Matthew 28

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 After the Sabbath, at dawn on the first day of the week, Mary Magdalene and the other Mary went to see the tomb.

HINIRV

1 सब्त के दिन के बाद सप्ताह के पहले दिन पौ फटते ही मरियम मगदलीनी और दूसरी मरियम कब्र को देखने आईं।

BSB

2 Suddenly there was a great earthquake, for an angel of the Lord descended from heaven, rolled away the stone, and sat on it.

HINIRV

2 तब एक बड़ा भूकम्प हुआ, क्योंकि परमेश्वर का एक दूत स्वर्ग से उतरा, और पास आकर उसने पत्थर को लुढ़का दिया, और उस पर बैठ गया।

BSB

3 His appearance was like lightning, and his clothes were white as snow.

HINIRV

3 उसका रूप बिजली के समान और उसका वस्त्र हिम के समान उज्‍ज्वल था।

BSB

4 The guards trembled in fear of him and became like dead men.

HINIRV

4 उसके भय से पहरेदार काँप उठे, और मृतक समान हो गए।

BSB

5 But the angel said to the women, “Do not be afraid, for I know that you are looking for Jesus, who was crucified.

HINIRV

5 स्वर्गदूत ने स्त्रियों से कहा, “मत डरो, मैं जानता हूँ कि तुम यीशु को जो क्रूस पर चढ़ाया गया था ढूँढ़ती हो।

BSB

6 He is not here; He has risen, just as He said! Come, see the place where He lay.

HINIRV

6 वह यहाँ नहीं है, परन्तु अपने वचन के अनुसार जी उठा है; आओ, यह स्थान देखो, जहाँ प्रभु रखा गया था।

BSB

7 Then go quickly and tell His disciples, ‘He has risen from the dead and is going ahead of you into Galilee. There you will see Him.’ See, I have told you.”

HINIRV

7 और शीघ्र जाकर उसके चेलों से कहो, कि वह मृतकों में से जी उठा है; और देखो वह तुम से पहले गलील को जाता है, वहाँ उसका दर्शन पाओगे, देखो, मैंने तुम से कह दिया।”

BSB

8 So they hurried away from the tomb in fear and great joy, and ran to tell His disciples.

HINIRV

8 और वे भय और बड़े आनन्द के साथ कब्र से शीघ्र लौटकर उसके चेलों को समाचार देने के लिये दौड़ गईं।

BSB

9 Suddenly Jesus met them and said, “Greetings!” They came to Him, grasped His feet, and worshiped Him.

HINIRV

9 तब, यीशु उन्हें मिला और कहा; “सुखी रहो” और उन्होंने पास आकर और उसके पाँव पकड़कर उसको दण्डवत् किया।

BSB

10 “Do not be afraid,” said Jesus. “Go and tell My brothers to go to Galilee. There they will see Me.”

HINIRV

10 तब यीशु ने उनसे कहा, “मत डरो; मेरे भाइयों से जाकर कहो, कि गलील को चले जाएँ वहाँ मुझे देखेंगे।”

BSB

11 While the women were on their way, some of the guards went into the city and reported to the chief priests all that had happened.

HINIRV

11 वे जा ही रही थी, कि पहरेदारों में से कितनों ने नगर में आकर पूरा हाल प्रधान याजकों से कह सुनाया।

BSB

12 And after the chief priests had met with the elders and formed a plan, they gave the soldiers a large sum of money

HINIRV

12 तब उन्होंने प्राचीनों के साथ इकट्ठे होकर सम्मति की, और सिपाहियों को बहुत चाँदी देकर कहा।

BSB

13 and instructed them: “You are to say, ‘His disciples came by night and stole Him away while we were asleep.’

HINIRV

13 “यह कहना कि रात को जब हम सो रहे थे, तो उसके चेले आकर उसे चुरा ले गए।

BSB

14 If this report reaches the governor, we will satisfy him and keep you out of trouble.”

HINIRV

14 और यदि यह बात राज्यपाल के कान तक पहुँचेगी, तो हम उसे समझा लेंगे और तुम्हें जोखिम से बचा लेंगे।”

BSB

15 So the guards took the money and did as they were instructed. And this account has been circulated among the Jews to this very day.

HINIRV

15 अतः उन्होंने रुपये लेकर जैसा सिखाए गए थे, वैसा ही किया; और यह बात आज तक यहूदियों में प्रचलित है।

BSB

16 Meanwhile, the eleven disciples went to Galilee, to the mountain Jesus had designated.

HINIRV

16 और ग्यारह चेले गलील में उस पहाड़ पर गए, जिसे यीशु ने उन्हें बताया था।

BSB

17 When they saw Him, they worshiped Him, but some doubted.

HINIRV

17 और उन्होंने उसके दर्शन पाकर उसे प्रणाम किया, पर किसी किसी को सन्देह हुआ।

BSB

18 Then Jesus came to them and said, “All authority in heaven and on earth has been given to Me.

HINIRV

18 यीशु ने उनके पास आकर कहा, “स्वर्ग और पृथ्वी का सारा अधिकार मुझे दिया गया है।

BSB

19 Therefore go and make disciples of all nations, baptizing them in the name of the Father and of the Son and of the Holy Spirit,

HINIRV

19 इसलिए तुम जाकर सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ; और उन्हें पिता, और पुत्र, और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो,

BSB

20 and teaching them to obey all that I have commanded you. And surely I am with you always, even to the end of the age.”

HINIRV

20 और उन्हें सब बातें जो मैंने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ और देखो, मैं जगत के अन्त तक सदैव तुम्हारे संग हूँ।”

Questions about Matthew 28? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.