Luke 18
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then Jesus told them a parable about their need to pray at all times and not lose heart: | HINCV 1 तब प्रभु येशु ने शिष्यों को यह समझाने के उद्देश्य से कि निराश हुए बिना निरंतर प्रार्थना करते रहना ही सही है, यह दृष्टांत प्रस्तुत किया. |
| BSB 2 “In a certain town there was a judge who neither feared God nor respected men. | HINCV 2 “किसी नगर में एक न्यायाधीश था. वह न तो परमेश्वर से डरता था और न किसी को कुछ समझता था. |
| BSB 3 And there was a widow in that town who kept appealing to him, ‘Give me justice against my adversary.’ | HINCV 3 उसी नगर में एक विधवा भी थी, जो बार-बार उस न्यायाधीश के पास ‘आकर विनती करती थी कि उसे न्याय दिलाया जाए.’ |
| BSB 4 For a while he refused, but later he said to himself, ‘Though I neither fear God nor respect men, | HINCV 4 “कुछ समय तक तो वह न्यायाधीश उसे टालता रहा किंतु फिर उसने मन में विचार किया, ‘यद्यपि मैं न तो परमेश्वर से डरता हूं और न लोगों से प्रभावित होता हूं |
| BSB 5 yet because this widow keeps pestering me, I will give her justice. Otherwise, she will wear me out with her perpetual requests.’” | HINCV 5 फिर भी यह विधवा आ-आकर मेरी नाक में दम किए जा रही है. इसलिये उत्तम यही होगा कि मैं इसका न्याय कर ही दूं कि यह बार-बार आकर मेरी नाक में दम तो न करे.’” |
| BSB 6 And the Lord said, “Listen to the words of the unjust judge. | HINCV 6 प्रभु ने आगे कहा, “उस अधर्मी न्यायाधीश के शब्दों पर ध्यान दो कि उसने क्या कहा. |
| BSB 7 Will not God bring about justice for His elect who cry out to Him day and night? Will He delay in helping them? | HINCV 7 तब क्या परमेश्वर अपने उन चुने हुओं का न्याय न करेंगे, जो दिन-रात उनके नाम की दोहाई दिया करते हैं? क्या वह उनके संबंध में देर करेंगे? |
| BSB 8 I tell you, He will promptly carry out justice on their behalf. Nevertheless, when the Son of Man comes, will He find faith on earth?” | HINCV 8 सच मानो, परमेश्वर बिना देर किए उनके पक्ष में सक्रिय हो जाएंगे. फिर भी, क्या मनुष्य के पुत्र का पुनरागमन पर विश्वास बना रहेगा?” |
| BSB 9 To some who trusted in their own righteousness and viewed others with contempt, He also told this parable: | HINCV 9 तब प्रभु येशु ने उनके लिए, जो स्वयं को तो धर्मी मानते थे परंतु अन्यों को तुच्छ दृष्टि से देखते थे, यह दृष्टांत प्रस्तुत किया. |
| BSB 10 “Two men went up to the temple to pray. One was a Pharisee and the other a tax collector. | HINCV 10 “प्रार्थना करने दो व्यक्ति मंदिर में गए, एक फ़रीसी था तथा दूसरा चुंगी लेनेवाला. |
| BSB 11 The Pharisee stood by himself and prayed, ‘God, I thank You that I am not like other men—swindlers, evildoers, adulterers—or even like this tax collector. | HINCV 11 फ़रीसी की प्रार्थना इस प्रकार थी: ‘परमेश्वर! मैं आपका आभारी हूं कि मैं अन्य मनुष्यों जैसा नहीं हूं—छली, अन्यायी, व्यभिचारी और न इस चुंगी लेनेवाले के जैसा. |
| BSB 12 I fast twice a week and pay tithes of all that I acquire.’ | HINCV 12 मैं सप्ताह में दो बार उपवास करता हूं और अपनी सारी आय का दसवां अंश दिया करता हूं.’ |
| BSB 13 But the tax collector stood at a distance, unwilling even to lift up his eyes to heaven. Instead, he beat his breast and said, ‘God, have mercy on me, a sinner!’ | HINCV 13 “किंतु चुंगी लेनेवाला दूर ही खड़ा रहा. उसने दृष्टि तक उठाने का साहस न किया, अपने सीने पर शोक में प्रहार करते हुए उसने कहा, ‘प्रभु परमेश्वर! कृपा कीजिए मुझ पापी पर!’ |
| BSB 14 I tell you, this man, rather than the Pharisee, went home justified. For everyone who exalts himself will be humbled, but the one who humbles himself will be exalted.” | HINCV 14 “विश्वास करो वास्तव में यही चुंगी लेनेवाला (परमेश्वर से) धर्मी घोषित किया जाकर घर लौटा—न कि वह फ़रीसी. क्योंकि हर एक, जो स्वयं को बड़ा बनाता है, छोटा बना दिया जाएगा तथा जो व्यक्ति स्वयं नम्र हो जाता है, वह ऊंचा उठाया जाता है.” |
| BSB 15 Now people were even bringing their babies to Jesus for Him to place His hands on them. And when the disciples saw this, they rebuked those who brought them. | HINCV 15 लोग अपने बालकों को प्रभु येशु के पास ला रहे थे कि प्रभु येशु उन्हें स्पर्श मात्र कर दें. शिष्य यह देख उन्हें डांटने लगे. |
| BSB 16 But Jesus called the children to Him and said, “Let the little children come to Me, and do not hinder them! For the kingdom of God belongs to such as these. | HINCV 16 प्रभु येशु ने बालकों को अपने पास बुलाते हुए कहा, “नन्हे बालकों को मेरे पास आने दो. मत रोको उन्हें! क्योंकि परमेश्वर का राज्य ऐसों ही का है. |
| BSB 17 Truly I tell you, anyone who does not receive the kingdom of God like a little child will never enter it.” | HINCV 17 मैं तुम पर एक अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं; जो परमेश्वर के राज्य को एक नन्हे बालक के भाव में ग्रहण नहीं करता, वह उसमें कभी प्रवेश न कर पाएगा.” |
| BSB 18 Then a certain ruler asked Him, “Good Teacher, what must I do to inherit eternal life?” | HINCV 18 एक प्रधान ने उनसे प्रश्न किया, “उत्तम गुरु! अनंत काल के जीवन को पाने के लिए मैं क्या करूं?” |
| BSB 19 “Why do you call Me good?” Jesus replied. “No one is good except God alone. | HINCV 19 “उत्तम मुझे क्यों कह रहे हो?” प्रभु येशु ने कहा, “परमेश्वर के अलावा उत्तम कोई भी नहीं है. |
| BSB 20 You know the commandments: ‘Do not commit adultery, do not murder, do not steal, do not bear false witness, honor your father and mother.’” | HINCV 20 आज्ञा तो तुम्हें मालूम ही हैं: व्यभिचार न करना, हत्या न करना, चोरी न करना, झूठी गवाही न देना, अपने माता-पिता का सम्मान करना.” |
| BSB 21 “All these I have kept from my youth,” he said. | HINCV 21 “इन सबका पालन तो मैं बचपन से करता आ रहा हूं,” उसने उत्तर दिया. |
| BSB 22 On hearing this, Jesus told him, “You still lack one thing: Sell everything you own and give to the poor, and you will have treasure in heaven. Then come, follow Me.” | HINCV 22 यह सुन प्रभु येशु ने उससे कहा, “एक कमी फिर भी है तुममें. अपनी सारी संपत्ति बेचकर निर्धनों में बांट दो. धन तुम्हें स्वर्ग में प्राप्त होगा. तब आकर मेरे पीछे हो लो.” |
| BSB 23 But when the ruler heard this, he became very sad, because he was extremely wealthy. | HINCV 23 यह सुन वह प्रधान बहुत दुःखी हो गया क्योंकि वह बहुत धनी था. |
| BSB 24 Seeing the man’s sadness, Jesus said, “How hard it is for the rich to enter the kingdom of God! | HINCV 24 उसे देखकर प्रभु येशु ने कहा, “धनवानों का परमेश्वर के राज्य में प्रवेश कैसा कठिन है! |
| BSB 25 Indeed, it is easier for a camel to pass through the eye of a needle than for a rich man to enter the kingdom of God.” | HINCV 25 एक धनी के परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करने की तुलना में सुई के छेद में से ऊंट का पार हो जाना सरल है.” |
| BSB 26 Those who heard this asked, “Who then can be saved?” | HINCV 26 इस पर सुननेवाले पूछने लगे, “तब किसका उद्धार संभव है?” |
| BSB 27 But Jesus said, “What is impossible with man is possible with God.” | HINCV 27 प्रभु येशु ने उत्तर दिया, “जो मनुष्य के लिए असंभव है, वह परमेश्वर के लिए संभव है.” |
| BSB 28 “Look,” said Peter, “we have left all we had to follow You.” | HINCV 28 पेतरॉस ने प्रभु येशु से कहा, “हम तो अपना घरबार छोड़कर आपके पीछे चल रहे हैं.” |
| BSB 29 “Truly I tell you,” Jesus replied, “no one who has left home or wife or brothers or parents or children for the sake of the kingdom of God | HINCV 29 प्रभु येशु ने इसके उत्तर में कहा, “सच तो यह है कि ऐसा कोई भी नहीं, जिसने परमेश्वर के राज्य के लिए अपनी घर-गृहस्थी, पत्नी, भाई, बहन, माता-पिता या संतान का त्याग किया हो |
| BSB 30 will fail to receive many times more in this age—and in the age to come, eternal life.” | HINCV 30 और उसे इस समय में कई गुणा अधिक तथा आगामी युग में अनंत काल का जीवन प्राप्त न हो.” |
| BSB 31 Then Jesus took the Twelve aside and said to them, “Look, we are going up to Jerusalem, and everything the prophets have written about the Son of Man will be fulfilled. | HINCV 31 तब प्रभु येशु ने बारहों शिष्यों को अलग ले जाकर उन पर प्रकट किया, “हम येरूशलेम नगर जा रहे हैं. भविष्यद्वक्ताओं द्वारा मनुष्य के पुत्र के विषय में जो भी लिखा गया है, वह पूरा होने पर है, |
| BSB 32 He will be delivered over to the Gentiles and will be mocked and insulted and spit upon. | HINCV 32 उसे अन्यजातियों को सौंप दिया जाएगा. उसका उपहास किया जाएगा, उसे अपमानित किया जाएगा, उस पर थूका जाएगा. |
| BSB 33 They will flog Him and kill Him, and on the third day He will rise again.” | HINCV 33 उसे कोड़े लगाने के बाद वे उसे मार डालेंगे और वह तीसरे दिन मरे हुओं में से जीवित हो जाएगा.” |
| BSB 34 But the disciples did not understand any of these things. The meaning was hidden from them, and they did not comprehend what He was saying. | HINCV 34 शिष्यों को कुछ भी समझ में न आया. उनसे इसका अर्थ छिपाकर रखा गया था. इस विषय में प्रभु येशु की कही बातें शिष्यों की समझ से परे थी. |
| BSB 35 As Jesus drew near to Jericho, a blind man was sitting beside the road, begging. | HINCV 35 जब प्रभु येशु येरीख़ो नगर के पास पहुंचे, उन्हें एक अंधा मिला, जो मार्ग के किनारे बैठा हुआ भिक्षा मांग रहा था. |
| BSB 36 When he heard the crowd going by, he asked what was happening. | HINCV 36 भीड़ का शोर सुनकर उसने जानना चाहा कि क्या हो रहा है. |
| BSB 37 “Jesus of Nazareth is passing by,” they told him. | HINCV 37 उन्होंने उसे बताया, “नाज़रेथ के येशु यहां से होकर जा निकल रहें हैं.” |
| BSB 38 So he called out, “Jesus, Son of David, have mercy on me!” | HINCV 38 वह अंधा पुकार उठा, “येशु! दावीद की संतान! मुझ पर दया कीजिए!” |
| BSB 39 Those who led the way admonished him to be silent, but he cried out all the louder, “Son of David, have mercy on me!” | HINCV 39 उन्होंने, जो आगे-आगे चल रहे थे, उसे डांटा और उसे शांत रहने की आज्ञा दी. इस पर वह और भी ऊंचे शब्द में पुकारने लगा, “दावीद के पुत्र! मुझ पर कृपा कीजिए!” |
| BSB 40 Jesus stopped and directed that the man be brought to Him. When he had come near, Jesus asked him, | HINCV 40 प्रभु येशु रुक गए और उन्हें आज्ञा दी कि वह व्यक्ति उनके पास लाया जाए. जब वह उनके पास लाया गया, प्रभु येशु ने उससे प्रश्न किया, |
| BSB 41 “What do you want Me to do for you?” “Lord,” he said, “let me see again.” | HINCV 41 “क्या चाहते हो? मैं तुम्हारे लिए क्या करूं?” “प्रभु मैं देखना चाहता हूं!” उसने उत्तर दिया. |
| BSB 42 “Receive your sight!” Jesus replied. “Your faith has healed you.” | HINCV 42 प्रभु येशु ने कहा, “रोशनी प्राप्त करो. तुम्हारे विश्वास ने तुम्हें स्वस्थ किया है.” |
| BSB 43 Immediately he received his sight and followed Jesus, glorifying God. And all the people, when they saw it, gave praise to God. | HINCV 43 तत्काल ही वह देखने लगा. परमेश्वर की वंदना करते हुए वह प्रभु येशु के पीछे चलने लगा. यह देख सारी भीड़ भी परमेश्वर का धन्यवाद करने लगी. |
Questions about Luke 18? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.