Job 34

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then Elihu continued:

HINIRV

1 फिर एलीहू यह कहता गया;

BSB

2 “Hear my words, O wise men; give ear to me, O men of learning.

HINIRV

2 “हे बुद्धिमानों! मेरी बातें सुनो, हे ज्ञानियों! मेरी बात पर कान लगाओ,

BSB

3 For the ear tests words as the mouth tastes food.

HINIRV

3 क्योंकि जैसे जीभ से चखा जाता है, वैसे ही वचन कान से परखे जाते हैं।

BSB

4 Let us choose for ourselves what is right; let us learn together what is good.

HINIRV

4 जो कुछ ठीक है, हम अपने लिये चुन लें; जो भला है, हम आपस में समझ-बूझ लें।

BSB

5 For Job has declared, ‘I am righteous, yet God has deprived me of justice.

HINIRV

5 क्योंकि अय्यूब ने कहा है, ‘मैं निर्दोष हूँ, और परमेश्वर ने मेरा हक़ मार दिया है।

BSB

6 Would I lie about my case? My wound is incurable, though I am without transgression.’

HINIRV

6 यद्यपि मैं सच्चाई पर हूँ, तो भी झूठा ठहरता हूँ, मैं निरपराध हूँ, परन्तु मेरा घाव असाध्य है।’

BSB

7 What man is like Job, who drinks up derision like water?

HINIRV

7 अय्यूब के तुल्य कौन शूरवीर है, जो परमेश्वर की निन्दा पानी के समान पीता है,

BSB

8 He keeps company with evildoers and walks with wicked men.

HINIRV

8 जो अनर्थ करनेवालों का साथ देता, और दुष्ट मनुष्यों की संगति रखता है?

BSB

9 For he has said, ‘It profits a man nothing that he should delight in God.’

HINIRV

9 उसने तो कहा है, ‘मनुष्य को इससे कुछ लाभ नहीं कि वह आनन्द से परमेश्वर की संगति रखे।’

BSB

10 Therefore listen to me, O men of understanding. Far be it from God to do wrong, and from the Almighty to act unjustly.

HINIRV

10 “इसलिए हे समझवालों! मेरी सुनो, यह सम्भव नहीं कि परमेश्वर दुष्टता का काम करे, और सर्वशक्तिमान बुराई करे।

BSB

11 For according to a man’s deeds He repays him; according to a man’s ways He brings consequences.

HINIRV

11 वह मनुष्य की करनी का फल देता है, और प्रत्येक को अपनी-अपनी चाल का फल भुगताता है।

BSB

12 Indeed, it is true that God does not act wickedly, and the Almighty does not pervert justice.

HINIRV

12 निःसन्देह परमेश्वर दुष्टता नहीं करता और न सर्वशक्तिमान अन्याय करता है।

BSB

13 Who gave Him charge over the earth? Who appointed Him over the whole world?

HINIRV

13 किसने पृथ्वी को उसके हाथ में सौंप दिया? या किसने सारे जगत का प्रबन्ध किया?

BSB

14 If He were to set His heart to it and withdraw His Spirit and breath,

HINIRV

14 यदि वह मनुष्य से अपना मन हटाए और अपना आत्मा और श्वास अपने ही में समेट ले,

BSB

15 all flesh would perish together and mankind would return to the dust.

HINIRV

15 तो सब देहधारी एक संग नाश हो जाएँगे, और मनुष्य फिर मिट्टी में मिल जाएगा।

BSB

16 If you have understanding, hear this; listen to my words.

HINIRV

16 “इसलिए इसको सुनकर समझ रख, और मेरी इन बातों पर कान लगा।

BSB

17 Could one who hates justice govern? Will you condemn the just and mighty One,

HINIRV

17 जो न्याय का बैरी हो, क्या वह शासन करे? जो पूर्ण धर्मी है, क्या तू उसे दुष्ट ठहराएगा?

BSB

18 who says to kings, ‘You are worthless!’ and to nobles, ‘You are wicked,’

HINIRV

18 वह राजा से कहता है, ‘तू नीच है’; और प्रधानों से, ‘तुम दुष्ट हो।’

BSB

19 who is not partial to princes and does not favor rich over poor? For they are all the work of His hands.

HINIRV

19 परमेश्वर तो हाकिमों का पक्ष नहीं करता और धनी और कंगाल दोनों को अपने बनाए हुए जानकर उनमें कुछ भेद नहीं करता। (याकू. 2:1, रोम. 2:11, नीति. 22:2)

BSB

20 They die in an instant, in the middle of the night. The people convulse and pass away; the mighty are removed without human hand.

HINIRV

20 आधी रात को पल भर में वे मर जाते हैं, और प्रजा के लोग हिलाए जाते और जाते रहते हैं। और प्रतापी लोग बिना हाथ लगाए उठा लिए जाते हैं।

BSB

21 For His eyes are on the ways of a man, and He sees his every step.

HINIRV

21 “क्योंकि परमेश्वर की आँखें मनुष्य की चाल चलन पर लगी रहती हैं, और वह उसकी सारी चाल को देखता रहता है।

BSB

22 There is no darkness or deep shadow where the workers of iniquity can hide.

HINIRV

22 ऐसा अंधियारा या घोर अंधकार कहीं नहीं है जिसमें अनर्थ करनेवाले छिप सके।

BSB

23 For God need not examine a man further or have him approach for judgment.

HINIRV

23 क्योंकि उसने मनुष्य का कुछ समय नहीं ठहराया ताकि वह परमेश्वर के सम्मुख अदालत में जाए।

BSB

24 He shatters the mighty without inquiry and sets up others in their place.

HINIRV

24 वह बड़े-बड़े बलवानों को बिना पूछपाछ के चूर-चूर करता है, और उनके स्थान पर दूसरों को खड़ा कर देता है।

BSB

25 Therefore, He recognizes their deeds; He overthrows them in the night and they are crushed.

HINIRV

25 इसलिए कि वह उनके कामों को भली भाँति जानता है, वह उन्हें रात में ऐसा उलट देता है कि वे चूर-चूर हो जाते हैं।

BSB

26 He strikes them for their wickedness in full view,

HINIRV

26 वह उन्हें दुष्ट जानकर सभी के देखते मारता है,

BSB

27 because they turned aside from Him and had no regard for any of His ways.

HINIRV

27 क्योंकि उन्होंने उसके पीछे चलना छोड़ दिया है, और उसके किसी मार्ग पर चित्त न लगाया,

BSB

28 They caused the cry of the poor to come before Him, and He heard the outcry of the afflicted.

HINIRV

28 यहाँ तक कि उनके कारण कंगालों की दुहाई उस तक पहुँची और उसने दीन लोगों की दुहाई सुनी।

BSB

29 But when He remains silent, who can condemn Him? When He hides His face, who can see Him? Yet He watches over both man and nation,

HINIRV

29 जब वह चुप रहता है तो उसे कौन दोषी ठहरा सकता है? और जब वह मुँह फेर ले, तब कौन उसका दर्शन पा सकता है? जाति भर के साथ और अकेले मनुष्य, दोनों के साथ उसका बराबर व्यवहार है

BSB

30 that godless men should not rule or lay snares for the people.

HINIRV

30 ताकि भक्तिहीन राज्य करता न रहे, और प्रजा फंदे में फँसाई न जाए।

BSB

31 Suppose someone says to God, ‘I have endured my punishment; I will offend no more.

HINIRV

31 “क्या किसी ने कभी परमेश्वर से कहा, ‘मैंने दण्ड सहा, अब मैं भविष्य में बुराई न करूँगा,

BSB

32 Teach me what I cannot see; if I have done wrong, I will not do it again.’

HINIRV

32 जो कुछ मुझे नहीं सूझ पड़ता, वह तू मुझे सिखा दे; और यदि मैंने टेढ़ा काम किया हो, तो भविष्य में वैसा न करूँगा?’

BSB

33 Should God repay you on your own terms when you have disavowed Him? You must choose, not I; so tell me what you know.

HINIRV

33 क्या वह तेरे ही मन के अनुसार बदला पाए क्योंकि तू उससे अप्रसन्न है? क्योंकि तुझे निर्णय करना है, न कि मुझे; इस कारण जो कुछ तुझे समझ पड़ता है, वह कह दे।

BSB

34 Men of understanding will declare to me, and the wise men who hear me will say:

HINIRV

34 सब ज्ञानी पुरुष वरन् जितने बुद्धिमान मेरी सुनते हैं वे मुझसे कहेंगे,

BSB

35 ‘Job speaks without knowledge; his words lack insight.’

HINIRV

35 ‘अय्यूब ज्ञान की बातें नहीं कहता, और न उसके वचन समझ के साथ होते हैं।’

BSB

36 If only Job were tried to the utmost for answering like a wicked man.

HINIRV

36 भला होता, कि अय्यूब अन्त तक परीक्षा में रहता, क्योंकि उसने अनर्थकारियों के समान उत्तर दिए हैं।

BSB

37 For he adds rebellion to his sin; he claps his hands among us and multiplies his words against God.”

HINIRV

37 और वह अपने पाप में विरोध बढ़ाता है; और हमारे बीच ताली बजाता है, और परमेश्वर के विरुद्ध बहुत सी बातें बनाता है।”

Questions about Job 34? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.