Job 34
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then Elihu continued: | HINCV 1 एलिहू ने फिर कहा: |
| BSB 2 “Hear my words, O wise men; give ear to me, O men of learning. | HINCV 2 “बुद्धिमानों, मेरा वक्तव्य सुनो; आप तो सब समझते ही हैं, तब मेरी सुन लीजिए. |
| BSB 3 For the ear tests words as the mouth tastes food. | HINCV 3 जैसे जीभ भोजन के स्वाद को परखती है, कान भी वक्तव्य की विवेचना करता है. |
| BSB 4 Let us choose for ourselves what is right; let us learn together what is good. | HINCV 4 उत्तम यही होगा, कि हम यहां अपने लिए; वही स्वीकार कर लें, जो भला है. |
| BSB 5 For Job has declared, ‘I am righteous, yet God has deprived me of justice. | HINCV 5 “अय्योब ने यह दावा किया है ‘मैं तो निर्दोष हूं, किंतु परमेश्वर ने मेरे साथ अन्याय किया है; |
| BSB 6 Would I lie about my case? My wound is incurable, though I am without transgression.’ | HINCV 6 क्या अपने अधिकार के विषय में, मैं झूठा दावा करूंगा? मेरा घाव असाध्य है, जबकि मेरी ओर से कोई अवज्ञा नहीं हुई है.’ |
| BSB 7 What man is like Job, who drinks up derision like water? | HINCV 7 क्या ऐसा कोई व्यक्ति है, जो अय्योब के समान हो, जो निंदा का जल समान पान कर जाते हैं, |
| BSB 8 He keeps company with evildoers and walks with wicked men. | HINCV 8 जो पापिष्ठ व्यक्तियों की संगति करते हैं; जो दुर्वृत्तों के साथ कार्यों में जुट जाते हैं? |
| BSB 9 For he has said, ‘It profits a man nothing that he should delight in God.’ | HINCV 9 क्योंकि उन्होंने यह कहा है, ‘कोई लाभ नहीं होता यदि कोई व्यक्ति परमेश्वर से आनंदित होता.’ |
| BSB 10 Therefore listen to me, O men of understanding. Far be it from God to do wrong, and from the Almighty to act unjustly. | HINCV 10 “तब अब आप ध्यान से मेरी सुन लीजिए, आप तो बुद्धिमान हैं. परमेश्वर के लिए तो यह संभव ही नहीं कि वह किसी भी प्रकार की बुराई करे, सर्वशक्तिमान से कोई भूल होना संभव नहीं. |
| BSB 11 For according to a man’s deeds He repays him; according to a man’s ways He brings consequences. | HINCV 11 क्योंकि वह तो किसी को भी उसके कार्यों के अनुरूप प्रतिफल देते हैं; तथा उसके आचरण के अनुसार फल भी. |
| BSB 12 Indeed, it is true that God does not act wickedly, and the Almighty does not pervert justice. | HINCV 12 निश्चय, परमेश्वर बुराई नहीं करेंगे तथा सर्वशक्तिमान न्याय को विकृत नहीं होने देंगे. |
| BSB 13 Who gave Him charge over the earth? Who appointed Him over the whole world? | HINCV 13 पृथ्वी पर उन्हें अधिकारी किसने बनाया है? किसने संपूर्ण विश्व का दायित्व उन्हें सौंपा है? |
| BSB 14 If He were to set His heart to it and withdraw His Spirit and breath, | HINCV 14 यदि वह यह निश्चय कर लेते हैं, कि वह कोई कार्य निष्पन्न करेंगे, यदि वह अपनी आत्मा तथा अपना श्वास ले लें, |
| BSB 15 all flesh would perish together and mankind would return to the dust. | HINCV 15 तो समस्त मानव जाति तत्क्षण नष्ट हो जाएगी तथा मनुष्य धूल में लौट जाएगा. |
| BSB 16 If you have understanding, hear this; listen to my words. | HINCV 16 “किंतु यदि वास्तव में आप में समझ है, यह सुन लीजिए; मेरे शब्द की ध्वनि पर ध्यान दीजिए. |
| BSB 17 Could one who hates justice govern? Will you condemn the just and mighty One, | HINCV 17 क्या यह उपयुक्त है कि वह शासन करे, जिसे न्याय से घृणा है? क्या आप उस शूर पर, जो पूर्ण धर्मी है दंड प्रसारित करेंगे? |
| BSB 18 who says to kings, ‘You are worthless!’ and to nobles, ‘You are wicked,’ | HINCV 18 जिसमें राजा तक पर यह आक्षेप लगाने का साहस है ‘निकम्मे,’ तथा प्रधानों पर, ‘तुम दुष्ट हो,’ |
| BSB 19 who is not partial to princes and does not favor rich over poor? For they are all the work of His hands. | HINCV 19 जो प्रमुखों से प्रभावित होकर उनका पक्ष नहीं करता, जो न दीनों को तुच्छ समझ धनाढ्यों को सम्मान देता है, क्योंकि उनमें यह बोध प्रबल रहता है दोनों ही एक परमेश्वर की कृति हैं? |
| BSB 20 They die in an instant, in the middle of the night. The people convulse and pass away; the mighty are removed without human hand. | HINCV 20 सभी की मृत्यु क्षण मात्र में हो जाती है, मध्य रात्रि के समय एक पल के साथ उनके प्राण उड़ जाते हैं, हां, शूरवीर तक, बिना किसी मानव हाथ के प्रहार के चले जाते हैं. |
| BSB 21 For His eyes are on the ways of a man, and He sees his every step. | HINCV 21 “क्योंकि मनुष्य की हर एक गतिविधि पर परमेश्वर की दृष्टि रहती है; उसकी समस्त चाल परमेश्वर को मालूम रहते हैं. |
| BSB 22 There is no darkness or deep shadow where the workers of iniquity can hide. | HINCV 22 न तो कोई ऐसा अंधकार है, और न ही ऐसी कोई छाया, जहां दुराचारी छिपने के लिए आश्रय ले सकें. |
| BSB 23 For God need not examine a man further or have him approach for judgment. | HINCV 23 परमेश्वर के लिए यह आवश्यक नहीं, कि वह किसी मनुष्य के लिए गए निर्णय पर विचार करें, कि मनुष्य को न्याय के लिए परमेश्वर के सामने उपस्थित होना पड़े. |
| BSB 24 He shatters the mighty without inquiry and sets up others in their place. | HINCV 24 बिना कुछ पूछे परमेश्वर, शूरवीरों को चूर-चूर कर देते हैं, तब अन्य व्यक्ति को उसके स्थान पर नियुक्त कर देते हैं. |
| BSB 25 Therefore, He recognizes their deeds; He overthrows them in the night and they are crushed. | HINCV 25 तब परमेश्वर को उनके कृत्यों का पूरा हिसाब रहता है, रात्रि के रहते ही वह उन्हें मिटा देते हैं, वे कुचल दिए जाते हैं. |
| BSB 26 He strikes them for their wickedness in full view, | HINCV 26 उन पर परमेश्वर का प्रहार वैसा ही होता है, मानो कोई दुराचारी सार्वजनिक रीति से दंडित किया जा रहा हो, |
| BSB 27 because they turned aside from Him and had no regard for any of His ways. | HINCV 27 क्योंकि वे परमेश्वर से दूर हो गये थे, उन्होंने परमेश्वर के मार्ग का कोई ध्यान नहीं दिया था, |
| BSB 28 They caused the cry of the poor to come before Him, and He heard the outcry of the afflicted. | HINCV 28 कि कंगालों की पुकार परमेश्वर तक जा पहुंची, कि पीड़ित की पुकार परमेश्वर ने सुनी. |
| BSB 29 But when He remains silent, who can condemn Him? When He hides His face, who can see Him? Yet He watches over both man and nation, | HINCV 29 जब परमेश्वर चुप रहते हैं, तब उन पर उंगली कौन उठा सकेगा? तथा अगर वह मुख छिपाने का निर्णय ले लें, तो कौन उनकी झलक देख सकेगा; चाहे कोई राष्ट्र हो अथवा व्यक्ति? |
| BSB 30 that godless men should not rule or lay snares for the people. | HINCV 30 किंतु दुर्जन शासक न बन सकें, और न ही वे प्रजा के लिए मोहजाल प्रमाणित हों. |
| BSB 31 Suppose someone says to God, ‘I have endured my punishment; I will offend no more. | HINCV 31 “क्या कोई परमेश्वर के सामने यह दावा करे, ‘मैं तो गुनहगार हूं, परंतु इसके बाद मुझसे कोई अपराध न होगा. |
| BSB 32 Teach me what I cannot see; if I have done wrong, I will not do it again.’ | HINCV 32 अब आप मुझे उस विषय की शिक्षा दीजिए; जो मेरे लिए अब तक अदृश्य है. चाहे मुझसे कोई पाप हो गया है, मैं अब इसे कभी न करूंगा.’ |
| BSB 33 Should God repay you on your own terms when you have disavowed Him? You must choose, not I; so tell me what you know. | HINCV 33 महोदय अय्योब, क्या परमेश्वर आपकी शर्तों पर नुकसान करेंगे, क्योंकि आपने तो परमेश्वर की कार्यप्रणाली पर विरोध प्रकट किया है, चुनाव तो आपको ही करना होगा मुझे नहीं तब; अपने ज्ञान की घोषणा कर दीजिए. |
| BSB 34 Men of understanding will declare to me, and the wise men who hear me will say: | HINCV 34 “वे, जो बुद्धिमान हैं, तथा वे, जो ज्ञानी हैं, मेरी सुनेंगे और मुझसे कहेंगे, |
| BSB 35 ‘Job speaks without knowledge; his words lack insight.’ | HINCV 35 ‘अय्योब की बात बिना ज्ञान की होती है; उनके कथनों में कोई विद्वत्ता नहीं है.’ |
| BSB 36 If only Job were tried to the utmost for answering like a wicked man. | HINCV 36 महोदय अय्योब को बड़ी ही सूक्ष्मता-पूर्वक परखा जाए, क्योंकि उनके उत्तरों में दुष्टता पाई जाती है! |
| BSB 37 For he adds rebellion to his sin; he claps his hands among us and multiplies his words against God.” | HINCV 37 वह अपने पाप पर विद्रोह का योग देते हैं; वह हमारे ही मध्य रहते हुए उपहास में ताली बजाते तथा परमेश्वर की निंदा पर निंदा करते जाते हैं.” |
Questions about Job 34? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.