Job 39

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 “Do you know when mountain goats give birth? Have you watched the doe bear her fawn?

HINCV

1 “क्या तुम्हें जानकारी है, कि पर्वतीय बकरियां किस समय बच्चों को जन्म देती हैं? क्या तुमने कभी हिरणी को अपने बच्‍चे को जन्म देते हुए देखा है?

BSB

2 Can you count the months they are pregnant? Do you know the time they give birth?

HINCV

2 क्या तुम्हें यह मालूम है, कि उनकी गर्भावस्था कितने माह की होती है? अथवा किस समय वह उनका प्रसव करती है?

BSB

3 They crouch down and bring forth their young; they deliver their newborn.

HINCV

3 प्रसव करते हुए वे झुक जाती हैं; तब प्रसव पीड़ा से मुक्त हो जाती हैं.

BSB

4 Their young ones thrive and grow up in the open field; they leave and do not return.

HINCV

4 उनकी सन्तति होती जाती हैं, खुले मैदानों में ही उनका विकास हो जाता है; विकसित होने पर वे अपनी माता की ओर नहीं लौटते.

BSB

5 Who set the wild donkey free? Who released the swift donkey from the harness?

HINCV

5 “किसने वन्य गधों को ऐसी स्वतंत्रता प्रदान की है? किसने उस द्रुत गधे को बंधन मुक्त कर दिया है?

BSB

6 I made the wilderness his home and the salt flats his dwelling.

HINCV

6 मैंने घर के लिए उसे रेगिस्तान प्रदान किया है तथा उसके निवास के रूप में नमकीन सतह.

BSB

7 He scorns the tumult of the city and never hears the shouts of a driver.

HINCV

7 उसे तो नगरों के शोर से घृणा है; अपरिचित है वह नियंता की हांक से.

BSB

8 He roams the mountains for pasture, searching for any green thing.

HINCV

8 अपनी चराई जो पर्वतमाला में है, वह घूमा करता है तथा हर एक हरी वनस्पति की खोज में रहता है.

BSB

9 Will the wild ox consent to serve you? Will he stay by your manger at night?

HINCV

9 “क्या कोई वन्य सांड़ तुम्हारी सेवा करने के लिए तैयार होगा? अथवा क्या वह तुम्हारी चरनी के निकट रात्रि में ठहरेगा?

BSB

10 Can you hold him to the furrow with a harness? Will he plow the valleys behind you?

HINCV

10 क्या तुम उसको रस्सियों से बांधकर हल में जोत सकते हो? अथवा क्या वह तुम्हारे खेतों में तुम्हारे पीछे-पीछे पाटा खींचेगा?

BSB

11 Can you rely on his great strength? Will you leave your hard work to him?

HINCV

11 क्या तुम उस पर मात्र इसलिये भरोसा करोगे, कि वह अत्यंत शक्तिशाली है? तथा समस्त श्रम उसी के भरोसे पर छोड़ दोगे?

BSB

12 Can you trust him to bring in your grain and gather it to your threshing floor?

HINCV

12 क्या तुम्हें उस पर ऐसा भरोसा हो जाएगा, कि वह तुम्हारी काटी गई उपज को घर तक पहुंचा देगा तथा फसल खलिहान तक सुरक्षित पहुंच जाएगी?

BSB

13 The wings of the ostrich flap joyfully, but cannot match the pinions and feathers of the stork.

HINCV

13 “क्या शुतुरमुर्ग आनंद से अपने पंख फुलाती है, उसकी तुलना सारस के परों से की जा सकते है?

BSB

14 For she leaves her eggs on the ground and lets them warm in the sand.

HINCV

14 शुतुरमुर्ग तो अपने अंडे भूमि पर रख उन्हें छोड़ देती है, मात्र भूमि की उष्णता ही रह जाती है.

BSB

15 She forgets that a foot may crush them, or a wild animal may trample them.

HINCV

15 उसे तो इस सत्य का भी ध्यान नहीं रह जाता कि उन पर किसी का पैर भी पड़ सकता है अथवा कोई वन्य पशु उन्हें रौंद भी सकता है.

BSB

16 She treats her young harshly, as if not her own, with no concern that her labor was in vain.

HINCV

16 बच्चों के प्रति उसका व्यवहार क्रूर रहता है मानो उनसे उसका कोई संबंध नहीं है; उसे इस विषय की कोई चिंता नहीं रहती, कि इससे उसका श्रम निरर्थक रह जाएगा.

BSB

17 For God has deprived her of wisdom; He has not endowed her with understanding.

HINCV

17 परमेश्वर ने ही उसे इस सीमा तक मूर्ख कर दिया है उसे ज़रा भी सामान्य बोध प्रदान नहीं किया गया है.

BSB

18 Yet when she proudly spreads her wings, she laughs at the horse and its rider.

HINCV

18 यह सब होने पर भी, यदि वह अपनी लंबी काया का प्रयोग करने लगती है, तब वह घोड़ा तथा घुड़सवार का उपहास बना छोड़ती है.

BSB

19 Do you give strength to the horse or adorn his neck with a mane?

HINCV

19 “अय्योब, अब यह बताओ, क्या तुमने घोड़े को उसका साहस प्रदान किया है? क्या उसके गर्दन पर केसर तुम्हारी रचना है?

BSB

20 Do you make him leap like a locust, striking terror with his proud snorting?

HINCV

20 क्या उसका टिड्डे-समान उछल जाना तुम्हारे द्वारा संभव हुआ है, उसका प्रभावशाली हिनहिनाना दूर-दूर तक आतंक प्रसारित कर देता है?

BSB

21 He paws in the valley and rejoices in his strength; he charges into battle.

HINCV

21 वह अपने खुर से घाटी की भूमि को उछालता है तथा सशस्त्र शत्रु का सामना करने निकल पड़ता है.

BSB

22 He laughs at fear, frightened of nothing; he does not turn back from the sword.

HINCV

22 आतंक को देख वह हंस पड़ता है उसे किसी का भय नहीं होता; तलवार को देख वह पीछे नहीं हटता.

BSB

23 A quiver rattles at his side, along with a flashing spear and lance.

HINCV

23 उसकी पीठ पर रखा तरकश खड़खड़ाता है, वहीं चमकती हुई बर्छी तथा भाला भी है.

BSB

24 Trembling with excitement, he devours the distance; he cannot stand still when the ram’s horn sounds.

HINCV

24 बड़ी ही रिस और क्रोध से वह लंबी दूरियां पार कर जाता है; तब वह नरसिंगे सुनकर भी नहीं रुकता.

BSB

25 At the blast of the horn, he snorts with fervor. He catches the scent of battle from afar, the shouts of captains and the cry of war.

HINCV

25 हर एक नरसिंग नाद पर वह प्रत्युत्तर देता है, ‘वाह!’ उसे तो दूर ही से युद्ध की गंध आ जाती है, वह सेना नायकों का गर्जन तथा आदेश पहचान लेता है.

BSB

26 Does the hawk take flight by your understanding and spread his wings toward the south?

HINCV

26 “अय्योब, क्या तुम्हारे परामर्श पर बाज आकाश में ऊंचा उठता है तथा अपने पंखों को दक्षिण दिशा की ओर फैलाता है?

BSB

27 Does the eagle soar at your command and make his nest on high?

HINCV

27 क्या तुम्हारे आदेश पर गरुड़ ऊपर उड़ता है तथा अपना घोंसला उच्च स्थान पर निर्माण करता है?

BSB

28 He dwells on a cliff and lodges there; his stronghold is on a rocky crag.

HINCV

28 चट्टान पर वह अपना आश्रय स्थापित करता है; चोटी पर, जो अगम्य है, वह बसेरा करता है.

BSB

29 From there he spies out food; his eyes see it from afar.

HINCV

29 उसी बिंदु से वह अपने आहार को खोज लेता है; ऐसी है उसकी सूक्ष्मदृष्टि कि वह इसे दूर से देख लेता है.

BSB

30 His young ones feast on blood; and where the slain are, there he is.”

HINCV

30 जहां कहीं शव होते हैं, वह वहीं पहुंच जाता है और उसके बच्‍चे रक्तपान करते हैं.”

Questions about Job 39? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.