Job 38
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then the LORD answered Job out of the whirlwind and said: | HINCV 1 तब स्वयं याहवेह ने तूफान में से अय्योब को उत्तर दिया: |
| BSB 2 “Who is this who obscures My counsel by words without knowledge? | HINCV 2 “कौन है वह, जो अज्ञानता के विचारों द्वारा मेरी युक्ति को बिगाड़ रहा है? |
| BSB 3 Now brace yourself like a man; I will question you, and you shall inform Me. | HINCV 3 ऐसा करो अब तुम पुरुष के भाव कमर बांध लो; तब मैं तुमसे प्रश्न करना प्रारंभ करूंगा, तुम्हें इन प्रश्नों का उत्तर देना होगा. |
| BSB 4 Where were you when I laid the foundations of the earth? Tell Me, if you have understanding. | HINCV 4 “कहां थे तुम, जब मैंने पृथ्वी की नींव डाली थी? यदि तुममें कुछ भी समझ है, मुझे इसका उत्तर दो. |
| BSB 5 Who fixed its measurements? Surely you know! Or who stretched a measuring line across it? | HINCV 5 यदि तुम्हें मालूम हो! तो मुझे बताओ, किसने पृथ्वी की नाप ठहराई है? अथवा, किसने इसकी माप रेखाएं निश्चित की? |
| BSB 6 On what were its foundations set, or who laid its cornerstone, | HINCV 6 किस पदार्थ पर इसका आधार स्थापित है? किसने इसका आधार रखा? |
| BSB 7 while the morning stars sang together and all the sons of God shouted for joy? | HINCV 7 जब निशांत तारा सहगान में एक साथ गा रहे थे तथा सभी स्वर्गदूत उल्लासनाद कर रहे थे, तब कहां थे तुम? |
| BSB 8 Who enclosed the sea behind doors when it burst forth from the womb, | HINCV 8 “अथवा किसने महासागर को द्वारों द्वारा सीमित किया, जब गर्भ से इसका उद्भव हो रहा था; |
| BSB 9 when I made the clouds its garment and thick darkness its blanket, | HINCV 9 जब मैंने इसके लिए मेघ परिधान निर्मित किया तथा घोर अंधकार को इसकी मेखला बना दिया, |
| BSB 10 when I fixed its boundaries and set in place its bars and doors, | HINCV 10 तथा मैंने इस पर सीमाएं चिन्हित कर दीं तथा ऐसे द्वार बना दिए, जिनमें चिटकनियां लगाई गईं; |
| BSB 11 and I declared: ‘You may come this far, but no farther; here your proud waves must stop’? | HINCV 11 तथा मैंने यह आदेश दे दिया ‘तुम यहीं तक आ सकते हो, इसके आगे नहीं तथा यहां आकर तुम्हारी वे सशक्त वाली तरंगें रुक जाएंगी’? |
| BSB 12 In your days, have you commanded the morning or assigned the dawn its place, | HINCV 12 “क्या तुमने अपने जीवन में प्रभात को यह आदेश दिया है, कि वह उपयुक्त क्षण पर ही अरुणोदय किया करे, |
| BSB 13 that it might spread to the ends of the earth and shake the wicked out of it? | HINCV 13 कि यह पृथ्वी के हर एक छोर तक प्रकट करे, कि दुराचारी अपने-अपने छिपने के स्थान से हिला दिए जाएं? |
| BSB 14 The earth takes shape like clay under a seal; its hills stand out like the folds of a garment. | HINCV 14 गीली मिट्टी पर मोहर लगाने समान परिवर्तन जिसमें परिधान के सूक्ष्म भेद स्पष्ट हो जाते हैं. |
| BSB 15 Light is withheld from the wicked, and their upraised arm is broken. | HINCV 15 सूर्य प्रकाश की उग्रता दुर्वृत्तों को दुराचार से रोके रहती है, मानो हिंसा के लिए उठी हुई उनकी भुजा तोड़ दी गई हो. |
| BSB 16 Have you journeyed to the vents of the sea or walked in the trenches of the deep? | HINCV 16 “अच्छा, यह बताओ, क्या तुमने जाकर महासागर के स्रोतों का निरीक्षण किया है अथवा सागर तल पर चलना फिरना किया है? |
| BSB 17 Have the gates of death been revealed to you? Have you seen the gates of the shadow of death? | HINCV 17 क्या तुमने घोर अंधकार में जाकर मृत्यु के द्वारों को देखा है? |
| BSB 18 Have you surveyed the extent of the earth? Tell Me, if you know all this. | HINCV 18 क्या तुम्हें ज़रा सा भी अनुमान है, कि पृथ्वी का विस्तार कितना है, मुझे बताओ, क्या-क्या मालूम है तुम्हें? |
| BSB 19 Where is the way to the home of light? Do you know where darkness resides, | HINCV 19 “कहां है प्रकाश के घर का मार्ग? वैसे ही, कहां है अंधकार का आश्रय, |
| BSB 20 so you can lead it back to its border? Do you know the paths to its home? | HINCV 20 कि तुम उन्हें यह तो सूचित कर सको, कि कहां है उनकी सीमा तथा तुम इसके घर का मार्ग पहचान सको? |
| BSB 21 Surely you know, for you were already born! And the number of your days is great! | HINCV 21 तुम्हें वास्तव में यह मालूम है, क्योंकि तब तुम्हारा जन्म हो चुका होगा! तब तो तुम्हारी आयु के वर्ष भी अनेक ही होंगे! |
| BSB 22 Have you entered the storehouses of snow or observed the storehouses of hail, | HINCV 22 “क्या तुमने कभी हिम के भंडार में प्रवेश किया है, अथवा क्या तुमने कभी हिम के भण्डारगृह देखे हैं, |
| BSB 23 which I hold in reserve for times of trouble, for the day of war and battle? | HINCV 23 उन ओलों को जिन्हें मैंने पीड़ा के समय के लिए रखा हुआ है युद्ध तथा संघर्ष के दिनों के लिए? |
| BSB 24 In which direction is the lightning dispersed, or the east wind scattered over the earth? | HINCV 24 क्या तुम्हें मालूम है कि प्रकाश का विभाजन कहां है, अथवा यह कि पृथ्वी पर पुरवाई कैसे बिखर जाती है? |
| BSB 25 Who cuts a channel for the flood or clears a path for the thunderbolt, | HINCV 25 क्या तुम्हें मालूम है कि बड़ी बरसात के लिए धारा की नहर किसने काटी है, अथवा बिजली की दिशा किसने निर्धारित की है, |
| BSB 26 to bring rain on a barren land, on a desert where no man lives, | HINCV 26 कि रेगिस्तान प्रदेश में पानी बरसायें, उस बंजर भूमि जहां कोई नहीं रहता, |
| BSB 27 to satisfy the parched wasteland and make it sprout with tender grass? | HINCV 27 कि उजड़े और बंजर भूमि की प्यास मिट जाए, तथा वहां घास के बीजों का अंकुरण हो जाए? |
| BSB 28 Does the rain have a father? Who has begotten the drops of dew? | HINCV 28 है कोई वृष्टि का जनक? अथवा कौन है ओस की बूंदों का उत्पादक? |
| BSB 29 From whose womb does the ice emerge? Who gives birth to the frost from heaven, | HINCV 29 किस गर्भ से हिम का प्रसव है? तथा आकाश का पाला कहां से जन्मा है? |
| BSB 30 when the waters become hard as stone and the surface of the deep is frozen? | HINCV 30 जल पत्थर के समान कठोर हो जाता है तथा इससे महासागर की सतह एक कारागार का रूप धारण कर लेती है. |
| BSB 31 Can you bind the chains of the Pleiades or loosen the belt of Orion? | HINCV 31 “अय्योब, क्या तुम कृतिका नक्षत्र के समूह को परस्पर गूंथ सकते हो, अथवा मृगशीर्ष के बंधनों को खोल सकते हो? |
| BSB 32 Can you bring forth the constellations in their seasons or lead out the Bear and her cubs? | HINCV 32 क्या तुम किसी तारामंडल को उसके निर्धारित समय पर प्रकट कर सकते हो तथा क्या तुम सप्त ऋषि को दिशा-निर्देश दे सकते हो? |
| BSB 33 Do you know the laws of the heavens? Can you set their dominion over the earth? | HINCV 33 क्या तुम आकाशमंडल के अध्यादेशों को जानते हो, अथवा क्या तुम पृथ्वी पर भी वही अध्यादेश प्रभावी कर सकते हो? |
| BSB 34 Can you command the clouds so that a flood of water covers you? | HINCV 34 “क्या यह संभव है कि तुम अपना स्वर मेघों तक प्रक्षेपित कर दो, कि उनमें परिसीमित जल तुम्हारे लिए विपुल वृष्टि बन जाए? |
| BSB 35 Can you send the lightning bolts on their way? Do they report to you, ‘Here we are’? | HINCV 35 क्या तुम बिजली को ऐसा आदेश दे सकते हो, कि वे उपस्थित हो तुमसे निवेदन करें, ‘क्या आज्ञा है, आप आदेश दें’? |
| BSB 36 Who has put wisdom in the heart or given understanding to the mind? | HINCV 36 किसने बाज पक्षी में ऐसा ज्ञान स्थापित किया है, अथवा किसने मुर्गे को पूर्व ज्ञान की क्षमता प्रदान की है? |
| BSB 37 Who has the wisdom to count the clouds? Or who can tilt the water jars of the heavens | HINCV 37 कौन है वह, जिसमें ऐसा ज्ञान है, कि वह मेघों की गणना कर लेता है? अथवा कौन है वह, जो आकाश के पानी के मटकों को झुका सकता है, |
| BSB 38 when the dust hardens into a mass and the clods of earth stick together? | HINCV 38 जब धूल मिट्टी का ढेला बनकर कठोर हो जाती है, तथा ये ढेले भी एक दूसरे से मिल जाते हैं? |
| BSB 39 Can you hunt the prey for a lioness or satisfy the hunger of young lions | HINCV 39 “अय्योब, क्या तुम सिंहनी के लिए शिकार करते हो, शेरों की भूख को मिटाते हो |
| BSB 40 when they crouch in their dens and lie in wait in the thicket? | HINCV 40 जो अपनी कन्दरा में दुबकी बैठी है, अथवा जो झाड़ियों में घात लगाए बैठी है? |
| BSB 41 Who provides food for the raven when its young cry out to God as they wander about for lack of food? | HINCV 41 कौवों को पौष्टिक आहार कौन परोसता है, जब इसके बच्चे परमेश्वर को पुकारते हैं, तथा अपना भोजन खोजते हुए भटकते रहते हैं? |
Questions about Job 38? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.