Job 36
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 And Elihu continued: | HINCV 1 एलिहू ने आगे कहा: |
| BSB 2 “Bear with me a little longer, and I will show you that there is more to be said on God’s behalf. | HINCV 2 “आप कुछ देर और प्रतीक्षा कीजिए, कि मैं आपके सामने यह प्रकट कर सकूं, कि परमेश्वर की ओर से और भी बहुत कुछ कहा जा सकता है. |
| BSB 3 I get my knowledge from afar, and I will ascribe justice to my Maker. | HINCV 3 अपना ज्ञान मैं दूर से लेकर आऊंगा; मैं यह प्रमाणित करूंगा कि मेरे रचयिता धर्मी हैं. |
| BSB 4 For truly my words are free of falsehood; one perfect in knowledge is with you. | HINCV 4 क्योंकि मैं आपको यह आश्वासन दे रहा हूं, कि मेरी आख्यान झूठ नहीं है; जो व्यक्ति इस समय आपके सामने खड़ा है, उसका ज्ञान त्रुटिहीन है. |
| BSB 5 Indeed, God is mighty, but He despises no one; He is mighty in strength of understanding. | HINCV 5 “स्मरण रखिए परमेश्वर सर्वशक्तिमान तो हैं, किंतु वह किसी से घृणा नहीं करते; उनकी शक्ति शारीरिक भी है तथा मानसिक भी. |
| BSB 6 He does not keep the wicked alive, but He grants justice to the afflicted. | HINCV 6 वह दुष्टों को जीवित नहीं छोड़ते किंतु वह पीड़ितों को न्याय से वंचित नहीं रखते. |
| BSB 7 He does not take His eyes off the righteous, but He enthrones them with kings and exalts them forever. | HINCV 7 धर्मियों पर से उनकी नजर कभी नहीं हटती, वह उन्हें राजाओं के साथ बैठा देते हैं, और यह उन्नति स्थायी हो जाती है, वे सम्मानित होकर वहां ऊंचे पद को प्राप्त किए जाते हैं. |
| BSB 8 And if men are bound with chains, caught in cords of affliction, | HINCV 8 किंतु यदि कोई बेड़ियों में जकड़ दिया गया हो, उसे पीड़ा की रस्सियों से बांध दिया गया हो, |
| BSB 9 then He tells them their deeds and how arrogantly they have transgressed. | HINCV 9 परमेश्वर उन पर यह प्रकट कर देते हैं, कि इस पीड़ा का कारण क्या है? उनका ही अहंकार, उनका यही पाप. |
| BSB 10 He opens their ears to correction and commands that they turn from iniquity. | HINCV 10 तब परमेश्वर उन्हें उपयुक्त शिक्षा के पालन के लिए मजबूर कर देते हैं, तथा उन्हें आदेश देते हैं, कि वे पाप से दूर हो जाएं. |
| BSB 11 If they obey and serve Him, then they end their days in prosperity and their years in happiness. | HINCV 11 यदि वे आज्ञापालन कर परमेश्वर की सेवा में लग जाते हैं, उनका संपूर्ण जीवन समृद्धि से पूर्ण हो जाता है तथा उनका जीवन सुखी बना रहता है. |
| BSB 12 But if they do not obey, then they perish by the sword and die without knowledge. | HINCV 12 किंतु यदि वे उनके निर्देशों की उपेक्षा करते हैं, तलवार से नाश उनकी नियति हो जाती है और बिना ज्ञान के वे मर जाते हैं. |
| BSB 13 The godless in heart harbor resentment; even when He binds them, they do not cry for help. | HINCV 13 “किंतु वे, जो दुर्वृत्त हैं, जो मन में क्रोध को पोषित करते हैं; जब परमेश्वर उन्हें बेड़ियों में जकड़ देते हैं, वे सहायता की पुकार नहीं देते. |
| BSB 14 They die in their youth, among the male shrine prostitutes. | HINCV 14 उनकी मृत्यु उनके यौवन में ही हो जाती है, देवताओं को समर्पित लुच्चों के मध्य में. |
| BSB 15 God rescues the afflicted by their affliction and opens their ears in oppression. | HINCV 15 किंतु परमेश्वर पीड़ितों को उनकी पीड़ा से मुक्त करते हैं; यही पीड़ा उनके लिए नए अनुभव का कारण हो जाती है. |
| BSB 16 Indeed, He drew you from the jaws of distress to a spacious and broad place, to a table full of richness. | HINCV 16 “तब वस्तुतः परमेश्वर ने आपको विपत्ति के मुख से निकाला है, कि आपको मुक्ति के विशाल, सुरक्षित स्थान पर स्थापित कर दें, तथा आपको सर्वोत्कृष्ट स्वादिष्ट खाना परोस दें. |
| BSB 17 But now you are laden with the judgment due the wicked; judgment and justice have seized you. | HINCV 17 किंतु अब आपको वही दंड दिया जा रहा है, जो दुर्वृत्तों के लिए ही उपयुक्त है; अब आप सत्य तथा न्याय के अंतर्गत परखे जाएंगे. |
| BSB 18 Be careful that no one lures you with riches; do not let a large bribe lead you astray. | HINCV 18 अब उपयुक्त यह होगा कि आप सावधान रहें, कि कोई आपको धन-संपत्ति के द्वारा लुभा न ले; ऐसा न हो कि कोई घूस देकर रास्ते से भटका दे. |
| BSB 19 Can your wealth or all your mighty effort keep you from distress? | HINCV 19 आपका क्या मत है, क्या आपकी धन-संपत्ति आपकी पीड़ा से मुक्ति का साधन बन सकेगी, अथवा क्या आपकी संपूर्ण शक्ति आपको सुरक्षा प्रदान कर सकेगी? |
| BSB 20 Do not long for the night, when people vanish from their homes. | HINCV 20 उस रात्रि की कामना न कीजिए, जब लोग अपने-अपने घरों से बाहर नष्ट होने लगेंगे. |
| BSB 21 Be careful not to turn to iniquity, for this you have preferred to affliction. | HINCV 21 सावधान रहिए, बुराई की ओर न मुड़िए, ऐसा जान पड़ता है, कि आपने पीड़ा के बदले बुराई को चुन लिया है. |
| BSB 22 Behold, God is exalted in His power. Who is a teacher like Him? | HINCV 22 “देखो, सामर्थ्य में परमेश्वर सर्वोच्च हैं. कौन है उनके तुल्य उत्कृष्ट शिक्षक? |
| BSB 23 Who has appointed His way for Him, or told Him, ‘You have done wrong’? | HINCV 23 किसने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया है, कौन उनसे कभी यह कह सका है ‘इसमें तो आपने कमी कर दी है’? |
| BSB 24 Remember to magnify His work, which men have praised in song. | HINCV 24 यह स्मरण रहे कि परमेश्वर के कार्यों का गुणगान करते रहें, जिनके विषय में लोग स्तवन करते रहे हैं. |
| BSB 25 All mankind has seen it; men behold it from afar. | HINCV 25 सभी इनके साक्ष्य हैं; दूर-दूर से उन्होंने यह सब देखा है. |
| BSB 26 Indeed, God is great—beyond our knowledge; the number of His years is unsearchable. | HINCV 26 ध्यान दीजिए परमेश्वर महान हैं, उन्हें पूरी तरह समझ पाना हमारे लिए असंभव है! उनकी आयु के वर्षों की संख्या मालूम करना असंभव है. |
| BSB 27 For He draws up drops of water which distill the rain from the mist, | HINCV 27 “क्योंकि वह जल की बूंदों को अस्तित्व में लाते हैं, ये बूंदें बादलों से वृष्टि बनकर टपकती हैं; |
| BSB 28 which the clouds pour out and shower abundantly on mankind. | HINCV 28 मेघ यही वृष्टि उण्डेलते जाते हैं, बहुतायत से यह मनुष्यों पर बरसती हैं. |
| BSB 29 Furthermore, who can understand how the clouds spread out, how the thunder roars from His pavilion? | HINCV 29 क्या किसी में यह क्षमता है, कि मेघों को फैलाने की बात को समझ सके, परमेश्वर के मंडप की बिजलियां को समझ ले? |
| BSB 30 See how He scatters His lightning around Him and covers the depths of the sea. | HINCV 30 देखिए, परमेश्वर ही उजियाले को अपने आस-पास बिखरा लेते हैं तथा महासागर की थाह को ढांप देते हैं. |
| BSB 31 For by these He judges the nations and provides food in abundance. | HINCV 31 क्योंकि ये ही हैं परमेश्वर के वे साधन, जिनके द्वारा वह जनताओं का न्याय करते हैं. तथा भोजन भी बहुलता में प्रदान करते हैं. |
| BSB 32 He fills His hands with lightning and commands it to strike its mark. | HINCV 32 वह बिजली अपने हाथों में ले लेते हैं, तथा उसे आदेश देते हैं, कि वह लक्ष्य पर जा पड़े. |
| BSB 33 The thunder declares His presence; even the cattle regard the rising storm. | HINCV 33 बिजली का नाद उनकी उपस्थिति की घोषणा है; पशुओं को तो इसका पूर्वाभास हो जाता है. |
Questions about Job 36? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.