Job 36

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 And Elihu continued:

HINIRV

1 फिर एलीहू ने यह भी कहा,

BSB

2 “Bear with me a little longer, and I will show you that there is more to be said on God’s behalf.

HINIRV

2 “कुछ ठहरा रह, और मैं तुझको समझाऊँगा, क्योंकि परमेश्वर के पक्ष में मुझे कुछ और भी कहना है।

BSB

3 I get my knowledge from afar, and I will ascribe justice to my Maker.

HINIRV

3 मैं अपने ज्ञान की बात दूर से ले आऊँगा, और अपने सृजनहार को धर्मी ठहराऊँगा।

BSB

4 For truly my words are free of falsehood; one perfect in knowledge is with you.

HINIRV

4 निश्चय मेरी बातें झूठी न होंगी, वह जो तेरे संग है वह पूरा ज्ञानी है।

BSB

5 Indeed, God is mighty, but He despises no one; He is mighty in strength of understanding.

HINIRV

5 “देख, परमेश्वर सामर्थी है, और किसी को तुच्छ नहीं जानता; वह समझने की शक्ति में समर्थ है।

BSB

6 He does not keep the wicked alive, but He grants justice to the afflicted.

HINIRV

6 वह दुष्टों को जिलाए नहीं रखता, और दीनों को उनका हक़ देता है।

BSB

7 He does not take His eyes off the righteous, but He enthrones them with kings and exalts them forever.

HINIRV

7 वह धर्मियों से अपनी आँखें नहीं फेरता, वरन् उनको राजाओं के संग सदा के लिये सिंहासन पर बैठाता है, और वे ऊँचे पद को प्राप्त करते हैं।

BSB

8 And if men are bound with chains, caught in cords of affliction,

HINIRV

8 और चाहे वे बेड़ियों में जकड़े जाएँ और दुःख की रस्सियों से बाँधे जाए,

BSB

9 then He tells them their deeds and how arrogantly they have transgressed.

HINIRV

9 तो भी परमेश्वर उन पर उनके काम, और उनका यह अपराध प्रगट करता है, कि उन्होंने गर्व किया है।

BSB

10 He opens their ears to correction and commands that they turn from iniquity.

HINIRV

10 वह उनके कान शिक्षा सुनने के लिये खोलता है, और आज्ञा देता है कि वे बुराई से दूर रहें।

BSB

11 If they obey and serve Him, then they end their days in prosperity and their years in happiness.

HINIRV

11 यदि वे सुनकर उसकी सेवा करें, तो वे अपने दिन कल्याण से, और अपने वर्ष सुख से पूरे करते हैं।

BSB

12 But if they do not obey, then they perish by the sword and die without knowledge.

HINIRV

12 परन्तु यदि वे न सुनें, तो वे तलवार से नाश हो जाते हैं, और अज्ञानता में मरते हैं।

BSB

13 The godless in heart harbor resentment; even when He binds them, they do not cry for help.

HINIRV

13 “परन्तु वे जो मन ही मन भक्तिहीन होकर क्रोध बढ़ाते, और जब वह उनको बाँधता है, तब भी दुहाई नहीं देते,

BSB

14 They die in their youth, among the male shrine prostitutes.

HINIRV

14 वे जवानी में मर जाते हैं और उनका जीवन लुच्चों के बीच में नाश होता है।

BSB

15 God rescues the afflicted by their affliction and opens their ears in oppression.

HINIRV

15 वह दुःखियों को उनके दुःख से छुड़ाता है, और उपद्रव में उनका कान खोलता है।

BSB

16 Indeed, He drew you from the jaws of distress to a spacious and broad place, to a table full of richness.

HINIRV

16 परन्तु वह तुझको भी क्लेश के मुँह में से निकालकर ऐसे चौड़े स्थान में जहाँ सकेती नहीं है, पहुँचा देता है, और चिकना-चिकना भोजन तेरी मेज पर परोसता है।

BSB

17 But now you are laden with the judgment due the wicked; judgment and justice have seized you.

HINIRV

17 “परन्तु तूने दुष्टों का सा निर्णय किया है इसलिए निर्णय और न्याय तुझ से लिपटे रहते हैं।

BSB

18 Be careful that no one lures you with riches; do not let a large bribe lead you astray.

HINIRV

18 देख, तू जलजलाहट से भर के ठट्ठा मत कर, और न घूस को अधिक बड़ा जानकर मार्ग से मुड़।

BSB

19 Can your wealth or all your mighty effort keep you from distress?

HINIRV

19 क्या तेरा रोना या तेरा बल तुझे दुःख से छुटकारा देगा?

BSB

20 Do not long for the night, when people vanish from their homes.

HINIRV

20 उस रात की अभिलाषा न कर, जिसमें देश-देश के लोग अपने-अपने स्थान से मिटाएँ जाते हैं।

BSB

21 Be careful not to turn to iniquity, for this you have preferred to affliction.

HINIRV

21 चौकस रह, अनर्थ काम की ओर मत फिर, तूने तो दुःख से अधिक इसी को चुन लिया है।

BSB

22 Behold, God is exalted in His power. Who is a teacher like Him?

HINIRV

22 देख, परमेश्वर अपने सामर्थ्य से बड़े-बड़े काम करता है, उसके समान शिक्षक कौन है?

BSB

23 Who has appointed His way for Him, or told Him, ‘You have done wrong’?

HINIRV

23 किसने उसके चलने का मार्ग ठहराया है? और कौन उससे कह सकता है, ‘तूने अनुचित काम किया है?’

BSB

24 Remember to magnify His work, which men have praised in song.

HINIRV

24 “उसके कामों की महिमा और प्रशंसा करने को स्मरण रख, जिसकी प्रशंसा का गीत मनुष्य गाते चले आए हैं।

BSB

25 All mankind has seen it; men behold it from afar.

HINIRV

25 सब मनुष्य उसको ध्यान से देखते आए हैं, और मनुष्य उसे दूर-दूर से देखता है।

BSB

26 Indeed, God is great—beyond our knowledge; the number of His years is unsearchable.

HINIRV

26 देख, परमेश्वर महान और हमारे ज्ञान से कहीं परे है, और उसके वर्ष की गिनती अनन्त है।

BSB

27 For He draws up drops of water which distill the rain from the mist,

HINIRV

27 क्योंकि वह तो जल की बूँदें ऊपर को खींच लेता है वे कुहरे से मेंह होकर टपकती हैं,

BSB

28 which the clouds pour out and shower abundantly on mankind.

HINIRV

28 वे ऊँचे-ऊँचे बादल उण्डेलते हैं और मनुष्यों के ऊपर बहुतायत से बरसाते हैं।

BSB

29 Furthermore, who can understand how the clouds spread out, how the thunder roars from His pavilion?

HINIRV

29 फिर क्या कोई बादलों का फैलना और उसके मण्डल में का गरजना समझ सकता है?

BSB

30 See how He scatters His lightning around Him and covers the depths of the sea.

HINIRV

30 देख, वह अपने उजियाले को चहुँ ओर फैलाता है, और समुद्र की थाह को ढाँपता है।

BSB

31 For by these He judges the nations and provides food in abundance.

HINIRV

31 क्योंकि वह देश-देश के लोगों का न्याय इन्हीं से करता है, और भोजनवस्तुएँ बहुतायत से देता है।

BSB

32 He fills His hands with lightning and commands it to strike its mark.

HINIRV

32 वह बिजली को अपने हाथ में लेकर उसे आज्ञा देता है कि निशाने पर गिरे।

BSB

33 The thunder declares His presence; even the cattle regard the rising storm.

HINIRV

33 इसकी कड़क उसी का समाचार देती है पशु भी प्रगट करते हैं कि अंधड़ चढ़ा आता है।

Questions about Job 36? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.