Mark 5

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 On the other side of the sea, they arrived in the region of the Gerasenes.

HINCV

1 तब वे झील के दूसरे तट पर गिरासेन क्षेत्र में आए.

BSB

2 As soon as Jesus got out of the boat, He was met by a man with an unclean spirit, who was coming from the tombs.

HINCV

2 मसीह येशु के नाव से नीचे उतरते ही एक मनुष्य जिसमें अशुद्ध आत्मा थी कब्र से निकलकर उनके पास आया.

BSB

3 This man had been living in the tombs and could no longer be restrained, even with chains.

HINCV

3 वह कब्रों के मध्य ही रहा करता था. अब कोई भी उसे सांकलों तथा बेड़ियों से भी बांध पाने में समर्थ न था.

BSB

4 Though he was often bound with chains and shackles, he had broken the chains and shattered the shackles. Now there was no one with the strength to subdue him.

HINCV

4 बहुधा उसे बेड़ियों तथा सांकलों में बांधे जाने के प्रयास किए गए किंतु वह सांकलों को तोड़ देता तथा बेड़ियों के टुकड़े-टुकड़े कर डालता था. अब किसी में इतनी क्षमता न थी कि उसे वश में कर सके.

BSB

5 Night and day in the tombs and in the mountains he kept crying out and cutting himself with stones.

HINCV

5 रात-दिन कब्रों के मध्य तथा पहाड़ियों में वह चिल्लाता रहता था तथा स्वयं को पत्थर मार-मार कर घायल कर लेता था.

BSB

6 When the man saw Jesus from a distance, he ran and fell on his knees before Him.

HINCV

6 दूर से ही जब उसने मसीह येशु को देखा, वह दौड़कर उनके पास आया, अपना सिर झुकाया

BSB

7 And he shouted in a loud voice, “What do You want with me, Jesus, Son of the Most High God? I beg You before God not to torture me!”

HINCV

7 और उसमें से ऊंची आवाज में ये शब्द सुनाई दिए, “परम प्रधान परमेश्वर के पुत्र येशु! मेरा आपका कोई लेनदेन नहीं. आपको परमेश्वर की शपथ, मुझे कोई कष्ट न दें,”

BSB

8 For Jesus had already declared, “Come out of this man, you unclean spirit!”

HINCV

8 क्योंकि मसीह येशु उसे आज्ञा दे चुके थे, “ओ दुष्टात्मा, इस मनुष्य में से निकल आ!”

BSB

9 “What is your name?” Jesus asked. “My name is Legion,” he replied, “for we are many.”

HINCV

9 तब मसीह येशु ने उससे प्रश्न किया, “क्या नाम है तेरा?” दुष्टात्मा ने उत्तर दिया, “सेना —क्योंकि हम बहुत हैं.”

BSB

10 And he begged Jesus repeatedly not to send them out of that region.

HINCV

10 दुष्टात्मा मसीह येशु से विनती करने लगा कि वह उसे उस प्रदेश से बाहर न भेजें.

BSB

11 There on the nearby hillside a large herd of pigs was feeding.

HINCV

11 वहीं पहाड़ी पर सूअरों का एक विशाल झुंड चर रहा था.

BSB

12 So the demons begged Jesus, “Send us to the pigs, so that we may enter them.”

HINCV

12 दुष्टात्मा-समूह ने मसीह येशु से विनती की, “हमें इन सूअरों में भेज दीजिए कि हम उनमें जा बसें.”

BSB

13 He gave them permission, and the unclean spirits came out and went into the pigs, and the herd of about two thousand rushed down the steep bank into the sea and drowned in the water.

HINCV

13 मसीह येशु ने उन्हें यह आज्ञा दे दी. वे दुष्टात्मा बाहर निकलकर उन सूअरों में प्रवेश कर गए. लगभग दो हज़ार सूअरों का वह झुंड पहाड़ की तीव्र ढलान पर तेज गति से दौड़ता हुआ झील में जा डूबा.

BSB

14 Those tending the pigs ran off and reported this in the town and countryside, and the people went out to see what had happened.

HINCV

14 भयभीत रखवाले भाग गए तथा नगर और पास के क्षेत्रों में जाकर इस घटना के विषय में बताने लगे. नगरवासी, जो कुछ हुआ था, उसे देखने वहां आने लगे.

BSB

15 When they came to Jesus, they saw the man who had been possessed by the legion of demons sitting there, clothed and in his right mind; and they were afraid.

HINCV

15 जब वे मसीह येशु के पास पहुंचे, उन्होंने देखा कि वह दुष्टात्मा से पीड़ित व्यक्ति वस्त्र धारण किए हुए सचेत स्थिति में वहां बैठा था. यह वही व्यक्ति था जिसमें दुष्टात्माओं की सेना पैठी थी. यह देख वे डर गए.

BSB

16 Those who had seen it described what had happened to the demon-possessed man and also to the pigs.

HINCV

16 सारे घटनाक्रम को देखनेवाले लोगों ने उनके सामने इसका बयान किया कि दुष्टात्मा से पीड़ित व्यक्ति तथा सूअरों के साथ क्या-क्या हुआ है.

BSB

17 And the people began to beg Jesus to leave their region.

HINCV

17 इस पर वे मसीह येशु से विनती करने लगे कि वह उनके क्षेत्र से बाहर चले जाएं.

BSB

18 As He was getting into the boat, the man who had been possessed by the demons begged to go with Him.

HINCV

18 जब मसीह येशु नाव पर सवार हो रहे थे, दुष्टात्माओं से विमुक्त हुआ व्यक्ति मसीह येशु से विनती करने लगा कि उसे उनके साथ ले लिया जाए.

BSB

19 But Jesus would not allow him. “Go home to your own people,” He said, “and tell them how much the Lord has done for you, and what mercy He has shown you.”

HINCV

19 मसीह येशु ने उसे इसकी अनुमति नहीं दी परंतु उसे आदेश दिया, “अपने परिजनों के पास लौट जाओ और उन्हें बताओ कि तुम्हारे लिए प्रभु ने कैसे-कैसे आश्चर्यकर्म किए हैं तथा तुम पर उनकी कैसी कृपादृष्टि हुई है.”

BSB

20 So the man went away and began to proclaim throughout the Decapolis how much Jesus had done for him. And everyone was amazed.

HINCV

20 वह देकापोलिस नगर में गया और उन कामों का वर्णन करने लगा, जो मसीह येशु ने उसके लिए किए थे. यह सुन सभी चकित रह गए.

BSB

21 When Jesus had again crossed by boat to the other side, a large crowd gathered around Him beside the sea.

HINCV

21 मसीह येशु दोबारा झील के दूसरे तट पर चले गए. एक बड़ी भीड़ उनके पास इकट्ठी हो गयी. मसीह येशु झील तट पर ही रहे.

BSB

22 A synagogue leader named Jairus arrived, and seeing Jesus, he fell at His feet

HINCV

22 स्थानीय यहूदी सभागृह का एक अधिकारी, जिसका नाम जाइरूस था, वहां आया. यह देख कि वह कौन हैं, वह उनके चरणों पर गिर पड़ा.

BSB

23 and pleaded with Him urgently, “My little daughter is near death. Please come and place Your hands on her, so that she will be healed and live.”

HINCV

23 बड़ी ही विनती के साथ उसने मसीह येशु से कहा, “मेरी बेटी मरने पर है. कृपया चलिए और उस पर हाथ रख दीजिए कि वह स्वस्थ हो जाए और जीवित रहे.”

BSB

24 So Jesus went with him, and a large crowd followed and pressed around Him.

HINCV

24 मसीह येशु उसके साथ चले गए. बड़ी भीड़ भी उनके पीछे-पीछे चल रही थी और लोग उन पर गिरे पड़ते थे.

BSB

25 And a woman was there who had suffered from bleeding for twelve years.

HINCV

25 एक स्त्री बारह वर्ष से लहूस्राव-पीड़ित थी.

BSB

26 She had borne much agony under the care of many physicians and had spent all she had, but to no avail. Instead, her condition had only grown worse.

HINCV

26 अनेक चिकित्सकों के हाथों से उसने अनेक पीड़ाएं सही थी. इसमें वह अपना सब कुछ व्यय कर चुकी थी, फिर भी इससे उसे लाभ के बदले हानि ही उठानी पड़ी थी.

BSB

27 When the woman heard about Jesus, she came up through the crowd behind Him and touched His cloak.

HINCV

27 मसीह येशु के विषय में सुनकर उसने भीड़ में पीछे से आकर येशु के वस्त्र के छोर को छुआ.

BSB

28 For she kept saying, “If only I touch His garments, I will be healed.”

HINCV

28 उसका यह विश्वास था: “यदि मैं उनके वस्त्र को भी छू लूं, तो मैं स्वस्थ हो जाऊंगी.”

BSB

29 Immediately her bleeding stopped, and she sensed in her body that she was healed of her affliction.

HINCV

29 उसी क्षण उसका रक्तस्राव थम गया. स्वयं उसे अपने शरीर में यह मालूम हो गया कि वह अपनी पीड़ा से ठीक हो चुकी है.

BSB

30 At once Jesus was aware that power had gone out from Him. Turning to the crowd, He asked, “Who touched My garments?”

HINCV

30 उसी क्षण मसीह येशु को भी यह आभास हुआ कि उनमें से सामर्थ्य निकली है. भीड़ में ही उन्होंने मुड़कर प्रश्न किया, “कौन है वह, जिसने मेरे वस्त्र को छुआ है?”

BSB

31 His disciples answered, “You can see the crowd pressing in on You, and yet You ask, ‘Who touched Me?’”

HINCV

31 शिष्यों ने उनसे कहा, “आप तो देख ही रहे हैं कि किस प्रकार भीड़ आप पर गिरी पड़ रही है, और आप प्रश्न कर रहे हैं, ‘कौन है वह, जिसने मेरे वस्त्र को छुआ है!’”

BSB

32 But He kept looking around to see who had done this.

HINCV

32 प्रभु की दृष्टि उसे खोजने लगी, जिसने यह किया था.

BSB

33 Then the woman, knowing what had happened to her, came and fell down before Him trembling in fear, and she told Him the whole truth.

HINCV

33 वह स्त्री यह जानते हुए कि उसके साथ क्या हुआ है, भय से कांपती हुई उनके चरणों पर आ गिरी और उन पर सारी सच्चाई प्रकट कर दी.

BSB

34 “Daughter,” said Jesus, “your faith has healed you. Go in peace and be free of your affliction.”

HINCV

34 मसीह येशु ने उस स्त्री से कहा, “पुत्री, तुम्हारे विश्वास ने तुम्हें स्वस्थ किया है. शांति में विदा हो जाओ और स्वस्थ रहो.”

BSB

35 While He was still speaking, messengers from the house of Jairus arrived and said, “Your daughter is dead; why bother the Teacher anymore?”

HINCV

35 जब मसीह येशु यह कह ही रहे थे, याइरॉस के घर से आए कुछ लोगों ने यह सूचना दी, “आपकी पुत्री की मृत्यु हो चुकी है. अब गुरुवर को कष्ट देने का क्या लाभ?”

BSB

36 But Jesus overheard their conversation and said to Jairus, “Do not be afraid; just believe.”

HINCV

36 मसीह येशु ने यह सुन उस यहूदी सभागृह अधिकारी से कहा, “भयभीत न हो—केवल विश्वास करो.”

BSB

37 And He did not allow anyone to accompany Him except Peter, James, and John the brother of James.

HINCV

37 उन्होंने पेतरॉस, याकोब तथा याकोब के भाई योहन के अतिरिक्त अन्य किसी को भी अपने साथ आने की अनुमति न दी,

BSB

38 When they arrived at the house of the synagogue leader, Jesus saw the commotion and the people weeping and wailing loudly.

HINCV

38 और ये सब यहूदी सभागृह अधिकारी के घर पर पहुंचे. मसीह येशु ने देखा कि वहां शोर मचा हुआ है तथा लोग ऊंची आवाज में रो-पीट रहे हैं.

BSB

39 He went inside and asked, “Why all this commotion and weeping? The child is not dead, but asleep.”

HINCV

39 घर में प्रवेश कर मसीह येशु ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा, “यह शोर और रोना-पीटना क्यों! बच्ची की मृत्यु नहीं हुई है—वह केवल सो रही है.”

BSB

40 And they laughed at Him. After He had put them all outside, He took the child’s father and mother and His own companions, and went in to see the child.

HINCV

40 यह सुन वे मसीह येशु का ठट्ठा करने लगे. किंतु मसीह येशु ने उन सभी को वहां से बाहर निकाल बच्ची के माता-पिता तथा अपने साथियों को साथ ले उस कक्ष में प्रवेश किया, जहां वह बालिका थी.

BSB

41 Taking her by the hand, Jesus said, “Talitha koum!” which means, “Little girl, I say to you, get up!”

HINCV

41 वहां उन्होंने बालिका का हाथ पकड़कर उससे कहा, “तालीथा कोऊम” (अर्थात् बेटी, उठो!)

BSB

42 Immediately the girl got up and began to walk around (she was twelve years old). And at once they were utterly astounded.

HINCV

42 उसी क्षण वह उठ खड़ी हुई और चलने फिरने लगी. इस पर वे सभी चकित रह गए. बालिका बारह वर्ष की थी.

BSB

43 Then Jesus gave strict orders that no one should know about this, and He told them to give her something to eat.

HINCV

43 मसीह येशु ने उन्हें स्पष्ट आदेश दिए कि इस घटना के विषय में कोई भी जानने न पाए और फिर उनसे कहा कि उस बालिका को खाने के लिए कुछ दिया जाए.

Questions about Mark 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.