Mark 4

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Once again Jesus began to teach beside the sea, and such a large crowd gathered around Him that He got into a boat and sat in it, while all the people crowded along the shore.

HINIRV

1 यीशु फिर झील के किनारे उपदेश देने लगा: और ऐसी बड़ी भीड़ उसके पास इकट्ठी हो गई, कि वह झील में एक नाव पर चढ़कर बैठ गया, और सारी भीड़ भूमि पर झील के किनारे खड़ी रही।

BSB

2 And He taught them many things in parables, and in His teaching He said,

HINIRV

2 और वह उन्हें दृष्टान्तों में बहुत सारी बातें सिखाने लगा, और अपने उपदेश में उनसे कहा,

BSB

3 “Listen! A farmer went out to sow his seed.

HINIRV

3 “सुनो! देखो, एक बोनेवाला, बीज बोने के लिये निकला।

BSB

4 And as he was sowing, some seed fell along the path, and the birds came and devoured it.

HINIRV

4 और बोते समय कुछ तो मार्ग के किनारे गिरा और पक्षियों ने आकर उसे चुग लिया।

BSB

5 Some fell on rocky ground, where it did not have much soil. It sprang up quickly because the soil was shallow.

HINIRV

5 और कुछ पत्थरीली भूमि पर गिरा जहाँ उसको बहुत मिट्टी न मिली, और नरम मिट्टी मिलने के कारण जल्द उग आया।

BSB

6 But when the sun rose, the seedlings were scorched, and they withered because they had no root.

HINIRV

6 और जब सूर्य निकला, तो जल गया, और जड़ न पकड़ने के कारण सूख गया।

BSB

7 Other seed fell among thorns, which grew up and choked the seedlings, and they yielded no crop.

HINIRV

7 और कुछ तो झाड़ियों में गिरा, और झाड़ियों ने बढ़कर उसे दबा दिया, और वह फल न लाया।

BSB

8 Still other seed fell on good soil, where it sprouted, grew up, and produced a crop—one bearing thirtyfold, another sixtyfold, and another a hundredfold.”

HINIRV

8 परन्तु कुछ अच्छी भूमि पर गिरा; और वह उगा, और बढ़कर फलवन्त हुआ; और कोई तीस गुणा, कोई साठ गुणा और कोई सौ गुणा फल लाया।”

BSB

9 Then Jesus said, “He who has ears to hear, let him hear.”

HINIRV

9 और उसने कहा, “जिसके पास सुनने के लिये कान हों वह सुन ले।”

BSB

10 As soon as Jesus was alone with the Twelve and those around Him, they asked Him about the parable.

HINIRV

10 जब वह अकेला रह गया, तो उसके साथियों ने उन बारह समेत उससे इन दृष्टान्तों के विषय में पूछा।

BSB

11 He replied, “The mystery of the kingdom of God has been given to you, but to those on the outside everything is expressed in parables,

HINIRV

11 उसने उनसे कहा, “तुम को तो परमेश्वर के राज्य के भेद की समझ दी गई है, परन्तु बाहरवालों के लिये सब बातें दृष्टान्तों में होती हैं।

BSB

12 so that, ‘they may be ever seeing but never perceiving, and ever hearing but never understanding; otherwise they might turn and be forgiven.’”

HINIRV

12 इसलिए कि वे देखते हुए देखें और उन्हें दिखाई न पड़े और सुनते हुए सुनें भी और न समझें; ऐसा न हो कि वे फिरें, और क्षमा किए जाएँ।” (यशा. 6:9,10, यिर्म. 5:21)

BSB

13 Then Jesus said to them, “Do you not understand this parable? Then how will you understand any of the parables?

HINIRV

13 फिर उसने उनसे कहा, “क्या तुम यह दृष्टान्त नहीं समझते? तो फिर और सब दृष्टान्तों को कैसे समझोगे?

BSB

14 The farmer sows the word.

HINIRV

14 बोनेवाला वचन बोता है।

BSB

15 Some are like the seeds along the path, where the word is sown. As soon as they hear it, Satan comes and takes away the word that was sown in them.

HINIRV

15 जो मार्ग के किनारे के हैं जहाँ वचन बोया जाता है, ये वे हैं, कि जब उन्होंने सुना, तो शैतान तुरन्त आकर वचन को जो उनमें बोया गया था, उठा ले जाता है।

BSB

16 Some are like the seeds sown on rocky ground. They hear the word and at once receive it with joy.

HINIRV

16 और वैसे ही जो पत्थरीली भूमि पर बोए जाते हैं, ये वे हैं, कि जो वचन को सुनकर तुरन्त आनन्द से ग्रहण कर लेते हैं।

BSB

17 But they themselves have no root, and they remain for only a season. When trouble or persecution comes because of the word, they quickly fall away.

HINIRV

17 परन्तु अपने भीतर जड़ न रखने के कारण वे थोड़े ही दिनों के लिये रहते हैं; इसके बाद जब वचन के कारण उन पर क्लेश या उपद्रव होता है, तो वे तुरन्त ठोकर खाते हैं।

BSB

18 Others are like the seeds sown among the thorns. They hear the word,

HINIRV

18 और जो झाड़ियों में बोए गए ये वे हैं जिन्होंने वचन सुना,

BSB

19 but the worries of this life, the deceitfulness of wealth, and the desire for other things come in and choke the word, and it becomes unfruitful.

HINIRV

19 और संसार की चिन्ता, और धन का धोखा, और वस्तुओं का लोभ उनमें समाकर वचन को दबा देता है और वह निष्फल रह जाता है।

BSB

20 Still others are like the seeds sown on good soil. They hear the word, receive it, and produce a crop—thirtyfold, sixtyfold, or a hundredfold.”

HINIRV

20 और जो अच्छी भूमि में बोए गए, ये वे हैं, जो वचन सुनकर ग्रहण करते और फल लाते हैं, कोई तीस गुणा, कोई साठ गुणा, और कोई सौ गुणा।”

BSB

21 Jesus also said to them, “Does anyone bring in a lamp to put it under a basket or under a bed? Doesn’t he set it on a stand?

HINIRV

21 और उसने उनसे कहा, “क्या दीये को इसलिए लाते हैं कि पैमाने या खाट के नीचे रखा जाए? क्या इसलिए नहीं, कि दीवट पर रखा जाए?

BSB

22 For there is nothing hidden that will not be disclosed, and nothing concealed that will not be brought to light.

HINIRV

22 क्योंकि कोई वस्तु छिपी नहीं, परन्तु इसलिए कि प्रगट हो जाए; और न कुछ गुप्त है, पर इसलिए कि प्रगट हो जाए।

BSB

23 If anyone has ears to hear, let him hear.”

HINIRV

23 यदि किसी के सुनने के कान हों, तो सुन ले।”

BSB

24 He went on to say, “Pay attention to what you hear. With the measure you use, it will be measured to you, and even more will be added to you.

HINIRV

24 फिर उसने उनसे कहा, “चौकस रहो, कि क्या सुनते हो? जिस नाप से तुम नापते हो उसी से तुम्हारे लिये भी नापा जाएगा, और तुम को अधिक दिया जाएगा।

BSB

25 For whoever has will be given more. But whoever does not have, even what he has will be taken away from him.”

HINIRV

25 क्योंकि जिसके पास है, उसको दिया जाएगा; परन्तु जिसके पास नहीं है उससे वह भी जो उसके पास है; ले लिया जाएगा।”

BSB

26 Jesus also said, “The kingdom of God is like a man who scatters seed on the ground.

HINIRV

26 फिर उसने कहा, “परमेश्वर का राज्य ऐसा है, जैसे कोई मनुष्य भूमि पर बीज छींटे,

BSB

27 Night and day he sleeps and wakes, and the seed sprouts and grows, though he knows not how.

HINIRV

27 और रात को सोए, और दिन को जागे और वह बीज ऐसे उगें और बढ़े कि वह न जाने।

BSB

28 All by itself the earth produces a crop—first the stalk, then the head, then grain that ripens within.

HINIRV

28 पृथ्वी आप से आप फल लाती है पहले अंकुर, तब बालें, और तब बालों में तैयार दाना।

BSB

29 And as soon as the grain is ripe, he swings the sickle, because the harvest has come.”

HINIRV

29 परन्तु जब दाना पक जाता है, तब वह तुरन्त हँसिया लगाता है, क्योंकि कटनी आ पहुँची है।” (योए. 3:13)

BSB

30 Then He asked, “To what can we compare the kingdom of God? With what parable shall we present it?

HINIRV

30 फिर उसने कहा, “हम परमेश्वर के राज्य की उपमा किस से दें, और किस दृष्टान्त से उसका वर्णन करें?

BSB

31 It is like a mustard seed, which is the smallest of all seeds sown upon the earth.

HINIRV

31 वह राई के दाने के समान हैं; कि जब भूमि में बोया जाता है तो भूमि के सब बीजों से छोटा होता है।

BSB

32 But after it is planted, it grows to be the largest of all garden plants and puts forth great branches, so that the birds of the air nest in its shade.”

HINIRV

32 परन्तु जब बोया गया, तो उगकर सब साग-पात से बड़ा हो जाता है, और उसकी ऐसी बड़ी डालियाँ निकलती हैं, कि आकाश के पक्षी उसकी छाया में बसेरा कर सकते हैं।”

BSB

33 With many such parables Jesus spoke the word to them, to the extent that they could understand.

HINIRV

33 और वह उन्हें इस प्रकार के बहुत से दृष्टान्त दे देकर उनकी समझ के अनुसार वचन सुनाता था।

BSB

34 He did not tell them anything without using a parable. But privately He explained everything to His own disciples.

HINIRV

34 और बिना दृष्टान्त कहे उनसे कुछ भी नहीं कहता था; परन्तु एकान्त में वह अपने निज चेलों को सब बातों का अर्थ बताता था।

BSB

35 When that evening came, He said to His disciples, “Let us cross to the other side.”

HINIRV

35 उसी दिन जब साँझ हुई, तो उसने चेलों से कहा, “आओ, हम पार चलें।”

BSB

36 After they had dismissed the crowd, they took Jesus with them, since He was already in the boat. And there were other boats with Him.

HINIRV

36 और वे भीड़ को छोड़कर जैसा वह था, वैसा ही उसे नाव पर साथ ले चले; और उसके साथ, और भी नावें थीं।

BSB

37 Soon a violent windstorm came up, and the waves were breaking over the boat, so that it was being swamped.

HINIRV

37 तब बड़ी आँधी आई, और लहरें नाव पर यहाँ तक लगीं, कि वह अब पानी से भरी जाती थी।

BSB

38 But Jesus was in the stern, sleeping on the cushion. So they woke Him and said, “Teacher, don’t You care that we are perishing?”

HINIRV

38 और वह आप पिछले भाग में गद्दी पर सो रहा था; तब उन्होंने उसे जगाकर उससे कहा, “हे गुरु, क्या तुझे चिन्ता नहीं, कि हम नाश हुए जाते हैं?”

BSB

39 Then Jesus got up and rebuked the wind and the sea. “Silence!” He commanded. “Be still!” And the wind died down, and it was perfectly calm.

HINIRV

39 तब उसने उठकर आँधी को डाँटा, और पानी से कहा, “शान्त रह, थम जा!” और आँधी थम गई और बड़ा चैन हो गया।

BSB

40 “Why are you so afraid?” He asked. “Do you still have no faith?”

HINIRV

40 और उनसे कहा, “तुम क्यों डरते हो? क्या तुम्हें अब तक विश्वास नहीं?” (भज. 107:29)

BSB

41 Overwhelmed with fear, they asked one another, “Who is this, that even the wind and the sea obey Him?”

HINIRV

41 और वे बहुत ही डर गए और आपस में बोले, “यह कौन है, कि आँधी और पानी भी उसकी आज्ञा मानते हैं?”

Questions about Mark 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.