Job 41

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 “Can you pull in Leviathan with a hook or tie down his tongue with a rope?

HINCV

1 “क्या तुम लिवयाथान को मछली पकड़ने की अंकुड़ी से खींच सकोगे? अथवा क्या तुम उसकी जीभ को किसी डोर से बांध सको?

BSB

2 Can you put a cord through his nose or pierce his jaw with a hook?

HINCV

2 क्या उसकी नाक में रस्सी बांधना तुम्हारे लिए संभव है, अथवा क्या तुम अंकुड़ी के लिए उसके जबड़े में छेद कर सकते हो?

BSB

3 Will he beg you for mercy or speak to you softly?

HINCV

3 क्या वह तुमसे कृपा की याचना करेगा? क्या वह तुमसे शालीनतापूर्वक विनय करेगा?

BSB

4 Will he make a covenant with you to take him as a slave for life?

HINCV

4 क्या वह तुमसे वाचा स्थापित करेगा? क्या तुम उसे जीवन भर अपना दास बनाने का प्रयास करोगे?

BSB

5 Can you pet him like a bird or put him on a leash for your maidens?

HINCV

5 क्या तुम उसके साथ उसी रीति से खेल सकोगे जैसे किसी पक्षी से? अथवा उसे अपनी युवतियों के लिए बांधकर रख सकोगे?

BSB

6 Will traders barter for him or divide him among the merchants?

HINCV

6 क्या व्यापारी उसके लिए विनिमय करना चाहेंगे? क्या व्यापारी अपने लिए परस्पर उसका विभाजन कर सकेंगे?

BSB

7 Can you fill his hide with harpoons or his head with fishing spears?

HINCV

7 क्या तुम उसकी खाल को बर्छी से बेध सकते हो अथवा उसके सिर को भाले से नष्ट कर सकते हो?

BSB

8 If you lay a hand on him, you will remember the battle and never repeat it!

HINCV

8 बस, एक ही बार उस पर अपना हाथ रखकर देखो, दूसरी बार तुम्हें यह करने का साहस न होगा. उसके साथ का संघर्ष तुम्हारे लिए अविस्मरणीय रहेगा.

BSB

9 Surely hope of overcoming him is false. Is not the sight of him overwhelming?

HINCV

9 व्यर्थ है तुम्हारी यह अपेक्षा, कि तुम उसे अपने अधिकार में कर लोगे; तुम तो उसके सामने आते ही गिर जाओगे.

BSB

10 No one is so fierce as to rouse Leviathan. Then who is able to stand against Me?

HINCV

10 कोई भी उसे उकसाने का ढाढस नहीं कर सकता. तब कौन करेगा उसका सामना?

BSB

11 Who has given to Me that I should repay him? Everything under heaven is Mine.

HINCV

11 उस पर आक्रमण करने के बाद कौन सुरक्षित रह सकता है? आकाश के नीचे की हर एक वस्तु मेरी ही है.

BSB

12 I cannot keep silent about his limbs, his power and graceful form.

HINCV

12 “उसके अंगों का वर्णन न करने के विषय में मैं चुप रहूंगा, न ही उसकी बड़ी शक्ति तथा उसके सुंदर देह का.

BSB

13 Who can strip off his outer coat? Who can approach him with a bridle?

HINCV

13 कौन उसके बाह्य आवरण को उतार सकता है? कौन इसके लिए साहस करेगा कि उसमें बागडोर डाल सके?

BSB

14 Who can open his jaws, ringed by his fearsome teeth?

HINCV

14 कौन उसके मुख के द्वार खोलने में समर्थ होगा, जो उसके भयावह दांतों से घिरा है?

BSB

15 His rows of scales are his pride, tightly sealed together.

HINCV

15 उसकी पीठ पर ढालें पंक्तिबद्ध रूप से बिछी हुई हैं और ये अत्यंत दृढतापूर्वक वहां लगी हुई हैं;

BSB

16 One scale is so near to another that no air can pass between them.

HINCV

16 वे इस रीति से एक दूसरे से सटी हुई हैं, कि इनमें से वायु तक नहीं निकल सकती.

BSB

17 They are joined to one another; they clasp and cannot be separated.

HINCV

17 वे सभी एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं उन्होंने एक दूसरे को ऐसा जकड़ रखा है; कि इन्हें तोड़ा नहीं जा सकता.

BSB

18 His snorting flashes with light, and his eyes are like the rays of dawn.

HINCV

18 उसकी छींक तो आग की लपटें प्रक्षेपित कर देती है; तथा उसके नेत्र उषाकिरण समान दिखते हैं.

BSB

19 Firebrands stream from his mouth; fiery sparks shoot forth!

HINCV

19 उसके मुख से ज्वलंत मशालें प्रकट रहती; तथा इनके साथ चिंगारियां भी झड़ती रहती हैं.

BSB

20 Smoke billows from his nostrils as from a boiling pot over burning reeds.

HINCV

20 उसके नाक से धुआं उठता रहता है, मानो किसी उबलते पात्र से, जो जलते हुए सरकंडों के ऊपर रखा हुआ है.

BSB

21 His breath sets coals ablaze, and flames pour from his mouth.

HINCV

21 उसकी श्वास कोयलों को प्रज्वलित कर देती, उसके मुख से अग्निशिखा निकलती रहती है.

BSB

22 Strength resides in his neck, and dismay leaps before him.

HINCV

22 उसके गर्दन में शक्ति का निवास है, तो उसके आगे-आगे निराशा बढ़ती जाती है.

BSB

23 The folds of his flesh are tightly joined; they are firm and immovable.

HINCV

23 उसकी मांसपेशियां उसकी देह पर अचल एवं दृढ़,

BSB

24 His chest is as hard as a rock, as hard as a lower millstone!

HINCV

24 और उसका हृदय तो पत्थर समान कठोर है! हां! चक्की के निचले पाट के पत्थर समान!

BSB

25 When Leviathan rises up, the mighty are terrified; they withdraw before his thrashing.

HINCV

25 जब-जब वह उठकर खड़ा होता है, शूरवीर भयभीत हो जाते हैं. उसके प्रहार के भय से वे पीछे हट जाते हैं.

BSB

26 The sword that reaches him has no effect, nor does the spear or dart or arrow.

HINCV

26 उस पर जिस किसी तलवार से प्रहार किया जाता है, वह प्रभावहीन रह जाती है, वैसे ही उस पर बर्छी, भाले तथा बाण भी.

BSB

27 He regards iron as straw and bronze as rotten wood.

HINCV

27 उसके सामने लौह भूसा समान होता है, तथा कांसा सड़ रहे लकड़ी के समान.

BSB

28 No arrow can make him flee; slingstones become like chaff to him.

HINCV

28 बाण का भय उसे भगा नहीं सकता. गोफन प्रक्षेपित पत्थर तो उसके सामने काटी उपज के ठूंठ प्रहार समान होता है.

BSB

29 A club is regarded as straw, and he laughs at the sound of the lance.

HINCV

29 लाठी का प्रहार भी ठूंठ के प्रहार समान होता है, वह तो बर्छी की ध्वनि सुन हंसने लगता है.

BSB

30 His undersides are jagged potsherds, spreading out the mud like a threshing sledge.

HINCV

30 उसके पेट पर जो झुरिया हैं, वे मिट्टी के टूटे ठीकरे समान हैं. कीचड़ पर चलते हुए वह ऐसा लगता है, मानो वह अनाज कुटने का पट्टा समान चिन्ह छोड़ रहा है.

BSB

31 He makes the depths seethe like a cauldron; he makes the sea like a jar of ointment.

HINCV

31 उसके प्रभाव से महासागर जल, ऐसा दिखता है मानो हांड़ी में उफान आ गया हो. तब सागर ऐसा हो जाता, मानो वह मरहम का पात्र हो.

BSB

32 He leaves a glistening wake behind him; one would think the deep had white hair!

HINCV

32 वह अपने पीछे एक चमकीली लकीर छोड़ता जाता है यह दृश्य ऐसा हो जाता है, मानो यह किसी वृद्ध का सिर है.

BSB

33 Nothing on earth is his equal—a creature devoid of fear!

HINCV

33 पृथ्वी पर उसके जैसा कुछ भी नहीं है; एकमात्र निर्भीक रचना!

BSB

34 He looks down on all the haughty; he is king over all the proud.”

HINCV

34 उसके आंकलन में सर्वोच्च रचनाएं भी नगण्य हैं; वह समस्त अहंकारियों का राजा है.”

Questions about Job 41? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.