Job 33
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “But now, O Job, hear my speech, and listen to all my words. | HINCV 1 “फिर भी, महोदय अय्योब, कृपा कर मेरे वक्तव्य; मेरे सभी विचारों पर ध्यान दीजिए. |
| BSB 2 Behold, I will open my mouth; my address is on the tip of my tongue. | HINCV 2 अब मैं अपने शब्द आपके सामने प्रकट रहा हूं; अब मेरी जीभ तथा मेरा मुख तैयार हो रहे हैं. |
| BSB 3 My words are from an upright heart, and my lips speak sincerely what I know. | HINCV 3 मेरे ये शब्द मेरे हृदय की ईमानदारी से निकल रहे हैं; मेरे होंठ पूर्ण सच्चाई में ज्ञान प्रकट करेंगे. |
| BSB 4 The Spirit of God has made me, and the breath of the Almighty gives me life. | HINCV 4 मैं परमेश्वर के आत्मा की कृति हूं; मेरी प्राणवायु सर्वशक्तिमान परमेश्वर के उच्छ्वास से है. |
| BSB 5 Refute me if you can; prepare your case and confront me. | HINCV 5 यदि आपके लिए संभव हो तो मेरे शब्दों का खंडन कीजिए; मेरा सामना करने के लिए आप तैयार हो जाइए. |
| BSB 6 I am just like you before God; I was also formed from clay. | HINCV 6 स्मरण रखिए आपके समान मैं भी परमेश्वर की सृष्टि हूं; मैं भी मिट्टी की ही रचना हूं. |
| BSB 7 Surely no fear of me should terrify you; nor will my hand be heavy upon you. | HINCV 7 सुनिए, मुझसे आपको किसी प्रकार का भय न हो, मैं आपको किसी भी रीति से कठोर नहीं करूंगा. |
| BSB 8 Surely you have spoken in my hearing, and I have heard these very words: | HINCV 8 “निःसंदेह जो कुछ आपने कहा हैं, वह सब मैंने सुना है, आपके सभी शब्द मैं सुन चुका हूं— |
| BSB 9 ‘I am pure, without transgression; I am clean, with no iniquity in me. | HINCV 9 ‘मैं निष्कलंक हूं, अत्याचार रहित हूं; मैं निर्दोष हूं तथा मुझमें कोई दोष नहीं है. |
| BSB 10 Yet God finds occasions against me; He counts me as His enemy. | HINCV 10 ध्यान दीजिए, फिर भी परमेश्वर मेरे विरुद्ध दोष खोज रहे हैं; उन्होंने तो मुझे अपना शत्रु समझे हैं. |
| BSB 11 He puts my feet in the stocks; He watches over all my paths.’ | HINCV 11 उन्होंने मेरे पांव काठ में जकड़ दिए; मेरे समस्त मार्गों पर वह निगरानी बनाए हुए हैं.’ |
| BSB 12 Behold, you are not right in this matter. I will answer you, for God is greater than man. | HINCV 12 “सुनिए, मैं आपको सूचित कर रहा हूं: आप इस विषय में नीतिमान नहीं हैं, क्योंकि परमेश्वर मनुष्यों से बड़े हैं. |
| BSB 13 Why do you complain to Him that He answers nothing a man asks? | HINCV 13 आप परमेश्वर के विरुद्ध यह शिकायत क्यों कर रहे हैं कि वह अपने कार्यों का लेखा नहीं दिया करते? |
| BSB 14 For God speaks in one way and in another, yet no one notices. | HINCV 14 परमेश्वर संवाद अवश्य करते हैं—कभी एक रीति से, कभी अन्य रीति से— मनुष्य इसके ओर ध्यान देने से चूक जाता है. |
| BSB 15 In a dream, in a vision in the night, when deep sleep falls upon men as they slumber on their beds, | HINCV 15 कभी तो स्वप्न के माध्यम से, कभी रात्रि में प्रकाशित दर्शन के माध्यम से, जब मनुष्य घोर निद्रा में पड़ा रहता है, जब वह बिछौने पर नींद में डूबता है. |
| BSB 16 He opens their ears and terrifies them with warnings | HINCV 16 तब परमेश्वर उसके कान को जागृत कर देते हैं. उसे चेतावनियों से भयभीत कर देते हैं, |
| BSB 17 to turn a man from wrongdoing and keep him from pride, | HINCV 17 कि ऐसा करके वह मनुष्य को उसके आचरण से दूर कर दें तथा मनुष्य को अहंकार से बचा लें; |
| BSB 18 to preserve his soul from the Pit and his life from perishing by the sword. | HINCV 18 परमेश्वर गड्ढे से मनुष्य की आत्मा की रक्षा कर लेते हैं, कि उसका जीवन अधोलोक में न चला जाए. |
| BSB 19 A man is also chastened on his bed with pain and constant distress in his bones, | HINCV 19 “मनुष्य जब अपने बिछौने पर होता है, तब भी उसे पीड़ा द्वारा सताया जाता है, इसके अतिरिक्त उसकी हड्डियों में गहन वेदना के द्वारा भी. |
| BSB 20 so that he detests his bread, and his soul loathes his favorite food. | HINCV 20 परिणामस्वरूप उसका मन तक भोजन से घृणा करने लगता है भले ही वह उसका सर्वाधिक उत्तम भोजन रहा हो. |
| BSB 21 His flesh wastes away from sight, and his hidden bones protrude. | HINCV 21 उसके शरीर का मांस देखते ही सूख जाता है, वे हड्डियां, जो अदृश्य थी, मांस सूख कर अब स्पष्ट दिखाई दे रही हैं. |
| BSB 22 He draws near to the Pit, and his life to the messengers of death. | HINCV 22 तब उसके प्राण उस कब्र के निकट पहुंच जाते हैं, तथा उसका जीवन मृत्यु के दूतों के निकट पहुंच जाता है. |
| BSB 23 Yet if there is a messenger on his side, one mediator in a thousand, to tell a man what is right for him, | HINCV 23 यदि सहस्रों में से कोई एक स्वर्गदूत ऐसा है, जो उसका मध्यस्थ है, कि उसे यह स्मरण दिलाए, कि उसके लिए सर्वोपयुक्त क्या है, |
| BSB 24 to be gracious to him and say, ‘Spare him from going down to the Pit; I have found his ransom,’ | HINCV 24 तब वह बड़ी ही शालीनता के भाव में उससे यह कहे. ‘उसका उस कब्र में जाना निरस्त कर दिया जाए, मुझे इसके लिए छुड़ौती प्राप्त हो चुकी है; |
| BSB 25 then his flesh is refreshed like a child’s; he returns to the days of his youth. | HINCV 25 अब उसके मांस को नवयुवक के मांस से भी पुष्ट कर दिया जाए, उसे उसके युवावस्था के काल में पहुंचा दिया जाए.’ |
| BSB 26 He prays to God and finds favor; he sees God’s face and shouts for joy, and God restores His righteousness to that man. | HINCV 26 तब उसके लिए यह संभव हो जाएगा, कि वह परमेश्वर से प्रार्थना करे और परमेश्वर उसे स्वीकार भी कर लेंगे, कि वह हर्षोल्लास में परमेश्वर के चेहरे को निहार सके तथा परमेश्वर उस व्यक्ति की युक्तता की पुनःस्थापना कर सकें. |
| BSB 27 Then he sings before men with these words: ‘I have sinned and perverted what was right; yet I did not get what I deserved. | HINCV 27 वह गा गाकर अन्य मनुष्यों के सामने यह बता देगा. ‘मैंने धर्मी को विकृत करने का पाप किया है, मेरे लिए ऐसा करना उपयुक्त न था. |
| BSB 28 He redeemed my soul from going down to the Pit, and I will live to see the light.’ | HINCV 28 परमेश्वर ने मेरे प्राण को उस कब्र में जा पड़ने से बचा लिया है, अब मेरे प्राण उजियाले को देख सकेंगे.’ |
| BSB 29 Behold, all these things God does to a man, two or even three times, | HINCV 29 “यह देख लेना, परमेश्वर मनुष्यों के साथ यह सब बहुधा करते हैं, |
| BSB 30 to bring back his soul from the Pit, that he may be enlightened with the light of life. | HINCV 30 कि वह उस कब्र से मनुष्य के प्राण लौटा लाएं, कि मनुष्य जीवन ज्योति के द्वारा प्रकाशित किया जा सके. |
| BSB 31 Pay attention, Job, and listen to me; be silent, and I will speak. | HINCV 31 “अय्योब, मेरे इन शब्दों को ध्यान से सुन लो; तुम चुप रहोगे, तो मैं अपना संवाद प्रारंभ करूंगा. |
| BSB 32 But if you have something to say, answer me; speak up, for I would like to vindicate you. | HINCV 32 यदि तुम्हें कुछ भी कहना हो तो कह दो, कह डालो; क्योंकि मैं चाहता हूं, कि मैं तुम्हें निर्दोष प्रमाणित कर दूं. |
| BSB 33 But if not, then listen to me; be quiet, and I will teach you wisdom.” | HINCV 33 यदि यह संभव नहीं, तो मेरा विचार ध्यान से सुन लो; यदि तुम चुप रहो, तो मैं तुम्हें बुद्धि की शिक्षा दे सकूंगा.” |
Questions about Job 33? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.