Mark 5

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 On the other side of the sea, they arrived in the region of the Gerasenes.

HINIRV

1 वे झील के पार गिरासेनियों के देश में पहुँचे,

BSB

2 As soon as Jesus got out of the boat, He was met by a man with an unclean spirit, who was coming from the tombs.

HINIRV

2 और जब वह नाव पर से उतरा तो तुरन्त एक मनुष्य जिसमें अशुद्ध आत्मा थी, कब्रों से निकलकर उसे मिला।

BSB

3 This man had been living in the tombs and could no longer be restrained, even with chains.

HINIRV

3 वह कब्रों में रहा करता था और कोई उसे जंजीरों से भी न बाँध सकता था,

BSB

4 Though he was often bound with chains and shackles, he had broken the chains and shattered the shackles. Now there was no one with the strength to subdue him.

HINIRV

4 क्योंकि वह बार बार बेड़ियों और जंजीरों से बाँधा गया था, पर उसने जंजीरों को तोड़ दिया, और बेड़ियों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे, और कोई उसे वश में नहीं कर सकता था।

BSB

5 Night and day in the tombs and in the mountains he kept crying out and cutting himself with stones.

HINIRV

5 वह लगातार रात-दिन कब्रों और पहाड़ों में चिल्लाता, और अपने को पत्थरों से घायल करता था।

BSB

6 When the man saw Jesus from a distance, he ran and fell on his knees before Him.

HINIRV

6 वह यीशु को दूर ही से देखकर दौड़ा, और उसे प्रणाम किया।

BSB

7 And he shouted in a loud voice, “What do You want with me, Jesus, Son of the Most High God? I beg You before God not to torture me!”

HINIRV

7 और ऊँचे शब्द से चिल्लाकर कहा, “हे यीशु, परमप्रधान परमेश्वर के पुत्र, मुझे तुझ से क्या काम? मैं तुझे परमेश्वर की शपथ देता हूँ, कि मुझे पीड़ा न दे।” (मत्ती 8:29, 1 राजा. 17:18)

BSB

8 For Jesus had already declared, “Come out of this man, you unclean spirit!”

HINIRV

8 क्योंकि उसने उससे कहा था, “हे अशुद्ध आत्मा, इस मनुष्य में से निकल आ।”

BSB

9 “What is your name?” Jesus asked. “My name is Legion,” he replied, “for we are many.”

HINIRV

9 यीशु ने उससे पूछा, “तेरा क्या नाम है?” उसने उससे कहा, “मेरा नाम सेना है; क्योंकि हम बहुत हैं।”

BSB

10 And he begged Jesus repeatedly not to send them out of that region.

HINIRV

10 और उसने उससे बहुत विनती की, “हमें इस देश से बाहर न भेज।”

BSB

11 There on the nearby hillside a large herd of pigs was feeding.

HINIRV

11 वहाँ पहाड़ पर सूअरों का एक बड़ा झुण्ड चर रहा था।

BSB

12 So the demons begged Jesus, “Send us to the pigs, so that we may enter them.”

HINIRV

12 और उन्होंने उससे विनती करके कहा, “हमें उन सूअरों में भेज दे, कि हम उनके भीतर जाएँ।”

BSB

13 He gave them permission, and the unclean spirits came out and went into the pigs, and the herd of about two thousand rushed down the steep bank into the sea and drowned in the water.

HINIRV

13 अतः उसने उन्हें आज्ञा दी और अशुद्ध आत्मा निकलकर सूअरों के भीतर घुस गई और झुण्ड, जो कोई दो हजार का था, कड़ाड़े पर से झपटकर झील में जा पड़ा, और डूब मरा।

BSB

14 Those tending the pigs ran off and reported this in the town and countryside, and the people went out to see what had happened.

HINIRV

14 और उनके चरवाहों ने भागकर नगर और गाँवों में समाचार सुनाया, और जो हुआ था, लोग उसे देखने आए।

BSB

15 When they came to Jesus, they saw the man who had been possessed by the legion of demons sitting there, clothed and in his right mind; and they were afraid.

HINIRV

15 यीशु के पास आकर, वे उसको जिसमें दुष्टात्माएँ समाई थीं, कपड़े पहने और सचेत बैठे देखकर, डर गए।

BSB

16 Those who had seen it described what had happened to the demon-possessed man and also to the pigs.

HINIRV

16 और देखनेवालों ने उसका जिसमें दुष्टात्माएँ थीं, और सूअरों का पूरा हाल, उनको कह सुनाया।

BSB

17 And the people began to beg Jesus to leave their region.

HINIRV

17 और वे उससे विनती करके कहने लगे, कि हमारी सीमा से चला जा।

BSB

18 As He was getting into the boat, the man who had been possessed by the demons begged to go with Him.

HINIRV

18 और जब वह नाव पर चढ़ने लगा, तो वह जिसमें पहले दुष्टात्माएँ थीं, उससे विनती करने लगा, “मुझे अपने साथ रहने दे।”

BSB

19 But Jesus would not allow him. “Go home to your own people,” He said, “and tell them how much the Lord has done for you, and what mercy He has shown you.”

HINIRV

19 परन्तु उसने उसे आज्ञा न दी, और उससे कहा, “अपने घर जाकर अपने लोगों को बता, कि तुझ पर दया करके प्रभु ने तेरे लिये कैसे बड़े काम किए हैं।”

BSB

20 So the man went away and began to proclaim throughout the Decapolis how much Jesus had done for him. And everyone was amazed.

HINIRV

20 वह जाकर दिकापुलिस में इस बात का प्रचार करने लगा, कि यीशु ने मेरे लिये कैसे बड़े काम किए; और सब अचम्भा करते थे।

BSB

21 When Jesus had again crossed by boat to the other side, a large crowd gathered around Him beside the sea.

HINIRV

21 जब यीशु फिर नाव से पार गया, तो एक बड़ी भीड़ उसके पास इकट्ठी हो गई; और वह झील के किनारे था।

BSB

22 A synagogue leader named Jairus arrived, and seeing Jesus, he fell at His feet

HINIRV

22 और याईर नामक आराधनालय के सरदारों में से एक आया, और उसे देखकर, उसके पाँवों पर गिरा।

BSB

23 and pleaded with Him urgently, “My little daughter is near death. Please come and place Your hands on her, so that she will be healed and live.”

HINIRV

23 और उसने यह कहकर बहुत विनती की, “मेरी छोटी बेटी मरने पर है: तू आकर उस पर हाथ रख, कि वह चंगी होकर जीवित रहे।”

BSB

24 So Jesus went with him, and a large crowd followed and pressed around Him.

HINIRV

24 तब वह उसके साथ चला; और बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली, यहाँ तक कि लोग उस पर गिरे पड़ते थे।

BSB

25 And a woman was there who had suffered from bleeding for twelve years.

HINIRV

25 और एक स्त्री, जिसको बारह वर्ष से लहू बहने का रोग था।

BSB

26 She had borne much agony under the care of many physicians and had spent all she had, but to no avail. Instead, her condition had only grown worse.

HINIRV

26 और जिसने बहुत वैद्यों से बड़ा दुःख उठाया और अपना सब माल व्यय करने पर भी कुछ लाभ न उठाया था, परन्तु और भी रोगी हो गई थी।

BSB

27 When the woman heard about Jesus, she came up through the crowd behind Him and touched His cloak.

HINIRV

27 यीशु की चर्चा सुनकर, भीड़ में उसके पीछे से आई, और उसके वस्त्र को छू लिया,

BSB

28 For she kept saying, “If only I touch His garments, I will be healed.”

HINIRV

28 क्योंकि वह कहती थी, “यदि मैं उसके वस्त्र ही को छू लूँगी, तो चंगी हो जाऊँगी।”

BSB

29 Immediately her bleeding stopped, and she sensed in her body that she was healed of her affliction.

HINIRV

29 और तुरन्त उसका लहू बहना बन्द हो गया; और उसने अपनी देह में जान लिया, कि मैं उस बीमारी से अच्छी हो गई हूँ।

BSB

30 At once Jesus was aware that power had gone out from Him. Turning to the crowd, He asked, “Who touched My garments?”

HINIRV

30 यीशु ने तुरन्त अपने में जान लिया, कि मुझसे सामर्थ्य निकली है, और भीड़ में पीछे फिरकर पूछा, “मेरा वस्त्र किसने छुआ?”

BSB

31 His disciples answered, “You can see the crowd pressing in on You, and yet You ask, ‘Who touched Me?’”

HINIRV

31 उसके चेलों ने उससे कहा, “तू देखता है, कि भीड़ तुझ पर गिरी पड़ती है, और तू कहता है; किकिसने मुझे छुआ?”

BSB

32 But He kept looking around to see who had done this.

HINIRV

32 तब उसने उसे देखने के लिये जिसने यह काम किया था, चारों ओर दृष्टि की।

BSB

33 Then the woman, knowing what had happened to her, came and fell down before Him trembling in fear, and she told Him the whole truth.

HINIRV

33 तब वह स्त्री यह जानकर, कि उसके साथ क्या हुआ है, डरती और काँपती हुई आई, और उसके पाँवों पर गिरकर, उससे सब हाल सच-सच कह दिया।

BSB

34 “Daughter,” said Jesus, “your faith has healed you. Go in peace and be free of your affliction.”

HINIRV

34 उसने उससे कहा, “पुत्री, तेरे विश्वास ने तुझे चंगा किया है: कुशल से जा, और अपनी इस बीमारी से बची रह।” (लूका 8:48)

BSB

35 While He was still speaking, messengers from the house of Jairus arrived and said, “Your daughter is dead; why bother the Teacher anymore?”

HINIRV

35 वह यह कह ही रहा था, कि आराधनालय के सरदार के घर से लोगों ने आकर कहा, “तेरी बेटी तो मर गई; अब गुरु को क्यों दुःख देता है?”

BSB

36 But Jesus overheard their conversation and said to Jairus, “Do not be afraid; just believe.”

HINIRV

36 जो बात वे कह रहे थे, उसको यीशु ने अनसुनी करके, आराधनालय के सरदार से कहा, “मत डर; केवल विश्वास रख।”

BSB

37 And He did not allow anyone to accompany Him except Peter, James, and John the brother of James.

HINIRV

37 और उसने पतरस और याकूब और याकूब के भाई यूहन्ना को छोड़, और किसी को अपने साथ आने न दिया।

BSB

38 When they arrived at the house of the synagogue leader, Jesus saw the commotion and the people weeping and wailing loudly.

HINIRV

38 और आराधनालय के सरदार के घर में पहुँचकर, उसने लोगों को बहुत रोते और चिल्लाते देखा।

BSB

39 He went inside and asked, “Why all this commotion and weeping? The child is not dead, but asleep.”

HINIRV

39 तब उसने भीतर जाकर उनसे कहा, “तुम क्यों हल्ला मचाते और रोते हो? लड़की मरी नहीं, परन्तु सो रही है।”

BSB

40 And they laughed at Him. After He had put them all outside, He took the child’s father and mother and His own companions, and went in to see the child.

HINIRV

40 वे उसकी हँसी करने लगे, परन्तु उसने सब को निकालकर लड़की के माता-पिता और अपने साथियों को लेकर, भीतर जहाँ लड़की पड़ी थी, गया।

BSB

41 Taking her by the hand, Jesus said, “Talitha koum!” which means, “Little girl, I say to you, get up!”

HINIRV

41 और लड़की का हाथ पकड़कर उससे कहा, “तलीता कूमी”; जिसका अर्थ यह है “हे लड़की, मैं तुझ से कहता हूँ, उठ।”

BSB

42 Immediately the girl got up and began to walk around (she was twelve years old). And at once they were utterly astounded.

HINIRV

42 और लड़की तुरन्त उठकर चलने फिरने लगी; क्योंकि वह बारह वर्ष की थी। और इस पर लोग बहुत चकित हो गए।

BSB

43 Then Jesus gave strict orders that no one should know about this, and He told them to give her something to eat.

HINIRV

43 फिर उसने उन्हें चेतावनी के साथ आज्ञा दी कि यह बात कोई जानने न पाए और कहा; “इसे कुछ खाने को दो।”

Questions about Mark 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.