Matthew 26
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 When Jesus had finished saying all these things, He told His disciples, | HINCV 1 इस रहस्य के खुलने के बाद येशु ने शिष्यों को देखकर कहा, |
| BSB 2 “You know that the Passover is two days away, and the Son of Man will be handed over to be crucified.” | HINCV 2 “यह तो तुम्हें मालूम ही है कि दो दिन बाद फ़सह उत्सव है. इस समय मनुष्य के पुत्र को क्रूस पर चढ़ाए जाने के लिए सौंप दिया जाएगा.” |
| BSB 3 At that time the chief priests and elders of the people assembled in the courtyard of the high priest, whose name was Caiaphas, | HINCV 3 दूसरी ओर प्रधान पुरोहित और वरिष्ठ नागरिक कायाफ़स नामक महापुरोहित के घर के आंगन में इकट्ठा हुए. |
| BSB 4 and they conspired to arrest Jesus covertly and kill Him. | HINCV 4 उन्होंने मिलकर येशु को छलपूर्वक पकड़कर उनकी हत्या कर देने का विचार किया. |
| BSB 5 “But not during the feast,” they said, “or there may be a riot among the people.” | HINCV 5 वे यह विचार भी कर रहे थे: “यह फ़सह उत्सव के अवसर पर न किया जाए—कहीं इससे लोगों में बलवा न भड़क उठे.” |
| BSB 6 While Jesus was in Bethany in the home of Simon the Leper, | HINCV 6 जब येशु बैथनियाह गांव में शिमओन के घर पर थे—वही शिमओन, जिसे पहले कोढ़ रोग हुआ था, |
| BSB 7 a woman came to Him with an alabaster jar of expensive perfume, which she poured on His head as He reclined at the table. | HINCV 7 एक स्त्री उनके पास संगमरमर के बर्तन में कीमती इत्र लेकर आई. उसे उसने भोजन के लिए बैठे येशु के सिर पर उंडेल दिया. |
| BSB 8 When the disciples saw this, they were indignant and asked, “Why this waste? | HINCV 8 यह देख शिष्य गुस्सा हो कहने लगे, “यह फिज़ूलखर्ची किस लिए? |
| BSB 9 This perfume could have been sold at a high price, and the money given to the poor.” | HINCV 9 यह इत्र तो ऊंचे दाम पर बिक सकता था और प्राप्त धनराशि गरीबों में बांटी जा सकती थी.” |
| BSB 10 Aware of this, Jesus asked, “Why are you bothering this woman? She has done a beautiful deed to Me. | HINCV 10 इस विषय को जानकर येशु ने उन्हें झिड़कते हुए कहा, “क्यों सता रहे हो इस स्त्री को? इसने मेरे हित में एक सराहनीय काम किया है. |
| BSB 11 The poor you will always have with you, but you will not always have Me. | HINCV 11 निर्धन तुम्हारे साथ हमेशा रहेंगे किंतु मैं तुम्हारे साथ हमेशा नहीं रहूंगा. |
| BSB 12 By pouring this perfume on Me, she has prepared My body for burial. | HINCV 12 मुझे मेरे अंतिम संस्कार के लिए तैयार करने के लिए इसने यह इत्र मेरे शरीर पर उंडेला है. |
| BSB 13 Truly I tell you, wherever this gospel is preached in all the world, what she has done will also be told in memory of her.” | HINCV 13 सच तो यह है कि सारे जगत में जहां कहीं यह सुसमाचार प्रचार किया जाएगा, इस स्त्री के इस कार्य का वर्णन भी इसकी याद में किया जाएगा.” |
| BSB 14 Then one of the Twelve, the one called Judas Iscariot, went to the chief priests | HINCV 14 तब कारियोतवासी यहूदाह, जो बारह शिष्यों में से एक था, प्रधान पुरोहितों के पास गया |
| BSB 15 and asked, “What are you willing to give me if I hand Him over to you?” And they set out for him thirty pieces of silver. | HINCV 15 और उनसे विचार-विमर्श करने लगा, “यदि मैं येशु को पकड़वा दूं तो आप मुझे क्या देंगे?” उन्होंने उसे गिन कर चांदी के तीस सिक्के दे दिए. |
| BSB 16 So from then on Judas looked for an opportunity to betray Jesus. | HINCV 16 उस समय से वह येशु को पकड़वाने के लिए सही अवसर की ताक में रहने लगा. |
| BSB 17 On the first day of the Feast of Unleavened Bread, the disciples came to Jesus and asked, “Where do You want us to prepare for You to eat the Passover?” | HINCV 17 अखमीरी रोटी के उत्सव के पहले दिन शिष्यों ने येशु के पास आकर पूछा, “हम आपके लिए फ़सह भोज की तैयारी कहां करें? आप क्या चाहते हैं?” |
| BSB 18 He answered, “Go into the city to a certain man and tell him that the Teacher says, ‘My time is near. I will keep the Passover with My disciples at your house.’” | HINCV 18 येशु ने उन्हें निर्देश दिया, “नगर में एक व्यक्ति विशेष के पास जाना और उससे कहना, ‘गुरुवर ने कहा है, मेरा समय पास है. मुझे अपने शिष्यों के साथ आपके घर में फ़सह उत्सव मनाना है.’” |
| BSB 19 So the disciples did as Jesus had directed them and prepared the Passover. | HINCV 19 शिष्यों ने वैसा ही किया, जैसा येशु ने निर्देश दिया था और उन्होंने फ़सह भोज तैयार किया. |
| BSB 20 When evening came, Jesus was reclining with the twelve disciples. | HINCV 20 संध्या समय येशु अपने बारह शिष्यों के साथ बैठे हुए थे. |
| BSB 21 And while they were eating, He said to them, “Truly I tell you, one of you will betray Me.” | HINCV 21 जब वे भोजन कर रहे थे येशु ने उनसे कहा, “मैं तुम पर एक सच प्रकट कर रहा हूं: तुम्हीं में एक है, जो मेरे साथ धोखा करेगा.” |
| BSB 22 They were deeply grieved and began to ask Him one after another, “Surely not I, Lord?” | HINCV 22 बहुत उदास मन से हर एक शिष्य येशु से पूछने लगा, “प्रभु, वह मैं तो नहीं हूं?” |
| BSB 23 Jesus answered, “The one who has dipped his hand into the bowl with Me will betray Me. | HINCV 23 येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “जिसने मेरे साथ कटोरे में अपना कौर डुबोया था, वही है, जो मेरे साथ धोखा करेगा. |
| BSB 24 The Son of Man will go just as it is written about Him, but woe to that man by whom He is betrayed. It would be better for him if he had not been born.” | HINCV 24 मनुष्य के पुत्र को तो जैसा कि उसके विषय में पवित्र शास्त्र में लिखा है, जाना ही है; किंतु धिक्कार है उस व्यक्ति पर, जो मनुष्य के पुत्र के साथ धोखा करेगा. उस व्यक्ति के लिए अच्छा तो यही होता कि उसका जन्म ही न होता.” |
| BSB 25 Then Judas, who would betray Him, said, “Surely not I, Rabbi?” Jesus answered, “You have said it yourself.” | HINCV 25 यहूदाह ने, जो येशु के साथ धोखा कर रहा था, उनसे प्रश्न किया, “रब्बी, वह मैं तो नहीं हूं न?” येशु ने उसे उत्तर दिया, “यह तुमने स्वयं ही कह दिया है.” |
| BSB 26 While they were eating, Jesus took bread, spoke a blessing and broke it, and gave it to the disciples, saying, “Take and eat; this is My body.” | HINCV 26 जब वे भोजन के लिए बैठे, येशु ने रोटी ली, उसके लिए आशीष विनती की, उसे तोड़ी और शिष्यों को देते हुए कहा, “यह लो, खाओ; यह मेरा शरीर है.” |
| BSB 27 Then He took the cup, gave thanks, and gave it to them, saying, “Drink from it, all of you. | HINCV 27 तब येशु ने प्याला लिया, उसके लिए धन्यवाद दिया तथा शिष्यों को देते हुए कहा, “तुम सब इसमें से पियो. |
| BSB 28 This is My blood of the covenant, which is poured out for many for the forgiveness of sins. | HINCV 28 यह वाचा का मेरा लहू है जो अनेकों की पाप क्षमा के लिए उंडेला जा रहा है. |
| BSB 29 I tell you, I will not drink of this fruit of the vine from now on until that day when I drink it anew with you in My Father’s kingdom.” | HINCV 29 मैं यह बताना चाहता हूं कि मैं दाख का रस उस दिन तक नहीं पिऊंगा जब तक मैं अपने पिता के राज्य में तुम्हारे साथ दाखरस दोबारा नहीं पिऊं.” |
| BSB 30 And when they had sung a hymn, they went out to the Mount of Olives. | HINCV 30 एक भक्ति गीत गाने के बाद वे ज़ैतून पर्वत पर चले गए. |
| BSB 31 Then Jesus said to them, “This very night you will all fall away on account of Me. For it is written: ‘I will strike the Shepherd, and the sheep of the flock will be scattered.’ | HINCV 31 येशु ने शिष्यों से कहा, “आज रात तुम सभी मेरा साथ छोड़कर चले जाओगे, जैसा कि इस संबंध में पवित्र शास्त्र का लेख है: “ ‘मैं चरवाहे का संहार करूंगा और, झुंड की सभी भेड़ें तितर-बितर हो जाएंगी.’ |
| BSB 32 But after I have risen, I will go ahead of you into Galilee.” | HINCV 32 हां, पुनर्जीवित किए जाने के बाद मैं तुमसे पहले गलील प्रदेश पहुंच जाऊंगा.” |
| BSB 33 Peter said to Him, “Even if all fall away on account of You, I never will.” | HINCV 33 किंतु पेतरॉस ने येशु से कहा, “सभी शिष्य आपका साथ छोड़कर जाएं तो जाएं किंतु मैं आपका साथ कभी न छोड़ूंगा.” |
| BSB 34 “Truly I tell you,” Jesus declared, “this very night, before the rooster crows, you will deny Me three times.” | HINCV 34 येशु ने उनसे कहा, “सच्चाई तो यह है कि आज ही रात में, इसके पहले कि मुर्ग बांग दे, तुम मुझे तीन बार नकार चुके होंगे.” |
| BSB 35 Peter replied, “Even if I have to die with You, I will never deny You.” And all the other disciples said the same thing. | HINCV 35 पेतरॉस ने दोबारा उनसे कहा, “मुझे आपके साथ यदि मृत्यु को भी गले लगाना पड़े तो भी मैं आपको नहीं नकारूंगा.” अन्य सभी शिष्यों ने यही दोहराया. |
| BSB 36 Then Jesus went with His disciples to a place called Gethsemane, and He told them, “Sit here while I go over there and pray.” | HINCV 36 तब येशु उनके साथ गेतसेमनी नामक स्थान पर पहुंचे. उन्होंने अपने शिष्यों से कहा, “तुम यहीं बैठो जब तक मैं वहां जाकर प्रार्थना करता हूं.” |
| BSB 37 He took with Him Peter and the two sons of Zebedee and began to be sorrowful and deeply distressed. | HINCV 37 फिर वह पेतरॉस और ज़ेबेदियॉस के दोनों पुत्रों को अपने साथ ले आगे चले गए. वहां येशु अत्यंत उदास और व्याकुल होने लगे. |
| BSB 38 Then He said to them, “My soul is consumed with sorrow to the point of death. Stay here and keep watch with Me.” | HINCV 38 उन्होंने शिष्यों से कहा, “मेरे प्राण इतने अधिक उदास हैं, मानो मेरी मृत्यु हो रही हो. मेरे साथ तुम भी जागते रहो.” |
| BSB 39 Going a little farther, He fell facedown and prayed, “My Father, if it is possible, let this cup pass from Me. Yet not as I will, but as You will.” | HINCV 39 तब येशु उनसे थोड़ी ही दूर जा मुख के बल गिरकर प्रार्थना करने लगे. उन्होंने परमेश्वर से निवेदन किया, “मेरे पिता, यदि संभव हो तो यह प्याला मुझसे टल जाए; फिर भी मेरी नहीं परंतु आपकी इच्छा के अनुरूप हो.” |
| BSB 40 Then Jesus returned to the disciples and found them sleeping. “Were you not able to keep watch with Me for one hour?” He asked Peter. | HINCV 40 जब वह अपने शिष्यों के पास लौटे तो उन्हें सोया हुआ देख उन्होंने पेतरॉस से कहा, “अच्छा, तुम मेरे साथ एक घंटा भी सजग न रह सके! |
| BSB 41 “Watch and pray so that you will not enter into temptation. For the spirit is willing, but the body is weak.” | HINCV 41 सजग रहो, प्रार्थना करते रहो, ऐसा न हो कि तुम परीक्षा में पड़ जाओ. हां, निःसंदेह आत्मा तो तैयार है किंतु शरीर दुर्बल.” |
| BSB 42 A second time He went away and prayed, “My Father, if this cup cannot pass unless I drink it, may Your will be done.” | HINCV 42 तब येशु ने दूसरी बार जाकर प्रार्थना की, “मेरे पिता, यदि यह प्याला मेरे पिए बिना मुझसे टल नहीं सकता तो आप ही की इच्छा पूरी हो.” |
| BSB 43 And again Jesus returned and found them sleeping, for their eyes were heavy. | HINCV 43 वह दोबारा लौटकर आए तो देखा कि शिष्य सोए हुए हैं—क्योंकि उनकी पलकें बोझिल थी. |
| BSB 44 So He left them and went away once more and prayed a third time, saying the same thing. | HINCV 44 एक बार फिर वह उन्हें छोड़ आगे चले गए और तीसरी बार प्रार्थना की और उन्होंने प्रार्थना में वही सब दोहराया. |
| BSB 45 Then He returned to the disciples and said, “Are you still sleeping and resting? Look, the hour is near, and the Son of Man is betrayed into the hands of sinners. | HINCV 45 तब वह शिष्यों के पास लौटे और उनसे कहा, “क्या तुम अभी भी सो रहे और आराम कर रहे हो? बहुत हो गया! देखो! आ गया है वह क्षण! मनुष्य का पुत्र पापियों के हाथों पकड़वाया जा रहा है. |
| BSB 46 Rise, let us go! See, My betrayer is approaching!” | HINCV 46 उठो! यहां से चलें. देखो, जो मुझे पकड़वाने पर है, वह आ गया!” |
| BSB 47 While Jesus was still speaking, Judas, one of the Twelve, arrived, accompanied by a large crowd armed with swords and clubs, sent from the chief priests and elders of the people. | HINCV 47 येशु अपना कथन समाप्त भी न कर पाए थे कि यहूदाह, जो बारह शिष्यों में से एक था, वहां आ पहुंचा. उसके साथ एक बड़ी भीड़ थी, जो तलवारें और लाठियां लिए हुए थी. ये सब प्रधान पुरोहितों और पुरनियों की ओर से भेजे गए थे. |
| BSB 48 Now the betrayer had arranged a signal with them: “The One I kiss is the man; arrest Him.” | HINCV 48 येशु के विश्वासघाती ने उन्हें यह संकेत दिया था: “मैं जिसे चूमूं, वही होगा वह. उसे ही पकड़ लेना.” |
| BSB 49 Going directly to Jesus, he said, “Greetings, Rabbi!” and kissed Him. | HINCV 49 वहां पहुंचते ही यहूदाह सीधे मसीह येशु के पास गया और उनसे कहा, “प्रणाम, रब्बी!” और उन्हें चूम लिया. |
| BSB 50 “Friend,” Jesus replied, “do what you came for.” Then the men stepped forward, seized Jesus, and arrested Him. | HINCV 50 येशु ने यहूदाह से कहा, “मेरे मित्र, जिस काम के लिए आए हो, उसे पूरा कर लो.” उन्होंने आकर येशु को पकड़ लिया. |
| BSB 51 At this, one of Jesus’ companions drew his sword and struck the servant of the high priest, cutting off his ear. | HINCV 51 येशु के शिष्यों में से एक ने तलवार खींची और महापुरोहित के दास पर चला दी जिससे उसका कान कट गया. |
| BSB 52 “Put your sword back in its place,” Jesus said to him. “For all who draw the sword will die by the sword. | HINCV 52 येशु ने उस शिष्य से कहा, “अपनी तलवार को म्यान में रखो! जो तलवार उठाते हैं, वे तलवार से ही नाश किए जाएंगे. |
| BSB 53 Are you not aware that I can call on My Father, and He will at once put at My disposal more than twelve legions of angels? | HINCV 53 क्या तुम यह तो सोच रहे कि मैं अपने पिता से विनती नहीं कर सकता और वह मेरे लिए स्वर्गदूतों के बारह या उससे अधिक लेगिओन (बड़ी सेना) नहीं भेज सकते? |
| BSB 54 But how then would the Scriptures be fulfilled that say it must happen this way?” | HINCV 54 फिर भला पवित्र शास्त्र के लेख कैसे पूरे होंगे, जिनमें लिखा है कि यह सब इसी प्रकार होना अवश्य है?” |
| BSB 55 At that time Jesus said to the crowd, “Have you come out with swords and clubs to arrest Me as you would an outlaw? Every day I sat teaching in the temple courts, and you did not arrest Me. | HINCV 55 तब येशु ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, “क्या तुम्हें मुझे पकड़ने के लिए तलवारें और लाठियां लेकर आने की ज़रूरत थी, जैसे किसी डाकू को पकड़ने के लिए होती है? मैं तो प्रतिदिन मंदिर में बैठकर शिक्षा दिया करता था! तब तुमने मुझे नहीं पकड़ा! |
| BSB 56 But this has all happened so that the writings of the prophets would be fulfilled.” Then all the disciples deserted Him and fled. | HINCV 56 यह सब इसलिये हुआ है कि भविष्यद्वक्ताओं के लेख पूरे हों.” इस समय सभी शिष्य उन्हें छोड़कर भाग चुके थे. |
| BSB 57 Those who had arrested Jesus led Him away to the house of Caiaphas the high priest, where the scribes and elders had gathered. | HINCV 57 जिन्होंने येशु को पकड़ा था वे उन्हें महापुरोहित कायाफ़स के यहां ले गए, जहां शास्त्री तथा पुरनिये इकट्ठा थे. |
| BSB 58 But Peter followed Him at a distance, right up to the courtyard of the high priest. And he went in and sat down with the guards to see the outcome. | HINCV 58 पेतरॉस कुछ दूरी पर येशु के पीछे-पीछे चलते हुए महापुरोहित के आंगन में आ पहुंचे और वहां वह प्रहरियों के साथ बैठ गए कि देखें आगे क्या-क्या होता है. |
| BSB 59 Now the chief priests and the whole Sanhedrin were seeking false testimony against Jesus in order to put Him to death. | HINCV 59 मसीह येशु को मृत्यु दंड देने की इच्छा लिए हुए प्रधान पुरोहित तथा पूरी महासभा मसीह येशु के विरुद्ध झूठे गवाह खोजने का यत्न कर रही थी, |
| BSB 60 But they did not find any, though many false witnesses came forward. Finally two came forward | HINCV 60 किंतु इसमें वे विफल ही रहे. यद्यपि अनेक झूठे गवाह सामने आए, किंतु मृत्यु दंड के लिए आवश्यक दो सहमत गवाह उन्हें फिर भी न मिले. आखिर दो गवाह सामने आए |
| BSB 61 and declared, “This man said, ‘I am able to destroy the temple of God and rebuild it in three days.’” | HINCV 61 जिन्होंने कहा, “यह व्यक्ति कहता था, ‘मैं परमेश्वर के मंदिर को नाश करके उसे तीन दिन में दोबारा खड़ा करने में समर्थ हूं.’” |
| BSB 62 So the high priest stood up and asked Him, “Have You no answer? What are these men testifying against You?” | HINCV 62 तब महापुरोहित खड़े हुए तथा मसीह येशु से पूछा, “क्या तुम्हें अपने बचाव में कुछ नहीं कहना है? ये सब तुम्हारे विरुद्ध क्या-क्या गवाही दे रहे हैं!” |
| BSB 63 But Jesus remained silent. Then the high priest said to Him, “I charge You under oath by the living God: Tell us if You are the Christ, the Son of God.” | HINCV 63 येशु मौन ही रहे. तब महापुरोहित ने येशु से कहा, “मैं तुम्हें जीवित परमेश्वर की शपथ देता हूं कि तुम हमें बताओ, क्या तुम ही मसीह, परमेश्वर के पुत्र हो?” |
| BSB 64 “You have said it yourself,” Jesus answered. “But I say to all of you, from now on you will see the Son of Man sitting at the right hand of Power and coming on the clouds of heaven.” | HINCV 64 येशु ने उसे उत्तर दिया, “आपने यह स्वयं कह दिया है, फिर भी, मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि इसके बाद आप मनुष्य के पुत्र को सर्वशक्तिमान की दायीं ओर बैठे तथा आकाश के बादलों पर आता हुआ देखेंगे.” |
| BSB 65 At this, the high priest tore his clothes and declared, “He has blasphemed! Why do we need any more witnesses? Look, now you have heard the blasphemy. | HINCV 65 यह सुनना था कि महापुरोहित ने अपने वस्त्र फाड़ डाले और कहा, “परमेश्वर-निंदा की है इसने! क्या अब भी गवाहों की ज़रूरत है? आप सभी ने स्वयं यह परमेश्वर-निंदा सुनी है. |
| BSB 66 What do you think?” “He deserves to die,” they answered. | HINCV 66 अब क्या विचार है आपका?” सभी परिषद ने उत्तर दिया, “यह मृत्यु दंड के योग्य है.” |
| BSB 67 Then they spit in His face and struck Him. Others slapped Him | HINCV 67 तब उन्होंने येशु के मुख पर थूका, उन पर घूंसों से प्रहार किया, कुछ ने उन्हें थप्पड़ भी मारे और फिर उनसे प्रश्न किया, |
| BSB 68 and said, “Prophesy to us, Christ! Who hit You?” | HINCV 68 “मसीह! भविष्यवाणी कीजिए, कि आपको किसने मारा है?” |
| BSB 69 Meanwhile, Peter was sitting out in the courtyard, and a servant girl came up to him. “You also were with Jesus the Galilean,” she said. | HINCV 69 पेतरॉस आंगन में बैठे हुए थे. एक दासी वहां से निकली और पेतरॉस से पूछने लगी, “तुम भी तो उस गलीलवासी येशु के साथ थे न?” |
| BSB 70 But he denied it before them all: “I do not know what you are talking about.” | HINCV 70 किंतु पेतरॉस ने सबके सामने यह कहते हुए इस सच को नकार दिया: “क्या कह रही हो? मैं समझा नहीं!” |
| BSB 71 When Peter had gone out to the gateway, another servant girl saw him and said to the people there, “This man was with Jesus of Nazareth.” | HINCV 71 जब पेतरॉस द्वार से बाहर निकले, एक दूसरी दासी ने पेतरॉस को देख वहां उपस्थित लोगों से कहा, “यह व्यक्ति नाज़रेथ के येशु के साथ था.” |
| BSB 72 And again he denied it with an oath: “I do not know the man!” | HINCV 72 एक बार फिर पेतरॉस ने शपथ खाकर नकारते हुए कहा, “मैं उस व्यक्ति को नहीं जानता.” |
| BSB 73 After a little while, those standing nearby came up to Peter. “Surely you are one of them,” they said, “for your accent gives you away.” | HINCV 73 कुछ समय बाद एक व्यक्ति ने पेतरॉस के पास आकर कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं कि तुम भी उनमें से एक हो. तुम्हारी भाषा-शैली से यह स्पष्ट हो रहा है.” |
| BSB 74 At that he began to curse and swear to them, “I do not know the man!” And immediately a rooster crowed. | HINCV 74 पेतरॉस अपशब्द कहते हुए शपथ खाकर कहने लगे, “मैं उस व्यक्ति को नहीं जानता!” उनका यह कहना था कि मुर्ग ने बांग दी. |
| BSB 75 Then Peter remembered the word that Jesus had spoken: “Before the rooster crows, you will deny Me three times.” And he went outside and wept bitterly. | HINCV 75 पेतरॉस को येशु की वह कही हुई बात याद आई, “इसके पूर्व कि मुर्ग बांग दे तुम मुझे तीन बार नकार चुके होगे.” पेतरॉस बाहर गए और फूट-फूटकर रोने लगे. |
Questions about Matthew 26? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.