Mark 13

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 As Jesus was leaving the temple, one of His disciples said to Him, “Teacher, look at the magnificent stones and buildings!”

HINIRV

1 जब वह मन्दिर से निकल रहा था, तो उसके चेलों में से एक ने उससे कहा, “हे गुरु, देख, कैसे-कैसे पत्थर और कैसे-कैसे भवन हैं!”

BSB

2 “Do you see all these great buildings?” Jesus replied. “Not one stone here will be left on another; every one will be thrown down.”

HINIRV

2 यीशु ने उससे कहा, “क्या तुम ये बड़े-बड़े भवन देखते हो: यहाँ पत्थर पर पत्थर भी बचा न रहेगा जो ढाया न जाएगा।”

BSB

3 While Jesus was sitting on the Mount of Olives opposite the temple, Peter, James, John, and Andrew asked Him privately,

HINIRV

3 जब वह जैतून के पहाड़ पर मन्दिर के सामने बैठा था, तो पतरस और याकूब और यूहन्ना और अन्द्रियास ने अलग जाकर उससे पूछा,

BSB

4 “Tell us, when will these things happen? And what will be the sign that they are about to be fulfilled?”

HINIRV

4 “हमें बता कि ये बातें कब होंगी? और जब ये सब बातें पूरी होने पर होंगी उस समय का क्या चिन्ह होगा?”

BSB

5 Jesus began by telling them, “See to it that no one deceives you.

HINIRV

5 यीशु उनसे कहने लगा, “सावधान रहो कि कोई तुम्हें न भरमाए।

BSB

6 Many will come in My name, claiming, ‘I am He,’ and will deceive many.

HINIRV

6 बहुत सारे मेरे नाम से आकर कहेंगे, ‘मैं वही हूँ’ और बहुतों को भरमाएँगे।

BSB

7 When you hear of wars and rumors of wars, do not be alarmed. These things must happen, but the end is still to come.

HINIRV

7 और जब तुम लड़ाइयाँ, और लड़ाइयों की चर्चा सुनो, तो न घबराना; क्योंकि इनका होना अवश्य है, परन्तु उस समय अन्त न होगा।

BSB

8 Nation will rise against nation, and kingdom against kingdom. There will be earthquakes in various places, as well as famines. These are the beginning of birth pains.

HINIRV

8 क्योंकि जाति पर जाति, और राज्य पर राज्य चढ़ाई करेगा। और हर कहीं भूकम्प होंगे, और अकाल पड़ेंगे। यह तो पीड़ाओं का आरम्भ ही होगा। (यिर्म. 6:24)

BSB

9 So be on your guard. You will be delivered over to the councils and beaten in the synagogues. On My account you will stand before governors and kings as witnesses to them.

HINIRV

9 “परन्तु तुम अपने विषय में सावधान रहो, क्योंकि लोग तुम्हें सभाओं में सौंपेंगे और तुम आराधनालयों में पीटे जाओगे, और मेरे कारण राज्यपालों और राजाओं के आगे खड़े किए जाओगे, ताकि उनके लिये गवाही हो।

BSB

10 And the gospel must first be proclaimed to all the nations.

HINIRV

10 पर अवश्य है कि पहले सुसमाचार सब जातियों में प्रचार किया जाए।

BSB

11 But when they arrest you and hand you over, do not worry beforehand what to say. Instead, speak whatever you are given at that time, for it will not be you speaking, but the Holy Spirit.

HINIRV

11 जब वे तुम्हें ले जाकर सौंपेंगे, तो पहले से चिन्ता न करना, कि हम क्या कहेंगे। पर जो कुछ तुम्हें उसी समय बताया जाए, वही कहना; क्योंकि बोलनेवाले तुम नहीं हो, परन्तु पवित्र आत्मा है।

BSB

12 Brother will betray brother to death, and a father his child. Children will rise against their parents and have them put to death.

HINIRV

12 और भाई को भाई, और पिता को पुत्र मरने के लिये सौंपेंगे, और बच्चे माता-पिता के विरोध में उठकर उन्हें मरवा डालेंगे। (लूका 21:16, मीका 7:6)

BSB

13 You will be hated by everyone because of My name, but the one who perseveres to the end will be saved.

HINIRV

13 और मेरे नाम के कारण सब लोग तुम से बैर करेंगे; पर जो अन्त तक धीरज धरे रहेगा, उसी का उद्धार होगा।

BSB

14 So when you see the abomination of desolation standing where it should not be (let the reader understand), then let those who are in Judea flee to the mountains.

HINIRV

14 “अतः जब तुम उस उजाड़नेवाली घृणित वस्तु को जहाँ उचित नहीं वहाँ खड़ी देखो, (पढ़नेवाला समझ ले) तब जो यहूदिया में हों, वे पहाड़ों पर भाग जाएँ। (दानि. 9:27, दानि. 12:11)

BSB

15 Let no one on the housetop go back inside to retrieve anything from his house.

HINIRV

15 जो छत पर हो, वह अपने घर से कुछ लेने को नीचे न उतरे और न भीतर जाए।

BSB

16 And let no one in the field return for his cloak.

HINIRV

16 और जो खेत में हो, वह अपना कपड़ा लेने के लिये पीछे न लौटे।

BSB

17 How miserable those days will be for pregnant and nursing mothers!

HINIRV

17 उन दिनों में जो गर्भवती और दूध पिलाती होंगी, उनके लिये हाय! हाय!

BSB

18 Pray that this will not occur in the winter.

HINIRV

18 और प्रार्थना किया करो कि यह जाड़े में न हो।

BSB

19 For those will be days of tribulation unseen from the beginning of God’s creation until now, and never to be seen again.

HINIRV

19 क्योंकि वे दिन ऐसे क्लेश के होंगे, कि सृष्टि के आरम्भ से जो परमेश्वर ने रची है अब तक न तो हुए, और न कभी फिर होंगे। (मत्ती 24:21)

BSB

20 If the Lord had not cut short those days, nobody would be saved. But for the sake of the elect, whom He has chosen, He has cut them short.

HINIRV

20 और यदि प्रभु उन दिनों को न घटाता, तो कोई प्राणी भी न बचता; परन्तु उन चुने हुओं के कारण जिनको उसने चुना है, उन दिनों को घटाया।

BSB

21 At that time if anyone says to you, ‘Look, here is the Christ!’ or ‘There He is!’ do not believe it.

HINIRV

21 उस समय यदि कोई तुम से कहे, ‘देखो, मसीह यहाँ है!’ या ‘देखो, वहाँ है!’ तो विश्वास न करना।

BSB

22 For false Christs and false prophets will appear and perform signs and wonders to deceive even the elect, if that were possible.

HINIRV

22 क्योंकि झूठे मसीह और झूठे भविष्यद्वक्ता उठ खड़े होंगे, और चिन्ह और अद्भुत काम दिखाएँगे कि यदि हो सके तो चुने हुओं को भी भरमा दें। (मत्ती 24:24)

BSB

23 So be on your guard; I have told you everything in advance.

HINIRV

23 पर तुम सावधान रहो देखो, मैंने तुम्हें सब बातें पहले ही से कह दी हैं।

BSB

24 But in those days, after that tribulation: ‘The sun will be darkened, and the moon will not give its light;

HINIRV

24 “उन दिनों में, उस क्लेश के बाद सूरज अंधेरा हो जाएगा, और चाँद प्रकाश न देगा;

BSB

25 the stars will fall from the sky, and the powers of the heavens will be shaken.’

HINIRV

25 और आकाश से तारागण गिरने लगेंगे, और आकाश की शक्तियाँ हिलाई जाएँगी। (प्रका. 6:13, यशा. 34:4)

BSB

26 At that time they will see the Son of Man coming in the clouds with great power and glory.

HINIRV

26 “तब लोग मनुष्य के पुत्र को बड़ी सामर्थ्य और महिमा के साथ बादलों में आते देखेंगे। (दानि. 7:13, प्रका. 1:17)

BSB

27 And He will send out the angels to gather His elect from the four winds, from the ends of the earth to the ends of heaven.

HINIRV

27 उस समय वह अपने स्वर्गदूतों को भेजकर, पृथ्वी के इस छोर से आकाश के उस छोर तक चारों दिशाओं से अपने चुने हुए लोगों को इकट्ठा करेगा। (व्यव. 30:4, मत्ती 24:31)

BSB

28 Now learn this lesson from the fig tree: As soon as its branches become tender and sprout leaves, you know that summer is near.

HINIRV

28 “अंजीर के पेड़ से यह दृष्टान्त सीखो जब उसकी डाली कोमल हो जाती; और पत्ते निकलने लगते हैं; तो तुम जान लेते हो, कि ग्रीष्मकाल निकट है।

BSB

29 So also, when you see these things happening, know that He is near, right at the door.

HINIRV

29 इसी रीति से जब तुम इन बातों को होते देखो, तो जान लो, कि वह निकट है वरन् द्वार ही पर है।

BSB

30 Truly I tell you, this generation will not pass away until all these things have happened.

HINIRV

30 मैं तुम से सच कहता हूँ, कि जब तक ये सब बातें न हो लेंगी, तब तक यह लोग जाते न रहेंगे।

BSB

31 Heaven and earth will pass away, but My words will never pass away.

HINIRV

31 आकाश और पृथ्वी टल जाएँगे, परन्तु मेरी बातें कभी न टलेंगी। (यशा. 40:8, लूका 21:33)

BSB

32 No one knows about that day or hour, not even the angels in heaven, nor the Son, but only the Father.

HINIRV

32 “उस दिन या उस समय के विषय में कोई नहीं जानता, न स्वर्ग के दूत और न पुत्र; परन्तु केवल पिता।

BSB

33 Be on your guard and stay alert! For you do not know when the appointed time will come.

HINIRV

33 देखो, जागते और प्रार्थना करते रहो; क्योंकि तुम नहीं जानते कि वह समय कब आएगा।

BSB

34 It is like a man going on a journey who left his house, put each servant in charge of his own task, and instructed the doorkeeper to keep watch.

HINIRV

34 यह उस मनुष्य के समान दशा है, जो परदेश जाते समय अपना घर छोड़ जाए, और अपने दासों को अधिकार दे: और हर एक को उसका काम जता दे, और द्वारपाल को जागते रहने की आज्ञा दे।

BSB

35 Therefore keep watch, because you do not know when the master of the house will return—whether in the evening, at midnight, when the rooster crows, or in the morning.

HINIRV

35 इसलिए जागते रहो; क्योंकि तुम नहीं जानते कि घर का स्वामी कब आएगा, साँझ को या आधी रात को, या मुर्गे के बाँग देने के समय या भोर को।

BSB

36 Otherwise, he may arrive without notice and find you sleeping.

HINIRV

36 ऐसा न हो कि वह अचानक आकर तुम्हें सोते पाए।

BSB

37 And what I say to you, I say to everyone: Keep watch!”

HINIRV

37 और जो मैं तुम से कहता हूँ, वही सबसे कहता हूँ: जागते रहो।”

Questions about Mark 13? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.