Job 37
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “At this my heart also pounds and leaps from its place. | HINCV 1 “मैं इस विचार से भी कांप उठता हूं. वस्तुतः मेरा हृदय उछल पड़ता है. |
| BSB 2 Listen closely to the thunder of His voice and the rumbling that comes from His mouth. | HINCV 2 परमेश्वर के उद्घोष के नाद तथा उनके मुख से निकली गड़गड़ाहट सुनिए. |
| BSB 3 He unleashes His lightning beneath the whole sky and sends it to the ends of the earth. | HINCV 3 इसे वह संपूर्ण आकाश में प्रसारित कर देते हैं तथा बिजली को धरती की छोरों तक. |
| BSB 4 Then there comes a roaring sound; He thunders with His majestic voice. He does not restrain the lightning when His voice resounds. | HINCV 4 तत्पश्चात गर्जनावत स्वर उद्भूत होता है; परमेश्वर का प्रतापमय स्वर, जब उनका यह स्वर प्रक्षेपित होता है, वह कुछ भी रख नहीं छोड़ते. |
| BSB 5 God thunders wondrously with His voice; He does great things we cannot comprehend. | HINCV 5 विलक्षण ही होता है परमेश्वर का यह गरजना; उनके महाकार्य हमारी बुद्धि से परे होते हैं. |
| BSB 6 For He says to the snow, ‘Fall on the earth,’ and to the gentle rain, ‘Pour out a mighty downpour.’ | HINCV 6 परमेश्वर हिम को आदेश देते हैं, ‘अब पृथ्वी पर बरस पड़ो,’ तथा मूसलाधार वृष्टि को, ‘प्रचंड रखना धारा को.’ |
| BSB 7 He seals up the hand of every man, so that all men may know His work. | HINCV 7 परमेश्वर हर एक व्यक्ति के हाथ रोक देते हैं कि सभी मनुष्य हर एक कार्य के लिए श्रेय परमेश्वर को दे. |
| BSB 8 The wild animals enter their lairs; they settle down in their dens. | HINCV 8 तब वन्य पशु अपनी गुफाओं में आश्रय ले लेते हैं तथा वहीं छिपे रहते हैं. |
| BSB 9 The tempest comes from its chamber, and the cold from the driving north winds. | HINCV 9 प्रचंड वृष्टि दक्षिण दिशा से बढ़ती चली आती हैं तथा शीत लहर उत्तर दिशा से. |
| BSB 10 By the breath of God the ice is formed and the watery expanses are frozen. | HINCV 10 हिम की रचना परमेश्वर के फूंक से होती है तथा व्यापक हो जाता है जल का बर्फ बनना. |
| BSB 11 He loads the clouds with moisture; He scatters His lightning through them. | HINCV 11 परमेश्वर ही घने मेघ को नमी से भर देते हैं; वे नमी के ज़रिए अपनी बिजली को बिखेर देते हैं. |
| BSB 12 They swirl about, whirling at His direction, accomplishing all that He commands over the face of all the earth. | HINCV 12 वे सभी परमेश्वर ही के निर्देश पर अपनी दिशा परिवर्तित करते हैं कि वे समस्त मनुष्यों द्वारा बसाई पृथ्वी पर वही करें, जिसका आदेश उन्हें परमेश्वर से प्राप्त होता है. |
| BSB 13 Whether for punishment or for His land, He accomplishes this in His loving devotion. | HINCV 13 परमेश्वर अपनी सृष्टि, इस पृथ्वी के हित में इसके सुधार के निमित्त, अथवा अपने निर्जर प्रेम से प्रेरित हो इसे निष्पन्न करते हैं. |
| BSB 14 Listen to this, O Job; stand still and consider the wonders of God. | HINCV 14 “अय्योब, कृपया यह सुनिए; परमेश्वर के विलक्षण कार्यों पर विचार कीजिए. |
| BSB 15 Do you know how God dispatches the clouds or makes the lightning flash? | HINCV 15 क्या आपको मालूम है, कि परमेश्वर ने इन्हें स्थापित कैसे किया है, तथा वह कैसे मेघ में उस बिजली को चमकाते हैं? |
| BSB 16 Do you understand how the clouds float, those wonders of Him who is perfect in knowledge? | HINCV 16 क्या आपको मालूम है कि बादल अधर में कैसे रहते हैं? यह सब उनके द्वारा निष्पादित अद्भुत कार्य हैं, जो अपने ज्ञान में परिपूर्ण हैं. |
| BSB 17 You whose clothes get hot when the land lies hushed under the south wind, | HINCV 17 जब धरती दक्षिण वायु प्रवाह के कारण निस्तब्ध हो जाती है आपके वस्त्रों में उष्णता हुआ करती है? |
| BSB 18 can you, like Him, spread out the skies, as strong as a mirror of bronze? | HINCV 18 महोदय अय्योब, क्या आप परमेश्वर के साथ मिलकर, ढली हुई धातु के दर्पण-समान आकाश को विस्तीर्ण कर सकते हैं? |
| BSB 19 Teach us what we should say to Him; we cannot draw up our case because of our darkness. | HINCV 19 “आप ही हमें बताइए, कि हमें परमेश्वर से क्या निवेदन करना होगा; हमारे अंधकार के कारण उनके सामने अपना पक्ष पेश करना हमारे लिए संभव नहीं! |
| BSB 20 Should He be told that I want to speak? Would a man ask to be swallowed up? | HINCV 20 क्या परमेश्वर को यह सूचना दे दी जाएगी, कि मैं उनसे बात करूं? कि कोई व्यक्ति अपने ही प्राणों की हानि की योजना करे? |
| BSB 21 Now no one can gaze at the sun when it is bright in the skies after the wind has swept them clean. | HINCV 21 इस समय यह सत्य है, कि मनुष्य के लिए यह संभव नहीं, कि वह प्रभावी सूर्य प्रकाश की ओर दृष्टि कर सके. क्योंकि वायु प्रवाह ने आकाश से मेघ हटा दिया है. |
| BSB 22 Out of the north He comes in golden splendor; awesome majesty surrounds Him. | HINCV 22 उत्तर दिशा से स्वर्णिम आभा का उदय हो रहा है; परमेश्वर के चारों ओर बड़ा तेज प्रकाश है. |
| BSB 23 The Almighty is beyond our reach; He is exalted in power! In His justice and great righteousness He does not oppress. | HINCV 23 वह सर्वशक्तिमान, जिनकी उपस्थिति में प्रवेश दुर्गम है, वह सामर्थ्य में उन्नत हैं; यह हो ही नहीं सकता कि वह न्याय तथा अतिशय धार्मिकता का हनन करें. |
| BSB 24 Therefore, men fear Him, for He is not partial to the wise in heart.” | HINCV 24 इसलिये आदर्श यही है, कि मनुष्य उनके प्रति श्रद्धा भाव रखें. परमेश्वर द्वारा वे सभी आदरणीय हैं, जिन्होंने स्वयं को बुद्धिमान समझ रखा है.” |
Questions about Job 37? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.