे दूर-दूर रहते हैं; वे मेरे मुख पर थूकने का कोई अवसर नहीं छोड़ते. |
| BSB 11 Because God has unstrung my bow and afflicted me, they have cast off restraint in my presence. | HINCV 11 ये दुःख के तीर मुझ पर परमेश्वर द्वारा ही छोड़े गए हैं, वे मेरे सामने पूर्णतः निरंकुश हो चुके हैं. |
| BSB 12 The rabble arises at my right; they lay snares for my feet and build siege ramps against me. | HINCV 12 मेरी दायीं ओर ऐसे लोगों की सन्तति विकसित हो रही है. जो मेरे पैरों के लिए जाल बिछाते है, वे मेरे विरुद्ध घेराबंदी ढलान का निर्माण करते हैं. |
| BSB 13 They tear up my path; they profit from my destruction, with no one to restrain them. | HINCV 13 वे मेरे निकलने के रास्ते बिगाड़ते; वे मेरे नाश का लाभ पाना चाहते हैं. उन्हें कोई भी नहीं रोकता. |
| BSB 14 They advance as through a wide breach; through the ruins they keep rolling in. | HINCV 14 वे आते हैं तो ऐसा मालूम होता है मानो वे दीवार के सूराख से निकलकर आ रहे हैं; वे तूफान में से लुढ़कते हुए आते मालूम होते हैं. |
| BSB 15 Terrors are turned loose against me; they drive away my dignity as by the wind, and my prosperity has passed like a cloud. | HINCV 15 सारे भय तो मुझ पर ही आ पड़े हैं; मेरा समस्त सम्मान, संपूर्ण आत्मविश्वास मानो वायु में उड़ा जा रहा है. मेरी सुरक्षा मेघ के समान खो चुकी है. |
| BSB 16 And now my soul is poured out within me; days of affliction grip me. | HINCV 16 “अब मेरे प्राण मेरे अंदर में ही डूबे जा रहे हैं; पीड़ा के दिनों ने मुझे भयभीत कर रखा है. |
| BSB 17 Night pierces my bones, and my gnawing pains never rest. | HINCV 17 रात्रि में मेरी हड्डियों में चुभन प्रारंभ हो जाती है; मेरी चुभती वेदना हरदम बनी रहती है. |
| BSB 18 With great force He grasps my garment; He seizes me by the collar of my tunic. | HINCV 18 बड़े ही बलपूर्वक मेरे वस्त्र को पकड़ा गया है तथा उसे मेरे गले के आस-पास कस दिया गया है. |
| BSB 19 He throws me into the mud, and I have become like dust and ashes. | HINCV 19 परमेश्वर ने मुझे कीचड़ में डाल दिया है, मैं मात्र धूल एवं भस्म होकर रह गया हूं. |
| BSB 20 I cry out to You for help, but You do not answer; when I stand up, You merely look at me. | HINCV 20 “मैं आपको पुकारता रहता हूं, किंतु आप मेरी ओर ध्यान नहीं देते. |
| BSB 21 You have ruthlessly turned on me; You oppose me with Your strong hand. | HINCV 21 आप मेरे प्रति क्रूर हो गए हैं; आप अपनी भुजा के बल से मुझ पर वार करते हैं. |
| BSB 22 You snatch me up into the wind and drive me before it; You toss me about in the storm. | HINCV 22 जब आप मुझे उठाते हैं, तो इसलिये कि मैं वायु प्रवाह में उड़ जाऊं; तूफान में तो मैं विलीन हो जाता हूं; |
| BSB 23 Yes, I know that You will bring me down to death, to the place appointed for all the living. | HINCV 23 अब तो मुझे मालूम हो चुका है, कि आप मुझे मेरी मृत्यु की ओर ले जा रहे हैं, उस ओर, जहां अंत में समस्त जीवित प्राणी एकत्र होते जाते हैं. |
| BSB 24 Yet no one stretches out his hand against a ruined man when he cries for help in his distress. | HINCV 24 “क्या वह जो, कूड़े के ढेर में जा पड़ा है, सहायता के लिए हाथ नहीं बढ़ाता अथवा क्या नाश की स्थिति में कोई सहायता के लिए नहीं पुकारता. |
| BSB 25 Have I not wept for those in trouble? Has my soul not grieved for the needy? | HINCV 25 क्या संकट में पड़े व्यक्ति के लिए मैंने आंसू नहीं बहाया? क्या दरिद्र व्यक्ति के लिए मुझे वेदना न हुई थी? |
| BSB 26 But when I hoped for good, evil came; when I looked for light, darkness fell. | HINCV 26 जब मैंने कल्याण की प्रत्याशा की, मुझे अनिष्ट प्राप्त हुआ; मैंने प्रकाश की प्रतीक्षा की, तो अंधकार छा गया. |
| BSB 27 I am churning within and cannot rest; days of affliction confront me. | HINCV 27 मुझे विश्रान्ति नही है, क्योंकि मेरी अंतड़ियां उबल रही हैं; मेरे सामने इस समय विपत्ति के दिन आ गए हैं. |
| BSB 28 I go about blackened, but not by the sun. I stand up in the assembly and cry for help. | HINCV 28 मैं तो अब सांत्वना रहित, विलाप कर रहा हूं; मैं सभा में खड़ा हुआ सहायता की याचना कर रहा हूं. |
| BSB 29 I have become a brother of jackals, a companion of ostriches. | HINCV 29 मैं तो अब गीदड़ों का भाई तथा शुतुरमुर्गों का मित्र बनकर रह गया हूं. |
| BSB 30 My skin grows black and peels, and my bones burn with fever. | HINCV 30 मेरी खाल काली हो चुकी है; ज्वर में मेरी हड्डियां गर्म हो रही हैं. |
| BSB 31 My harp is tuned to mourning and my flute to the sound of weeping. | HINCV 31 मेरा वाद्य अब करुण स्वर उत्पन्न कर रहा है, मेरी बांसुरी का स्वर भी ऐसा मालूम होता है, मानो कोई रो रहा है. |
Questions about Job 30? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.