Job 39

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 “Do you know when mountain goats give birth? Have you watched the doe bear her fawn?

HINIRV

1 “क्या तू जानता है कि पहाड़ पर की जंगली बकरियाँ कब बच्चे देती हैं? या जब हिरनियाँ बियाती हैं, तब क्या तू देखता रहता है?

BSB

2 Can you count the months they are pregnant? Do you know the time they give birth?

HINIRV

2 क्या तू उनके महीने गिन सकता है, क्या तू उनके बियाने का समय जानता है?

BSB

3 They crouch down and bring forth their young; they deliver their newborn.

HINIRV

3 जब वे बैठकर अपने बच्चों को जनतीं, वे अपनी पीड़ाओं से छूट जाती हैं?

BSB

4 Their young ones thrive and grow up in the open field; they leave and do not return.

HINIRV

4 उनके बच्चे हष्ट-पुष्ट होकर मैदान में बढ़ जाते हैं; वे निकल जाते और फिर नहीं लौटते।

BSB

5 Who set the wild donkey free? Who released the swift donkey from the harness?

HINIRV

5 “किसने जंगली गदहे को स्वाधीन करके छोड़ दिया है? किसने उसके बन्धन खोले हैं?

BSB

6 I made the wilderness his home and the salt flats his dwelling.

HINIRV

6 उसका घर मैंने निर्जल देश को, और उसका निवास नमकीन भूमि को ठहराया है।

BSB

7 He scorns the tumult of the city and never hears the shouts of a driver.

HINIRV

7 वह नगर के कोलाहल पर हँसता, और हाँकनेवाले की हाँक सुनता भी नहीं।

BSB

8 He roams the mountains for pasture, searching for any green thing.

HINIRV

8 पहाड़ों पर जो कुछ मिलता है उसे वह चरता वह सब भाँति की हरियाली ढूँढ़ता फिरता है।

BSB

9 Will the wild ox consent to serve you? Will he stay by your manger at night?

HINIRV

9 “क्या जंगली साँड़ तेरा काम करने को प्रसन्न होगा? क्या वह तेरी चरनी के पास रहेगा?

BSB

10 Can you hold him to the furrow with a harness? Will he plow the valleys behind you?

HINIRV

10 क्या तू जंगली साँड़ को रस्से से बाँधकर रेघारियों में चला सकता है? क्या वह नालों में तेरे पीछे-पीछे हेंगा फेरेगा?

BSB

11 Can you rely on his great strength? Will you leave your hard work to him?

HINIRV

11 क्या तू उसके बड़े बल के कारण उस पर भरोसा करेगा? या जो परिश्रम का काम तेरा हो, क्या तू उसे उस पर छोड़ेगा?

BSB

12 Can you trust him to bring in your grain and gather it to your threshing floor?

HINIRV

12 क्या तू उसका विश्वास करेगा, कि वह तेरा अनाज घर ले आए, और तेरे खलिहान का अन्न इकट्ठा करे?

BSB

13 The wings of the ostrich flap joyfully, but cannot match the pinions and feathers of the stork.

HINIRV

13 “फिर शुतुर्मुर्गी अपने पंखों को आनन्द से फुलाती है, परन्तु क्या ये पंख और पर स्नेह को प्रगट करते हैं?

BSB

14 For she leaves her eggs on the ground and lets them warm in the sand.

HINIRV

14 क्योंकि वह तो अपने अण्डे भूमि पर छोड़ देती और धूलि में उन्हें गर्म करती है;

BSB

15 She forgets that a foot may crush them, or a wild animal may trample them.

HINIRV

15 और इसकी सुधि नहीं रखती, कि वे पाँव से कुचले जाएँगे, या कोई वन पशु उनको कुचल डालेगा।

BSB

16 She treats her young harshly, as if not her own, with no concern that her labor was in vain.

HINIRV

16 वह अपने बच्चों से ऐसी कठोरता करती है कि मानो उसके नहीं हैं; यद्यपि उसका कष्ट अकारथ होता है, तो भी वह निश्चिन्त रहती है;

BSB

17 For God has deprived her of wisdom; He has not endowed her with understanding.

HINIRV

17 क्योंकि परमेश्वर ने उसको बुद्धिरहित बनाया, और उसे समझने की शक्ति नहीं दी।

BSB

18 Yet when she proudly spreads her wings, she laughs at the horse and its rider.

HINIRV

18 जिस समय वह सीधी होकर अपने पंख फैलाती है, तब घोड़े और उसके सवार दोनों को कुछ नहीं समझती है।

BSB

19 Do you give strength to the horse or adorn his neck with a mane?

HINIRV

19 “क्या तूने घोड़े को उसका बल दिया है? क्या तूने उसकी गर्दन में फहराते हुई घने बाल जमाए है?

BSB

20 Do you make him leap like a locust, striking terror with his proud snorting?

HINIRV

20 क्या उसको टिड्डी की सी उछलने की शक्ति तू देता है? उसके फूँक्कारने का शब्द डरावना होता है।

BSB

21 He paws in the valley and rejoices in his strength; he charges into battle.

HINIRV

21 वह तराई में टाप मारता है और अपने बल से हर्षित रहता है, वह हथियार-बन्दों का सामना करने को निकल पड़ता है।

BSB

22 He laughs at fear, frightened of nothing; he does not turn back from the sword.

HINIRV

22 वह डर की बात पर हँसता, और नहीं घबराता; और तलवार से पीछे नहीं हटता।

BSB

23 A quiver rattles at his side, along with a flashing spear and lance.

HINIRV

23 तरकश और चमकता हुआ सांग और भाला उस पर खड़खड़ाता है।

BSB

24 Trembling with excitement, he devours the distance; he cannot stand still when the ram’s horn sounds.

HINIRV

24 वह रिस और क्रोध के मारे भूमि को निगलता है; जब नरसिंगे का शब्द सुनाई देता है तब वह रुकता नहीं।

BSB

25 At the blast of the horn, he snorts with fervor. He catches the scent of battle from afar, the shouts of captains and the cry of war.

HINIRV

25 जब जब नरसिंगा बजता तब-तब वह हिन-हिन करता है, और लड़ाई और अफसरों की ललकार और जय जयकार को दूर से सूँघ लेता है।

BSB

26 Does the hawk take flight by your understanding and spread his wings toward the south?

HINIRV

26 “क्या तेरे समझाने से बाज उड़ता है, और दक्षिण की ओर उड़ने को अपने पंख फैलाता है?

BSB

27 Does the eagle soar at your command and make his nest on high?

HINIRV

27 क्या उकाब तेरी आज्ञा से ऊपर चढ़ जाता है, और ऊँचे स्थान पर अपना घोंसला बनाता है?

BSB

28 He dwells on a cliff and lodges there; his stronghold is on a rocky crag.

HINIRV

28 वह चट्टान पर रहता और चट्टान की चोटी और दृढ़ स्थान पर बसेरा करता है।

BSB

29 From there he spies out food; his eyes see it from afar.

HINIRV

29 वह अपनी आँखों से दूर तक देखता है, वहाँ से वह अपने अहेर को ताक लेता है।

BSB

30 His young ones feast on blood; and where the slain are, there he is.”

HINIRV

30 उसके बच्चे भी लहू चूसते हैं; और जहाँ घात किए हुए लोग होते वहाँ वह भी होता है।” (लूका 17:37, मत्ती 24: 28)

Questions about Job 39? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.