Job 40

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 And the LORD said to Job:

HINCV

1 तब याहवेह ने अय्योब से पूछा:

BSB

2 “Will the faultfinder contend with the Almighty? Let him who argues with God give an answer.”

HINCV

2 “क्या अब सर्वशक्तिमान का विरोधी अपनी पराजय स्वीकार करने के लिए तत्पर है अब वह उत्तर दे? जो परमेश्वर पर दोषारोपण करता है!”

BSB

3 Then Job answered the LORD:

HINCV

3 तब अय्योब ने याहवेह को यह उत्तर दिया:

BSB

4 “Behold, I am insignificant. How can I reply to You? I place my hand over my mouth.

HINCV

4 “देखिए, मैं नगण्य बेकार व्यक्ति, मैं कौन होता हूं, जो आपको उत्तर दूं? मैं अपने मुख पर अपना हाथ रख लेता हूं.

BSB

5 I have spoken once, but I have no answer—twice, but I have nothing to add.”

HINCV

5 एक बार मैं धृष्टता कर चुका हूं अब नहीं, संभवतः दो बार, किंतु अब मैं कुछ न कहूंगा.”

BSB

6 Then the LORD answered Job out of the whirlwind and said:

HINCV

6 तब स्वयं याहवेह ने तूफान में से अय्योब को उत्तर दिया:

BSB

7 “Now brace yourself like a man; I will question you, and you shall inform Me.

HINCV

7 “एक योद्धा के समान कटिबद्ध हो जाओ; अब प्रश्न पूछने की बारी मेरी है तथा सूचना देने की तुम्हारी.

BSB

8 Would you really annul My justice? Would you condemn Me to justify yourself?

HINCV

8 “क्या तुम वास्तव में मेरे निर्णय को बदल दोगे? क्या तुम स्वयं को निर्दोष प्रमाणित करने के लिए मुझे दोषी प्रमाणित करोगे?

BSB

9 Do you have an arm like God’s? Can you thunder with a voice like His?

HINCV

9 क्या, तुम्हारी भुजा परमेश्वर की भुजा समान है? क्या, तू परमेश्वर जैसी गर्जना कर सकेगा?

BSB

10 Then adorn yourself with majesty and splendor, and clothe yourself with honor and glory.

HINCV

10 तो फिर नाम एवं सम्मान धारण कर लो, स्वयं को वैभव एवं ऐश्वर्य में लपेट लो.

BSB

11 Unleash the fury of your wrath; look on every proud man and bring him low.

HINCV

11 अपने बढ़ते क्रोध को निर्बाध बह जाने दो, जिस किसी अहंकारी से तुम्हारा सामना हो, उसे झुकाते जाओ.

BSB

12 Look on every proud man and humble him; trample the wicked where they stand.

HINCV

12 हर एक अहंकारी को विनीत बना दो, हर एक खड़े हुए दुराचारी को पांवों से कुचल दो.

BSB

13 Bury them together in the dust; imprison them in the grave.

HINCV

13 तब उन सभी को भूमि में मिला दो; किसी गुप्‍त स्थान में उन्हें बांध दो.

BSB

14 Then I will confess to you that your own right hand can save you.

HINCV

14 तब मैं सर्वप्रथम तुम्हारी क्षमता को स्वीकार करूंगा, कि तुम्हारा दायां हाथ तुम्हारी रक्षा के लिए पर्याप्‍त है.

BSB

15 Look at Behemoth, which I made along with you. He feeds on grass like an ox.

HINCV

15 “अब इस सत्य पर विचार करो जैसे मैंने तुम्हें सृजा है, वैसे ही उस विशाल जंतु बहेमोथ को भी जो बैल समान घास चरता है.

BSB

16 See the strength of his loins and the power in the muscles of his belly.

HINCV

16 उसके शारीरिक बल पर विचार करो, उसकी मांसपेशियों की क्षमता पर विचार करो!

BSB

17 His tail sways like a cedar; the sinews of his thighs are tightly knit.

HINCV

17 उसकी पूंछ देवदार वृक्ष के समान कठोर होती है; उसकी जांघ का स्‍नायु-तंत्र कैसा बुना गया हैं.

BSB

18 His bones are tubes of bronze; his limbs are rods of iron.

HINCV

18 उसकी हड्डियां कांस्य की नलियां समान है, उसके अंग लोहे के छड़ के समान मजबूत हैं.

BSB

19 He is the foremost of God’s works; only his Maker can draw the sword against him.

HINCV

19 वह परमेश्वर की एक उत्कृष्ट रचना है, किंतु उसका रचयिता उसे तलवार से नियंत्रित कर लेता है.

BSB

20 The hills yield him their produce, while all the beasts of the field play nearby.

HINCV

20 पर्वत उसके लिए आहार लेकर आते हैं, इधर-उधर वन्य पशु फिरते रहते हैं.

BSB

21 He lies under the lotus plants, hidden among the reeds of the marsh.

HINCV

21 वह कमल के पौधे के नीचे लेट जाता है, जो कीचड़ तथा सरकंडों के मध्य में है.

BSB

22 The lotus plants conceal him in their shade; the willows of the brook surround him.

HINCV

22 पौधे उसे छाया प्रदान करते हैं; तथा नदियों के मजनूं वृक्ष उसके आस-पास उसे घेरे रहते हैं.

BSB

23 Though the river rages, Behemoth is unafraid; he remains secure, though the Jordan surges to his mouth.

HINCV

23 यदि नदी में बाढ़ आ जाए, तो उसकी कोई हानि नहीं होती; वह निश्चिंत बना रहता है, यद्यपि यरदन का जल उसके मुख तक ऊंचा उठ जाता है.

BSB

24 Can anyone capture him as he looks on, or pierce his nose with a snare?

HINCV

24 जब वह सावधान सजग रहता है तब किसमें साहस है कि उसे बांध ले, क्या कोई उसकी नाक में छेद कर सकता है?

Questions about Job 40? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.