Luke 17

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Jesus said to His disciples, “It is inevitable that stumbling blocks will come, but woe to the one through whom they come!

HINCV

1 इसके बाद अपने शिष्यों से प्रभु येशु ने कहा, “यह असंभव है कि ठोकरें न लगें किंतु धिक्कार है उस व्यक्ति पर, जो ठोकर का कारण है.

BSB

2 It would be better for him to have a millstone hung around his neck and to be thrown into the sea than to cause one of these little ones to stumble.

HINCV

2 इसके बजाय कि वह निर्बलों के लिए ठोकर का कारण बने, उत्तम यह होता कि उसके गले में चक्की का पाट बांधकर उसे गहरे समुद्र में फेंक दिया जाता.

BSB

3 Watch yourselves. If your brother sins, rebuke him; and if he repents, forgive him.

HINCV

3 इसलिये तुम स्वयं के प्रति सावधान रहो. “यदि तुम्हारा भाई या बहन अपराध करे तो उसे डांटो और यदि वह मन फिराए तो उसे क्षमा कर दो.

BSB

4 Even if he sins against you seven times in a day, and seven times returns to say, ‘I repent,’ you must forgive him.”

HINCV

4 यदि वह एक दिन में तुम्हारे विरुद्ध सात बार भी अपराध करे और सातों बार तुमसे आकर कहे, ‘मुझे इसका पछतावा है,’ तो उसे क्षमा कर दो.”

BSB

5 The apostles said to the Lord, “Increase our faith!”

HINCV

5 प्रेरितों ने उनसे विनती की, “प्रभु, हमारे विश्वास को बढ़ा दीजिए.”

BSB

6 And the Lord answered, “If you have faith the size of a mustard seed, you can say to this mulberry tree, ‘Be uprooted and planted in the sea,’ and it will obey you.

HINCV

6 प्रभु येशु ने उत्तर दिया, “यदि तुम्हारा विश्वास राई के बीज के बराबर भी हो, तो तुम इस शहतूत के पेड़ को यह आज्ञा देते, ‘उखड़ जा और जाकर समुद्र में लग जा!’ तो यह तुम्हारी आज्ञा का पालन करता.

BSB

7 Which of you whose servant comes in from plowing or shepherding in the field will say to him, ‘Come at once and sit down to eat’?

HINCV

7 “क्या तुममें से कोई ऐसा है, जिसके खेत में काम करने या भेड़ों की रखवाली के लिए एक दास हो और जब वह दास खेत से लौटे तो वह दास से कहे, ‘आओ, मेरे साथ भोजन करो’?

BSB

8 Instead, won’t he tell him, ‘Prepare my meal and dress yourself to serve me while I eat and drink, and afterward you may eat and drink’?

HINCV

8 क्या वह अपने दास को यह आज्ञा न देगा, ‘मेरे लिए भोजन तैयार करो और मुझे भोजन परोसने के लिए तैयार हो जाओ. मैं भोजन के लिए बैठ रहा हूं. तुम मेरे भोजन समाप्‍त करने के बाद भोजन कर लेना?’

BSB

9 Does he thank the servant because he did what he was told?

HINCV

9 क्या वह अपने दास का आभार इसलिये मानेगा कि उसने उसे दिए गए आदेशों का पालन किया है? नहीं!

BSB

10 So you also, when you have done everything commanded of you, should say, ‘We are unworthy servants; we have only done our duty.’”

HINCV

10 यही तुम सबके लिए भी सही है: जब तुम वह सब कर लो, जिसकी तुम्हें आज्ञा दी गई थी, यह कहो: ‘हम अयोग्य सेवक हैं. हमने केवल अपना कर्तव्य पूरा किया है.’”

BSB

11 While Jesus was on His way to Jerusalem, He was passing between Samaria and Galilee.

HINCV

11 येरूशलेम नगर की ओर बढ़ते हुए प्रभु येशु शमरिया और गलील प्रदेश के बीच से होते हुए जा रहे थे.

BSB

12 As He entered one of the villages, He was met by ten lepers. They stood at a distance

HINCV

12 जब वह गांव में प्रवेश कर ही रहे थे, उनकी भेंट दस कोढ़ रोगियों से हुई, जो दूर ही खड़े रहे.

BSB

13 and raised their voices, shouting, “Jesus, Master, have mercy on us!”

HINCV

13 उन्होंने दूर ही से पुकारते हुए प्रभु येशु से कहा, “स्वामी! प्रभु येशु! हम पर कृपा कीजिए!”

BSB

14 When Jesus saw them, He said, “Go, show yourselves to the priests.” And as they were on their way, they were cleansed.

HINCV

14 उन्हें देख प्रभु येशु ने उन्हें आज्ञा दी, “जाकर पुरोहितों द्वारा स्वयं का निरीक्षण करवाओ.” जब वे जा ही रहे थे, वे शुद्ध हो गए.

BSB

15 When one of them saw that he was healed, he came back, praising God in a loud voice.

HINCV

15 उनमें से एक, यह अहसास होते ही कि वह शुद्ध हो गया है, प्रभु येशु के पास लौट आया और ऊंचे शब्द में परमेश्वर की वंदना करने लगा.

BSB

16 He fell facedown at Jesus’ feet in thanksgiving to Him—and he was a Samaritan.

HINCV

16 प्रभु येशु के चरणों पर गिरकर उसने उनके प्रति धन्यवाद प्रकट किया—वह शमरियावासी था.

BSB

17 “Were not all ten cleansed?” Jesus asked. “Where then are the other nine?

HINCV

17 प्रभु येशु ने उससे प्रश्न किया, “क्या सभी दस शुद्ध नहीं हुए? कहां हैं वे अन्य नौ?

BSB

18 Was no one found except this foreigner to return and give glory to God?”

HINCV

18 क्या इस परदेशी के अतिरिक्त किसी अन्य ने परमेश्वर के प्रति धन्यवाद प्रकट करना सही न समझा?”

BSB

19 Then Jesus said to him, “Rise and go; your faith has made you well!”

HINCV

19 तब प्रभु येशु ने उससे कहा, “उठो और जाओ. तुम्हारे विश्वास ने तुम्हें हर तरह से स्वस्थ किया है.”

BSB

20 When asked by the Pharisees when the kingdom of God would come, Jesus replied, “The kingdom of God will not come with observable signs.

HINCV

20 एक अवसर पर, जब फ़रीसियों ने उनसे यह जानना चाहा कि परमेश्वर के राज्य का आगमन कब होगा, तो प्रभु येशु ने उत्तर दिया, “परमेश्वर के राज्य का आगमन दिखनेवाले संकेतों के साथ नहीं होगा

BSB

21 Nor will people say, ‘Look, here it is,’ or ‘There it is.’ For you see, the kingdom of God is in your midst.”

HINCV

21 और न ही इसके विषय में कोई यह कह सकता है, ‘देखो, देखो! यह है परमेश्वर का राज्य!’ क्योंकि परमेश्वर का राज्य तुम्हारे ही बीच में है.”

BSB

22 Then He said to the disciples, “The time is coming when you will long to see one of the days of the Son of Man, but you will not see it.

HINCV

22 तब अपने शिष्यों से उन्मुख हो प्रभु येशु ने कहा, “वह समय आ रहा है जब तुम मनुष्य के पुत्र के राज्य का एक दिन देखने के लिए तरस जाओगे और देख न पाओगे.

BSB

23 People will tell you, ‘Look, there He is!’ or ‘Look, here He is!’ Do not go out or chase after them.

HINCV

23 लोग आकर तुम्हें सूचना देंगे, ‘देखो, वह वहां है!’ या, ‘देखो, वह यहां है!’ यह सुनकर तुम चले न जाना और न ही उनके पीछे भागना

BSB

24 For just as the lightning flashes and lights up the sky from one end to the other, so will be the Son of Man in His day.

HINCV

24 क्योंकि मनुष्य के पुत्र का दोबारा आना बिजली कौंधने के समान होगा—आकाश में एक छोर से दूसरे छोर तक;

BSB

25 But first He must suffer many things and be rejected by this generation.

HINCV

25 किंतु उसके पूर्व उसका अनेक यातनाएं सहना और इस पीढ़ी द्वारा तिरस्कार किया जाना अवश्य है.

BSB

26 Just as it was in the days of Noah, so also will it be in the days of the Son of Man:

HINCV

26 “ठीक जिस प्रकार नोहा के युग में हुआ था, मनुष्य के पुत्र के समय में भी होगा,

BSB

27 People were eating and drinking, marrying and being given in marriage, up to the day Noah entered the ark. Then the flood came and destroyed them all.

HINCV

27 तब भी लोगों में उस समय तक खाना-पीना, विवाहोत्सव होते रहे, जब तक नोहा ने जहाज़ में प्रवेश न किया. तब पानी की बाढ़ आई और सब कुछ नाश हो गया.

BSB

28 It was the same in the days of Lot: People were eating and drinking, buying and selling, planting and building.

HINCV

28 “ठीक यही स्थिति थी लोत के समय में—लोग उत्सव, लेनदेन, खेती और निर्माण का काम करते रहे

BSB

29 But on the day Lot left Sodom, fire and sulfur rained down from heaven and destroyed them all.

HINCV

29 किंतु जैसे ही लोत ने सोदोम नगर से प्रस्थान किया, आकाश से आग और गंधक की बारिश हुई और सब कुछ नाश हो गया.

BSB

30 It will be just like that on the day the Son of Man is revealed.

HINCV

30 “यही सब होगा उस दिन, जब मनुष्य का पुत्र प्रकट होगा.

BSB

31 On that day, let no one on the housetop come down to retrieve his possessions. Likewise, let no one in the field return for anything he has left behind.

HINCV

31 उस समय सही यह होगा कि वह, जो छत पर हो और उसकी वस्तुएं घर में हों, वह उन्हें लेने नीचे न उतरे. इसी प्रकार वह, जो खेत में काम कर रहा है, वह भी लौटकर न आए.

BSB

32 Remember Lot’s wife!

HINCV

32 याद है लोत की पत्नी!

BSB

33 Whoever tries to save his life will lose it, but whoever loses his life will preserve it.

HINCV

33 जो अपने प्राणों को बचाना चाहता है, उन्हें खो देता है और वह, जो अपने जीवन से मोह नहीं रखता, उसे बचा पाता है.

BSB

34 I tell you, on that night two people will be in one bed: one will be taken and the other left.

HINCV

34 उस रात एक बिछौने पर सोए हुए दो व्यक्तियों में से एक उठा लिया जाएगा, दूसरा छोड़ दिया जाएगा.

BSB

35 Two women will be grinding grain together: one will be taken and the other left.”

HINCV

35 दो स्त्रियां एक साथ अनाज पीस रही होंगी, एक उठा ली जाएगी, दूसरी छोड़ दी जाएगी. [

BSB

36

HINCV

36 खेत में दो व्यक्ति काम कर रहे होंगे एक उठा लिया जाएगा, दूसरा छोड़ दिया जाएगा.]”

BSB

37 “Where, Lord?” they asked. Jesus answered, “Wherever there is a carcass, there the vultures will gather.”

HINCV

37 उन्होंने प्रभु येशु से प्रश्न किया, “कब प्रभु?” प्रभु येशु ने उत्तर दिया, “गिद्ध वहीं इकट्ठा होंगे, जहां शव होता है.”

Questions about Luke 17? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.