Job 40

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 And the LORD said to Job:

HINIRV

1 फिर यहोवा ने अय्यूब से यह भी कहा:

BSB

2 “Will the faultfinder contend with the Almighty? Let him who argues with God give an answer.”

HINIRV

2 “क्या जो बकवास करता है वह सर्वशक्तिमान से झगड़ा करे? जो परमेश्वर से विवाद करता है वह इसका उत्तर दे।”

BSB

3 Then Job answered the LORD:

HINIRV

3 तब अय्यूब ने यहोवा को उत्तर दिया:

BSB

4 “Behold, I am insignificant. How can I reply to You? I place my hand over my mouth.

HINIRV

4 “देख, मैं तो तुच्छ हूँ, मैं तुझे क्या उत्तर दूँ? मैं अपनी उँगली दाँत तले दबाता हूँ।

BSB

5 I have spoken once, but I have no answer—twice, but I have nothing to add.”

HINIRV

5 एक बार तो मैं कह चुका, परन्तु और कुछ न कहूँगा: हाँ दो बार भी मैं कह चुका, परन्तु अब कुछ और आगे न बढ़ूँगा।”

BSB

6 Then the LORD answered Job out of the whirlwind and said:

HINIRV

6 तब यहोवा ने अय्यूब को आँधी में से यह उत्तर दिया:

BSB

7 “Now brace yourself like a man; I will question you, and you shall inform Me.

HINIRV

7 “पुरुष के समान अपनी कमर बाँध ले, मैं तुझ से प्रश्न करता हूँ, और तू मुझे बता। (अय्यू. 38:3)

BSB

8 Would you really annul My justice? Would you condemn Me to justify yourself?

HINIRV

8 क्या तू मेरा न्याय भी व्यर्थ ठहराएगा? क्या तू आप निर्दोष ठहरने की मनसा से मुझ को दोषी ठहराएगा?

BSB

9 Do you have an arm like God’s? Can you thunder with a voice like His?

HINIRV

9 क्या तेरा बाहुबल परमेश्वर के तुल्य है? क्या तू उसके समान शब्द से गरज सकता है?

BSB

10 Then adorn yourself with majesty and splendor, and clothe yourself with honor and glory.

HINIRV

10 “अब अपने को महिमा और प्रताप से संवार और ऐश्वर्य और तेज के वस्त्र पहन ले।

BSB

11 Unleash the fury of your wrath; look on every proud man and bring him low.

HINIRV

11 अपने अति क्रोध की बाढ़ को बहा दे, और एक-एक घमण्डी को देखते ही उसे नीचा कर।

BSB

12 Look on every proud man and humble him; trample the wicked where they stand.

HINIRV

12 हर एक घमण्डी को देखकर झुका दे, और दुष्ट लोगों को जहाँ खड़े हों वहाँ से गिरा दे।

BSB

13 Bury them together in the dust; imprison them in the grave.

HINIRV

13 उनको एक संग मिट्टी में मिला दे, और उस गुप्त स्थान में उनके मुँह बाँध दे।

BSB

14 Then I will confess to you that your own right hand can save you.

HINIRV

14 तब मैं भी तेरे विषय में मान लूँगा, कि तेरा ही दाहिना हाथ तेरा उद्धार कर सकता है।

BSB

15 Look at Behemoth, which I made along with you. He feeds on grass like an ox.

HINIRV

15 “उस जलगज को देख, जिसको मैंने तेरे साथ बनाया है, वह बैल के समान घास खाता है।

BSB

16 See the strength of his loins and the power in the muscles of his belly.

HINIRV

16 देख उसकी कमर में बल है, और उसके पेट के पट्ठों में उसकी सामर्थ्य रहती है।

BSB

17 His tail sways like a cedar; the sinews of his thighs are tightly knit.

HINIRV

17 वह अपनी पूँछ को देवदार के समान हिलाता है; उसकी जाँघों की नसें एक दूसरे से मिली हुई हैं।

BSB

18 His bones are tubes of bronze; his limbs are rods of iron.

HINIRV

18 उसकी हड्डियाँ मानो पीतल की नलियाँ हैं, उसकी पसलियाँ मानो लोहे के बेंड़े हैं।

BSB

19 He is the foremost of God’s works; only his Maker can draw the sword against him.

HINIRV

19 “वह परमेश्वर का मुख्य कार्य है; जो उसका सृजनहार हो उसके निकट तलवार लेकर आए!

BSB

20 The hills yield him their produce, while all the beasts of the field play nearby.

HINIRV

20 निश्चय पहाड़ों पर उसका चारा मिलता है, जहाँ और सब वन पशु कलोल करते हैं।

BSB

21 He lies under the lotus plants, hidden among the reeds of the marsh.

HINIRV

21 वह कमल के पौधों के नीचे रहता नरकटों की आड़ में और कीच पर लेटा करता है

BSB

22 The lotus plants conceal him in their shade; the willows of the brook surround him.

HINIRV

22 कमल के पौधे उस पर छाया करते हैं, वह नाले के बेंत के वृक्षों से घिरा रहता है।

BSB

23 Though the river rages, Behemoth is unafraid; he remains secure, though the Jordan surges to his mouth.

HINIRV

23 चाहे नदी की बाढ़ भी हो तो भी वह न घबराएगा, चाहे यरदन भी बढ़कर उसके मुँह तक आए परन्तु वह निर्भय रहेगा।

BSB

24 Can anyone capture him as he looks on, or pierce his nose with a snare?

HINIRV

24 जब वह चौकस हो तब क्या कोई उसको पकड़ सकेगा, या उसके नाथ में फंदा लगा सकेगा?

Questions about Job 40? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.