Mark 9
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then Jesus said to them, “Truly I tell you, there are some standing here who will not taste death before they see the kingdom of God arrive with power.” | HINIRV 1 और उसने उनसे कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, कि जो यहाँ खड़े हैं, उनमें से कोई ऐसे हैं, कि जब तक परमेश्वर के राज्य को सामर्थ्य सहित आता हुआ न देख लें, तब तक मृत्यु का स्वाद कदापि न चखेंगे।” |
| BSB 2 After six days Jesus took with Him Peter, James, and John, and led them up a high mountain by themselves. There He was transfigured before them. | HINIRV 2 छः दिन के बाद यीशु ने पतरस और याकूब और यूहन्ना को साथ लिया, और एकान्त में किसी ऊँचे पहाड़ पर ले गया; और उनके सामने उसका रूप बदल गया। |
| BSB 3 His clothes became radiantly white, brighter than any launderer on earth could bleach them. | HINIRV 3 और उसका वस्त्र ऐसा चमकने लगा और यहाँ तक अति उज्ज्वल हुआ, कि पृथ्वी पर कोई धोबी भी वैसा उज्ज्वल नहीं कर सकता। |
| BSB 4 And Elijah and Moses appeared before them, talking with Jesus. | HINIRV 4 और उन्हें मूसा के साथ एलिय्याह दिखाई दिया; और वे यीशु के साथ बातें करते थे। |
| BSB 5 Peter said to Jesus, “Rabbi, it is good for us to be here. Let us put up three shelters—one for You, one for Moses, and one for Elijah.” | HINIRV 5 इस पर पतरस ने यीशु से कहा, “हे रब्बी, हमारा यहाँ रहना अच्छा है: इसलिए हम तीन मण्डप बनाएँ; एक तेरे लिये, एक मूसा के लिये, और एक एलिय्याह के लिये।” |
| BSB 6 For they were all so terrified that Peter did not know what else to say. | HINIRV 6 क्योंकि वह न जानता था कि क्या उत्तर दे, इसलिए कि वे बहुत डर गए थे। |
| BSB 7 Then a cloud appeared and enveloped them, and a voice came from the cloud: “This is My beloved Son. Listen to Him!” | HINIRV 7 तब एक बादल ने उन्हें छा लिया, और उस बादल में से यह शब्द निकला, “यह मेरा प्रिय पुत्र है; इसकी सुनो।” (2 पत. 1:17, भज. 2:7) |
| BSB 8 Suddenly, when they looked around, they saw no one with them except Jesus. | HINIRV 8 तब उन्होंने एकाएक चारों ओर दृष्टि की, और यीशु को छोड़ अपने साथ और किसी को न देखा। |
| BSB 9 As they were coming down the mountain, Jesus admonished them not to tell anyone what they had seen until the Son of Man had risen from the dead. | HINIRV 9 पहाड़ से उतरते हुए, उसने उन्हें आज्ञा दी, कि जब तक मनुष्य का पुत्र मरे हुओं में से जी न उठे, तब तक जो कुछ तुम ने देखा है वह किसी से न कहना। |
| BSB 10 So they kept this matter to themselves, discussing what it meant to rise from the dead. | HINIRV 10 उन्होंने इस बात को स्मरण रखा; और आपस में वाद-विवाद करने लगे, “मरे हुओं में से जी उठने का क्या अर्थ है?” |
| BSB 11 And they asked Jesus, “Why do the scribes say that Elijah must come first?” | HINIRV 11 और उन्होंने उससे पूछा, “शास्त्री क्यों कहते हैं, कि एलिय्याह का पहले आना अवश्य है?” |
| BSB 12 He replied, “Elijah does indeed come first, and he restores all things. Why then is it written that the Son of Man must suffer many things and be rejected? | HINIRV 12 उसने उन्हें उत्तर दिया, “एलिय्याह सचमुच पहले आकर सब कुछ सुधारेगा, परन्तु मनुष्य के पुत्र के विषय में यह क्यों लिखा है, कि वह बहुत दुःख उठाएगा, और तुच्छ गिना जाएगा? |
| BSB 13 But I tell you that Elijah has indeed come, and they have done to him whatever they wished, just as it is written about him.” | HINIRV 13 परन्तु मैं तुम से कहता हूँ, कि एलिय्याह तो आ चुका, और जैसा उसके विषय में लिखा है, उन्होंने जो कुछ चाहा उसके साथ किया।” |
| BSB 14 When they returned to the other disciples, they saw a large crowd around them, and scribes arguing with them. | HINIRV 14 और जब वह चेलों के पास आया, तो देखा कि उनके चारों ओर बड़ी भीड़ लगी है और शास्त्री उनके साथ विवाद कर रहे हैं। |
| BSB 15 As soon as all the people saw Jesus, they were filled with awe and ran to greet Him. | HINIRV 15 और उसे देखते ही सब बहुत ही आश्चर्य करने लगे, और उसकी ओर दौड़कर उसे नमस्कार किया। |
| BSB 16 “What are you disputing with them?” He asked. | HINIRV 16 उसने उनसे पूछा, “तुम इनसे क्या विवाद कर रहे हो?” |
| BSB 17 Someone in the crowd replied, “Teacher, I brought You my son, who has a spirit that makes him mute. | HINIRV 17 भीड़ में से एक ने उसे उत्तर दिया, “हे गुरु, मैं अपने पुत्र को, जिसमें गूँगी आत्मा समाई है, तेरे पास लाया था। |
| BSB 18 Whenever it seizes him, it throws him to the ground. He foams at the mouth, gnashes his teeth, and becomes rigid. I asked Your disciples to drive it out, but they were unable.” | HINIRV 18 जहाँ कहीं वह उसे पकड़ती है, वहीं पटक देती है; और वह मुँह में फेन भर लाता, और दाँत पीसता, और सूखता जाता है। और मैंने तेरे चेलों से कहा, कि वे उसे निकाल दें, परन्तु वे निकाल न सके।” |
| BSB 19 “O unbelieving generation!” Jesus replied. “How long must I remain with you? How long must I put up with you? Bring the boy to Me.” | HINIRV 19 यह सुनकर उसने उनसे उत्तर देके कहा, “हे अविश्वासी लोगों, मैं कब तक तुम्हारे साथ रहूँगा? और कब तक तुम्हारी सहूँगा? उसे मेरे पास लाओ।” |
| BSB 20 So they brought him, and seeing Jesus, the spirit immediately threw the boy into a convulsion. He fell to the ground and rolled around, foaming at the mouth. | HINIRV 20 तब वे उसे उसके पास ले आए। और जब उसने उसे देखा, तो उस आत्मा ने तुरन्त उसे मरोड़ा, और वह भूमि पर गिरा, और मुँह से फेन बहाते हुए लोटने लगा। |
| BSB 21 Jesus asked the boy’s father, “How long has this been with him?” “From childhood,” he said. | HINIRV 21 उसने उसके पिता से पूछा, “इसकी यह दशा कब से है?” और उसने कहा, “बचपन से। |
| BSB 22 “It often throws him into the fire or into the water, trying to kill him. But if You can do anything, have compassion on us and help us.” | HINIRV 22 उसने इसे नाश करने के लिये कभी आग और कभी पानी में गिराया; परन्तु यदि तू कुछ कर सके, तो हम पर तरस खाकर हमारा उपकार कर।” |
| BSB 23 “If You can?” echoed Jesus. “All things are possible to him who believes!” | HINIRV 23 यीशु ने उससे कहा, “यदि तू कर सकता है! यह क्या बात है? विश्वास करनेवाले के लिये सब कुछ हो सकता है।” |
| BSB 24 Immediately the boy’s father cried out, “I do believe; help my unbelief!” | HINIRV 24 बालक के पिता ने तुरन्त पुकारकर कहा, “हे प्रभु, मैं विश्वास करता हूँ; मेरे अविश्वास का उपाय कर।” |
| BSB 25 When Jesus saw that a crowd had come running, He rebuked the unclean spirit. “You deaf and mute spirit,” He said, “I command you to come out and never enter him again.” | HINIRV 25 जब यीशु ने देखा, कि लोग दौड़कर भीड़ लगा रहे हैं, तो उसने अशुद्ध आत्मा को यह कहकर डाँटा, कि “हे गूँगी और बहरी आत्मा, मैं तुझे आज्ञा देता हूँ, उसमें से निकल आ, और उसमें फिर कभी प्रवेश न करना।” |
| BSB 26 After shrieking and convulsing him violently, the spirit came out. The boy became like a corpse, so that many said, “He is dead.” | HINIRV 26 तब वह चिल्लाकर, और उसे बहुत मरोड़कर, निकल आई; और बालक मरा हुआ सा हो गया, यहाँ तक कि बहुत लोग कहने लगे, कि वह मर गया। |
| BSB 27 But Jesus took him by the hand and helped him to his feet, and he stood up. | HINIRV 27 परन्तु यीशु ने उसका हाथ पकड़ के उसे उठाया, और वह खड़ा हो गया। |
| BSB 28 After Jesus had gone into the house, His disciples asked Him privately, “Why couldn’t we drive it out?” | HINIRV 28 जब वह घर में आया, तो उसके चेलों ने एकान्त में उससे पूछा, “हम उसे क्यों न निकाल सके?” |
| BSB 29 Jesus answered, “This kind cannot come out, except by prayer.” | HINIRV 29 उसने उनसे कहा, “यह जाति बिना प्रार्थना किसी और उपाय से निकल नहीं सकती।” |
| BSB 30 Going on from there, they passed through Galilee. But Jesus did not want anyone to know, | HINIRV 30 फिर वे वहाँ से चले, और गलील में होकर जा रहे थे, वह नहीं चाहता था कि कोई जाने, |
| BSB 31 because He was teaching His disciples. He told them, “The Son of Man will be delivered into the hands of men. They will kill Him, and after three days He will rise.” | HINIRV 31 क्योंकि वह अपने चेलों को उपदेश देता और उनसे कहता था, “मनुष्य का पुत्र, मनुष्यों के हाथ में पकड़वाया जाएगा, और वे उसे मार डालेंगे; और वह मरने के तीन दिन बाद जी उठेगा।” |
| BSB 32 But they did not understand this statement, and they were afraid to ask Him about it. | HINIRV 32 पर यह बात उनकी समझ में नहीं आई, और वे उससे पूछने से डरते थे। |
| BSB 33 Then they came to Capernaum. While Jesus was in the house, He asked them, “What were you discussing on the way?” | HINIRV 33 फिर वे कफरनहूम में आए; और घर में आकर उसने उनसे पूछा, “रास्ते में तुम किस बात पर विवाद कर रहे थे?” |
| BSB 34 But they were silent, for on the way they had been arguing about which of them was the greatest. | HINIRV 34 वे चुप रहे क्योंकि, मार्ग में उन्होंने आपस में यह वाद-विवाद किया था, कि हम में से बड़ा कौन है? |
| BSB 35 Sitting down, Jesus called the Twelve and said, “If anyone wants to be first, he must be the last of all and the servant of all.” | HINIRV 35 तब उसने बैठकर बारहों को बुलाया, और उनसे कहा, “यदि कोई बड़ा होना चाहे, तो सबसे छोटा और सब का सेवक बने।” |
| BSB 36 Then He had a little child stand among them. Taking the child in His arms, He said to them, | HINIRV 36 और उसने एक बालक को लेकर उनके बीच में खड़ा किया, और उसको गोद में लेकर उनसे कहा, |
| BSB 37 “Whoever welcomes one of these little children in My name welcomes Me, and whoever welcomes Me welcomes not only Me, but the One who sent Me.” | HINIRV 37 “जो कोई मेरे नाम से ऐसे बालकों में से किसी एक को भी ग्रहण करता है, वह मुझे ग्रहण करता है; और जो कोई मुझे ग्रहण करता, वह मुझे नहीं, वरन् मेरे भेजनेवाले को ग्रहण करता है।” |
| BSB 38 John said to Him, “Teacher, we saw someone else driving out demons in Your name, and we tried to stop him, because he does not accompany us.” | HINIRV 38 तब यूहन्ना ने उससे कहा, “हे गुरु, हमने एक मनुष्य को तेरे नाम से दुष्टात्माओं को निकालते देखा और हम उसे मना करने लगे, क्योंकि वह हमारे पीछे नहीं हो लेता था।” |
| BSB 39 “Do not stop him,” Jesus replied. “For no one who performs a miracle in My name can turn around and speak evil of Me. | HINIRV 39 यीशु ने कहा, “उसको मना मत करो; क्योंकि ऐसा कोई नहीं जो मेरे नाम से सामर्थ्य का काम करे, और आगे मेरी निन्दा करे, |
| BSB 40 For whoever is not against us is for us. | HINIRV 40 क्योंकि जो हमारे विरोध में नहीं, वह हमारी ओर है। |
| BSB 41 Indeed, if anyone gives you even a cup of water because you bear the name of Christ, truly I tell you, he will never lose his reward. | HINIRV 41 जो कोई एक कटोरा पानी तुम्हें इसलिए पिलाए कि तुम मसीह के हो तो मैं तुम से सच कहता हूँ कि वह अपना प्रतिफल किसी तरह से न खोएगा।” |
| BSB 42 But if anyone causes one of these little ones who believe in Me to stumble, it would be better for him to have a large millstone hung around his neck and to be thrown into the sea. | HINIRV 42 “जो कोई इन छोटों में से जो मुझ पर विश्वास करते हैं, किसी को ठोकर खिलाए तो उसके लिये भला यह है कि एक बड़ी चक्की का पाट उसके गले में लटकाया जाए और वह समुद्र में डाल दिया जाए। |
| BSB 43 If your hand causes you to sin, cut it off. It is better for you to enter life crippled than to have two hands and go into hell, into the unquenchable fire. | HINIRV 43 यदि तेरा हाथ तुझे ठोकर खिलाए तो उसे काट डाल टुण्डा होकर जीवन में प्रवेश करना, तेरे लिये इससे भला है कि दो हाथ रहते हुए नरक के बीच उस आग में डाला जाए जो कभी बुझने की नहीं। |
| BSB | HINIRV 44 जहाँ उनका कीड़ा नहीं मरता और आग नहीं बुझती। |
| BSB 45 If your foot causes you to sin, cut it off. It is better for you to enter life lame than to have two feet and be thrown into hell. | HINIRV 45 और यदि तेरा पाँव तुझे ठोकर खिलाए तो उसे काट डाल। लँगड़ा होकर जीवन में प्रवेश करना तेरे लिये इससे भला है, कि दो पाँव रहते हुए नरक में डाला जाए। |
| BSB | HINIRV 46 जहाँ उनका कीड़ा नहीं मरता और आग नहीं बुझती |
| BSB 47 And if your eye causes you to sin, pluck it out. It is better for you to enter the kingdom of God with one eye than to have two eyes and be thrown into hell, | HINIRV 47 और यदि तेरी आँख तुझे ठोकर खिलाए तो उसे निकाल डाल, काना होकर परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना तेरे लिये इससे भला है, कि दो आँख रहते हुए तू नरक में डाला जाए। |
| BSB 48 where ‘their worm never dies, and the fire is never quenched.’ | HINIRV 48 जहाँ उनका कीड़ा नहीं मरता और आग नहीं बुझती। (यशा. 66:24) |
| BSB 49 For everyone will be salted with fire. | HINIRV 49 क्योंकि हर एक जन आग से नमकीन किया जाएगा। |
| BSB 50 Salt is good, but if the salt loses its saltiness, with what will you season it? Have salt among yourselves, and be at peace with one another.” | HINIRV 50 नमक अच्छा है, पर यदि नमक का स्वाद बिगड़ जाए, तो उसे किस से नमकीन करोगे? अपने में नमक रखो, और आपस में मेल मिलाप से रहो।” |
Questions about Mark 9? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.