Mark 6

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Jesus went on from there and came to His hometown, accompanied by His disciples.

HINIRV

1 वहाँ से निकलकर वह अपने देश में आया, और उसके चेले उसके पीछे हो लिए।

BSB

2 When the Sabbath came, He began to teach in the synagogue, and many who heard Him were astonished. “Where did this man get these ideas?” they asked. “What is this wisdom He has been given? And how can He perform such miracles?

HINIRV

2 सब्त के दिन वह आराधनालय में उपदेश करने लगा; और बहुत लोग सुनकर चकित हुए और कहने लगे, “इसको ये बातें कहाँ से आ गई? और यह कौन सा ज्ञान है जो उसको दिया गया है? और कैसे सामर्थ्य के काम इसके हाथों से प्रगट होते हैं?

BSB

3 Isn’t this the carpenter, the son of Mary and the brother of James, Joses, Judas, and Simon? Aren’t His sisters here with us as well?” And they took offense at Him.

HINIRV

3 क्या यह वही बढ़ई नहीं, जो मरियम का पुत्र, और याकूब और योसेस और यहूदा और शमौन का भाई है? और क्या उसकी बहनें यहाँ हमारे बीच में नहीं रहतीं?” इसलिए उन्होंने उसके विषय में ठोकर खाई।

BSB

4 Then Jesus said to them, “Only in his hometown, among his relatives, and in his own household is a prophet without honor.”

HINIRV

4 यीशु ने उनसे कहा, “भविष्यद्वक्ता का अपने देश और अपने कुटुम्ब और अपने घर को छोड़ और कहीं भी निरादर नहीं होता।”

BSB

5 So He could not perform any miracles there, except to lay His hands on a few of the sick and heal them.

HINIRV

5 और वह वहाँ कोई सामर्थ्य का काम न कर सका, केवल थोड़े बीमारों पर हाथ रखकर उन्हें चंगा किया।

BSB

6 And He was amazed at their unbelief. And He went around from village to village, teaching the people.

HINIRV

6 और उसने उनके अविश्वास पर आश्चर्य किया और चारों ओर से गाँवों में उपदेश करता फिरा।

BSB

7 Then Jesus called the Twelve to Him and began to send them out two by two, giving them authority over unclean spirits.

HINIRV

7 और वह बारहों को अपने पास बुलाकर उन्हें दो-दो करके भेजने लगा; और उन्हें अशुद्ध आत्माओं पर अधिकार दिया।

BSB

8 He instructed them to take nothing but a staff for the journey—no bread, no bag, no money in their belts—

HINIRV

8 और उसने उन्हें आज्ञा दी, कि “मार्ग के लिये लाठी छोड़ और कुछ न लो; न तो रोटी, न झोली, न पटुके में पैसे।

BSB

9 and to wear sandals, but not a second tunic.

HINIRV

9 परन्तु जूतियाँ पहनो और दो-दो कुर्ते न पहनो।”

BSB

10 And He told them, “When you enter a house, stay there until you leave that area.

HINIRV

10 और उसने उनसे कहा, “जहाँ कहीं तुम किसी घर में उतरो, तो जब तक वहाँ से विदा न हो, तब तक उसी घर में ठहरे रहो।

BSB

11 If anyone will not welcome you or listen to you, shake the dust off your feet when you leave that place, as a testimony against them.”

HINIRV

11 जिस स्थान के लोग तुम्हें ग्रहण न करें, और तुम्हारी न सुनें, वहाँ से चलते ही अपने तलवों की धूल झाड़ डालो, कि उन पर गवाही हो।”

BSB

12 So they set out and preached that the people should repent.

HINIRV

12 और उन्होंने जाकर प्रचार किया, कि मन फिराओ,

BSB

13 They also drove out many demons and healed many of the sick, anointing them with oil.

HINIRV

13 और बहुत सी दुष्टात्माओं को निकाला, और बहुत बीमारों पर तेल मलकर उन्हें चंगा किया।

BSB

14 Now King Herod heard about this, for Jesus’ name had become well known, and people were saying, “John the Baptist has risen from the dead! That is why miraculous powers are at work in him.”

HINIRV

14 और हेरोदेस राजा ने उसकी चर्चा सुनी, क्योंकि उसका नाम फैल गया था, और उसने कहा, कि “यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला मरे हुओं में से जी उठा है, इसलिए उससे ये सामर्थ्य के काम प्रगट होते हैं।”

BSB

15 Others were saying, “He is Elijah,” and still others, “He is a prophet, like one of the prophets of old.”

HINIRV

15 और औरों ने कहा, “यह एलिय्याह है”, परन्तु औरों ने कहा, “भविष्यद्वक्ता या भविष्यद्वक्ताओं में से किसी एक के समान है।”

BSB

16 But when Herod heard this, he said, “John, whom I beheaded, has risen from the dead!”

HINIRV

16 हेरोदेस ने यह सुनकर कहा, “जिस यूहन्ना का सिर मैंने कटवाया था, वही जी उठा है।”

BSB

17 For Herod himself had ordered that John be arrested and bound and imprisoned, on account of his brother Philip’s wife Herodias, whom Herod had married.

HINIRV

17 क्योंकि हेरोदेस ने आप अपने भाई फिलिप्पुस की पत्नी हेरोदियास के कारण, जिससे उसने विवाह किया था, लोगों को भेजकर यूहन्ना को पकड़वाकर बन्दीगृह में डाल दिया था।

BSB

18 For John had been telling Herod, “It is not lawful for you to have your brother’s wife!”

HINIRV

18 क्योंकि यूहन्ना ने हेरोदेस से कहा था, “अपने भाई की पत्नी को रखना तुझे उचित नहीं।” (लैव्य. 18:16, लैव्य. 20:21)

BSB

19 So Herodias held a grudge against John and wanted to kill him. But she had been unable,

HINIRV

19 इसलिए हेरोदियास उससे बैर रखती थी और यह चाहती थी, कि उसे मरवा डाले, परन्तु ऐसा न हो सका,

BSB

20 because Herod feared John and protected him, knowing that he was a righteous and holy man. When he heard John’s words, he was greatly perplexed; yet he listened to him gladly.

HINIRV

20 क्योंकि हेरोदेस यूहन्ना को धर्मी और पवित्र पुरुष जानकर उससे डरता था, और उसे बचाए रखता था, और उसकी सुनकर बहुत घबराता था, पर आनन्द से सुनता था।

BSB

21 On Herod’s birthday, her opportunity arose. Herod held a banquet for his nobles and military commanders and the leading men of Galilee.

HINIRV

21 और ठीक अवसर पर जब हेरोदेस ने अपने जन्मदिन में अपने प्रधानों और सेनापतियों, और गलील के बड़े लोगों के लिये भोज किया।

BSB

22 When the daughter of Herodias came and danced, she pleased Herod and his guests, and the king said to the girl, “Ask me for whatever you wish, and I will give it to you.”

HINIRV

22 और उसी हेरोदियास की बेटी भीतर आई, और नाचकर हेरोदेस को और उसके साथ बैठनेवालों को प्रसन्न किया; तब राजा ने लड़की से कहा, “तू जो चाहे मुझसे माँग मैं तुझे दूँगा।”

BSB

23 And he swore to her, “Whatever you ask of me, I will give you, up to half my kingdom!”

HINIRV

23 और उसने शपथ खाई, “मैं अपने आधे राज्य तक जो कुछ तू मुझसे माँगेगी मैं तुझे दूँगा।” (एस्ते. 5:3,6, एस्ते. 7:2)

BSB

24 Then she went out and asked her mother, “What should I request?” And her mother answered, “The head of John the Baptist.”

HINIRV

24 उसने बाहर जाकर अपनी माता से पूछा, “मैं क्या माँगू?” वह बोली, “यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले का सिर।”

BSB

25 At once the girl hurried back to the king with her request: “I want you to give me the head of John the Baptist on a platter immediately.”

HINIRV

25 वह तुरन्त राजा के पास भीतर आई, और उससे विनती की, “मैं चाहती हूँ, कि तू अभी यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले का सिर एक थाल में मुझे मँगवा दे।”

BSB

26 The king was consumed with sorrow, but because of his oaths and his guests, he did not want to refuse her.

HINIRV

26 तब राजा बहुत उदास हुआ, परन्तु अपनी शपथ के कारण और साथ बैठनेवालों के कारण उसे टालना न चाहा।

BSB

27 So without delay, the king commanded that John’s head be brought in. He sent an executioner, who went and beheaded him in the prison.

HINIRV

27 और राजा ने तुरन्त एक सिपाही को आज्ञा देकर भेजा, कि उसका सिर काट लाए।

BSB

28 The man brought John’s head on a platter and presented it to the girl, who gave it to her mother.

HINIRV

28 उसने जेलखाने में जाकर उसका सिर काटा, और एक थाल में रखकर लाया और लड़की को दिया, और लड़की ने अपनी माँ को दिया।

BSB

29 When John’s disciples heard about this, they came and took his body and placed it in a tomb.

HINIRV

29 यह सुनकर उसके चेले आए, और उसके शव को उठाकर कब्र में रखा।

BSB

30 Meanwhile, the apostles gathered around Jesus and brought Him news of all they had done and taught.

HINIRV

30 प्रेरितों ने यीशु के पास इकट्ठे होकर, जो कुछ उन्होंने किया, और सिखाया था, सब उसको बता दिया।

BSB

31 And He said to them, “Come with Me privately to a solitary place, and let us rest for a while.” For many people were coming and going, and they did not even have time to eat.

HINIRV

31 उसने उनसे कहा, “तुम आप अलग किसी एकान्त स्थान में आकर थोड़ा विश्राम करो।” क्योंकि बहुत लोग आते-जाते थे, और उन्हें खाने का अवसर भी नहीं मिलता था।

BSB

32 So they went away in a boat by themselves to a solitary place.

HINIRV

32 इसलिए वे नाव पर चढ़कर, सुनसान जगह में अलग चले गए।

BSB

33 But many people saw them leaving and recognized them. They ran together on foot from all the towns and arrived before them.

HINIRV

33 और बहुतों ने उन्हें जाते देखकर पहचान लिया, और सब नगरों से इकट्ठे होकर वहाँ पैदल दौड़े और उनसे पहले जा पहुँचे।

BSB

34 When Jesus stepped ashore and saw a large crowd, He had compassion on them, because they were like sheep without a shepherd. And He began to teach them many things.

HINIRV

34 उसने उतरकर बड़ी भीड़ देखी, और उन पर तरस खाया, क्योंकि वे उन भेड़ों के समान थे, जिनका कोई रखवाला न हो; और वह उन्हें बहुत सी बातें सिखाने लगा। (2 इति. 18:16, 1 राजा. 22:17)

BSB

35 By now the hour was already late. So the disciples came to Jesus and said, “This is a desolate place, and the hour is already late.

HINIRV

35 जब दिन बहुत ढल गया, तो उसके चेले उसके पास आकर कहने लगे, “यह सुनसान जगह है, और दिन बहुत ढल गया है।

BSB

36 Dismiss the crowd so they can go to the surrounding countryside and villages and buy themselves something to eat.”

HINIRV

36 उन्हें विदा कर, कि चारों ओर के गाँवों और बस्तियों में जाकर, अपने लिये कुछ खाने को मोल लें।”

BSB

37 But Jesus told them, “You give them something to eat.” They asked Him, “Should we go out and spend two hundred denarii to give all of them bread to eat?”

HINIRV

37 उसने उन्हें उत्तर दिया, “तुम ही उन्हें खाने को दो।” उन्होंने उससे कहा, “क्या हम दो सौ दीनार की रोटियाँ मोल लें, और उन्हें खिलाएँ?”

BSB

38 “Go and see how many loaves you have,” He told them. And after checking, they said, “Five—and two fish.”

HINIRV

38 उसने उनसे कहा, “जाकर देखो तुम्हारे पास कितनी रोटियाँ हैं?” उन्होंने मालूम करके कहा, “पाँच रोटी और दो मछली भी।”

BSB

39 Then Jesus directed them to have the people sit in groups on the green grass.

HINIRV

39 तब उसने उन्हें आज्ञा दी, कि सब को हरी घास पर समूह में बैठा दो।

BSB

40 So they sat down in groups of hundreds and fifties.

HINIRV

40 वे सौ-सौ और पचास-पचास करके समूह में बैठ गए।

BSB

41 Taking the five loaves and the two fish and looking up to heaven, Jesus spoke a blessing and broke the loaves. Then He gave them to His disciples to set before the people. And He divided the two fish among them all.

HINIRV

41 और उसने उन पाँच रोटियों को और दो मछलियों को लिया, और स्वर्ग की ओर देखकर धन्यवाद किया और रोटियाँ तोड़-तोड़कर चेलों को देता गया, कि वे लोगों को परोसें, और वे दो मछलियाँ भी उन सब में बाँट दीं।

BSB

42 They all ate and were satisfied,

HINIRV

42 और सब खाकर तृप्त हो गए,

BSB

43 and the disciples picked up twelve basketfuls of broken pieces of bread and fish.

HINIRV

43 और उन्होंने टुकड़ों से बारह टोकरियाँ भरकर उठाई, और कुछ मछलियों से भी।

BSB

44 And there were five thousand men who had eaten the loaves.

HINIRV

44 जिन्होंने रोटियाँ खाई, वे पाँच हजार पुरुष थे।

BSB

45 Immediately Jesus made His disciples get into the boat and go on ahead of Him to Bethsaida, while He dismissed the crowd.

HINIRV

45 तब उसने तुरन्त अपने चेलों को विवश किया कि वे नाव पर चढ़कर उससे पहले उस पार बैतसैदा को चले जाएँ, जब तक कि वह लोगों को विदा करे।

BSB

46 After bidding them farewell, He went up on the mountain to pray.

HINIRV

46 और उन्हें विदा करके पहाड़ पर प्रार्थना करने को गया।

BSB

47 When evening came, the boat was in the middle of the sea, and Jesus was alone on land.

HINIRV

47 और जब साँझ हुई, तो नाव झील के बीच में थी, और वह अकेला भूमि पर था।

BSB

48 He could see that the disciples were straining to row, because the wind was against them. About the fourth watch of the night, Jesus went out to them, walking on the sea. He intended to pass by them,

HINIRV

48 और जब उसने देखा, कि वे खेते-खेते घबरा गए हैं, क्योंकि हवा उनके विरुद्ध थी, तो रात के चौथे पहर के निकट वह झील पर चलते हुए उनके पास आया; और उनसे आगे निकल जाना चाहता था।

BSB

49 but when they saw Him walking on the sea, they cried out, thinking He was a ghost—

HINIRV

49 परन्तु उन्होंने उसे झील पर चलते देखकर समझा, कि भूत है, और चिल्ला उठे,

BSB

50 for they all saw Him and were terrified. But Jesus spoke up at once: “Take courage! It is I. Do not be afraid.”

HINIRV

50 क्योंकि सब उसे देखकर घबरा गए थे। पर उसने तुरन्त उनसे बातें की और कहा, “धैर्य रखो: मैं हूँ; डरो मत।”

BSB

51 Then He climbed into the boat with them, and the wind died down. And the disciples were utterly astounded,

HINIRV

51 तब वह उनके पास नाव पर आया, और हवा थम गई: वे बहुत ही आश्चर्य करने लगे।

BSB

52 for they had not understood about the loaves, but their hearts had been hardened.

HINIRV

52 क्योंकि वे उन रोटियों के विषय में न समझे थे परन्तु उनके मन कठोर हो गए थे।

BSB

53 When they had crossed over, they landed at Gennesaret and moored the boat.

HINIRV

53 और वे पार उतरकर गन्नेसरत में पहुँचे, और नाव घाट पर लगाई।

BSB

54 As soon as they got out of the boat, the people recognized Jesus

HINIRV

54 और जब वे नाव पर से उतरे, तो लोग तुरन्त उसको पहचानकर,

BSB

55 and ran through that whole region, carrying the sick on mats to wherever they heard He was.

HINIRV

55 आस-पास के सारे देश में दौड़े, और बीमारों को खाटों पर डालकर, जहाँ-जहाँ समाचार पाया कि वह है, वहाँ-वहाँ लिए फिरे।

BSB

56 And wherever He went—villages and towns and countrysides—they laid the sick in the marketplaces and begged Him just to let them touch the fringe of His cloak. And all who touched Him were healed.

HINIRV

56 और जहाँ कहीं वह गाँवों, नगरों, या बस्तियों में जाता था, तो लोग बीमारों को बाजारों में रखकर उससे विनती करते थे, कि वह उन्हें अपने वस्त्र के आँचल ही को छू लेने दे: और जितने उसे छूते थे, सब चंगे हो जाते थे।

Questions about Mark 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.