Job 35
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 And Elihu went on to say: | HINCV 1 एलिहू ने और कहा: |
| BSB 2 “Do you think this is just? You say, ‘I am more righteous than God.’ | HINCV 2 “क्या आप यह न्याय समझते हैं? आप कहते हैं, ‘मेरा धर्म परमेश्वर के धर्म से ऊपर है?’ |
| BSB 3 For you ask, ‘What does it profit me, and what benefit do I gain apart from sin?’ | HINCV 3 क्योंकि आप तो यही कहेंगे, ‘आप पर मेरे पाप का क्या प्रभाव पड़ता है, और पाप न करने के द्वारा मैंने क्या प्राप्त किया है?’ |
| BSB 4 I will reply to you and to your friends as well. | HINCV 4 “इसका उत्तर आपको मैं दूंगा, आपको तथा आपके मित्रों को. |
| BSB 5 Look to the heavens and see; gaze at the clouds high above you. | HINCV 5 आकाश की ओर दृष्टि उठाओ; मेघों का अवलोकन करो, वे तुमसे ऊपर हैं. |
| BSB 6 If you sin, what do you accomplish against Him? If you multiply your transgressions, what do you do to Him? | HINCV 6 जब आप पाप कर बैठते हैं, इससे हानि परमेश्वर की कैसी होती है? यदि आपके अत्याचारों की संख्या अधिक हो जाती, क्या परमेश्वर पर इसका कोई प्रभाव होता है? |
| BSB 7 If you are righteous, what do you give Him, or what does He receive from your hand? | HINCV 7 यदि आप धर्मी हैं, आप परमेश्वर के लिए कौन सा उपकार कर देंगे, अथवा आपके इस कृत्य से आप उनके लिए कौन सा लाभ हासिल कर देंगे? |
| BSB 8 Your wickedness affects only a man like yourself, and your righteousness only a son of man. | HINCV 8 आपकी दुष्चरित्रता आप जैसे व्यक्ति पर ही शोभा देती है, तथा आपकी धार्मिकता मानवता के लिए योग देती है. |
| BSB 9 Men cry out under great oppression; they plead for relief from the arm of the mighty. | HINCV 9 “अत्याचारों में वृद्धि होने पर मनुष्य कराहने लगते हैं; वे बुरे काम के लिए किसी शूर की खोज करते हैं. |
| BSB 10 But no one asks, ‘Where is God my Maker, who gives us songs in the night, | HINCV 10 किंतु किसी का ध्यान इस ओर नहीं जाता ‘कहां हैं परमेश्वर, मेरा रचयिता, जो रात में गीत देते हैं, |
| BSB 11 who teaches us more than the beasts of the earth and makes us wiser than the birds of the air?’ | HINCV 11 रचयिता परमेश्वर ही हैं, जिनकी शिक्षा हमें पशु पक्षियों से अधिक विद्वत्ता देती है, तथा हमें आकाश के पक्षियों से अधिक बुद्धिमान बना देती है.’ |
| BSB 12 There they cry out, but He does not answer, because of the pride of evil men. | HINCV 12 वहां वे सहायता की पुकार देते हैं, किंतु परमेश्वर उनकी ओर ध्यान नहीं देते, क्योंकि वे दुर्जन अपने अहंकार में डूबे हुए रहते हैं. |
| BSB 13 Surely God does not listen to empty pleas, and the Almighty does not take note of it. | HINCV 13 यह निर्विवाद सत्य है कि परमेश्वर निरर्थक पुकार को नहीं सुनते; सर्वशक्तिमान इस ओर ध्यान देना भी उपयुक्त नहीं समझते. |
| BSB 14 How much less, then, when you say that you do not see Him, that your case is before Him and you must wait for Him, | HINCV 14 महोदय अय्योब, आप कह रहे थे, आप परमेश्वर को नहीं देख सकते, अनिवार्य है कि आप परमेश्वर के समय की प्रतीक्षा करें. आपका पक्ष उनके सामने रखा जा चुका है. |
| BSB 15 and further, that in His anger He has not punished or taken much notice of folly! | HINCV 15 इसके अतिरिक्त, परमेश्वर क्रोध कर तुम्हें दण्ड नहीं देता, और न ही वह अभिमान की ओर ध्यान देते हैं, |
| BSB 16 So Job opens his mouth in vain and multiplies words without knowledge.” | HINCV 16 महोदय अय्योब, इसलिये व्यर्थ है आपका इस प्रकार बातें करना; आप बिना किसी ज्ञान के अपने उद्गार पर उद्गार किए जा रहे हैं.” |
Questions about Job 35? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.