Matthew 27

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 When morning came, all the chief priests and elders of the people conspired against Jesus to put Him to death.

HINCV

1 प्रातःकाल सभी प्रधान पुरोहितों तथा पुरनियों ने आपस में येशु को मृत्यु दंड देने की सहमति की.

BSB

2 They bound Him, led Him away, and handed Him over to Pilate the governor.

HINCV

2 येशु को बेड़ियों से बांधकर वे उन्हें राज्यपाल पिलातॉस के यहां ले गए.

BSB

3 When Judas, who had betrayed Him, saw that Jesus was condemned, he was filled with remorse and returned the thirty pieces of silver to the chief priests and elders.

HINCV

3 इसी समय, जब येशु पर दंड की आज्ञा सुनाई गई, यहूदाह, जिसने येशु के साथ धोखा किया था, दुःख और पश्चाताप से भर उठा. उसने प्रधान पुरोहितों और पुरनियों के पास जाकर चांदी के वे तीस सिक्‍के यह कहते हुए लौटा दिए,

BSB

4 “I have sinned by betraying innocent blood,” he said. “What is that to us?” they replied. “You bear the responsibility.”

HINCV

4 “एक निर्दोष के साथ धोखा करके मैंने पाप किया है.” “हमें इससे क्या?” वे बोले, “यह तुम्हारी समस्या है!”

BSB

5 So Judas threw the silver into the temple and left. Then he went away and hanged himself.

HINCV

5 वे सिक्‍के मंदिर में फेंक यहूदाह चला गया और जाकर फांसी लगा ली.

BSB

6 The chief priests picked up the pieces of silver and said, “It is unlawful to put this into the treasury, since it is blood money.”

HINCV

6 उन सिक्कों को इकट्ठा करते हुए प्रधान पुरोहितों ने विचार किया, “इस राशि को मंदिर के कोष में डालना उचित नहीं है क्योंकि यह लहू का दाम है.”

BSB

7 After conferring together, they used the money to buy the potter’s field as a burial place for foreigners.

HINCV

7 तब उन्होंने इस विषय में विचार-विमर्श कर उस राशि से परदेशियों के अंतिम संस्कार के लिए कुम्हार का एक खेत मोल लिया.

BSB

8 That is why it has been called the Field of Blood to this day.

HINCV

8 यही कारण है कि आज तक उस खेत को “लहू का खेत” नाम से जाना जाता है.

BSB

9 Then what was spoken through Jeremiah the prophet was fulfilled: “They took the thirty pieces of silver, the price set on Him by the people of Israel,

HINCV

9 इससे भविष्यवक्ता येरेमियाह द्वारा की गई यह भविष्यवाणी पूरी हो गई: “उन्होंने चांदी के तीस सिक्‍के लिए—यह उसका दाम है, जिसका दाम इस्राएल वंश के द्वारा निर्धारित किया गया था

BSB

10 and they gave them for the potter’s field, as the Lord had commanded me.”

HINCV

10 और उन्होंने वे सिक्‍के कुम्हार के खेत के लिए दे दिए, जैसा निर्देश प्रभु ने मुझे दिया था.”

BSB

11 Meanwhile Jesus stood before the governor, who questioned Him: “Are You the King of the Jews?” “You have said so,” Jesus replied.

HINCV

11 येशु राज्यपाल के सामने लाए गए और राज्यपाल ने उनसे प्रश्न करने प्रारंभ किए, “क्या तुम यहूदियों के राजा हो?” येशु ने उसे उत्तर दिया, “यह आप स्वयं ही कह रहे हैं.”

BSB

12 And when He was accused by the chief priests and elders, He gave no answer.

HINCV

12 जब येशु पर प्रधान पुरोहितों और पुरनियों द्वारा आरोप पर आरोप लगाए जा रहे थे, येशु मौन बने रहे.

BSB

13 Then Pilate asked Him, “Do You not hear how many charges they are bringing against You?”

HINCV

13 इस पर पिलातॉस ने येशु से कहा, “क्या तुम सुन नहीं रहे ये लोग तुम पर कितने आरोप लगा रहे हैं?”

BSB

14 But Jesus gave no answer, not even to a single charge, much to the governor’s amazement.

HINCV

14 येशु ने पिलातॉस को किसी भी आरोप का कोई उत्तर न दिया. राज्यपाल के लिए यह अत्यंत आश्चर्यजनक था.

BSB

15 Now it was the governor’s custom at the feast to release to the crowd a prisoner of their choosing.

HINCV

15 उत्सव पर परंपरा के अनुसार राज्यपाल की ओर से उस बंदी को, जिसे लोग चाहते थे, छोड़ दिया जाता था.

BSB

16 At that time they were holding a notorious prisoner named Barabbas.

HINCV

16 उस समय बंदीगृह में बार-अब्बास नामक एक कुख्यात अपराधी बंदी था.

BSB

17 So when the crowd had assembled, Pilate asked them, “Which one do you want me to release to you: Barabbas, or Jesus who is called Christ?”

HINCV

17 इसलिये जब लोग इकट्ठा हुए पिलातॉस ने उनसे प्रश्न किया, “मैं तुम्हारे लिए किसे छोड़ दूं, बार-अब्बास को या येशु को, जो मसीह कहलाता है? क्या चाहते हो तुम?”

BSB

18 For he knew it was out of envy that they had handed Jesus over to him.

HINCV

18 पिलातॉस को यह मालूम हो चुका था कि मात्र जलन के कारण ही उन्होंने येशु को उनके हाथों में सौंपा था.

BSB

19 While Pilate was sitting on the judgment seat, his wife sent him this message: “Have nothing to do with that innocent man, for I have suffered terribly in a dream today because of Him.”

HINCV

19 जब पिलातॉस न्यायासन पर बैठा था, उसकी पत्नी ने उसे यह संदेश भेजा, “उस धर्मी व्यक्ति को कुछ न करना क्योंकि पिछली रात मुझे स्वप्न में उसके कारण घोर पीड़ा हुई है.”

BSB

20 But the chief priests and elders persuaded the crowds to ask for Barabbas and to have Jesus put to death.

HINCV

20 इस पर प्रधान पुरोहितों और पुरनियों ने भीड़ को उकसाया कि वे बार-अब्बास की मुक्ति की और येशु के मृत्यु दंड की मांग करें.

BSB

21 “Which of the two do you want me to release to you?” asked the governor. “Barabbas,” they replied.

HINCV

21 राज्यपाल ने उनसे पूछा, “क्या चाहते हो, दोनों में से मैं किसे छोड़ दूं?” भीड़ का उत्तर था: “बार-अब्बास को.”

BSB

22 “What then should I do with Jesus who is called Christ?” Pilate asked. They all answered, “Crucify Him!”

HINCV

22 इस पर पिलातॉस ने उनसे पूछा, “तब मैं येशु का, जो मसीह कहलाता है, क्या करूं?” उन सभी ने एक साथ कहा, “उसे क्रूस पर चढ़ाया जाए!”

BSB

23 “Why?” asked Pilate. “What evil has He done?” But they shouted all the louder, “Crucify Him!”

HINCV

23 पिलातॉस ने पूछा, “क्यों? क्या अपराध है उसका?” किंतु वे और अधिक चिल्लाने लगे, “क्रूस पर चढ़ाया जाए उसे!”

BSB

24 When Pilate saw that he was accomplishing nothing, but that instead a riot was breaking out, he took water and washed his hands before the crowd. “I am innocent of this man’s blood,” he said. “You bear the responsibility.”

HINCV

24 जब पिलातॉस ने देखा कि वह कुछ भी नहीं कर पा रहा परंतु हुल्लड़ की संभावना है तो उसने भीड़ के सामने अपने हाथ धोते हुए यह घोषणा कर दी, “मैं इस व्यक्ति के लहू का दोषी नहीं हूं. तुम ही इसके लिए उत्तरदायी हो.”

BSB

25 All the people answered, “His blood be on us and on our children!”

HINCV

25 लोगों ने उत्तर दिया, “इसके लहू का दोष हम पर तथा हमारी संतान पर हो!”

BSB

26 So Pilate released Barabbas to them. But he had Jesus flogged, and handed Him over to be crucified.

HINCV

26 तब पिलातॉस ने उनके लिए बार-अब्बास को मुक्त कर दिया किंतु येशु को कोड़े लगवाकर क्रूसित करने के लिए भीड़ के हाथों में सौंप दिया.

BSB

27 Then the governor’s soldiers took Jesus into the Praetorium and gathered the whole company around Him.

HINCV

27 तब पिलातॉस के सैनिक मसीह येशु को प्राइतोरियम अर्थात् किले के भीतर, महल के आंगन में ले गए और वहां उन्होंने सारी रोमी सैनिक टुकड़ी इकट्ठा कर ली.

BSB

28 They stripped Him and put a scarlet robe on Him.

HINCV

28 जो वस्त्र येशु पहने हुए थे, उतारकर उन्होंने उन्हें एक चमकीला लाल वस्त्र पहना दिया.

BSB

29 And they twisted together a crown of thorns and set it on His head. They put a staff in His right hand, knelt down before Him, and mocked Him, saying, “Hail, King of the Jews!”

HINCV

29 उन्होंने एक कंटीली लता को गूंधकर उसका मुकुट बना उनके सिर पर रख दिया और उनके दायें हाथ में एक नरकुल की एक छड़ी थमा दी. तब वे उनके सामने घुटने टेककर यह कहते हुए उनका मज़ाक करने लगे, “यहूदियों के राजा की जय!”

BSB

30 Then they spit on Him and took the staff and struck Him on the head repeatedly.

HINCV

30 उन्होंने येशु पर थूका भी और फिर उनके हाथ से उस नरकुल छड़ी को लेकर उसी से उनके सिर पर प्रहार करने लगे.

BSB

31 After they had mocked Him, they removed the robe and put His own clothes back on Him. Then they led Him away to crucify Him.

HINCV

31 इस प्रकार जब वे येशु का उपहास कर चुके, उन्होंने वह लाल वस्त्र उतारकर उन्हीं के वस्त्र उन्हें पहना दिए और उन्हें उस स्थल पर ले जाने लगे जहां उन्हें क्रूस पर चढ़ाया जाना था.

BSB

32 Along the way they found a man from Cyrene, named Simon, and they forced him to carry the cross of Jesus.

HINCV

32 जब वे बाहर निकले, उन्हें शिमओन नामक एक व्यक्ति, जो कुरेनावासी था, दिखाई दिया. उन्होंने उसे येशु का क्रूस उठाकर चलने के लिए मजबूर किया.

BSB

33 And when they came to a place called Golgotha, which means The Place of the Skull,

HINCV

33 जब वे सब गोलगोथा नामक स्थल पर पहुंचे, जिसका अर्थ है (खोपड़ी का स्थान).

BSB

34 they offered Him wine to drink, mixed with gall; but after tasting it, He refused to drink it.

HINCV

34 उन्होंने येशु को पीने के लिए दाखरस तथा कड़वे रस का मिश्रण दिया किंतु उन्होंने मात्र चखकर उसे पीना अस्वीकार कर दिया.

BSB

35 When they had crucified Him, they divided up His garments by casting lots.

HINCV

35 येशु को क्रूसित करने के बाद उन्होंने उनके वस्त्रों को आपस में बांट लेने के लिए पासा फेंका

BSB

36 And sitting down, they kept watch over Him there.

HINCV

36 और वहीं बैठकर उनकी चौकसी करने लगे.

BSB

37 Above His head they posted the written charge against Him: THIS IS JESUS, THE KING OF THE JEWS.

HINCV

37 उन्होंने उनके सिर के ऊपर दोषपत्र लगा दिया था, जिस पर लिखा था: “यह येशु है—यहूदियों का राजा.”

BSB

38 Two robbers were crucified with Him, one on His right and the other on His left.

HINCV

38 उसी समय दो अपराधियों को भी उनके साथ क्रूस पर चढ़ाया गया था, एक को उनकी दायीं ओर, दूसरे को उनकी बायीं ओर.

BSB

39 And those who passed by heaped abuse on Him, shaking their heads

HINCV

39 आते जाते यात्री उपहास-मुद्रा में सिर हिला-हिला कर मज़ाक उड़ा रहे थे,

BSB

40 and saying, “You who are going to destroy the temple and rebuild it in three days, save Yourself! If You are the Son of God, come down from the cross!”

HINCV

40 “अरे ओ मंदिर को नाश कर, तीन दिन में उसको दुबारा बनानेवाले! बचा ले अपने आपको—यदि तू परमेश्वर का पुत्र है तो उतर आ क्रूस से!”

BSB

41 In the same way, the chief priests, scribes, and elders mocked Him, saying,

HINCV

41 इसी प्रकार प्रधान पुरोहित भी शास्त्रियों और पुरनियों के साथ मिलकर उनका उपहास करते हुए कह रहे थे,

BSB

42 “He saved others, but He cannot save Himself. He is the King of Israel! Let Him come down now from the cross, and we will believe in Him.

HINCV

42 “दूसरों को तो बचाता फिरा है, स्वयं को नहीं बचा सकता! इस्राएल का राजा है! क्रूस से नीचे आकर दिखाए तो हम इसका विश्वास कर लेंगे.

BSB

43 He trusts in God. Let God deliver Him now if He wants Him. For He said, ‘I am the Son of God.’”

HINCV

43 यह परमेश्वर में विश्वास करता है क्योंकि इसने दावा किया था, ‘मैं ही परमेश्वर-पुत्र हूं,’ तब परमेश्वर इसे अभी छुड़ा दें—यदि वह इससे प्रेम करते हैं.”

BSB

44 In the same way, even the robbers who were crucified with Him berated Him.

HINCV

44 उनके साथ क्रूस पर चढ़ाये गए राजद्रोही भी इसी प्रकार उनकी उल्लाहना कर रहे थे.

BSB

45 From the sixth hour until the ninth hour darkness came over all the land.

HINCV

45 मध्याह्न से लेकर तीन बजे तक उस सारे प्रदेश पर अंधकार छाया रहा.

BSB

46 About the ninth hour Jesus cried out in a loud voice, “Eli, Eli, lema sabachthani?” which means, “My God, My God, why have You forsaken Me?”

HINCV

46 तीन बजे के लगभग येशु ने ऊंची आवाज में पुकारकर कहा, “एली, एली, लमा सबख़थानी?” जिसका अर्थ है, “मेरे परमेश्वर! मेरे परमेश्वर! आपने मुझे क्यों छोड़ दिया?”

BSB

47 When some of those standing there heard this, they said, “He is calling Elijah.”

HINCV

47 उधर खड़े हुए व्यक्तियों में से कुछ ने कहा, “अरे! सुनो-सुनो! एलियाह को पुकार रहा है!”

BSB

48 One of them quickly ran and brought a sponge. He filled it with sour wine, put it on a reed, and held it up for Jesus to drink.

HINCV

48 उनमें से एक ने तुरंत दौड़कर एक स्पंज सिरके में भिगोया और एक नरकुल की एक छड़ी पर रखकर येशु के होंठों तक बढ़ा दिया.

BSB

49 But the others said, “Leave Him alone. Let us see if Elijah comes to save Him.”

HINCV

49 किंतु औरों ने कहा, “ठहरो, ठहरो, देखें एलियाह उसे बचाने आते भी हैं या नहीं.”

BSB

50 When Jesus had cried out again in a loud voice, He yielded up His spirit.

HINCV

50 येशु ने एक बार फिर ऊंची आवाज में पुकारा और अपने प्राण त्याग दिए.

BSB

51 At that moment the veil of the temple was torn in two from top to bottom. The earth quaked, and the rocks were split.

HINCV

51 उसी क्षण मंदिर का पर्दा ऊपर से नीचे तक दो भागों में विभाजित कर दिया गया, पृथ्वी कांप उठी, चट्टानें फट गईं

BSB

52 The tombs broke open, and the bodies of many saints who had fallen asleep were raised.

HINCV

52 और कब्रें खुल गईं. येशु के पुनरुत्थान के बाद उन अनेक पवित्र लोगों के शरीर जीवित कर दिए गये, जो बड़ी नींद में सो चुके थे.

BSB

53 After Jesus’ resurrection, when they had come out of the tombs, they entered the holy city and appeared to many people.

HINCV

53 कब्रों से बाहर आकर उन्होंने पवित्र नगर में प्रवेश किया तथा अनेकों को दिखाई दिए.

BSB

54 When the centurion and those with him who were guarding Jesus saw the earthquake and all that had happened, they were terrified and said, “Truly this was the Son of God.”

HINCV

54 शताधिपति और वे, जो उसके साथ येशु की पहरा दे रहे थे, उस भूकंप तथा अन्य घटनाओं को देखकर अत्यंत भयभीत हो गए और कहने लगे, “सचमुच यह परमेश्वर के पुत्र थे!”

BSB

55 And many women were there, watching from a distance. They had followed Jesus from Galilee to minister to Him.

HINCV

55 अनेक स्त्रियां दूर खड़ी हुई यह सब देख रही थी. वे गलील प्रदेश से येशु की सेवा करती हुई उनके पीछे-पीछे आ गई थी.

BSB

56 Among them were Mary Magdalene, Mary the mother of James and Joseph, and the mother of Zebedee’s sons.

HINCV

56 उनमें थी मगदालावासी मरियम, याकोब और योसेफ़ की माता मरियम तथा ज़ेबेदियॉस की पत्नी.

BSB

57 When it was evening, there came a rich man from Arimathea named Joseph, who himself was a disciple of Jesus.

HINCV

57 जब संध्या हुई तब अरिमथिया नामक नगर के एक धनी व्यक्ति, जिनका नाम योसेफ़ था, वहां आए. वह स्वयं येशु के चेले बन गए थे.

BSB

58 He went to Pilate to ask for the body of Jesus, and Pilate ordered that it be given to him.

HINCV

58 उन्होंने पिलातॉस के पास जाकर येशु के शव को ले जाने की आज्ञा मांगी. पिलातॉस ने उन्हें शव ले जाने की आज्ञा दे दी.

BSB

59 So Joseph took the body, wrapped it in a clean linen cloth,

HINCV

59 योसेफ़ ने शव को एक स्वच्छ चादर में लपेटा

BSB

60 and placed it in his own new tomb that he had cut into the rock. Then he rolled a great stone across the entrance to the tomb and went away.

HINCV

60 और उसे नई कंदरा-क़ब्र में रख दिया, जो योसेफ़ ने स्वयं अपने लिए चट्टान में खुदवाई थी. उन्होंने कब्र के द्वार पर एक विशाल पत्थर लुढ़का दिया और तब वह अपने घर चले गए.

BSB

61 Mary Magdalene and the other Mary were sitting there opposite the tomb.

HINCV

61 मगदालावासी मरियम तथा अन्य मरियम, दोनों ही कंदरा-क़ब्र के सामने बैठी रहीं.

BSB

62 The next day, the one after Preparation Day, the chief priests and Pharisees assembled before Pilate.

HINCV

62 दूसरे दिन, जो तैयारी के दिन के बाद का दिन था, प्रधान पुरोहित तथा फ़रीसी पिलातॉस के यहां इकट्ठा हुए और पिलातॉस को सूचित किया,

BSB

63 “Sir,” they said, “we remember that while He was alive that deceiver said, ‘After three days I will rise again.’

HINCV

63 “महोदय, हमको यह याद है कि जब यह छली जीवित था, उसने कहा था, ‘तीन दिन बाद मैं जीवित हो जाऊंगा’;

BSB

64 So give the order that the tomb be secured until the third day. Otherwise, His disciples may come and steal Him away and tell the people He has risen from the dead. And this last deception would be worse than the first.”

HINCV

64 इसलिये तीसरे दिन तक के लिए कंदरा-क़ब्र पर कड़ी सुरक्षा की आज्ञा दे दीजिए, अन्यथा संभव है उसके शिष्य आकर शव चुरा ले जाएं और लोगों में यह प्रचार कर दें, ‘वह मरे हुओं में से जीवित हो गया है’ तब तो यह छल पहले से कहीं अधिक हानिकर सिद्ध होगा.”

BSB

65 “You have a guard,” Pilate said. “Go, make the tomb as secure as you know how.”

HINCV

65 पिलातॉस ने उनसे कहा, “प्रहरी तो आपके पास हैं न! आप जैसा उचित समझें करें.”

BSB

66 So they went and secured the tomb by sealing the stone and posting the guard.

HINCV

66 अतः उन्होंने जाकर प्रहरी नियुक्त कर तथा पत्थर पर मोहर लगाकर कब्र को पूरी तरह सुरक्षित बना दिया.

Questions about Matthew 27? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.