Mark 7

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then the Pharisees and some of the scribes who had come from Jerusalem gathered around Jesus,

HINIRV

1 तब फरीसी और कुछ शास्त्री जो यरूशलेम से आए थे, उसके पास इकट्ठे हुए,

BSB

2 and they saw some of His disciples eating with hands that were defiled—that is, unwashed.

HINIRV

2 और उन्होंने उसके कई चेलों को अशुद्ध अर्थात् बिना हाथ धोए रोटी खाते देखा।

BSB

3 Now in holding to the tradition of the elders, the Pharisees and all the Jews do not eat until they wash their hands ceremonially.

HINIRV

3 (क्योंकि फरीसी और सब यहूदी, प्राचीन परम्परा का पालन करते हैं और जब तक भली भाँति हाथ नहीं धो लेते तब तक नहीं खाते;

BSB

4 And on returning from the market, they do not eat unless they wash. And there are many other traditions for them to observe, including the washing of cups, pitchers, kettles, and couches for dining.

HINIRV

4 और बाजार से आकर, जब तक स्नान नहीं कर लेते, तब तक नहीं खाते; और बहुत सी अन्य बातें हैं, जो उनके पास मानने के लिये पहुँचाई गई हैं, जैसे कटोरों, और लोटों, और तांबे के बरतनों को धोना-माँजना।)

BSB

5 So the Pharisees and scribes questioned Jesus: “Why do Your disciples not walk according to the tradition of the elders? Instead, they eat with defiled hands.”

HINIRV

5 इसलिए उन फरीसियों और शास्त्रियों ने उससे पूछा, “तेरे चेले क्यों पूर्वजों की परम्पराओं पर नहीं चलते, और बिना हाथ धोए रोटी खाते हैं?”

BSB

6 Jesus answered them, “Isaiah prophesied correctly about you hypocrites, as it is written: ‘These people honor Me with their lips, but their hearts are far from Me.

HINIRV

6 उसने उनसे कहा, “यशायाह ने तुम कपटियों के विषय में बहुत ठीक भविष्यद्वाणी की; जैसा लिखा है: ‘ये लोग होठों से तो मेरा आदर करते हैं, पर उनका मन मुझसे दूर रहता है। (यशा. 29:13)

BSB

7 They worship Me in vain; they teach as doctrine the precepts of men.’

HINIRV

7 और ये व्यर्थ मेरी उपासना करते हैं, क्योंकि मनुष्यों की आज्ञाओं को धर्मोपदेश करके सिखाते हैं।’ (यशा. 29:13)

BSB

8 You have disregarded the commandment of God to keep the tradition of men.”

HINIRV

8 क्योंकि तुम परमेश्वर की आज्ञा को टालकर मनुष्यों की रीतियों को मानते हो।”

BSB

9 He went on to say, “You neatly set aside the command of God to maintain your own tradition.

HINIRV

9 और उसने उनसे कहा, “तुम अपनी परम्पराओं को मानने के लिये परमेश्वर की आज्ञा कैसी अच्छी तरह टाल देते हो!

BSB

10 For Moses said, ‘Honor your father and your mother’ and ‘Anyone who curses his father or mother must be put to death.’

HINIRV

10 क्योंकि मूसा ने कहा है, ‘अपने पिता और अपनी माता का आदर कर;’ और ‘जो कोई पिता या माता को बुरा कहे, वह अवश्य मार डाला जाए।’ (निर्ग. 20:12, व्यव. 5:16)

BSB

11 But you say that if a man says to his father or mother, ‘Whatever you would have received from me is Corban’ (that is, a gift devoted to God),

HINIRV

11 परन्तु तुम कहते हो कि यदि कोई अपने पिता या माता से कहे, ‘जो कुछ तुझे मुझसे लाभ पहुँच सकता था, वह कुरबान अर्थात् संकल्प हो चुका।’

BSB

12 he is no longer permitted to do anything for his father or mother.

HINIRV

12 “तो तुम उसको उसके पिता या उसकी माता की कुछ सेवा करने नहीं देते।

BSB

13 Thus you nullify the word of God by the tradition you have handed down. And you do so in many such matters.”

HINIRV

13 इस प्रकार तुम अपनी परम्पराओं से, जिन्हें तुम ने ठहराया है, परमेश्वर का वचन टाल देते हो; और ऐसे-ऐसे बहुत से काम करते हो।”

BSB

14 Once again Jesus called the crowd to Him and said, “All of you, listen to Me and understand:

HINIRV

14 और उसने लोगों को अपने पास बुलाकर उनसे कहा, “तुम सब मेरी सुनो, और समझो।

BSB

15 Nothing that enters a man from the outside can defile him; but the things that come out of a man, these are what defile him.”

HINIRV

15 ऐसी तो कोई वस्तु नहीं जो मनुष्य में बाहर से समाकर उसे अशुद्ध करे; परन्तु जो वस्तुएँ मनुष्य के भीतर से निकलती हैं, वे ही उसे अशुद्ध करती हैं।

BSB

16

HINIRV

16 यदि किसी के सुनने के कान हों तो सुन ले।”

BSB

17 After Jesus had left the crowd and gone into the house, His disciples inquired about the parable.

HINIRV

17 जब वह भीड़ के पास से घर में गया, तो उसके चेलों ने इस दृष्टान्त के विषय में उससे पूछा।

BSB

18 “Are you still so dull?” He asked. “Do you not understand? Nothing that enters a man from the outside can defile him,

HINIRV

18 उसने उनसे कहा, “क्या तुम भी ऐसे नासमझ हो? क्या तुम नहीं समझते, कि जो वस्तु बाहर से मनुष्य के भीतर जाती है, वह उसे अशुद्ध नहीं कर सकती?

BSB

19 because it does not enter his heart, but it goes into the stomach and then is eliminated.” (Thus all foods are clean.)

HINIRV

19 क्योंकि वह उसके मन में नहीं, परन्तु पेट में जाती है, और शौच में निकल जाती है?” यह कहकर उसने सब भोजनवस्तुओं को शुद्ध ठहराया।

BSB

20 He continued: “What comes out of a man, that is what defiles him.

HINIRV

20 फिर उसने कहा, “जो मनुष्य में से निकलता है, वही मनुष्य को अशुद्ध करता है।

BSB

21 For from within the hearts of men come evil thoughts, sexual immorality, theft, murder, adultery,

HINIRV

21 क्योंकि भीतर से, अर्थात् मनुष्य के मन से, बुरे-बुरे विचार, व्यभिचार, चोरी, हत्या, परस्त्रीगमन,

BSB

22 greed, wickedness, deceit, debauchery, envy, slander, arrogance, and foolishness.

HINIRV

22 लोभ, दुष्टता, छल, लुचपन, कुदृष्टि, निन्दा, अभिमान, और मूर्खता निकलती हैं।

BSB

23 All these evils come from within, and these are what defile a man.”

HINIRV

23 ये सब बुरी बातें भीतर ही से निकलती हैं और मनुष्य को अशुद्ध करती हैं।”

BSB

24 Jesus left that place and went to the region of Tyre. Not wanting anyone to know He was there, He entered a house, but was unable to escape their notice.

HINIRV

24 फिर वह वहाँ से उठकर सोर और सीदोन के देशों में आया; और एक घर में गया, और चाहता था, कि कोई न जाने; परन्तु वह छिप न सका।

BSB

25 Instead, a woman whose little daughter had an unclean spirit soon heard about Jesus, and she came and fell at His feet.

HINIRV

25 और तुरन्त एक स्त्री जिसकी छोटी बेटी में अशुद्ध आत्मा थी, उसकी चर्चा सुनकर आई, और उसके पाँवों पर गिरी।

BSB

26 Now she was a Greek woman of Syrophoenician origin, and she kept asking Jesus to drive the demon out of her daughter.

HINIRV

26 यह यूनानी और सुरूफ‍िनीकी जाति की थी; और उसने उससे विनती की, कि मेरी बेटी में से दुष्टात्मा निकाल दे।

BSB

27 “First let the children have their fill,” He said. “For it is not right to take the children’s bread and toss it to the dogs.”

HINIRV

27 उसने उससे कहा, “पहले लड़कों को तृप्त होने दे, क्योंकि लड़कों की रोटी लेकर कुत्तों के आगे डालना उचित नहीं है।”

BSB

28 “Yes, Lord,” she replied, “even the dogs under the table eat the children’s crumbs.”

HINIRV

28 उसने उसको उत्तर दिया; “सच है प्रभु; फिर भी कुत्ते भी तो मेज के नीचे बालकों की रोटी के चूर चार खा लेते हैं।”

BSB

29 Then Jesus told her, “Because of this answer, you may go. The demon has left your daughter.”

HINIRV

29 उसने उससे कहा, “इस बात के कारण चली जा; दुष्टात्मा तेरी बेटी में से निकल गई है।”

BSB

30 And she went home and found her child lying on the bed, and the demon was gone.

HINIRV

30 और उसने अपने घर आकर देखा कि लड़की खाट पर पड़ी है, और दुष्टात्मा निकल गई है।

BSB

31 Then Jesus left the region of Tyre and went through Sidon to the Sea of Galilee and into the region of the Decapolis.

HINIRV

31 फिर वह सोर और सीदोन के देशों से निकलकर दिकापुलिस देश से होता हुआ गलील की झील पर पहुँचा।

BSB

32 Some people brought to Him a man who was deaf and hardly able to speak, and they begged Jesus to place His hand on him.

HINIRV

32 और लोगों ने एक बहरे को जो हक्ला भी था, उसके पास लाकर उससे विनती की, कि अपना हाथ उस पर रखे।

BSB

33 So Jesus took him aside privately, away from the crowd, and put His fingers into the man’s ears. Then He spit and touched the man’s tongue.

HINIRV

33 तब वह उसको भीड़ से अलग ले गया, और अपनी उँगलियाँ उसके कानों में डाली, और थूककर उसकी जीभ को छुआ।

BSB

34 And looking up to heaven, He sighed deeply and said to him, “Ephphatha!” (which means, “Be opened!”).

HINIRV

34 और स्वर्ग की ओर देखकर आह भरी, और उससे कहा, “इप्फत्तह!” अर्थात् “खुल जा!”

BSB

35 Immediately the man’s ears were opened and his tongue was released, and he began to speak plainly.

HINIRV

35 और उसके कान खुल गए, और उसकी जीभ की गाँठ भी खुल गई, और वह साफ-साफ बोलने लगा।

BSB

36 Jesus ordered them not to tell anyone. But the more He ordered them, the more widely they proclaimed it.

HINIRV

36 तब उसने उन्हें चेतावनी दी कि किसी से न कहना; परन्तु जितना उसने उन्हें चिताया उतना ही वे और प्रचार करने लगे।

BSB

37 The people were utterly astonished and said, “He has done all things well! He makes even the deaf hear and the mute speak!”

HINIRV

37 और वे बहुत ही आश्चर्य में होकर कहने लगे, “उसने जो कुछ किया सब अच्छा किया है; वह बहरों को सुनने की, और गूँगों को बोलने की शक्ति देता है।”

Questions about Mark 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.