Luke 18
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then Jesus told them a parable about their need to pray at all times and not lose heart: | HINIRV 1 फिर उसने इसके विषय में कि नित्य प्रार्थना करना और साहस नहीं छोड़ना चाहिए उनसे यह दृष्टान्त कहा: |
| BSB 2 “In a certain town there was a judge who neither feared God nor respected men. | HINIRV 2 “किसी नगर में एक न्यायी रहता था; जो न परमेश्वर से डरता था और न किसी मनुष्य की परवाह करता था। |
| BSB 3 And there was a widow in that town who kept appealing to him, ‘Give me justice against my adversary.’ | HINIRV 3 और उसी नगर में एक विधवा भी रहती थी: जो उसके पास आ आकर कहा करती थी, ‘मेरा न्याय चुकाकर मुझे मुद्दई से बचा।’ |
| BSB 4 For a while he refused, but later he said to himself, ‘Though I neither fear God nor respect men, | HINIRV 4 उसने कितने समय तक तो न माना परन्तु अन्त में मन में विचार कर कहा, ‘यद्यपि मैं न परमेश्वर से डरता, और न मनुष्यों की कुछ परवाह करता हूँ; |
| BSB 5 yet because this widow keeps pestering me, I will give her justice. Otherwise, she will wear me out with her perpetual requests.’” | HINIRV 5 फिर भी यह विधवा मुझे सताती रहती है, इसलिए मैं उसका न्याय चुकाऊँगा, कहीं ऐसा न हो कि घड़ी-घड़ी आकर अन्त को मेरी नाक में दम करे।’” |
| BSB 6 And the Lord said, “Listen to the words of the unjust judge. | HINIRV 6 प्रभु ने कहा, “सुनो, कि यह अधर्मी न्यायी क्या कहता है? |
| BSB 7 Will not God bring about justice for His elect who cry out to Him day and night? Will He delay in helping them? | HINIRV 7 अतः क्या परमेश्वर अपने चुने हुओं का न्याय न चुकाएगा, जो रात-दिन उसकी दुहाई देते रहते; और क्या वह उनके विषय में देर करेगा? |
| BSB 8 I tell you, He will promptly carry out justice on their behalf. Nevertheless, when the Son of Man comes, will He find faith on earth?” | HINIRV 8 मैं तुम से कहता हूँ; वह तुरन्त उनका न्याय चुकाएगा; पर मनुष्य का पुत्र जब आएगा, तो क्या वह पृथ्वी पर विश्वास पाएगा?” |
| BSB 9 To some who trusted in their own righteousness and viewed others with contempt, He also told this parable: | HINIRV 9 और उसने उनसे जो अपने ऊपर भरोसा रखते थे, कि हम धर्मी हैं, और दूसरों को तुच्छ जानते थे, यह दृष्टान्त कहा: |
| BSB 10 “Two men went up to the temple to pray. One was a Pharisee and the other a tax collector. | HINIRV 10 “दो मनुष्य मन्दिर में प्रार्थना करने के लिये गए; एक फरीसी था और दूसरा चुंगी लेनेवाला। |
| BSB 11 The Pharisee stood by himself and prayed, ‘God, I thank You that I am not like other men—swindlers, evildoers, adulterers—or even like this tax collector. | HINIRV 11 फरीसी खड़ा होकर अपने मन में यह प्रार्थना करने लगा, ‘हे परमेश्वर, मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ, कि मैं और मनुष्यों के समान दुष्टता करनेवाला, अन्यायी और व्यभिचारी नहीं, और न इस चुंगी लेनेवाले के समान हूँ। |
| BSB 12 I fast twice a week and pay tithes of all that I acquire.’ | HINIRV 12 मैं सप्ताह में दो बार उपवास करता हूँ; मैं अपनी सब कमाई का दसवाँ अंश भी देता हूँ।’ |
| BSB 13 But the tax collector stood at a distance, unwilling even to lift up his eyes to heaven. Instead, he beat his breast and said, ‘God, have mercy on me, a sinner!’ | HINIRV 13 “परन्तु चुंगी लेनेवाले ने दूर खड़े होकर, स्वर्ग की ओर आँख उठाना भी न चाहा, वरन् अपनी छाती पीट-पीट कर कहा, ‘हे परमेश्वर मुझ पापी पर दया कर!’ (भज. 51:1) |
| BSB 14 I tell you, this man, rather than the Pharisee, went home justified. For everyone who exalts himself will be humbled, but the one who humbles himself will be exalted.” | HINIRV 14 मैं तुम से कहता हूँ, कि वह दूसरा नहीं; परन्तु यही मनुष्य धर्मी ठहरा और अपने घर गया; क्योंकि जो कोई अपने आपको बड़ा बनाएगा, वह छोटा किया जाएगा; और जो अपने आपको छोटा बनाएगा, वह बड़ा किया जाएगा।” |
| BSB 15 Now people were even bringing their babies to Jesus for Him to place His hands on them. And when the disciples saw this, they rebuked those who brought them. | HINIRV 15 फिर लोग अपने बच्चों को भी उसके पास लाने लगे, कि वह उन पर हाथ रखे; और चेलों ने देखकर उन्हें डाँटा। |
| BSB 16 But Jesus called the children to Him and said, “Let the little children come to Me, and do not hinder them! For the kingdom of God belongs to such as these. | HINIRV 16 यीशु ने बच्चों को पास बुलाकर कहा, “बालकों को मेरे पास आने दो, और उन्हें मना न करो: क्योंकि परमेश्वर का राज्य ऐसों ही का है। |
| BSB 17 Truly I tell you, anyone who does not receive the kingdom of God like a little child will never enter it.” | HINIRV 17 मैं तुम से सच कहता हूँ, कि जो कोई परमेश्वर के राज्य को बालक के समान ग्रहण न करेगा वह उसमें कभी प्रवेश करने न पाएगा।” |
| BSB 18 Then a certain ruler asked Him, “Good Teacher, what must I do to inherit eternal life?” | HINIRV 18 किसी सरदार ने उससे पूछा, “हे उत्तम गुरु, अनन्त जीवन का अधिकारी होने के लिये मैं क्या करूँ?” |
| BSB 19 “Why do you call Me good?” Jesus replied. “No one is good except God alone. | HINIRV 19 यीशु ने उससे कहा, “तू मुझे उत्तम क्यों कहता है? कोई उत्तम नहीं, केवल एक, अर्थात् परमेश्वर। |
| BSB 20 You know the commandments: ‘Do not commit adultery, do not murder, do not steal, do not bear false witness, honor your father and mother.’” | HINIRV 20 तू आज्ञाओं को तो जानता है: ‘व्यभिचार न करना, हत्या न करना, चोरी न करना, झूठी गवाही न देना, अपने पिता और अपनी माता का आदर करना।’” |
| BSB 21 “All these I have kept from my youth,” he said. | HINIRV 21 उसने कहा, “मैं तो इन सब को लड़कपन ही से मानता आया हूँ।” |
| BSB 22 On hearing this, Jesus told him, “You still lack one thing: Sell everything you own and give to the poor, and you will have treasure in heaven. Then come, follow Me.” | HINIRV 22 यह सुन, “यीशु ने उससे कहा, तुझ में अब भी एक बात की घटी है, अपना सब कुछ बेचकर कंगालों को बाँट दे; और तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा, और आकर मेरे पीछे हो ले।” |
| BSB 23 But when the ruler heard this, he became very sad, because he was extremely wealthy. | HINIRV 23 वह यह सुनकर बहुत उदास हुआ, क्योंकि वह बड़ा धनी था। |
| BSB 24 Seeing the man’s sadness, Jesus said, “How hard it is for the rich to enter the kingdom of God! | HINIRV 24 यीशु ने उसे देखकर कहा, “धनवानों का परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना कितना कठिन है! |
| BSB 25 Indeed, it is easier for a camel to pass through the eye of a needle than for a rich man to enter the kingdom of God.” | HINIRV 25 परमेश्वर के राज्य में धनवान के प्रवेश करने से ऊँट का सूई के नाके में से निकल जाना सहज है।” |
| BSB 26 Those who heard this asked, “Who then can be saved?” | HINIRV 26 और सुननेवालों ने कहा, “तो फिर किसका उद्धार हो सकता है?” |
| BSB 27 But Jesus said, “What is impossible with man is possible with God.” | HINIRV 27 उसने कहा, “जो मनुष्य से नहीं हो सकता, वह परमेश्वर से हो सकता है।” |
| BSB 28 “Look,” said Peter, “we have left all we had to follow You.” | HINIRV 28 पतरस ने कहा, “देख, हम तो घर-बार छोड़कर तेरे पीछे हो लिये हैं।” |
| BSB 29 “Truly I tell you,” Jesus replied, “no one who has left home or wife or brothers or parents or children for the sake of the kingdom of God | HINIRV 29 उसने उनसे कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, कि ऐसा कोई नहीं जिसने परमेश्वर के राज्य के लिये घर, या पत्नी, या भाइयों, या माता-पिता, या बाल-बच्चों को छोड़ दिया हो। |
| BSB 30 will fail to receive many times more in this age—and in the age to come, eternal life.” | HINIRV 30 और इस समय कई गुणा अधिक न पाए; और परलोक में अनन्त जीवन।” |
| BSB 31 Then Jesus took the Twelve aside and said to them, “Look, we are going up to Jerusalem, and everything the prophets have written about the Son of Man will be fulfilled. | HINIRV 31 फिर उसने बारहों को साथ लेकर उनसे कहा, “हम यरूशलेम को जाते हैं, और जितनी बातें मनुष्य के पुत्र के लिये भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा लिखी गई हैं वे सब पूरी होंगी। |
| BSB 32 He will be delivered over to the Gentiles and will be mocked and insulted and spit upon. | HINIRV 32 क्योंकि वह अन्यजातियों के हाथ में सौंपा जाएगा, और वे उसका उपहास करेंगे; और उसका अपमान करेंगे, और उस पर थूकेंगे। |
| BSB 33 They will flog Him and kill Him, and on the third day He will rise again.” | HINIRV 33 और उसे कोड़े मारेंगे, और मार डालेंगे, और वह तीसरे दिन जी उठेगा।” |
| BSB 34 But the disciples did not understand any of these things. The meaning was hidden from them, and they did not comprehend what He was saying. | HINIRV 34 और उन्होंने इन बातों में से कोई बात न समझी और यह बात उनसे छिपी रही, और जो कहा गया था वह उनकी समझ में न आया। |
| BSB 35 As Jesus drew near to Jericho, a blind man was sitting beside the road, begging. | HINIRV 35 जब वह यरीहो के निकट पहुँचा, तो एक अंधा सड़क के किनारे बैठा हुआ भीख माँग रहा था। |
| BSB 36 When he heard the crowd going by, he asked what was happening. | HINIRV 36 और वह भीड़ के चलने की आहट सुनकर पूछने लगा, “यह क्या हो रहा है?” |
| BSB 37 “Jesus of Nazareth is passing by,” they told him. | HINIRV 37 उन्होंने उसको बताया, “यीशु नासरी जा रहा है।” |
| BSB 38 So he called out, “Jesus, Son of David, have mercy on me!” | HINIRV 38 तब उसने पुकारके कहा, “हे यीशु, दाऊद की सन्तान, मुझ पर दया कर!” |
| BSB 39 Those who led the way admonished him to be silent, but he cried out all the louder, “Son of David, have mercy on me!” | HINIRV 39 जो आगे-आगे जा रहे थे, वे उसे डाँटने लगे कि चुप रहे परन्तु वह और भी चिल्लाने लगा, “हे दाऊद की सन्तान, मुझ पर दया कर!” |
| BSB 40 Jesus stopped and directed that the man be brought to Him. When he had come near, Jesus asked him, | HINIRV 40 तब यीशु ने खड़े होकर आज्ञा दी कि उसे मेरे पास लाओ, और जब वह निकट आया, तो उसने उससे यह पूछा, |
| BSB 41 “What do you want Me to do for you?” “Lord,” he said, “let me see again.” | HINIRV 41 तू क्या चाहता है, “मैं तेरे लिये करूँ?” उसने कहा, “हे प्रभु, यह कि मैं देखने लगूँ।” |
| BSB 42 “Receive your sight!” Jesus replied. “Your faith has healed you.” | HINIRV 42 यीशु ने उससे कहा, “देखने लग, तेरे विश्वास ने तुझे अच्छा कर दिया है।” |
| BSB 43 Immediately he received his sight and followed Jesus, glorifying God. And all the people, when they saw it, gave praise to God. | HINIRV 43 और वह तुरन्त देखने लगा; और परमेश्वर की बड़ाई करता हुआ, उसके पीछे हो लिया, और सब लोगों ने देखकर परमेश्वर की स्तुति की। |
Questions about Luke 18? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.