Job 41

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 “Can you pull in Leviathan with a hook or tie down his tongue with a rope?

HINIRV

1 “फिर क्या तू लिव्यातान को बंसी के द्वारा खींच सकता है, या डोरी से उसका जबड़ा दबा सकता है?

BSB

2 Can you put a cord through his nose or pierce his jaw with a hook?

HINIRV

2 क्या तू उसकी नाक में नकेल लगा सकता या उसका जबड़ा कील से बेध सकता है?

BSB

3 Will he beg you for mercy or speak to you softly?

HINIRV

3 क्या वह तुझ से बहुत गिड़गिड़ाहट करेगा, या तुझ से मीठी बातें बोलेगा?

BSB

4 Will he make a covenant with you to take him as a slave for life?

HINIRV

4 क्या वह तुझ से वाचा बाँधेगा कि वह सदा तेरा दास रहे?

BSB

5 Can you pet him like a bird or put him on a leash for your maidens?

HINIRV

5 क्या तू उससे ऐसे खेलेगा जैसे चिड़िया से, या अपनी लड़कियों का जी बहलाने को उसे बाँध रखेगा?

BSB

6 Will traders barter for him or divide him among the merchants?

HINIRV

6 क्या मछुए के दल उसे बिकाऊ माल समझेंगे? क्या वह उसे व्यापारियों में बाँट देंगे?

BSB

7 Can you fill his hide with harpoons or his head with fishing spears?

HINIRV

7 क्या तू उसका चमड़ा भाले से, या उसका सिर मछुए के त्रिशूलों से बेध सकता है?

BSB

8 If you lay a hand on him, you will remember the battle and never repeat it!

HINIRV

8 तू उस पर अपना हाथ ही धरे, तो लड़ाई को कभी न भूलेगा, और भविष्य में कभी ऐसा न करेगा।

BSB

9 Surely hope of overcoming him is false. Is not the sight of him overwhelming?

HINIRV

9 देख, उसे पकड़ने की आशा निष्फल रहती है; उसके देखने ही से मन कच्चा पड़ जाता है।

BSB

10 No one is so fierce as to rouse Leviathan. Then who is able to stand against Me?

HINIRV

10 कोई ऐसा साहसी नहीं, जो लिव्यातान को भड़काए; फिर ऐसा कौन है जो मेरे सामने ठहर सके?

BSB

11 Who has given to Me that I should repay him? Everything under heaven is Mine.

HINIRV

11 किसने मुझे पहले दिया है, जिसका बदला मुझे देना पड़े! देख, जो कुछ सारी धरती पर है, सब मेरा है। (रोम. 11:35,36)

BSB

12 I cannot keep silent about his limbs, his power and graceful form.

HINIRV

12 “मैं लिव्यातान के अंगों के विषय, और उसके बड़े बल और उसकी बनावट की शोभा के विषय चुप न रहूँगा। (उत्प. 1:25)

BSB

13 Who can strip off his outer coat? Who can approach him with a bridle?

HINIRV

13 उसके ऊपर के पहरावे को कौन उतार सकता है? उसके दाँतों की दोनों पाँतियों के अर्थात् जबड़ों के बीच कौन आएगा?

BSB

14 Who can open his jaws, ringed by his fearsome teeth?

HINIRV

14 उसके मुख के दोनों किवाड़ कौन खोल सकता है? उसके दाँत चारों ओर से डरावने हैं।

BSB

15 His rows of scales are his pride, tightly sealed together.

HINIRV

15 उसके छिलकों की रेखाएँ घमण्ड का कारण हैं; वे मानो कड़ी छाप से बन्द किए हुए हैं।

BSB

16 One scale is so near to another that no air can pass between them.

HINIRV

16 वे एक दूसरे से ऐसे जुड़े हुए हैं, कि उनमें कुछ वायु भी नहीं पैठ सकती।

BSB

17 They are joined to one another; they clasp and cannot be separated.

HINIRV

17 वे आपस में मिले हुए और ऐसे सटे हुए हैं, कि अलग-अलग नहीं हो सकते।

BSB

18 His snorting flashes with light, and his eyes are like the rays of dawn.

HINIRV

18 फिर उसके छींकने से उजियाला चमक उठता है, और उसकी आँखें भोर की पलकों के समान हैं।

BSB

19 Firebrands stream from his mouth; fiery sparks shoot forth!

HINIRV

19 उसके मुँह से जलते हुए पलीते निकलते हैं, और आग की चिंगारियाँ छूटती हैं।

BSB

20 Smoke billows from his nostrils as from a boiling pot over burning reeds.

HINIRV

20 उसके नथनों से ऐसा धुआँ निकलता है, जैसा खौलती हुई हाण्डी और जलते हुए नरकटों से।

BSB

21 His breath sets coals ablaze, and flames pour from his mouth.

HINIRV

21 उसकी साँस से कोयले सुलगते, और उसके मुँह से आग की लौ निकलती है।

BSB

22 Strength resides in his neck, and dismay leaps before him.

HINIRV

22 उसकी गर्दन में सामर्थ्य बनी रहती है, और उसके सामने डर नाचता रहता है।

BSB

23 The folds of his flesh are tightly joined; they are firm and immovable.

HINIRV

23 उसके माँस पर माँस चढ़ा हुआ है, और ऐसा आपस में सटा हुआ है जो हिल नहीं सकता।

BSB

24 His chest is as hard as a rock, as hard as a lower millstone!

HINIRV

24 उसका हृदय पत्थर सा दृढ़ है, वरन् चक्की के निचले पाट के समान दृढ़ है।

BSB

25 When Leviathan rises up, the mighty are terrified; they withdraw before his thrashing.

HINIRV

25 जब वह उठने लगता है, तब सामर्थी भी डर जाते हैं, और डर के मारे उनकी सुध-बुध लोप हो जाती है।

BSB

26 The sword that reaches him has no effect, nor does the spear or dart or arrow.

HINIRV

26 यदि कोई उस पर तलवार चलाए, तो उससे कुछ न बन पड़ेगा; और न भाले और न बर्छी और न तीर से। (अय्यू. 39:21-24)

BSB

27 He regards iron as straw and bronze as rotten wood.

HINIRV

27 वह लोहे को पुआल सा, और पीतल को सड़ी लकड़ी सा जानता है।

BSB

28 No arrow can make him flee; slingstones become like chaff to him.

HINIRV

28 वह तीर से भगाया नहीं जाता, गोफन के पत्थर उसके लिये भूसे से ठहरते हैं ।

BSB

29 A club is regarded as straw, and he laughs at the sound of the lance.

HINIRV

29 लाठियाँ भी भूसे के समान गिनी जाती हैं; वह बर्छी के चलने पर हँसता है।

BSB

30 His undersides are jagged potsherds, spreading out the mud like a threshing sledge.

HINIRV

30 उसके निचले भाग पैने ठीकरे के समान हैं, कीचड़ पर मानो वह हेंगा फेरता है।

BSB

31 He makes the depths seethe like a cauldron; he makes the sea like a jar of ointment.

HINIRV

31 वह गहरे जल को हण्डे के समान मथता है उसके कारण नील नदी मरहम की हाण्डी के समान होती है।

BSB

32 He leaves a glistening wake behind him; one would think the deep had white hair!

HINIRV

32 वह अपने पीछे चमकीली लीक छोड़ता जाता है। गहरा जल मानो श्वेत दिखाई देने लगता है। (अय्यू. 38:30)

BSB

33 Nothing on earth is his equal—a creature devoid of fear!

HINIRV

33 धरती पर उसके तुल्य और कोई नहीं है, जो ऐसा निर्भय बनाया गया है।

BSB

34 He looks down on all the haughty; he is king over all the proud.”

HINIRV

34 जो कुछ ऊँचा है, उसे वह ताकता ही रहता है, वह सब घमण्डियों के ऊपर राजा है।”

Questions about Job 41? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.