Job 38

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then the LORD answered Job out of the whirlwind and said:

HINIRV

1 तब यहोवा ने अय्यूब को आँधी में से यूँ उत्तर दिया,

BSB

2 “Who is this who obscures My counsel by words without knowledge?

HINIRV

2 “यह कौन है जो अज्ञानता की बातें कहकर युक्ति को बिगाड़ना चाहता है?

BSB

3 Now brace yourself like a man; I will question you, and you shall inform Me.

HINIRV

3 पुरुष के समान अपनी कमर बाँध ले, क्योंकि मैं तुझ से प्रश्न करता हूँ, और तू मुझे उत्तर दे। (अय्यू. 40:7)

BSB

4 Where were you when I laid the foundations of the earth? Tell Me, if you have understanding.

HINIRV

4 “जब मैंने पृथ्वी की नींव डाली, तब तू कहाँ था? यदि तू समझदार हो तो उत्तर दे।

BSB

5 Who fixed its measurements? Surely you know! Or who stretched a measuring line across it?

HINIRV

5 उसकी नाप किसने ठहराई, क्या तू जानता है उस पर किसने सूत खींचा?

BSB

6 On what were its foundations set, or who laid its cornerstone,

HINIRV

6 उसकी नींव कौन सी वस्तु पर रखी गई, या किसने उसके कोने का पत्थर बैठाया,

BSB

7 while the morning stars sang together and all the sons of God shouted for joy?

HINIRV

7 जबकि भोर के तारे एक संग आनन्द से गाते थे और परमेश्वर के सब पुत्र जयजयकार करते थे?

BSB

8 Who enclosed the sea behind doors when it burst forth from the womb,

HINIRV

8 “फिर जब समुद्र ऐसा फूट निकला मानो वह गर्भ से फूट निकला, तब किसने द्वार बन्द कर उसको रोक दिया;

BSB

9 when I made the clouds its garment and thick darkness its blanket,

HINIRV

9 जबकि मैंने उसको बादल पहनाया और घोर अंधकार में लपेट दिया,

BSB

10 when I fixed its boundaries and set in place its bars and doors,

HINIRV

10 और उसके लिये सीमा बाँधा और यह कहकर बेंड़े और किवाड़ें लगा दिए,

BSB

11 and I declared: ‘You may come this far, but no farther; here your proud waves must stop’?

HINIRV

11 ‘यहीं तक आ, और आगे न बढ़, और तेरी उमड़नेवाली लहरें यहीं थम जाएँ।’

BSB

12 In your days, have you commanded the morning or assigned the dawn its place,

HINIRV

12 “क्या तूने जीवन भर में कभी भोर को आज्ञा दी, और पौ को उसका स्थान जताया है,

BSB

13 that it might spread to the ends of the earth and shake the wicked out of it?

HINIRV

13 ताकि वह पृथ्वी की छोरों को वश में करे, और दुष्ट लोग उसमें से झाड़ दिए जाएँ?

BSB

14 The earth takes shape like clay under a seal; its hills stand out like the folds of a garment.

HINIRV

14 वह ऐसा बदलता है जैसा मोहर के नीचे चिकनी मिट्टी बदलती है, और सब वस्तुएँ मानो वस्त्र पहने हुए दिखाई देती हैं।

BSB

15 Light is withheld from the wicked, and their upraised arm is broken.

HINIRV

15 दुष्टों से उनका उजियाला रोक लिया जाता है, और उनकी बढ़ाई हुई बाँह तोड़ी जाती है।

BSB

16 Have you journeyed to the vents of the sea or walked in the trenches of the deep?

HINIRV

16 “क्या तू कभी समुद्र के सोतों तक पहुँचा है, या गहरे सागर की थाह में कभी चला फिरा है?

BSB

17 Have the gates of death been revealed to you? Have you seen the gates of the shadow of death?

HINIRV

17 क्या मृत्यु के फाटक तुझ पर प्रगट हुए, क्या तू घोर अंधकार के फाटकों को कभी देखने पाया है?

BSB

18 Have you surveyed the extent of the earth? Tell Me, if you know all this.

HINIRV

18 क्या तूने पृथ्वी की चौड़ाई को पूरी रीति से समझ लिया है? यदि तू यह सब जानता है, तो बता दे।

BSB

19 Where is the way to the home of light? Do you know where darkness resides,

HINIRV

19 “उजियाले के निवास का मार्ग कहाँ है, और अंधियारे का स्थान कहाँ है?

BSB

20 so you can lead it back to its border? Do you know the paths to its home?

HINIRV

20 क्या तू उसे उसकी सीमा तक हटा सकता है, और उसके घर की डगर पहचान सकता है?

BSB

21 Surely you know, for you were already born! And the number of your days is great!

HINIRV

21 निःसन्देह तू यह सब कुछ जानता होगा! क्योंकि तू तो उस समय उत्पन्न हुआ था, और तू बहुत आयु का है।

BSB

22 Have you entered the storehouses of snow or observed the storehouses of hail,

HINIRV

22 फिर क्या तू कभी हिम के भण्डार में पैठा, या कभी ओलों के भण्डार को तूने देखा है,

BSB

23 which I hold in reserve for times of trouble, for the day of war and battle?

HINIRV

23 जिसको मैंने संकट के समय और युद्ध और लड़ाई के दिन के लिये रख छोड़ा है?

BSB

24 In which direction is the lightning dispersed, or the east wind scattered over the earth?

HINIRV

24 किस मार्ग से उजियाला फैलाया जाता है, और पूर्वी वायु पृथ्वी पर बहाई जाती है?

BSB

25 Who cuts a channel for the flood or clears a path for the thunderbolt,

HINIRV

25 “महावृष्टि के लिये किसने नाला काटा, और कड़कनेवाली बिजली के लिये मार्ग बनाया है,

BSB

26 to bring rain on a barren land, on a desert where no man lives,

HINIRV

26 कि निर्जन देश में और जंगल में जहाँ कोई मनुष्य नहीं रहता मेंह बरसाकर,

BSB

27 to satisfy the parched wasteland and make it sprout with tender grass?

HINIRV

27 उजाड़ ही उजाड़ देश को सींचे, और हरी घास उगाए?

BSB

28 Does the rain have a father? Who has begotten the drops of dew?

HINIRV

28 क्या मेंह का कोई पिता है, और ओस की बूँदें किसने उत्पन्न की?

BSB

29 From whose womb does the ice emerge? Who gives birth to the frost from heaven,

HINIRV

29 किसके गर्भ से बर्फ निकला है, और आकाश से गिरे हुए पाले को कौन उत्पन्न करता है?

BSB

30 when the waters become hard as stone and the surface of the deep is frozen?

HINIRV

30 जल पत्थर के समान जम जाता है, और गहरे पानी के ऊपर जमावट होती है।

BSB

31 Can you bind the chains of the Pleiades or loosen the belt of Orion?

HINIRV

31 “क्या तू कचपचिया का गुच्छा गूँथ सकता या मृगशिरा के बन्धन खोल सकता है?

BSB

32 Can you bring forth the constellations in their seasons or lead out the Bear and her cubs?

HINIRV

32 क्या तू राशियों को ठीक-ठीक समय पर उदय कर सकता, या सप्तर्षि को साथियों समेत लिए चल सकता है?

BSB

33 Do you know the laws of the heavens? Can you set their dominion over the earth?

HINIRV

33 क्या तू आकाशमण्डल की विधियाँ जानता और पृथ्वी पर उनका अधिकार ठहरा सकता है?

BSB

34 Can you command the clouds so that a flood of water covers you?

HINIRV

34 क्या तू बादलों तक अपनी वाणी पहुँचा सकता है, ताकि बहुत जल बरस कर तुझे छिपा ले?

BSB

35 Can you send the lightning bolts on their way? Do they report to you, ‘Here we are’?

HINIRV

35 क्या तू बिजली को आज्ञा दे सकता है, कि वह जाए, और तुझ से कहे, ‘मैं उपस्थित हूँ?’

BSB

36 Who has put wisdom in the heart or given understanding to the mind?

HINIRV

36 किसने अन्तःकरण में बुद्धि उपजाई, और मन में समझने की शक्ति किसने दी है?

BSB

37 Who has the wisdom to count the clouds? Or who can tilt the water jars of the heavens

HINIRV

37 कौन बुद्धि से बादलों को गिन सकता है? और कौन आकाश के कुप्पों को उण्डेल सकता है,

BSB

38 when the dust hardens into a mass and the clods of earth stick together?

HINIRV

38 जब धूलि जम जाती है, और ढेले एक दूसरे से सट जाते हैं?

BSB

39 Can you hunt the prey for a lioness or satisfy the hunger of young lions

HINIRV

39 “क्या तू सिंहनी के लिये अहेर पकड़ सकता, और जवान सिंहों का पेट भर सकता है,

BSB

40 when they crouch in their dens and lie in wait in the thicket?

HINIRV

40 जब वे माँद में बैठे हों और आड़ में घात लगाए दबक कर बैठे हों?

BSB

41 Who provides food for the raven when its young cry out to God as they wander about for lack of food?

HINIRV

41 फिर जब कौवे के बच्चे परमेश्वर की दुहाई देते हुए निराहार उड़ते फिरते हैं, तब उनको आहार कौन देता है?

Questions about Job 38? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.