Matthew 27

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 When morning came, all the chief priests and elders of the people conspired against Jesus to put Him to death.

HINIRV

1 जब भोर हुई, तो सब प्रधान याजकों और लोगों के प्राचीनों ने यीशु के मार डालने की सम्मति की।

BSB

2 They bound Him, led Him away, and handed Him over to Pilate the governor.

HINIRV

2 और उन्होंने उसे बाँधा और ले जाकर पिलातुस राज्यपाल के हाथ में सौंप दिया।

BSB

3 When Judas, who had betrayed Him, saw that Jesus was condemned, he was filled with remorse and returned the thirty pieces of silver to the chief priests and elders.

HINIRV

3 जब उसके पकड़वानेवाले यहूदा ने देखा कि वह दोषी ठहराया गया है तो वह पछताया और वे तीस चाँदी के सिक्के प्रधान याजकों और प्राचीनों के पास फेर लाया।

BSB

4 “I have sinned by betraying innocent blood,” he said. “What is that to us?” they replied. “You bear the responsibility.”

HINIRV

4 और कहा, “मैंने निर्दोषी को मृत्यु के लिये पकड़वाकर पाप किया है?” उन्होंने कहा, “हमें क्या? तू ही जाने।”

BSB

5 So Judas threw the silver into the temple and left. Then he went away and hanged himself.

HINIRV

5 तब वह उन सिक्कों को मन्दिर में फेंककर चला गया, और जाकर अपने आपको फांसी दी।

BSB

6 The chief priests picked up the pieces of silver and said, “It is unlawful to put this into the treasury, since it is blood money.”

HINIRV

6 प्रधान याजकों ने उन सिक्कों को लेकर कहा, “इन्हें, भण्डार में रखना उचित नहीं, क्योंकि यह लहू का दाम है।”

BSB

7 After conferring together, they used the money to buy the potter’s field as a burial place for foreigners.

HINIRV

7 अतः उन्होंने सम्मति करके उन सिक्कों से परदेशियों के गाड़ने के लिये कुम्हार का खेत मोल ले लिया।

BSB

8 That is why it has been called the Field of Blood to this day.

HINIRV

8 इस कारण वह खेत आज तक लहू का खेत कहलाता है।

BSB

9 Then what was spoken through Jeremiah the prophet was fulfilled: “They took the thirty pieces of silver, the price set on Him by the people of Israel,

HINIRV

9 तब जो वचन यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा गया था वह पूरा हुआ “उन्होंने वे तीस सिक्के अर्थात् उस ठहराए हुए मूल्य को (जिसे इस्राएल की सन्तान में से कितनों ने ठहराया था) ले लिया।

BSB

10 and they gave them for the potter’s field, as the Lord had commanded me.”

HINIRV

10 और जैसे प्रभु ने मुझे आज्ञा दी थी वैसे ही उन्हें कुम्हार के खेत के मूल्य में दे दिया।”

BSB

11 Meanwhile Jesus stood before the governor, who questioned Him: “Are You the King of the Jews?” “You have said so,” Jesus replied.

HINIRV

11 जब यीशु राज्यपाल के सामने खड़ा था, तो राज्यपाल ने उससे पूछा, “क्या तू यहूदियों का राजा है?” यीशु ने उससे कहा, “तू आप ही कह रहा है।”

BSB

12 And when He was accused by the chief priests and elders, He gave no answer.

HINIRV

12 जब प्रधान याजक और पुरनिए उस पर दोष लगा रहे थे, तो उसने कुछ उत्तर नहीं दिया।

BSB

13 Then Pilate asked Him, “Do You not hear how many charges they are bringing against You?”

HINIRV

13 इस पर पिलातुस ने उससे कहा, “क्या तू नहीं सुनता, कि ये तेरे विरोध में कितनी गवाहियाँ दे रहे हैं?”

BSB

14 But Jesus gave no answer, not even to a single charge, much to the governor’s amazement.

HINIRV

14 परन्तु उसने उसको एक बात का भी उत्तर नहीं दिया, यहाँ तक कि राज्यपाल को बड़ा आश्चर्य हुआ।

BSB

15 Now it was the governor’s custom at the feast to release to the crowd a prisoner of their choosing.

HINIRV

15 और राज्यपाल की यह रीति थी, कि उस पर्व में लोगों के लिये किसी एक बन्दी को जिसे वे चाहते थे, छोड़ देता था।

BSB

16 At that time they were holding a notorious prisoner named Barabbas.

HINIRV

16 उस समय बरअब्बा नामक उन्हीं में का, एक नामी बन्धुआ था।

BSB

17 So when the crowd had assembled, Pilate asked them, “Which one do you want me to release to you: Barabbas, or Jesus who is called Christ?”

HINIRV

17 अतः जब वे इकट्ठा हुए, तो पिलातुस ने उनसे कहा, “तुम किसको चाहते हो, कि मैं तुम्हारे लिये छोड़ दूँ? बरअब्बा को, या यीशु को जो मसीह कहलाता है?”

BSB

18 For he knew it was out of envy that they had handed Jesus over to him.

HINIRV

18 क्योंकि वह जानता था कि उन्होंने उसे डाह से पकड़वाया है।

BSB

19 While Pilate was sitting on the judgment seat, his wife sent him this message: “Have nothing to do with that innocent man, for I have suffered terribly in a dream today because of Him.”

HINIRV

19 जब वह न्याय की गद्दी पर बैठा हुआ था तो उसकी पत्नी ने उसे कहला भेजा, “तू उस धर्मी के मामले में हाथ न डालना; क्योंकि मैंने आज स्वप्न में उसके कारण बहुत दुःख उठाया है।”

BSB

20 But the chief priests and elders persuaded the crowds to ask for Barabbas and to have Jesus put to death.

HINIRV

20 प्रधान याजकों और प्राचीनों ने लोगों को उभारा, कि वे बरअब्बा को माँग लें, और यीशु को नाश कराएँ।

BSB

21 “Which of the two do you want me to release to you?” asked the governor. “Barabbas,” they replied.

HINIRV

21 राज्यपाल ने उनसे पूछा, “इन दोनों में से किसको चाहते हो, कि तुम्हारे लिये छोड़ दूँ?” उन्होंने कहा, “बरअब्बा को।”

BSB

22 “What then should I do with Jesus who is called Christ?” Pilate asked. They all answered, “Crucify Him!”

HINIRV

22 पिलातुस ने उनसे पूछा, “फिर यीशु को जो मसीह कहलाता है, क्या करूँ?” सब ने उससे कहा, “वह क्रूस पर चढ़ाया जाए।”

BSB

23 “Why?” asked Pilate. “What evil has He done?” But they shouted all the louder, “Crucify Him!”

HINIRV

23 राज्यपाल ने कहा, “क्यों उसने क्या बुराई की है?” परन्तु वे और भी चिल्ला चिल्लाकर कहने लगे, “वह क्रूस पर चढ़ाया जाए।”

BSB

24 When Pilate saw that he was accomplishing nothing, but that instead a riot was breaking out, he took water and washed his hands before the crowd. “I am innocent of this man’s blood,” he said. “You bear the responsibility.”

HINIRV

24 जब पिलातुस ने देखा, कि कुछ बन नहीं पड़ता परन्तु इसके विपरीत उपद्रव होता जाता है, तो उसने पानी लेकर भीड़ के सामने अपने हाथ धोए, और कहा, “मैं इस धर्मी के लहू से निर्दोष हूँ; तुम ही जानो।”

BSB

25 All the people answered, “His blood be on us and on our children!”

HINIRV

25 सब लोगों ने उत्तर दिया, “इसका लहू हम पर और हमारी सन्तान पर हो!”

BSB

26 So Pilate released Barabbas to them. But he had Jesus flogged, and handed Him over to be crucified.

HINIRV

26 इस पर उसने बरअब्बा को उनके लिये छोड़ दिया, और यीशु को कोड़े लगवाकर सौंप दिया, कि क्रूस पर चढ़ाया जाए।

BSB

27 Then the governor’s soldiers took Jesus into the Praetorium and gathered the whole company around Him.

HINIRV

27 तब राज्यपाल के सिपाहियों ने यीशु को किले में ले जाकर सारे सैनिक उसके चारों ओर इकट्ठा किए।

BSB

28 They stripped Him and put a scarlet robe on Him.

HINIRV

28 और उसके कपड़े उतारकर उसे लाल चोगा पहनाया।

BSB

29 And they twisted together a crown of thorns and set it on His head. They put a staff in His right hand, knelt down before Him, and mocked Him, saying, “Hail, King of the Jews!”

HINIRV

29 और काँटों का मुकुट गूँथकर उसके सिर पर रखा; और उसके दाहिने हाथ में सरकण्डा दिया और उसके आगे घुटने टेककर उसे उपहास में उड़ाने लगे, “हे यहूदियों के राजा नमस्कार!”

BSB

30 Then they spit on Him and took the staff and struck Him on the head repeatedly.

HINIRV

30 और उस पर थूका; और वही सरकण्डा लेकर उसके सिर पर मारने लगे।

BSB

31 After they had mocked Him, they removed the robe and put His own clothes back on Him. Then they led Him away to crucify Him.

HINIRV

31 जब वे उसका उपहास कर चुके, तो वह चोगा उस पर से उतारकर फिर उसी के कपड़े उसे पहनाए, और क्रूस पर चढ़ाने के लिये ले चले।

BSB

32 Along the way they found a man from Cyrene, named Simon, and they forced him to carry the cross of Jesus.

HINIRV

32 बाहर जाते हुए उन्हें शमौन नामक एक कुरेनी मनुष्य मिला, उन्होंने उसे बेगार में पकड़ा कि उसका क्रूस उठा ले चले।

BSB

33 And when they came to a place called Golgotha, which means The Place of the Skull,

HINIRV

33 और उस स्थान पर जो गुलगुता नाम की जगह अर्थात् खोपड़ी का स्थान कहलाता है पहुँचकर

BSB

34 they offered Him wine to drink, mixed with gall; but after tasting it, He refused to drink it.

HINIRV

34 उन्होंने पित्त मिलाया हुआ दाखरस उसे पीने को दिया, परन्तु उसने चखकर पीना न चाहा।

BSB

35 When they had crucified Him, they divided up His garments by casting lots.

HINIRV

35 तब उन्होंने उसे क्रूस पर चढ़ाया; और चिट्ठियाँ डालकर उसके कपड़े बाँट लिए।

BSB

36 And sitting down, they kept watch over Him there.

HINIRV

36 और वहाँ बैठकर उसका पहरा देने लगे।

BSB

37 Above His head they posted the written charge against Him: THIS IS JESUS, THE KING OF THE JEWS.

HINIRV

37 और उसका दोषपत्र, उसके सिर के ऊपर लगाया, कि “यह यहूदियों का राजा यीशु है।”

BSB

38 Two robbers were crucified with Him, one on His right and the other on His left.

HINIRV

38 तब उसके साथ दो डाकू एक दाहिने और एक बाएँ क्रूसों पर चढ़ाए गए।

BSB

39 And those who passed by heaped abuse on Him, shaking their heads

HINIRV

39 और आने-जानेवाले सिर हिला-हिलाकर उसकी निन्दा करते थे।

BSB

40 and saying, “You who are going to destroy the temple and rebuild it in three days, save Yourself! If You are the Son of God, come down from the cross!”

HINIRV

40 और यह कहते थे, “हे मन्दिर के ढानेवाले और तीन दिन में बनानेवाले, अपने आपको तो बचा! यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो क्रूस पर से उतर आ।”

BSB

41 In the same way, the chief priests, scribes, and elders mocked Him, saying,

HINIRV

41 इसी रीति से प्रधान याजक भी शास्त्रियों और प्राचीनों समेत उपहास कर करके कहते थे,

BSB

42 “He saved others, but He cannot save Himself. He is the King of Israel! Let Him come down now from the cross, and we will believe in Him.

HINIRV

42 “इसने दूसरों को बचाया, और अपने आपको नहीं बचा सकता। यह तो ‘इस्राएल का राजा’ है। अब क्रूस पर से उतर आए, तो हम उस पर विश्वास करें।

BSB

43 He trusts in God. Let God deliver Him now if He wants Him. For He said, ‘I am the Son of God.’”

HINIRV

43 उसने परमेश्वर का भरोसा रखा है, यदि वह इसको चाहता है, तो अब इसे छुड़ा ले, क्योंकि इसने कहा था, कि ‘मैं परमेश्वर का पुत्र हूँ।’”

BSB

44 In the same way, even the robbers who were crucified with Him berated Him.

HINIRV

44 इसी प्रकार डाकू भी जो उसके साथ क्रूसों पर चढ़ाए गए थे उसकी निन्दा करते थे।

BSB

45 From the sixth hour until the ninth hour darkness came over all the land.

HINIRV

45 दोपहर से लेकर तीसरे पहर तक उस सारे देश में अंधेरा छाया रहा।

BSB

46 About the ninth hour Jesus cried out in a loud voice, “Eli, Eli, lema sabachthani?” which means, “My God, My God, why have You forsaken Me?”

HINIRV

46 तीसरे पहर के निकट यीशु ने बड़े शब्द से पुकारकर कहा, “एली, एली, लमा शबक्तनी?” अर्थात् “हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों छोड़ दिया?”

BSB

47 When some of those standing there heard this, they said, “He is calling Elijah.”

HINIRV

47 जो वहाँ खड़े थे, उनमें से कितनों ने यह सुनकर कहा, “वह तो एलिय्याह को पुकारता है।”

BSB

48 One of them quickly ran and brought a sponge. He filled it with sour wine, put it on a reed, and held it up for Jesus to drink.

HINIRV

48 उनमें से एक तुरन्त दौड़ा, और पनसोख्‍ता लेकर सिरके में डुबोया, और सरकण्डे पर रखकर उसे चुसाया।

BSB

49 But the others said, “Leave Him alone. Let us see if Elijah comes to save Him.”

HINIRV

49 औरों ने कहा, “रह जाओ, देखें, एलिय्याह उसे बचाने आता है कि नहीं।”

BSB

50 When Jesus had cried out again in a loud voice, He yielded up His spirit.

HINIRV

50 तब यीशु ने फिर बड़े शब्द से चिल्लाकर प्राण छोड़ दिए।

BSB

51 At that moment the veil of the temple was torn in two from top to bottom. The earth quaked, and the rocks were split.

HINIRV

51 तब, मन्दिर का परदा ऊपर से नीचे तक फटकर दो टुकड़े हो गया: और धरती डोल गई और चट्टानें फट गईं।

BSB

52 The tombs broke open, and the bodies of many saints who had fallen asleep were raised.

HINIRV

52 और कब्रें खुल गईं, और सोए हुए पवित्र लोगों के बहुत शव जी उठे।

BSB

53 After Jesus’ resurrection, when they had come out of the tombs, they entered the holy city and appeared to many people.

HINIRV

53 और उसके जी उठने के बाद वे कब्रों में से निकलकर पवित्र नगर में गए, और बहुतों को दिखाई दिए।

BSB

54 When the centurion and those with him who were guarding Jesus saw the earthquake and all that had happened, they were terrified and said, “Truly this was the Son of God.”

HINIRV

54 तब सूबेदार और जो उसके साथ यीशु का पहरा दे रहे थे, भूकम्प और जो कुछ हुआ था, देखकर अत्यन्त डर गए, और कहा, “सचमुच यह परमेश्वर का पुत्र था!”

BSB

55 And many women were there, watching from a distance. They had followed Jesus from Galilee to minister to Him.

HINIRV

55 वहाँ बहुत सी स्त्रियाँ जो गलील से यीशु की सेवा करती हुईं उसके साथ आईं थीं, दूर से देख रही थीं।

BSB

56 Among them were Mary Magdalene, Mary the mother of James and Joseph, and the mother of Zebedee’s sons.

HINIRV

56 उनमें मरियम मगदलीनी और याकूब और योसेस की माता मरियम और जब्दी के पुत्रों की माता थीं।

BSB

57 When it was evening, there came a rich man from Arimathea named Joseph, who himself was a disciple of Jesus.

HINIRV

57 जब साँझ हुई तो यूसुफ नामक अरिमतियाह का एक धनी मनुष्य जो आप ही यीशु का चेला था, आया।

BSB

58 He went to Pilate to ask for the body of Jesus, and Pilate ordered that it be given to him.

HINIRV

58 उसने पिलातुस के पास जाकर यीशु का शव माँगा। इस पर पिलातुस ने दे देने की आज्ञा दी।

BSB

59 So Joseph took the body, wrapped it in a clean linen cloth,

HINIRV

59 यूसुफ ने शव को लेकर उसे साफ चादर में लपेटा।

BSB

60 and placed it in his own new tomb that he had cut into the rock. Then he rolled a great stone across the entrance to the tomb and went away.

HINIRV

60 और उसे अपनी नई कब्र में रखा, जो उसने चट्टान में खुदवाई थी, और कब्र के द्वार पर बड़ा पत्थर लुढ़काकर चला गया।

BSB

61 Mary Magdalene and the other Mary were sitting there opposite the tomb.

HINIRV

61 और मरियम मगदलीनी और दूसरी मरियम वहाँ कब्र के सामने बैठी थीं।

BSB

62 The next day, the one after Preparation Day, the chief priests and Pharisees assembled before Pilate.

HINIRV

62 दूसरे दिन जो तैयारी के दिन के बाद का दिन था, प्रधान याजकों और फरीसियों ने पिलातुस के पास इकट्ठे होकर कहा।

BSB

63 “Sir,” they said, “we remember that while He was alive that deceiver said, ‘After three days I will rise again.’

HINIRV

63 “हे स्वामी, हमें स्मरण है, कि उस भरमानेवाले ने अपने जीते जी कहा था, कि मैं तीन दिन के बाद जी उठूँगा।

BSB

64 So give the order that the tomb be secured until the third day. Otherwise, His disciples may come and steal Him away and tell the people He has risen from the dead. And this last deception would be worse than the first.”

HINIRV

64 अतः आज्ञा दे कि तीसरे दिन तक कब्र की रखवाली की जाए, ऐसा न हो कि उसके चेले आकर उसे चुरा ले जाएँ, और लोगों से कहने लगें, कि वह मरे हुओं में से जी उठा है: तब पिछला धोखा पहले से भी बुरा होगा।”

BSB

65 “You have a guard,” Pilate said. “Go, make the tomb as secure as you know how.”

HINIRV

65 पिलातुस ने उनसे कहा, “तुम्हारे पास पहरेदार तो हैं जाओ, अपनी समझ के अनुसार रखवाली करो।”

BSB

66 So they went and secured the tomb by sealing the stone and posting the guard.

HINIRV

66 अतः वे पहरेदारों को साथ लेकर गए, और पत्थर पर मुहर लगाकर कब्र की रखवाली की।

Questions about Matthew 27? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.