Job 30

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 “But now they mock me, men younger than I am, whose fathers I would have refused to put with my sheep dogs.

HINIRV

1 “परन्तु अब जिनकी आयु मुझसे कम है, वे मेरी हँसी करते हैं, वे जिनके पिताओं को मैं अपनी भेड़-बकरियों के कुत्तों के काम के योग्य भी न जानता था।

BSB

2 What use to me was the strength of their hands, since their vigor had left them?

HINIRV

2 उनके भुजबल से मुझे क्या लाभ हो सकता था? उनका पौरुष तो जाता रहा।

BSB

3 Gaunt from poverty and hunger, they gnawed the dry land, and the desolate wasteland by night.

HINIRV

3 वे दरिद्रता और काल के मारे दुबले पड़े हुए हैं, वे अंधेरे और सुनसान स्थानों में सुखी धूल फाँकते हैं।

BSB

4 They plucked mallow among the shrubs, and the roots of the broom tree were their food.

HINIRV

4 वे झाड़ी के आस-पास का लोनिया साग तोड़ लेते, और झाऊ की जड़ें खाते हैं।

BSB

5 They were banished from among men, shouted at like thieves,

HINIRV

5 वे मनुष्यों के बीच में से निकाले जाते हैं, उनके पीछे ऐसी पुकार होती है, जैसी चोर के पीछे।

BSB

6 so that they lived on the slopes of the wadis, among the rocks and in holes in the ground.

HINIRV

6 डरावने नालों में, भूमि के बिलों में, और चट्टानों में, उन्हें रहना पड़ता है।

BSB

7 They cried out among the shrubs and huddled beneath the nettles.

HINIRV

7 वे झाड़ियों के बीच रेंकते, और बिच्छू पौधों के नीचे इकट्ठे पड़े रहते हैं।

BSB

8 A senseless and nameless brood, they were driven off the land.

HINIRV

8 वे मूर्खों और नीच लोगों के वंश हैं जो मार-मार के इस देश से निकाले गए थे।

BSB

9 And now they mock me in song; I have become a byword among them.

HINIRV

9 “ऐसे ही लोग अब मुझ पर लगते गीत गाते, और मुझ पर ताना मारते हैं।

BSB

10 They abhor me and keep far from me; they do not hesitate to spit in my face.

HINIRV

10 वे मुझसे घिन खाकर दूर रहते, व मेरे मुँह पर थूकने से भी नहीं डरते।

BSB

11 Because God has unstrung my bow and afflicted me, they have cast off restraint in my presence.

HINIRV

11 परमेश्वर ने जो मेरी रस्सी खोलकर मुझे दुःख दिया है, इसलिए वे मेरे सामने मुँह में लगाम नहीं रखते।

BSB

12 The rabble arises at my right; they lay snares for my feet and build siege ramps against me.

HINIRV

12 मेरी दाहिनी ओर बाज़ारू लोग उठ खड़े होते हैं, वे मेरे पाँव सरका देते हैं, और मेरे नाश के लिये अपने उपाय बाँधते हैं।

BSB

13 They tear up my path; they profit from my destruction, with no one to restrain them.

HINIRV

13 जिनके कोई सहायक नहीं, वे भी मेरे रास्तों को बिगाड़ते, और मेरी विपत्ति को बढ़ाते हैं।

BSB

14 They advance as through a wide breach; through the ruins they keep rolling in.

HINIRV

14 मानो बड़े नाके से घुसकर वे आ पड़ते हैं, और उजाड़ के बीच में होकर मुझ पर धावा करते हैं।

BSB

15 Terrors are turned loose against me; they drive away my dignity as by the wind, and my prosperity has passed like a cloud.

HINIRV

15 मुझ में घबराहट छा गई है, और मेरा रईसपन मानो वायु से उड़ाया गया है, और मेरा कुशल बादल के समान जाता रहा।

BSB

16 And now my soul is poured out within me; days of affliction grip me.

HINIRV

16 “और अब मैं शोकसागर में डूबा जाता हूँ; दुःख के दिनों ने मुझे जकड़ लिया है।

BSB

17 Night pierces my bones, and my gnawing pains never rest.

HINIRV

17 रात को मेरी हड्डियाँ मेरे अन्दर छिद जाती हैं और मेरी नसों में चैन नहीं पड़ती

BSB

18 With great force He grasps my garment; He seizes me by the collar of my tunic.

HINIRV

18 मेरी बीमारी की बहुतायत से मेरे वस्त्र का रूप बदल गया है; वह मेरे कुर्त्ते के गले के समान मुझसे लिपटी हुई है।

BSB

19 He throws me into the mud, and I have become like dust and ashes.

HINIRV

19 उसने मुझ को कीचड़ में फेंक दिया है, और मैं मिट्टी और राख के तुल्य हो गया हूँ।

BSB

20 I cry out to You for help, but You do not answer; when I stand up, You merely look at me.

HINIRV

20 मैं तेरी दुहाई देता हूँ, परन्तु तू नहीं सुनता; मैं खड़ा होता हूँ परन्तु तू मेरी ओर घूरने लगता है।

BSB

21 You have ruthlessly turned on me; You oppose me with Your strong hand.

HINIRV

21 तू बदलकर मुझ पर कठोर हो गया है; और अपने बलवन्त हाथ से मुझे सताता हे।

BSB

22 You snatch me up into the wind and drive me before it; You toss me about in the storm.

HINIRV

22 तू मुझे वायु पर सवार करके उड़ाता है, और आँधी के पानी में मुझे गला देता है।

BSB

23 Yes, I know that You will bring me down to death, to the place appointed for all the living.

HINIRV

23 हाँ, मुझे निश्चय है, कि तू मुझे मृत्यु के वश में कर देगा, और उस घर में पहुँचाएगा, जो सब जीवित प्राणियों के लिये ठहराया गया है।

BSB

24 Yet no one stretches out his hand against a ruined man when he cries for help in his distress.

HINIRV

24 “तो भी क्या कोई गिरते समय हाथ न बढ़ाएगा? और क्या कोई विपत्ति के समय दुहाई न देगा?

BSB

25 Have I not wept for those in trouble? Has my soul not grieved for the needy?

HINIRV

25 क्या मैं उसके लिये रोता नहीं था, जिसके दुर्दिन आते थे? और क्या दरिद्र जन के कारण मैं प्राण में दुःखित न होता था?

BSB

26 But when I hoped for good, evil came; when I looked for light, darkness fell.

HINIRV

26 जब मैं कुशल का मार्ग जोहता था, तब विपत्ति आ पड़ी; और जब मैं उजियाले की आशा लगाए था, तब अंधकार छा गया।

BSB

27 I am churning within and cannot rest; days of affliction confront me.

HINIRV

27 मेरी अंतड़ियाँ निरन्तर उबलती रहती हैं और आराम नहीं पातीं; मेरे दुःख के दिन आ गए हैं।

BSB

28 I go about blackened, but not by the sun. I stand up in the assembly and cry for help.

HINIRV

28 मैं शोक का पहरावा पहने हुए मानो बिना सूर्य की गर्मी के काला हो गया हूँ। और मैं सभा में खड़ा होकर सहायता के लिये दुहाई देता हूँ।

BSB

29 I have become a brother of jackals, a companion of ostriches.

HINIRV

29 मैं गीदड़ों का भाई और शुतुर्मुर्गों का संगी हो गया हूँ।

BSB

30 My skin grows black and peels, and my bones burn with fever.

HINIRV

30 मेरा चमड़ा काला होकर मुझ पर से गिरता जाता है, और ताप के मारे मेरी हड्डियाँ जल गई हैं।

BSB

31 My harp is tuned to mourning and my flute to the sound of weeping.

HINIRV

31 इस कारण मेरी वीणा से विलाप और मेरी बाँसुरी से रोने की ध्वनि निकलती है।

Questions about Job 30? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.