Mark 8

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 In those days the crowd once again became very large, and they had nothing to eat. Jesus called the disciples to Him and said,

HINIRV

1 उन दिनों में, जब फिर बड़ी भीड़ इकट्ठी हुई, और उनके पास कुछ खाने को न था, तो उसने अपने चेलों को पास बुलाकर उनसे कहा,

BSB

2 “I have compassion for this crowd, because they have already been with Me three days and have nothing to eat.

HINIRV

2 “मुझे इस भीड़ पर तरस आता है, क्योंकि यह तीन दिन से बराबर मेरे साथ हैं, और उनके पास कुछ भी खाने को नहीं।

BSB

3 If I send them home hungry, they will faint along the way. For some of them have come a great distance.”

HINIRV

3 यदि मैं उन्हें भूखा घर भेज दूँ, तो मार्ग में थककर रह जाएँगे; क्योंकि इनमें से कोई-कोई दूर से आए हैं।”

BSB

4 His disciples replied, “Where in this desolate place could anyone find enough bread to feed all these people?”

HINIRV

4 उसके चेलों ने उसको उत्तर दिया, “यहाँ जंगल में इतनी रोटी कोई कहाँ से लाए कि ये तृप्त हों?”

BSB

5 “How many loaves do you have?” Jesus asked. “Seven,” they replied.

HINIRV

5 उसने उनसे पूछा, “तुम्हारे पास कितनी रोटियाँ हैं?” उन्होंने कहा, “सात।”

BSB

6 And He instructed the crowd to sit down on the ground. Then He took the seven loaves, gave thanks and broke them, and gave them to His disciples to set before the people. And they distributed them to the crowd.

HINIRV

6 तब उसने लोगों को भूमि पर बैठने की आज्ञा दी, और वे सात रोटियाँ लीं, और धन्यवाद करके तोड़ीं, और अपने चेलों को देता गया कि उनके आगे रखें, और उन्होंने लोगों के आगे परोस दिया।

BSB

7 They also had a few small fish, and Jesus blessed them and ordered that these be set before them as well.

HINIRV

7 उनके पास थोड़ी सी छोटी मछलियाँ भी थीं; और उसने धन्यवाद करके उन्हें भी लोगों के आगे रखने की आज्ञा दी।

BSB

8 The people ate and were satisfied, and the disciples picked up seven basketfuls of broken pieces that were left over.

HINIRV

8 अतः वे खाकर तृप्त हो गए और शेष टुकड़ों के सात टोकरे भरकर उठाए।

BSB

9 And about four thousand men were present. And when Jesus had dismissed the crowd,

HINIRV

9 और लोग चार हजार के लगभग थे, और उसने उनको विदा किया।

BSB

10 He immediately got into the boat with His disciples and went to the district of Dalmanutha.

HINIRV

10 और वह तुरन्त अपने चेलों के साथ नाव पर चढ़कर दलमनूता देश को चला गया।

BSB

11 Then the Pharisees came and began to argue with Jesus, testing Him by demanding from Him a sign from heaven.

HINIRV

11 फिर फरीसी आकर उससे वाद-विवाद करने लगे, और उसे जाँचने के लिये उससे कोई स्वर्गीय चिन्ह माँगा।

BSB

12 Jesus sighed deeply in His spirit and said, “Why does this generation demand a sign? Truly I tell you, no sign will be given to this generation.”

HINIRV

12 उसने अपनी आत्मा में भरकर कहा, “इस समय के लोग क्यों चिन्ह ढूँढ़ते हैं? मैं तुम से सच कहता हूँ, कि इस समय के लोगों को कोई चिन्ह नहीं दिया जाएगा।”

BSB

13 And He left them, got back into the boat, and crossed to the other side.

HINIRV

13 और वह उन्हें छोड़कर फिर नाव पर चढ़ गया, और पार चला गया।

BSB

14 Now the disciples had forgotten to take bread, except for one loaf they had with them in the boat.

HINIRV

14 और वे रोटी लेना भूल गए थे, और नाव में उनके पास एक ही रोटी थी।

BSB

15 “Watch out!” He cautioned them. “Beware of the leaven of the Pharisees and of Herod.”

HINIRV

15 और उसने उन्हें चेतावनी दी, “देखो, फरीसियों के ख़मीर और हेरोदेस के ख़मीर से सावधान रहो।”

BSB

16 So they began to discuss with one another the fact that they had no bread.

HINIRV

16 वे आपस में विचार करके कहने लगे, “हमारे पास तो रोटी नहीं है।”

BSB

17 Aware of their conversation, Jesus asked them, “Why are you debating about having no bread? Do you still not see or understand? Do you have such hard hearts?

HINIRV

17 यह जानकर यीशु ने उनसे कहा, “तुम क्यों आपस में विचार कर रहे हो कि हमारे पास रोटी नहीं? क्या अब तक नहीं जानते और नहीं समझते? क्या तुम्हारा मन कठोर हो गया है?

BSB

18 ‘Having eyes, do you not see? And having ears, do you not hear?’ And do you not remember?

HINIRV

18 क्या आँखें रखते हुए भी नहीं देखते, और कान रखते हुए भी नहीं सुनते? और तुम्हें स्मरण नहीं?

BSB

19 When I broke the five loaves for the five thousand, how many basketfuls of broken pieces did you collect?” “Twelve,” they answered.

HINIRV

19 कि जब मैंने पाँच हजार के लिये पाँच रोटी तोड़ी थीं तो तुम ने टुकड़ों की कितनी टोकरियाँ भरकर उठाईं?” उन्होंने उससे कहा, “बारह टोकरियाँ।”

BSB

20 “And when I broke the seven loaves for the four thousand, how many basketfuls of broken pieces did you collect?” “Seven,” they said.

HINIRV

20 उसने उनसे कहा, “और जब चार हजार के लिए सात रोटियाँ थीं तो तुम ने टुकड़ों के कितने टोकरे भरकर उठाए थे?” उन्होंने उससे कहा, “सात टोकरे।”

BSB

21 Then He asked them, “Do you still not understand?”

HINIRV

21 उसने उनसे कहा, “क्या तुम अब तक नहीं समझते?”

BSB

22 When they arrived at Bethsaida, some people brought a blind man and begged Jesus to touch him.

HINIRV

22 और वे बैतसैदा में आए; और लोग एक अंधे को उसके पास ले आए और उससे विनती की कि उसको छूए।

BSB

23 So He took the blind man by the hand and led him out of the village. Then He spit on the man’s eyes and placed His hands on him. “Can you see anything?” He asked.

HINIRV

23 वह उस अंधे का हाथ पकड़कर उसे गाँव के बाहर ले गया। और उसकी आँखों में थूककर उस पर हाथ रखे, और उससे पूछा, “क्या तू कुछ देखता है?”

BSB

24 The man looked up and said, “I can see the people, but they look like trees walking around.”

HINIRV

24 उसने आँख उठाकर कहा, “मैं मनुष्यों को देखता हूँ; क्योंकि वे मुझे चलते हुए दिखाई देते हैं, जैसे पेड़।”

BSB

25 Once again Jesus placed His hands on the man’s eyes, and when he opened them his sight was restored, and he could see everything clearly.

HINIRV

25 तब उसने फिर दोबारा उसकी आँखों पर हाथ रखे, और उसने ध्यान से देखा। और चंगा हो गया, और सब कुछ साफ-साफ देखने लगा।

BSB

26 Jesus sent him home and said, “Do not go back into the village.”

HINIRV

26 और उसने उसे यह कहकर घर भेजा, “इस गाँव के भीतर पाँव भी न रखना।”

BSB

27 Then Jesus and His disciples went on to the villages around Caesarea Philippi. On the way, He questioned His disciples: “Who do people say I am?”

HINIRV

27 यीशु और उसके चेले कैसरिया फिलिप्पी के गाँवों में चले गए; और मार्ग में उसने अपने चेलों से पूछा, “लोग मुझे क्या कहते हैं?”

BSB

28 They replied, “Some say John the Baptist; others say Elijah; and still others, one of the prophets.”

HINIRV

28 उन्होंने उत्तर दिया, “यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला; पर कोई-कोई, एलिय्याह; और कोई-कोई, भविष्यद्वक्ताओं में से एक भी कहते हैं।”

BSB

29 “But what about you?” Jesus asked. “Who do you say I am?” Peter answered, “You are the Christ.”

HINIRV

29 उसने उनसे पूछा, “परन्तु तुम मुझे क्या कहते हो?” पतरस ने उसको उत्तर दिया, “तू मसीह है।”

BSB

30 And Jesus warned them not to tell anyone about Him.

HINIRV

30 तब उसने उन्हें चिताकर कहा कि “मेरे विषय में यह किसी से न कहना।”

BSB

31 Then He began to teach them that the Son of Man must suffer many things and be rejected by the elders, chief priests, and scribes, and that He must be killed and after three days rise again.

HINIRV

31 और वह उन्हें सिखाने लगा, कि मनुष्य के पुत्र के लिये अवश्य है, कि वह बहुत दुःख उठाए, और पुरनिए और प्रधान याजक और शास्त्री उसे तुच्छ समझकर मार डालें और वह तीन दिन के बाद जी उठे।

BSB

32 He spoke this message quite frankly, and Peter took Him aside and began to rebuke Him.

HINIRV

32 उसने यह बात उनसे साफ-साफ कह दी। इस पर पतरस उसे अलग ले जाकर डाँटने लगा।

BSB

33 But Jesus, turning and looking at His disciples, rebuked Peter and said, “Get behind Me, Satan! For you do not have in mind the things of God, but the things of men.”

HINIRV

33 परन्तु उसने फिरकर, और अपने चेलों की ओर देखकर पतरस को डाँटकर कहा, “हे शैतान, मेरे सामने से दूर हो; क्योंकि तू परमेश्वर की बातों पर नहीं, परन्तु मनुष्य की बातों पर मन लगाता है।”

BSB

34 Then Jesus called the crowd to Him along with His disciples, and He told them, “If anyone wants to come after Me, he must deny himself and take up his cross and follow Me.

HINIRV

34 उसने भीड़ को अपने चेलों समेत पास बुलाकर उनसे कहा, “जो कोई मेरे पीछे आना चाहे, वह अपने आप से इन्कार करे और अपना क्रूस उठाकर, मेरे पीछे हो ले।

BSB

35 For whoever wants to save his life will lose it, but whoever loses his life for My sake and for the gospel will save it.

HINIRV

35 क्योंकि जो कोई अपना प्राण बचाना चाहे वह उसे खोएगा, पर जो कोई मेरे और सुसमाचार के लिये अपना प्राण खोएगा, वह उसे बचाएगा।

BSB

36 What does it profit a man to gain the whole world, yet forfeit his soul?

HINIRV

36 यदि मनुष्य सारे जगत को प्राप्त करे और अपने प्राण की हानि उठाए, तो उसे क्या लाभ होगा?

BSB

37 Or what can a man give in exchange for his soul?

HINIRV

37 और मनुष्य अपने प्राण के बदले क्या देगा?

BSB

38 If anyone is ashamed of Me and My words in this adulterous and sinful generation, the Son of Man will also be ashamed of him when He comes in His Father’s glory with the holy angels.”

HINIRV

38 जो कोई इस व्यभिचारी और पापी जाति के बीच मुझसे और मेरी बातों से लजाएगा, मनुष्य का पुत्र भी जब वह पवित्र स्वर्गदूतों के साथ अपने पिता की महिमा सहित आएगा, तब उससे भी लजाएगा।”

Questions about Mark 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.