Mark 14
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Now the Passover and the Feast of Unleavened Bread were two days away, and the chief priests and scribes were looking for a covert way to arrest Jesus and kill Him. | HINIRV 1 दो दिन के बाद फसह और अख़मीरी रोटी का पर्व होनेवाला था। और प्रधान याजक और शास्त्री इस बात की खोज में थे कि उसे कैसे छल से पकड़कर मार डालें। |
| BSB 2 “But not during the feast,” they said, “or there may be a riot among the people.” | HINIRV 2 परन्तु कहते थे, “पर्व के दिन नहीं, कहीं ऐसा न हो कि लोगों में दंगा मचे।” |
| BSB 3 While Jesus was in Bethany reclining at the table in the home of Simon the Leper, a woman came with an alabaster jar of expensive perfume, made of pure nard. She broke open the jar and poured it on Jesus’ head. | HINIRV 3 जब वह बैतनिय्याह में शमौन कोढ़ी के घर भोजन करने बैठा हुआ था तब एक स्त्री संगमरमर के पात्र में जटामासी का बहुमूल्य शुद्ध इत्र लेकर आई; और पात्र तोड़कर इत्र को उसके सिर पर उण्डेला। |
| BSB 4 Some of those present, however, expressed their indignation to one another: “Why this waste of perfume? | HINIRV 4 परन्तु कुछ लोग अपने मन में झुँझलाकर कहने लगे, “इस इत्र का क्यों सत्यानाश किया गया? |
| BSB 5 It could have been sold for over three hundred denarii and the money given to the poor.” And they scolded her. | HINIRV 5 क्योंकि यह इत्र तो तीन सौ दीनार से अधिक मूल्य में बेचकर गरीबों को बाँटा जा सकता था।” और वे उसको झिड़कने लगे। |
| BSB 6 But Jesus said, “Leave her alone; why are you bothering her? She has done a beautiful deed to Me. | HINIRV 6 यीशु ने कहा, “उसे छोड़ दो; उसे क्यों सताते हो? उसने तो मेरे साथ भलाई की है। |
| BSB 7 The poor you will always have with you, and you can help them whenever you want. But you will not always have Me. | HINIRV 7 गरीब तुम्हारे साथ सदा रहते हैं और तुम जब चाहो तब उनसे भलाई कर सकते हो; पर मैं तुम्हारे साथ सदा न रहूँगा। (व्यव. 15:11) |
| BSB 8 She has done what she could to anoint My body in advance of My burial. | HINIRV 8 जो कुछ वह कर सकी, उसने किया; उसने मेरे गाड़े जाने की तैयारी में पहले से मेरी देह पर इत्र मला है। |
| BSB 9 And truly I tell you, wherever the gospel is preached in all the world, what she has done will also be told in memory of her.” | HINIRV 9 मैं तुम से सच कहता हूँ, कि सारे जगत में जहाँ कहीं सुसमाचार प्रचार किया जाएगा, वहाँ उसके इस काम की चर्चा भी उसके स्मरण में की जाएगी।” |
| BSB 10 Then Judas Iscariot, one of the Twelve, went to the chief priests to betray Jesus to them. | HINIRV 10 तब यहूदा इस्करियोती जो बारह में से एक था, प्रधान याजकों के पास गया, कि उसे उनके हाथ पकड़वा दे। |
| BSB 11 They were delighted to hear this, and they promised to give him money. So Judas began to look for an opportunity to betray Jesus. | HINIRV 11 वे यह सुनकर आनन्दित हुए, और उसको रुपये देना स्वीकार किया, और यह अवसर ढूँढ़ने लगा कि उसे किसी प्रकार पकड़वा दे। |
| BSB 12 On the first day of the Feast of Unleavened Bread, when the Passover lamb was to be sacrificed, Jesus’ disciples asked Him, “Where do You want us to prepare for You to eat the Passover?” | HINIRV 12 अख़मीरी रोटी के पर्व के पहले दिन, जिसमें वे फसह का बलिदान करते थे, उसके चेलों ने उससे पूछा, “तू कहाँ चाहता है, कि हम जाकर तेरे लिये फसह खाने की तैयारी करें?” (निर्ग. 12:6, निर्ग. 12:15) |
| BSB 13 So He sent two of His disciples and told them, “Go into the city, and a man carrying a jug of water will meet you. Follow him, | HINIRV 13 उसने अपने चेलों में से दो को यह कहकर भेजा, “नगर में जाओ, और एक मनुष्य जल का घड़ा उठाए हुए तुम्हें मिलेगा, उसके पीछे हो लेना। |
| BSB 14 and whichever house he enters, say to the owner, ‘The Teacher asks: Where is My guest room, where I may eat the Passover with My disciples?’ | HINIRV 14 और वह जिस घर में जाए उस घर के स्वामी से कहना: ‘गुरु कहता है, कि मेरी पाहुनशाला जिसमें मैं अपने चेलों के साथ फसह खाऊँ कहाँ है?’ |
| BSB 15 And he will show you a large upper room, furnished and ready. Make preparations for us there.” | HINIRV 15 वह तुम्हें एक सजी-सजाई, और तैयार की हुई बड़ी अटारी दिखा देगा, वहाँ हमारे लिये तैयारी करो।” |
| BSB 16 So the disciples left and went into the city, where they found everything as Jesus had described. And they prepared the Passover. | HINIRV 16 तब चेले निकलकर नगर में आए और जैसा उसने उनसे कहा था, वैसा ही पाया, और फसह तैयार किया। |
| BSB 17 When evening came, Jesus arrived with the Twelve. | HINIRV 17 जब साँझ हुई, तो वह बारहों के साथ आया। |
| BSB 18 And while they were reclining and eating, Jesus said, “Truly I tell you, one of you who is eating with Me will betray Me.” | HINIRV 18 और जब वे बैठे भोजन कर रहे थे, तो यीशु ने कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, कि तुम में से एक, जो मेरे साथ भोजन कर रहा है, मुझे पकड़वाएगा।” (भज. 41:9) |
| BSB 19 They began to be grieved and to ask Him one after another, “Surely not I?” | HINIRV 19 उन पर उदासी छा गई और वे एक-एक करके उससे कहने लगे, “क्या वह मैं हूँ?” |
| BSB 20 He answered, “It is one of the Twelve—the one who is dipping his hand into the bowl with Me. | HINIRV 20 उसने उनसे कहा, “वह बारहों में से एक है, जो मेरे साथ थाली में हाथ डालता है। |
| BSB 21 The Son of Man will go just as it is written about Him, but woe to that man by whom He is betrayed! It would be better for him if he had not been born.” | HINIRV 21 क्योंकि मनुष्य का पुत्र तो, जैसा उसके विषय में लिखा है, जाता ही है; परन्तु उस मनुष्य पर हाय जिसके द्वारा मनुष्य का पुत्र पकड़वाया जाता है! यदि उस मनुष्य का जन्म ही न होता तो उसके लिये भला होता।” |
| BSB 22 While they were eating, Jesus took bread, spoke a blessing and broke it, and gave it to the disciples, saying, “Take it; this is My body.” | HINIRV 22 और जब वे खा ही रहे थे तो उसने रोटी ली, और आशीष माँगकर तोड़ी, और उन्हें दी, और कहा, “लो, यह मेरी देह है।” |
| BSB 23 Then He took the cup, gave thanks, and gave it to them, and they all drank from it. | HINIRV 23 फिर उसने कटोरा लेकर धन्यवाद किया, और उन्हें दिया; और उन सब ने उसमें से पीया। |
| BSB 24 He said to them, “This is My blood of the covenant, which is poured out for many. | HINIRV 24 और उसने उनसे कहा, “यह वाचा का मेरा वह लहू है, जो बहुतों के लिये बहाया जाता है। (निर्ग. 24:8, जक. 9:11) |
| BSB 25 Truly I tell you, I will no longer drink of the fruit of the vine until that day when I drink it anew in the kingdom of God.” | HINIRV 25 मैं तुम से सच कहता हूँ, कि दाख का रस उस दिन तक फिर कभी न पीऊँगा, जब तक परमेश्वर के राज्य में नया न पीऊँ।” |
| BSB 26 And when they had sung a hymn, they went out to the Mount of Olives. | HINIRV 26 फिर वे भजन गाकर बाहर जैतून के पहाड़ पर गए। |
| BSB 27 Then Jesus said to them, “You will all fall away, for it is written: ‘I will strike the Shepherd, and the sheep will be scattered.’ | HINIRV 27 तब यीशु ने उनसे कहा, “तुम सब ठोकर खाओगे, क्योंकि लिखा है: ‘मैं चरवाहे को मारूँगा, और भेड़ें तितर-बितर हो जाएँगी।’ |
| BSB 28 But after I have risen, I will go ahead of you into Galilee.” | HINIRV 28 “परन्तु मैं अपने जी उठने के बाद तुम से पहले गलील को जाऊँगा।” |
| BSB 29 Peter declared, “Even if all fall away, I never will.” | HINIRV 29 पतरस ने उससे कहा, “यदि सब ठोकर खाएँ तो खाएँ, पर मैं ठोकर नहीं खाऊँगा।” |
| BSB 30 “Truly I tell you,” Jesus replied, “this very night, before the rooster crows twice, you will deny Me three times.” | HINIRV 30 यीशु ने उससे कहा, “मैं तुझ से सच कहता हूँ, कि आज ही इसी रात को मुर्गे के दो बार बाँग देने से पहले, तू तीन बार मुझसे मुकर जाएगा।” |
| BSB 31 But Peter kept insisting, “Even if I have to die with You, I will never deny You.” And all the others said the same thing. | HINIRV 31 पर उसने और भी जोर देकर कहा, “यदि मुझे तेरे साथ मरना भी पड़े फिर भी तेरा इन्कार कभी न करूँगा।” इसी प्रकार और सब ने भी कहा। |
| BSB 32 Then they came to a place called Gethsemane, and Jesus told His disciples, “Sit here while I pray.” | HINIRV 32 फिर वे गतसमनी नामक एक जगह में आए; और उसने अपने चेलों से कहा, “यहाँ बैठे रहो, जब तक मैं प्रार्थना करूँ।” |
| BSB 33 He took with Him Peter, James, and John, and began to be deeply troubled and distressed. | HINIRV 33 और वह पतरस और याकूब और यूहन्ना को अपने साथ ले गया; और बहुत ही अधीर और व्याकुल होने लगा, |
| BSB 34 Then He said to them, “My soul is consumed with sorrow to the point of death. Stay here and keep watch.” | HINIRV 34 और उनसे कहा, “मेरा मन बहुत उदास है, यहाँ तक कि मैं मरने पर हूँ: तुम यहाँ ठहरो और जागते रहो।” (भज. 42:5) |
| BSB 35 Going a little farther, He fell to the ground and prayed that, if it were possible, the hour would pass from Him. | HINIRV 35 और वह थोड़ा आगे बढ़ा, और भूमि पर गिरकर प्रार्थना करने लगा, कि यदि हो सके तो यह समय मुझ पर से टल जाए। |
| BSB 36 “Abba, Father,” He said, “all things are possible for You. Take this cup from Me. Yet not what I will, but what You will.” | HINIRV 36 और कहा, “हे अब्बा, हे पिता, तुझ से सब कुछ हो सकता है; इस कटोरे को मेरे पास से हटा ले: फिर भी जैसा मैं चाहता हूँ वैसा नहीं, पर जो तू चाहता है वही हो।” |
| BSB 37 Then Jesus returned and found them sleeping. “Simon, are you asleep?” He asked. “Were you not able to keep watch for one hour? | HINIRV 37 फिर वह आया और उन्हें सोते पाकर पतरस से कहा, “हे शमौन, तू सो रहा है? क्या तू एक घंटे भी न जाग सका? |
| BSB 38 Watch and pray so that you will not enter into temptation. For the spirit is willing, but the body is weak.” | HINIRV 38 जागते और प्रार्थना करते रहो कि तुम परीक्षा में न पड़ो। आत्मा तो तैयार है, पर शरीर दुर्बल है।” |
| BSB 39 Again He went away and prayed, saying the same thing. | HINIRV 39 और वह फिर चला गया, और वही बात कहकर प्रार्थना की। |
| BSB 40 And again Jesus returned and found them sleeping, for their eyes were heavy. And they did not know what to answer Him. | HINIRV 40 और फिर आकर उन्हें सोते पाया, क्योंकि उनकी आँखें नींद से भरी थीं; और नहीं जानते थे कि उसे क्या उत्तर दें। |
| BSB 41 When Jesus returned the third time, He said, “Are you still sleeping and resting? That is enough! The hour has come. Look, the Son of Man is betrayed into the hands of sinners. | HINIRV 41 फिर तीसरी बार आकर उनसे कहा, “अब सोते रहो और विश्राम करो, बस, घड़ी आ पहुँची; देखो मनुष्य का पुत्र पापियों के हाथ पकड़वाया जाता है। |
| BSB 42 Rise, let us go. See, My betrayer is approaching!” | HINIRV 42 उठो, चलें! देखो, मेरा पकड़वानेवाला निकट आ पहुँचा है!” |
| BSB 43 While Jesus was still speaking, Judas, one of the Twelve, arrived, accompanied by a crowd armed with swords and clubs, sent from the chief priests, scribes, and elders. | HINIRV 43 वह यह कह ही रहा था, कि यहूदा जो बारहों में से था, अपने साथ प्रधान याजकों और शास्त्रियों और प्राचीनों की ओर से एक बड़ी भीड़ तलवारें और लाठियाँ लिए हुए तुरन्त आ पहुँची। |
| BSB 44 Now the betrayer had arranged a signal with them: “The One I kiss is the man; arrest Him and lead Him away securely.” | HINIRV 44 और उसके पकड़वानेवाले ने उन्हें यह पता दिया था, कि जिसको मैं चूमूं वही है, उसे पकड़कर सावधानी से ले जाना। |
| BSB 45 Going directly to Jesus, he said, “Rabbi!” and kissed Him. | HINIRV 45 और वह आया, और तुरन्त उसके पास जाकर कहा, “हे रब्बी!” और उसको बहुत चूमा। |
| BSB 46 Then the men seized Jesus and arrested Him. | HINIRV 46 तब उन्होंने उस पर हाथ डालकर उसे पकड़ लिया। |
| BSB 47 And one of the bystanders drew his sword and struck the servant of the high priest, cutting off his ear. | HINIRV 47 उनमें से जो पास खड़े थे, एक ने तलवार खींचकर महायाजक के दास पर चलाई, और उसका कान उड़ा दिया। |
| BSB 48 Jesus asked the crowd, “Have you come out with swords and clubs to arrest Me as you would an outlaw? | HINIRV 48 यीशु ने उनसे कहा, “क्या तुम डाकू जानकर मुझे पकड़ने के लिये तलवारें और लाठियाँ लेकर निकले हो? |
| BSB 49 Every day I was with you, teaching in the temple courts, and you did not arrest Me. But this has happened that the Scriptures would be fulfilled.” | HINIRV 49 मैं तो हर दिन मन्दिर में तुम्हारे साथ रहकर उपदेश दिया करता था, और तब तुम ने मुझे न पकड़ा: परन्तु यह इसलिए हुआ है कि पवित्रशास्त्र की बातें पूरी हों।” |
| BSB 50 Then everyone deserted Him and fled. | HINIRV 50 इस पर सब चेले उसे छोड़कर भाग गए। (भज. 88:18) |
| BSB 51 One young man who had been following Jesus was wearing a linen cloth around his body. They caught hold of him, | HINIRV 51 और एक जवान अपनी नंगी देह पर चादर ओढ़े हुए उसके पीछे हो लिया; और लोगों ने उसे पकड़ा। |
| BSB 52 but he pulled free of the linen cloth and ran away naked. | HINIRV 52 पर वह चादर छोड़कर नंगा भाग गया। |
| BSB 53 They led Jesus away to the high priest, and all the chief priests, elders, and scribes assembled. | HINIRV 53 फिर वे यीशु को महायाजक के पास ले गए; और सब प्रधान याजक और पुरनिए और शास्त्री उसके यहाँ इकट्ठे हो गए। |
| BSB 54 Peter followed Him at a distance, right into the courtyard of the high priest. And he sat with the officers and warmed himself by the fire. | HINIRV 54 पतरस दूर ही दूर से उसके पीछे-पीछे महायाजक के आँगन के भीतर तक गया, और प्यादों के साथ बैठकर आग तापने लगा। |
| BSB 55 Now the chief priests and the whole Sanhedrin were seeking testimony against Jesus to put Him to death, but they did not find any. | HINIRV 55 प्रधान याजक और सारी महासभा यीशु को मार डालने के लिये उसके विरोध में गवाही की खोज में थे, पर न मिली। |
| BSB 56 For many bore false witness against Jesus, but their testimony was inconsistent. | HINIRV 56 क्योंकि बहुत से उसके विरोध में झूठी गवाही दे रहे थे, पर उनकी गवाही एक सी न थी। |
| BSB 57 Then some men stood up and testified falsely against Him: | HINIRV 57 तब कितनों ने उठकर उस पर यह झूठी गवाही दी, |
| BSB 58 “We heard Him say, ‘I will destroy this man-made temple, and in three days I will build another that is made without hands.’” | HINIRV 58 “हमने इसे यह कहते सुना है ‘मैं इस हाथ के बनाए हुए मन्दिर को ढा दूँगा, और तीन दिन में दूसरा बनाऊँगा, जो हाथ से न बना हो।’” |
| BSB 59 But even their testimony was inconsistent. | HINIRV 59 इस पर भी उनकी गवाही एक सी न निकली। |
| BSB 60 So the high priest stood up before them and questioned Jesus, “Have You no answer? What are these men testifying against You?” | HINIRV 60 तब महायाजक ने बीच में खड़े होकर यीशु से पूछा; “तू कोई उत्तर नहीं देता? ये लोग तेरे विरोध में क्या गवाही देते हैं?” |
| BSB 61 But Jesus remained silent and made no reply. Again the high priest questioned Him, “Are You the Christ, the Son of the Blessed One?” | HINIRV 61 परन्तु वह मौन साधे रहा, और कुछ उत्तर न दिया। महायाजक ने उससे फिर पूछा, “क्या तू उस परमधन्य का पुत्र मसीह है?” |
| BSB 62 “I am,” said Jesus, “and you will see the Son of Man sitting at the right hand of Power and coming with the clouds of heaven.” | HINIRV 62 यीशु ने कहा, “हाँ मैं हूँ: और तुम मनुष्य के पुत्र को सर्वशक्तिमान की दाहिनी ओर बैठे, और आकाश के बादलों के साथ आते देखोगे।” (दानि. 7:13, भज. 110:1) |
| BSB 63 At this, the high priest tore his clothes and declared, “Why do we need any more witnesses? | HINIRV 63 तब महायाजक ने अपने वस्त्र फाड़कर कहा, “अब हमें गवाहों का क्या प्रयोजन है? (मत्ती 26:65) |
| BSB 64 You have heard the blasphemy. What is your verdict?” And they all condemned Him as deserving of death. | HINIRV 64 तुम ने यह निन्दा सुनी। तुम्हारी क्या राय है?” उन सब ने कहा यह मृत्युदण्ड के योग्य है। (लैव्य. 24:16) |
| BSB 65 Then some of them began to spit on Him. They blindfolded Him, struck Him with their fists, and said to Him, “Prophesy!” And the officers received Him with slaps in His face. | HINIRV 65 तब कोई तो उस पर थूकने, और कोई उसका मुँह ढाँपने और उसे घूँसे मारने, और उससे कहने लगे, “भविष्यद्वाणी कर!” और पहरेदारों ने उसे पकड़कर थप्पड़ मारे। |
| BSB 66 While Peter was in the courtyard below, one of the servant girls of the high priest came down | HINIRV 66 जब पतरस नीचे आँगन में था, तो महायाजक की दासियों में से एक वहाँ आई। |
| BSB 67 and saw him warming himself there. She looked at Peter and said, “You also were with Jesus the Nazarene.” | HINIRV 67 और पतरस को आग तापते देखकर उस पर टकटकी लगाकर देखा और कहने लगी, “तू भी तो उस नासरी यीशु के साथ था।” |
| BSB 68 But he denied it. “I do not know or even understand what you are talking about,” he said. Then he went out to the gateway, and the rooster crowed. | HINIRV 68 वह मुकर गया, और कहा, “मैं तो नहीं जानता और नहीं समझता कि तू क्या कह रही है।” फिर वह बाहर डेवढ़ी में गया; और मुर्गे ने बाँग दी। |
| BSB 69 There the servant girl saw him and again said to those standing nearby, “This man is one of them.” | HINIRV 69 वह दासी उसे देखकर उनसे जो पास खड़े थे, फिर कहने लगी, कि “यह उनमें से एक है।” |
| BSB 70 But he denied it again. After a little while, those standing nearby said once more to Peter, “Surely you are one of them, for you too are a Galilean.” | HINIRV 70 परन्तु वह फिर मुकर गया। और थोड़ी देर बाद उन्होंने जो पास खड़े थे फिर पतरस से कहा, “निश्चय तू उनमें से एक है; क्योंकि तू गलीली भी है।” |
| BSB 71 But he began to curse and swear, “I do not know this man of whom you speak!” | HINIRV 71 तब वह स्वयं को कोसने और शपथ खाने लगा, “मैं उस मनुष्य को, जिसकी तुम चर्चा करते हो, नहीं जानता।” |
| BSB 72 And immediately the rooster crowed a second time. Then Peter remembered the word that Jesus had spoken to him: “Before the rooster crows twice, you will deny Me three times.” And he broke down and wept. | HINIRV 72 तब तुरन्त दूसरी बार मुर्गे ने बाँग दी पतरस को यह बात जो यीशु ने उससे कही थी याद आई, “मुर्गे के दो बार बाँग देने से पहले तू तीन बार मेरा इन्कार करेगा।” वह इस बात को सोचकर फूट फूटकर रोने लगा। |
Questions about Mark 14? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.