Job 32
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 So these three men stopped answering Job, because he was righteous in his own eyes. | HINCV 1 तब इन तीनों ने ही अय्योब को प्रत्युत्तर देना छोड़ दिया, क्योंकि अय्योब स्वयं की धार्मिकता के विषय में अटल मत के थे. |
| BSB 2 This kindled the anger of Elihu son of Barachel the Buzite, of the family of Ram. He burned with anger against Job for justifying himself rather than God, | HINCV 2 किंतु राम के परिवार के बुज़वासी बारकएल के पुत्र एलिहू का क्रोध भड़क उठा-उसका यह क्रोध अय्योब पर ही था, क्योंकि अय्योब स्वयं को परमेश्वर के सामने नेक प्रमाणित करने में अटल थे. |
| BSB 3 and he burned with anger against Job’s three friends because they had failed to refute Job, and yet had condemned him. | HINCV 3 इसके विपरीत अय्योब अपने तीनों मित्रों पर नाराज थे, क्योंकि वे उनके प्रश्नों के उत्तर देने में विफल रहे थे. |
| BSB 4 Now Elihu had waited to speak to Job because the others were older than he. | HINCV 4 अब तक एलिहू ने कुछ नहीं कहा था, क्योंकि वह उन सभी से कम उम्र का था. |
| BSB 5 But when he saw that the three men had no further reply, his anger was kindled. | HINCV 5 तब, जब एलिहू ने ध्यान दिया कि अन्य तीन प्रश्नों के उत्तर देने में असमर्थ थे, तब उसका क्रोध भड़क उठा. |
| BSB 6 So Elihu son of Barachel the Buzite declared: “I am young in years, while you are old; that is why I was timid and afraid to tell you what I know. | HINCV 6 तब बुज़वासी बारकएल के पुत्र एलिहू ने कहना प्रारंभ किया: “मैं ठहरा कम उम्र का और आप सभी बड़े; इसलिये मैं झिझकता रहा और मैंने अपने विचार व्यक्त नहीं किए. |
| BSB 7 I thought that age should speak, and many years should teach wisdom. | HINCV 7 मेरा मत यही था, ‘विचार वही व्यक्त करें, जो वर्षों में मुझसे आगे हैं, ज्ञान की शिक्षा वे ही दें, जो बड़े हैं.’ |
| BSB 8 But there is a spirit in a man, the breath of the Almighty, that gives him understanding. | HINCV 8 वस्तुतः सर्वशक्तिमान की श्वास तथा परमेश्वर का आत्मा ही है, जो मनुष्य में ज्ञान प्रगट करता है. |
| BSB 9 It is not only the old who are wise, or the elderly who understand justice. | HINCV 9 संभावना तो यह है कि बड़े में विद्वत्ता ही न हो, तथा बड़े में न्याय की कोई समझ न हो. |
| BSB 10 Therefore I say, ‘Listen to me; I too will declare what I know.’ | HINCV 10 “तब मैंने भी अपनी इच्छा प्रकट की ‘मेरी भी सुन लीजिए; मैं अपने विचार व्यक्त करूंगा.’ |
| BSB 11 Indeed, I waited while you spoke; I listened to your reasoning; as you searched for words, | HINCV 11 सुनिए, अब तक मैं आप लोगों के वक्तव्य सुनता हुआ ठहरा रहा हूं, आप लोगों के विचार भी मैंने सुन लिए हैं, जो आप लोग घोर विचार करते हुए प्रस्तुत कर रहे थे. |
| BSB 12 I paid you full attention. But no one proved Job wrong; not one of you rebutted his arguments. | HINCV 12 मैं आपके वक्तव्य बड़े ही ध्यानपूर्वक सुनता रहा हूं. निःसंदेह ऐसा कोई भी न था जिसने महोदय अय्योब के शब्दों का विरोध किया हो; आप में से एक ने भी उनका उत्तर नहीं दिया. |
| BSB 13 So do not claim, ‘We have found wisdom; let God, not man, refute him.’ | HINCV 13 अब यह मत बोलना, ‘हमें ज्ञान की उपलब्धि हो गई है; मनुष्य नहीं, स्वयं परमेश्वर ही उनके तर्कों का खंडन करेंगे.’ |
| BSB 14 But Job has not directed his words against me, and I will not answer him with your arguments. | HINCV 14 क्योंकि अय्योब ने अपना वक्तव्य मेरे विरोध में लक्षित नहीं किया था, मैं तो उन्हें आप लोगों के समान विचार से उत्तर भी न दे सकूंगा. |
| BSB 15 Job’s friends are dismayed, with no more to say; words have escaped them. | HINCV 15 “वे निराश हो चुके हैं, अब वे उत्तर ही नहीं दे रहे; अब तो उनके पास शब्द न रह गए हैं. |
| BSB 16 Must I wait, now that they are silent, now that they stand and no longer reply? | HINCV 16 क्या उनके चुप रहने के कारण मुझे प्रतीक्षा करना होगा, क्योंकि अब वे वहां चुपचाप खड़े हुए हैं, उत्तर देने के लिए उनके सामने कुछ न रहा है. |
| BSB 17 I too will answer; yes, I will declare what I know. | HINCV 17 तब मैं भी अपने विचार प्रस्तुत करूंगा; मैं भी वह सब प्रकट करूंगा, जो मुझे मालूम है. |
| BSB 18 For I am full of words, and my spirit within me compels me. | HINCV 18 विचार मेरे मन में समाए हुए हैं, मेरी आत्मा मुझे प्रेरित कर रही है. |
| BSB 19 Behold, my belly is like unvented wine; it is about to burst like a new wineskin. | HINCV 19 मेरा हृदय तो दाखमधु समान है, जिसे बंद कर रखा गया है, ऐसा जैसे नये दाखरस की बोतल फटने ही वाली है. |
| BSB 20 I must speak and find relief; I must open my lips and respond. | HINCV 20 जो कुछ मुझे कहना है, उसे कहने दीजिए, ताकि मेरे हृदय को शांति मिल जाए; मुझे उत्तर देने दीजिए. |
| BSB 21 I will be partial to no one, nor will I flatter any man. | HINCV 21 मैं अब किसी का पक्ष न लूंगा और न किसी की चापलूसी ही करूंगा; |
| BSB 22 For I do not know how to flatter, or my Maker would remove me in an instant. | HINCV 22 क्योंकि चापलूसी मेरे स्वभाव में नहीं है, तब यदि मैं यह करने लगूं, मेरे रचयिता मुझे यहां से उठा लें. |
Questions about Job 32? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.