Mark 6

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Jesus went on from there and came to His hometown, accompanied by His disciples.

HINCV

1 मसीह येशु वहां से अपने गृहनगर आए. उनके शिष्य उनके साथ थे.

BSB

2 When the Sabbath came, He began to teach in the synagogue, and many who heard Him were astonished. “Where did this man get these ideas?” they asked. “What is this wisdom He has been given? And how can He perform such miracles?

HINCV

2 शब्बाथ पर वे यहूदी सभागृह में शिक्षा देने लगे. उनको सुन उनमें से अनेक चकित हो कहने लगे. “कहां से प्राप्‍त हुआ इसे यह सब? कहां से प्राप्‍त हुआ है इसे यह बुद्धि कौशल और हाथों से यह अद्भुत काम करने की क्षमता?

BSB

3 Isn’t this the carpenter, the son of Mary and the brother of James, Joses, Judas, and Simon? Aren’t His sisters here with us as well?” And they took offense at Him.

HINCV

3 क्या यह वही बढ़ई नहीं? क्या यह मरियम का पुत्र तथा याकोब, योसेस, यहूदाह तथा शिमओन का भाई नहीं? क्या उसी की बहनें हमारे मध्य नहीं हैं?” इस पर उन्होंने मसीह येशु को अस्वीकार कर दिया.

BSB

4 Then Jesus said to them, “Only in his hometown, among his relatives, and in his own household is a prophet without honor.”

HINCV

4 मसीह येशु ने उनसे कहा, “भविष्यवक्ता हर जगह सम्मानित होता है सिवाय अपने स्वयं के नगर में, अपने संबंधियों तथा परिवार के मध्य.”

BSB

5 So He could not perform any miracles there, except to lay His hands on a few of the sick and heal them.

HINCV

5 कुछ रोगियों पर हाथ रख उन्हें स्वस्थ करने के अतिरिक्त मसीह येशु वहां कोई अन्य अद्भुत काम न कर सके.

BSB

6 And He was amazed at their unbelief. And He went around from village to village, teaching the people.

HINCV

6 मसीह येशु को उनके अविश्वास पर बहुत ही आश्चर्य हुआ. मसीह येशु नगर-नगर जाकर शिक्षा देते रहे.

BSB

7 Then Jesus called the Twelve to Him and began to send them out two by two, giving them authority over unclean spirits.

HINCV

7 उन्होंने उन बारहों को बुलाया और उन्हें दुष्टात्माओं पर अधिकार देते हुए उन्हें दो-दो करके भेज दिया.

BSB

8 He instructed them to take nothing but a staff for the journey—no bread, no bag, no money in their belts—

HINCV

8 मसीह येशु ने उन्हें आदेश दिए, “इस यात्रा में छड़ी के अतिरिक्त अपने साथ कुछ न ले जाना—न भोजन, न झोली और न पैसा.

BSB

9 and to wear sandals, but not a second tunic.

HINCV

9 हां, चप्पल तो पहन सकते हो किंतु अतिरिक्त बाहरी वस्त्र नहीं.”

BSB

10 And He told them, “When you enter a house, stay there until you leave that area.

HINCV

10 आगे उन्होंने कहा, “जिस घर में भी तुम ठहरो उस नगर से विदा होने तक वहीं रहना.

BSB

11 If anyone will not welcome you or listen to you, shake the dust off your feet when you leave that place, as a testimony against them.”

HINCV

11 जहां कहीं तुम्हें स्वीकार न किया जाए या तुम्हारा प्रवचन न सुना जाए, वह स्थान छोड़ते हुए अपने पैरों की धूल वहीं झाड़ देना कि यह उनके विरुद्ध प्रमाण हो.”

BSB

12 So they set out and preached that the people should repent.

HINCV

12 शिष्यों ने प्रस्थान किया. वे यह प्रचार करने लगे कि पश्चाताप सभी के लिए ज़रूरी है.

BSB

13 They also drove out many demons and healed many of the sick, anointing them with oil.

HINCV

13 उन्होंने अनेक दुष्टात्माएं निकाली तथा अनेक रोगियों को तेल मलकर उन्हें स्वस्थ किया.

BSB

14 Now King Herod heard about this, for Jesus’ name had become well known, and people were saying, “John the Baptist has risen from the dead! That is why miraculous powers are at work in him.”

HINCV

14 राजा हेरोदेस तक इसका समाचार पहुंच गया क्योंकि मसीह येशु की ख्याति दूर-दूर तक फैल गयी थी. कुछ तो यहां तक कह रहे थे, “बपतिस्मा देनेवाले योहन मरे हुओं में से जीवित हो गए हैं. यही कारण है कि मसीह येशु में यह अद्भुत सामर्थ्य प्रकट है.”

BSB

15 Others were saying, “He is Elijah,” and still others, “He is a prophet, like one of the prophets of old.”

HINCV

15 कुछ कह रहे थे, “वह एलियाह हैं.” कुछ यह भी कहते सुने गए, “वह एक भविष्यवक्ता हैं—अतीत में हुए भविष्यद्वक्ताओं के समान.”

BSB

16 But when Herod heard this, he said, “John, whom I beheaded, has risen from the dead!”

HINCV

16 यह सब सुनकर हेरोदेस कहता रहा, “योहन, जिसका मैंने वध करवाया था, जीवित हो गया है.”

BSB

17 For Herod himself had ordered that John be arrested and bound and imprisoned, on account of his brother Philip’s wife Herodias, whom Herod had married.

HINCV

17 स्वयं हेरोदेस ने योहन को बंदी बनाकर कारागार में डाल दिया था क्योंकि उसने अपने भाई फ़िलिप्पॉस की पत्नी हेरोदिअस से विवाह कर लिया था.

BSB

18 For John had been telling Herod, “It is not lawful for you to have your brother’s wife!”

HINCV

18 योहन हेरोदेस को याद दिलाते रहते थे, “तुम्हारे लिए अपने भाई की पत्नी को रख लेना व्यवस्था के अनुसार नहीं है.” इसलिये

BSB

19 So Herodias held a grudge against John and wanted to kill him. But she had been unable,

HINCV

19 हेरोदियास के मन में योहन के लिए शत्रुभाव पनप रहा था. वह उनका वध करवाना चाहती थी किंतु उससे कुछ नहीं हो पा रहा था.

BSB

20 because Herod feared John and protected him, knowing that he was a righteous and holy man. When he heard John’s words, he was greatly perplexed; yet he listened to him gladly.

HINCV

20 हेरोदेस योहन से डरता था क्योंकि वह जानता था कि योहन एक धर्मी और पवित्र व्यक्ति हैं. हेरोदेस ने योहन को सुरक्षित रखा था. योहन के प्रवचन सुनकर वह घबराता तो था फिर भी उसे उनके प्रवचन सुनना बहुत प्रिय था.

BSB

21 On Herod’s birthday, her opportunity arose. Herod held a banquet for his nobles and military commanders and the leading men of Galilee.

HINCV

21 आखिरकार हेरोदिअस को वह मौका प्राप्‍त हो ही गया: अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हेरोदेस ने अपने सभी उच्च अधिकारियों, सेनापतियों और गलील प्रदेश के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भोज पर आमंत्रित किया.

BSB

22 When the daughter of Herodias came and danced, she pleased Herod and his guests, and the king said to the girl, “Ask me for whatever you wish, and I will give it to you.”

HINCV

22 इस अवसर पर हेरोदिअस की पुत्री ने वहां अपने नृत्य के द्वारा हेरोदेस और अतिथियों को मोह लिया. राजा ने पुत्री से कहा. “मुझसे चाहे जो मांग लो, मैं दूंगा.”

BSB

23 And he swore to her, “Whatever you ask of me, I will give you, up to half my kingdom!”

HINCV

23 राजा ने शपथ खाते हुए कहा, “तुम जो कुछ मांगोगी, मैं तुम्हें दूंगा—चाहे वह मेरा आधा राज्य ही क्यों न हो.”

BSB

24 Then she went out and asked her mother, “What should I request?” And her mother answered, “The head of John the Baptist.”

HINCV

24 अपनी मां के पास जाकर उसने पूछा, “क्या मांगूं?” “बपतिस्मा देनेवाले योहन का सिर,” उसने कहा.

BSB

25 At once the girl hurried back to the king with her request: “I want you to give me the head of John the Baptist on a platter immediately.”

HINCV

25 पुत्री ने तुरंत जाकर राजा से कहा, “मैं चाहती हूं कि आप मुझे इसी समय एक थाल में बपतिस्मा देनेवाले योहन का सिर लाकर दें.”

BSB

26 The king was consumed with sorrow, but because of his oaths and his guests, he did not want to refuse her.

HINCV

26 हालांकि राजा को इससे गहरा दुःख तो हुआ किंतु आमंत्रित अतिथियों के सामने ली गई अपनी शपथ के कारण वह अस्वीकार न कर सका.

BSB

27 So without delay, the king commanded that John’s head be brought in. He sent an executioner, who went and beheaded him in the prison.

HINCV

27 तत्काल राजा ने एक जल्लाद को बुलवाया और योहन का सिर ले आने की आज्ञा दी. वह गया, कारागार में योहन का वध किया

BSB

28 The man brought John’s head on a platter and presented it to the girl, who gave it to her mother.

HINCV

28 और उनका सिर एक बर्तन में रखकर पुत्री को सौंप दिया और उसने जाकर अपनी माता को सौंप दिया.

BSB

29 When John’s disciples heard about this, they came and took his body and placed it in a tomb.

HINCV

29 जब योहन के शिष्यों को इसका समाचार प्राप्‍त हुआ, वे आए और योहन के शव को ले जाकर एक कब्र में रख दिया.

BSB

30 Meanwhile, the apostles gathered around Jesus and brought Him news of all they had done and taught.

HINCV

30 प्रेरित लौटकर मसीह येशु के पास आए और उन्हें अपने द्वारा किए गए कामों और दी गई शिक्षा का विवरण दिया.

BSB

31 And He said to them, “Come with Me privately to a solitary place, and let us rest for a while.” For many people were coming and going, and they did not even have time to eat.

HINCV

31 मसीह येशु ने उनसे कहा, “आओ, कुछ समय के लिए कहीं एकांत में चलें और विश्राम करें,” क्योंकि अनेक लोग आ जा रहे थे और उन्हें भोजन तक का अवसर प्राप्‍त न हो सका था.

BSB

32 So they went away in a boat by themselves to a solitary place.

HINCV

32 वे चुपचाप नाव पर सवार हो एक सुनसान जगह पर चले गए.

BSB

33 But many people saw them leaving and recognized them. They ran together on foot from all the towns and arrived before them.

HINCV

33 लोगों ने उन्हें वहां जाते हुए देख लिया. अनेकों ने यह भी पहचान लिया कि वे कौन थे. आस-पास के नगरों से अनेक लोग दौड़ते हुए उनसे पहले ही उस स्थान पर जा पहुंचे.

BSB

34 When Jesus stepped ashore and saw a large crowd, He had compassion on them, because they were like sheep without a shepherd. And He began to teach them many things.

HINCV

34 जब मसीह येशु तट पर पहुंचे, उन्होंने वहां एक बड़ी भीड़ को इकट्ठा देखा. उसे देख वह दुःखी हो उठे क्योंकि उन्हें भीड़ बिना चरवाहे की भेड़ों के समान लगी. वहां मसीह येशु उन्हें अनेक विषयों पर शिक्षा देने लगे.

BSB

35 By now the hour was already late. So the disciples came to Jesus and said, “This is a desolate place, and the hour is already late.

HINCV

35 दिन ढल रहा था. शिष्यों ने मसीह येशु के पास आकर उनसे कहा, “यह सुनसान जगह है और दिन ढला जा रहा है.

BSB

36 Dismiss the crowd so they can go to the surrounding countryside and villages and buy themselves something to eat.”

HINCV

36 अब आप इन्हें विदा कर दीजिए कि ये पास के गांवों में जाकर अपने लिए भोजन-व्यवस्था कर सकें.”

BSB

37 But Jesus told them, “You give them something to eat.” They asked Him, “Should we go out and spend two hundred denarii to give all of them bread to eat?”

HINCV

37 किंतु मसीह येशु ने उन्हीं से कहा, “तुम ही दो इन्हें भोजन!” शिष्यों ने इसके उत्तर में कहा, “इतनों के भोजन में कम से कम दो सौ दीनार लगेंगे. क्या आप चाहते हैं कि हम जाकर इनके लिए इतने का भोजन ले आएं?”

BSB

38 “Go and see how many loaves you have,” He told them. And after checking, they said, “Five—and two fish.”

HINCV

38 मसीह येशु ने उनसे पूछा, “कितनी रोटियां हैं यहां? जाओ, पता लगाओ!” उन्होंने पता लगाकर उत्तर दिया, “पांच—और इनके अलावा दो मछलियां भी.”

BSB

39 Then Jesus directed them to have the people sit in groups on the green grass.

HINCV

39 मसीह येशु ने सभी लोगों को झुंड़ों में हरी घास पर बैठ जाने की आज्ञा दी.

BSB

40 So they sat down in groups of hundreds and fifties.

HINCV

40 वे सभी सौ-सौ और पचास-पचास के झुंडों में बैठ गए.

BSB

41 Taking the five loaves and the two fish and looking up to heaven, Jesus spoke a blessing and broke the loaves. Then He gave them to His disciples to set before the people. And He divided the two fish among them all.

HINCV

41 मसीह येशु ने वे पांच रोटियां और दो मछलियां लेकर स्वर्ग की ओर आंखें उठाकर उनके लिए धन्यवाद प्रकट किया. तब वह रोटियां तोड़ते और शिष्यों को देते गए कि वे उन्हें भीड़ में बांटते जाएं. इसके साथ उन्होंने वे दो मछलियां भी उनमें बांट दीं.

BSB

42 They all ate and were satisfied,

HINCV

42 सभी ने भरपेट खाया.

BSB

43 and the disciples picked up twelve basketfuls of broken pieces of bread and fish.

HINCV

43 शिष्यों ने शेष रह गए रोटियों तथा मछलियों के टुकड़े इकट्ठा किए तो बारह टोकरे भर गए.

BSB

44 And there were five thousand men who had eaten the loaves.

HINCV

44 जिन्होंने भोजन किया था, उनमें पुरुष ही पांच हज़ार थे.

BSB

45 Immediately Jesus made His disciples get into the boat and go on ahead of Him to Bethsaida, while He dismissed the crowd.

HINCV

45 तुरंत ही मसीह येशु ने शिष्यों को जबरन नाव पर बैठा उन्हें अपने से पहले दूसरे किनारे पर स्थित नगर बैथसैदा पहुंचने के लिए विदा किया—वह स्वयं भीड़ को विदा कर रहे थे.

BSB

46 After bidding them farewell, He went up on the mountain to pray.

HINCV

46 उन्हें विदा करने के बाद वह प्रार्थना के लिए पर्वत पर चले गए.

BSB

47 When evening came, the boat was in the middle of the sea, and Jesus was alone on land.

HINCV

47 रात हो चुकी थी. नाव झील के मध्य में थी. मसीह येशु किनारे पर अकेले थे.

BSB

48 He could see that the disciples were straining to row, because the wind was against them. About the fourth watch of the night, Jesus went out to them, walking on the sea. He intended to pass by them,

HINCV

48 मसीह येशु देख रहे थे कि हवा उल्टी दिशा में चलने के कारण शिष्यों को नाव खेने में कठिन प्रयास करना पड़ रहा था. रात के चौथे प्रहर मसीह येशु झील की सतह पर चलते हुए उनके पास जा पहुंचे और ऐसा अहसास हुआ कि वह उनसे आगे निकलना चाह रहे थे.

BSB

49 but when they saw Him walking on the sea, they cried out, thinking He was a ghost—

HINCV

49 उन्हें जल सतह पर चलता देख शिष्य समझे कि कोई दुष्टात्मा है और वे चिल्ला उठे

BSB

50 for they all saw Him and were terrified. But Jesus spoke up at once: “Take courage! It is I. Do not be afraid.”

HINCV

50 क्योंकि उन्हें देख वे भयभीत हो गए थे. इस पर मसीह येशु ने कहा, “मैं हूं! मत डरो! साहस मत छोड़ो!”

BSB

51 Then He climbed into the boat with them, and the wind died down. And the disciples were utterly astounded,

HINCV

51 यह कहते हुए वह उनकी नाव में चढ़ गए और वायु थम गई. शिष्य इससे अत्यंत चकित रह गए.

BSB

52 for they had not understood about the loaves, but their hearts had been hardened.

HINCV

52 रोटियों की घटना अब तक उनकी समझ से परे थी. उनके हृदय निर्बुद्धि जैसे हो गए थे.

BSB

53 When they had crossed over, they landed at Gennesaret and moored the boat.

HINCV

53 झील पार कर वे गन्‍नेसरत प्रदेश में पहुंच गए. उन्होंने नाव वहीं लगा दी.

BSB

54 As soon as they got out of the boat, the people recognized Jesus

HINCV

54 मसीह येशु के नाव से उतरते ही लोगों ने उन्हें पहचान लिया.

BSB

55 and ran through that whole region, carrying the sick on mats to wherever they heard He was.

HINCV

55 जहां कहीं भी मसीह येशु होते थे, लोग दौड़-दौड़ कर बिछौनों पर रोगियों को वहां ले आते थे.

BSB

56 And wherever He went—villages and towns and countrysides—they laid the sick in the marketplaces and begged Him just to let them touch the fringe of His cloak. And all who touched Him were healed.

HINCV

56 मसीह येशु जिस किसी नगर, गांव या बाहरी क्षेत्र में प्रवेश करते थे, लोग रोगियों को सार्वजनिक स्थलों में लिटा कर उनसे विनती करते थे कि उन्हें उनके वस्त्र के छोर का स्पर्श मात्र ही कर लेने दें. जो कोई उनके वस्त्र का स्पर्श कर लेता था, स्वस्थ हो जाता था.

Questions about Mark 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.